Thursday, 26 November 2015

JANSAMPARK NEWS 26-11-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र. 

समाचार

125 वीं वर्षगाठ संविधान दिवस के रूप में मनाई 


बुरहानपुर - ( 26 नवम्बर ) - भारतीय संविधान के निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 125 वी वर्षगाठ आज 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाई गई। कलेक्टोरेट कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य ने उपस्थित शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को भारत संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया। 
इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, उद्योग महाप्रबंधक श्री आर.एस.ठाकुर, उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके, जिला कोषालय अधिकारी श्री अरविंद शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान, लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
टीप-फोटोग्राफ संलग्न क्र.-1 और 2 शामिल है।


------
क्रमांक-78/995/2015                       सचिन/प्रशासन/फोटो  

समाचार 

भारतीय संविधान दिवस पर 

भाषण प्रतियोगिता एवं शपथ का आयोजन 

बुरहानपुर - ( 26 नवम्बर ) - राज्य शासन उच्च षिक्षा विभाग निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर में आज 26 नवम्बर 2015 को ‘‘संविधान दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसमें ‘‘भारतीय संविधान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान कु. संगीता पाटील, कु. रोषन जहॉ, कु. मुब्बषिरा परवीन, धर्मेन्द्र सिसोदिया, जितू गवई, चन्द्रकुमार यादव ने संविधान की प्रस्तावना, मूल भूत विषेषताओं, मौलिक अधिकारो, कर्तव्यों, संविधान संषोधनों, नीति निर्देषक तत्वों संविधान में शामिल अनुसूचियों आदि पर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।  सहायक प्रध्यापक डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. संगीता सोमवंषी, प्रो. रफीक अंसारी, ग्रंथपाल सोनल विवरेकर ने भारतीय संविधान के निर्माण एवं संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय संविधान को विष्व का सबसे बडा एवं विस्तृत संविधान बताया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रमोद चौधरी ने भारतीय संविधान की खूबिया बताते हुये इसेे देष की आत्मा करार दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये प्राचार्य डॉ. सुषील सोमवंषी ने कहा ही श्रीमद् भागवत गीता, कुरान शरीफ, बाईबिल, गुरू गं्रथसाहिब, को मानने वाले जहॉ एक ही धर्म विषेष के लोग होते है वहॉ भारतीय संविधान इन सभी धार्मिक ग्रंथो से उठकर सबसे पवित्र संविधान है जिसे सभी धर्माे के लोग स्वीकार कर उसका सम्मान करते है। तत्पष्चात् प्राचार्य द्वारा सभी सहा. प्राध्यापकों एवं छात्राओं को कर्तव्य निष्ठ रहने की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. प्रमोद गुप्ता ने किया एवं आभार प्रो. सोलन विवरेकर ने माना । इस दौरान महाविद्यालय परिवार एवं बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे ।
टीप-फोटोग्राफ संलग्न क्र.-3 शामिल है।

------
क्रमांक-79/996/2015                       सचिन/उ.शिक्षा/फोटो  


समाचार

अधिकारी, कर्मचारियो के आधार एवं पेन नंबर फीड कराएं

बुरहानपुर - ( 26 नवम्बर ) - जिला कोषालय अधिकारी अरविंद शर्मा ने जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों से कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए बजट का निर्माण नवीन आई.एफ.एम.आई.एस. एपलीकेशन के माध्यम से किया जाना है। इस हेतु बजट मैड्यूल मंे बजट की एन्ट्री कर संबंधित बजट नियंत्रक अधिकारी को अनिवार्य रूप से भेजना सुनिश्चित करे। उन्हांेने जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियो से कहा है कि अभी तक स्लिम पासवर्ड में अधिकारियो एवं कर्मचारियो के आधार नंबर एवं पेन नंबर अभी तक अंकित नहीं कराए गए है। शीघ्र ही प्रवृष्टि कराना सुनिश्चित करे। यदि आधार नंबर एवं पेन नंबर की प्रवृष्टि नही कराई गई तो संबंधित आहरण संवितरण अधिकारियों के इस माह के वेतन आहरित नही होेगे और इसकी समस्त जवादेही आहरण संवितरण अधिकारियो की होगी।

------
क्रमांक-80/997/2015                            सचिन/कोषालय   

समाचार

प्रसाद योजना संबंधी बैठक आज 

बुरहानपुर - ( 26 नवम्बर ) - भारत सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों के विकास के लिये ‘‘प्रसाद योजना‘‘ लागू की गई है। बुरहानपुर में प्रसाद योजना को सम्मिलित किये जाने एवं प्रारंभिक कार्य योजना तैयार करने संबंधी बैठक का आयोजित की गई है। यह बैठक आज 27 नवम्बर 2015 को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट सभागार में रखी गई है। 
------
क्रमांक-81/998/2015                            सचिन/प्रशासन    

