‘‘रन फॉर यूनिटी‘‘ दौड़ में मंत्री श्रीमती चिटनिस भी हुई शामिल |
बुरहानपुर | 31-अक्तूबर-2017 |
राज्य शासन निर्देशानुसार जिलें में आज 31 अक्टूबर 2017 को राष्ट्रीय एकता/संकल्प एकता दिवस पर ‘‘रन फार युनिटी‘‘ दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, पावरलूम फेडरेशन के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटील, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, महापौर श्री अनिल भोंसले, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पों, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एसडीएम श्री सोहन कनाश, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी/कर्मचारी, स्कूली छात्र/छात्राओं ने दौड़ लगाई। यह दौड़ शहर के सभी वार्डो में आयोजित की गई। सभी विद्यार्थियों ने जय स्तंभ पर एकत्रित होकर नेहरू स्टेडियम तक दौड़ लगाई।
कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती चिटनीस ने सभी आमजन नागरिकों व स्कूली छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, देश की एकता के लिये आज हम सभी ने एकता दौड़ लगाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल एक सामान्य परिवार के व्यक्ति थे। कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह दौड़ राष्ट्रीय एकता, सुख, समृद्धि और विकास को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई। साथ ही उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।
|
Thursday 2 November 2017
JANSAMPARK NEWS 31-10-17
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
JANSAMPARK NEWS 30-08-18
dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...
-
जिला जनसंपर्क बुरहानपुर द्वारा प्रस्तुत हैं अनिल गोयल की बेटी के महत्व का सन्देशा देते ख़त ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, जिला जनसंपर्क अधिकारी बुर...
-
सुशासन की नई पहल ‘मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम, 2010’ नागरिक अधिकारों को सशक्त बनाने का अभिनव प्रयास है। यह कानू...
No comments:
Post a Comment