Thursday 20 August 2015

JANSAMPARK NEWS 20-8-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार


सद्भावना दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली प्रतिज्ञा 


बुरहानपुर/20 अगस्त/ भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त 2015 को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई। 

इस अवसर पर उद्योग महाप्रबंधक श्री आर.एस.ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान सहित, कार्यालय अधीक्षक श्री सुधीर अत्रे सहित कलेक्टेªट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने प्रतिज्ञा ली कि जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे। हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझायेंगे। 

टीपः- फोटोग्राफ क्रमांक-1 
--------क्रमांक/64/716/2015                    सचिन/प्रशासन/फोटो

समाचार


खकनारकला पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित


बुरहानपुर/20 अगस्त/- ग्राम पंचायत खकनारकला सचिव द्वारा कार्यो में अनियमितता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही की गई। इसके तहत खकनार जनपद पंचायत खकनार सीईओ के प्रस्तुत प्रस्ताव पर खकनारकला ग्राम पंचायत सचिव श्री जितेन्द्र भास्कर महाजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने की है। उन्होनें बताया कि सचिव ने म.प्र.पंचायत राज-ग्राम स्वराज अधिनियम-1993 एवं म.प्र. पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्ते नियम-2011) के नियमों का उल्लघंन किया है। निलंबन अवधि में सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बुरहानपुर रहेगा। निलंबन अवधि में सचिव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सीईओ ने ग्राम पंचायत खकनारकलां सचिव पद का प्रभार श्री हितेश जोशी सचिव ग्राम पंचायत जामन्या को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा है। 
--------क्रमांक/65/717/2015                         सचिन/पं.ग्रा.वि.

समाचार


मुख्यमंत्री कन्यादान योजना नाम में आंशिक संशोधन


बुरहानपुर/20 अगस्त/ राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना नाम में आंशिक संशोधन किया गया है। सामाजिक न्याय उपसंचालक ने बताया कि शासन द्वारा निर्धन, जरूरतमंद, निराश्रित परिवारों के विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यकता के सामुहिक विवाह हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के नाम से चलाई जा रही है। उक्त योजना का नाम संशोधन कर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना रखा गया है। 
--------क्रमांक/66/718/2015                                   सचिन/सा.न्याय.
समाचार


बोदरली पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित


बुरहानपुर/20 अगस्त/- बुरहानपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदरली सचिव द्वारा कार्यो के संचालन व वित्तीय अनियमितता और अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही की गई। इसके तहत बुरहानपुर जनपद पंचायत सीईओ के प्रस्तुत प्रस्ताव पर बोदरली ग्राम पंचायत सचिव श्री दिलीप पवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

उक्त कार्यवाही जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने की है। उन्होनें बताया कि सचिव द्वारा म.प्र.पंचायत राज-ग्राम स्वराज अधिनियम-1993 एवं म.प्र. पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्ते नियम-2011) के नियमों का उल्लघंन किया है। निलंबन अवधि में सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बुरहानपुर रहेगा। निलंबन अवधि में सचिव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सीईओ ने ग्राम पंचायत बोदरली सचिव पद का प्रभार श्री मोहन रामचंद अस्वार सचिव ग्राम पंचायत बड़झिरी को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा है। 
--------क्रमांक/67/719/2015                         सचिन/पं.ग्रा.वि.

समाचार


गीत रामायण बुरहानपुर में 22 अगस्त को


बुरहानपुर/20 अगस्त/- मराठी साहित्य अकादमी भोपाल के संयोजन में रामायण के चुनिंदा प्रसंगों की मराठी रूपांतरण गायन शैली में बुरहानपुर में 22 अगस्त की शाम को प्रस्तुति होगी। गीत रामायण की रचना स्वर्गीय श्री ग.द. माडगुलकर ने आकाशवाणी पुणे के लिये वर्ष 1954-55 में की थी। सांगीतिक प्रस्तुति स्वर्गीय श्री सुधीर फड़के ने की थी। सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमती कल्पना झोकरकर की शिष्या सुश्री अनुजा झोकरकर एवं सुश्री कनकश्री भट्ट द्वारा यह प्रस्तुति दी जायेगी।
--------क्रमांक/68/720/2015                       सचिन/धर्मस्वसमाचार


जिले में खरीफ फसलों पर कीटव्याधि की रोकथाम हेतु नियंत्रण कक्ष

 स्थापित

 साथ ही कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों/कर्मचारियों को किया तैनात

 कन्ट्रोल रूम नंबर 07325-241753


बुरहानपुर/20 अगस्त/- राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग निर्देशानुसार जिले में फसलों पर कीट एवं रोगों की रोकथाम हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 07325-241753 है। 
उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने बताया कि उक्त नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कि कृषकों को फसलों पर कीटव्याधि से संबंधित समस्याओं के निराकरण करेगें। साथ ही वे पंजी में कृषक का नाम एवं मोबाइल नंबर भी लिखेगें। जिससे बाद में जानकारी प्राप्त की जा सके। 
यह है कन्ट्रोल रूम में तैनात:- किसानों की फसल संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें- 
  • 18 से 30 अगस्त 2015 तक कृ.वि.अ. श्री रूपेन्द्रसिंह सोलंकी प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक। 
  • इसी प्रकार बी.टी.एम. श्री कृष्णकुमार राणा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक। 
  • वही 31 अगस्त से 10 सितम्बर 2015 तक ए.टी.एम.श्री विशाल पाटीदार प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक।
  • भू.स.स.अ. श्री सुभाष मोरे दोपहर 2 से सायंकाल 6 बजे तक। 
  • 11 से 20 सितम्बर 2015 तक भू.स.स.अ. श्री लोकेश वास्केल प्रातः 9 बजे दोपहर 2 बजे तक।
  • ए.टी.एम. श्री जितेन्द्र पटेल दोपहर 2 बजे से सांयकाल 6 बजे तक। 
  • इसी प्रकार 21 से 30 सितम्बर 2015 तक भू.स.स.अ. श्री रमेश डुडवे प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक। 
  • वहीं भू.स.स.अ. श्री एस.एन.सिन्हा दोपहर 2 बजे से सांयकाल 6 बजे तक। 
  • और कृ.वि.अ. श्री व्ही.टी.पाटील को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तैनात किया गया है। 
इस कक्ष हेतु नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये है। जिनमें अनु.क.अधिकारी श्री आर.एस.निगवाल और सहायक संचालक श्री विलास पाटील सम्मिलित है। 
--------क्रमांक/69/721/2015                         सचिन/कृषि समाचार


परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला

 संपन्न


बुरहानपुर/20 अगस्त/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा माह सितम्बर में आयोजित होने वाले सुपोषण अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के संबंध में परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्टेªट सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने सुपोषण अभियान एवं पोषण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में पॉवर पाईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी देते हुए आयोजन की महत्व एवं लक्ष्यों के संबंध में अवगत कराया। 
कार्यशाला में शौचालय रहित आंगनवाड़ी केन्द्रों, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, लाड़ली लक्ष्मी योजना, विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजन की रिर्पोटिंग, विभागीय अधिकारियों के मुख्यालय पर निवास करने और सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। इस कार्यशाला में नवनीत पाण्डे, चन्द्रकांता वर्मा परियोजना अधिकारी सहित जिलेभर की पर्यवेक्षकों ने सहभागिता की। 
टीपः- फोटोग्राफ क्रमांक-2 
--------क्रमांक/70/722/2015                   सचिन/ए.बा.वि./फोटो  


No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...