JANSAMPARK NEWS 25-11-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र. 
समाचार
आज संविधान दिवस मनाया जायेगा
बुरहानपुर - ( 25 नवम्बर ) - शासन द्वारा इस वर्ष डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 125 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। डॉ. अंबेडकर द्वारा प्रस्तुत संविधान को 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था। शासन द्वारा आज 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने जिले के समस्त शासकीय कार्यालय प्रमुखों तथा शैक्षणिक संस्थाओं में 26 नवंबर को भारत के संविधान की उद््देशिका एक जगह एकत्रित होकर सामूहिक रूप से पढ़ने तथा शैक्षणिक संस्थाओं में संविधान की जागरूकता हेतु निबंध एवं वाद-विवाद तथा भाषण प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
------
क्रमांक-74/991/2015                                                       सचिन/प्रशासन  
समाचार 
शासकीय रोपणी बसाड़ में अमरूद वृक्षों की नीलामी 30 को  
बुरहानपुर - ( 25 नवम्बर ) - जिले की शासकीय रोपणी बसाड़ में फलबहार की नीलामी 30 नवम्बर 2015 को अपरान्ह 3 बजे होगी। जिसमें अमरूद के 90 वृक्षों की नीलामी शर्तो के अधीन की जावेगी। उपसंचालक उद्यान सुश्री सानू मेश्राम ने उक्त जानकारी दी। इस संबंध में कार्यालय उद्यान विभाग संयुक्त कार्यालय भवन बुरहानपुर से कार्यालयीन समय में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
------
क्रमांक-75/992/2015                                                                सचिन/उद्यान  

समाचार
अधीनस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के परिवार सदस्यों के नाम निर्वाचक नामावलियों में शामिल कराने निर्देश जारी 
बुरहानपुर - ( 25 नवम्बर ) - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2016 को जिन व्यक्तियों ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है। वे अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। 
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश रेवाल ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है, कि अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों अथवा उनके परिवार के सदस्यों जिनका नाम उनके निवास क्षेत्र की निर्वाचक नामवाली में सम्मिलित नही है। वे अपना नाम नामावली में सम्मिलित करायें। इसके अतिरिक्त यदि उनका नाम नामावली में शामिल है। लेकिन नाम, आयु या अन्य कोई त्रुटि हो तो सुधार करने आवेदन पत्र तथा रंगीन फोटोयुक्त परिचय प्राप्त करने के लिये आवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही सभी नागरिकों को इसके लिये प्रेरित भी करें। 
------
क्रमांक-76/993/2015                                                                        सचिन/निर्वाचन  
समाचार 
विश्व विकलांग दिवस 3 दिसम्बर को मनाया जायेगा 
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सौंपे कार्य दायित्व 
बुरहानपुर - ( 25 नवम्बर ) - राज्य शासन सामाजिक न्याय विभाग निर्देशानुसार जिले में आगामी 3 दिसम्बर 2015 को विश्व विकलांग दिवस मनाया जायेगा। निःशक्त व्यक्तियों के सामर्थ्य प्रदर्शन के लिये कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम बुरहानपुर में आयोजित होेगें। जिसमें संस्थागत एवं गैर संस्थागत निःशक्त छात्र/छात्राएं भाग ले सकते है। 
अधिकारियों को सौंपे दायित्व 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने कार्यक्रम आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। नगर निगम आयुक्त को कार्यक्रम स्थल पर निःशक्तजनों के लिये पेयजल तथा साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिये है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी को निःशक्त छात्र/छात्राओं की सूची 30 नवम्बर तक संबंधित कार्यालय में उपलब्ध कराने, निःशक्त छात्र/छात्राओं के साथ शिक्षकों की उपस्थिति और कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पी.टी.आई. एवं अन्य शिक्षकों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। समस्त निकायों को शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर अपने-अपने निकाय क्षेत्र में निःशक्तजनों की कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने शिक्षकों और नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। 
यह होगी प्रतियोगिताऐं
निःशक्त छात्र/छात्राओं के लिये 100 मीटर की दौड़, ट्रायसिकल रेस, निबंध प्रतियोगिता (पर्यावरण प्रदूषण), चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (समूह/एकल नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, गीत, नाटक, मिमिक्री) आदि कार्यक्रम होगें। 
------
क्रमांक-77/994/2015                                                              सचिन/सा.न्याय 

दिनांक 26/11/15 को जिले से प्रकाशित समाचार पत्रों की पेपर कतरनें

दिनांक 26/11/15 को जिले से प्रकाशित समाचार पत्रों की पेपर कतरनें 
















दिनांक 25/11/15 को जिले से प्रकाशित समाचार पत्रों की पेपर कतरनें

दिनांक 25/11/15 को जिले से प्रकाशित समाचार पत्रों की पेपर कतरनें 



























Tuesday, 24 November 2015

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...