Saturday, 22 August 2015

JANSAMPARK NEWS 20-8-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.समाचारसद्भावना दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली प्रतिज्ञा 
बुरहानपुर/20 अगस्त/ भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त 2015 को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई। 
इस अवसर पर उद्योग महाप्रबंधक श्री आर.एस.ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान सहित, कार्यालय अधीक्षक श्री सुधीर अत्रे सहित कलेक्टेªट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने प्रतिज्ञा ली कि जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे। हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझायेंगे। 
टीपः- फोटोग्राफ क्रमांक-1 


--------क्रमांक/64/716/2015                    सचिन/प्रशासन/फोटोसमाचारखकनारकला पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित
बुरहानपुर/20 अगस्त/- ग्राम पंचायत खकनारकला सचिव द्वारा कार्यो में अनियमितता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही की गई। इसके तहत खकनार जनपद पंचायत खकनार सीईओ के प्रस्तुत प्रस्ताव पर खकनारकला ग्राम पंचायत सचिव श्री जितेन्द्र भास्कर महाजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने की है। उन्होनें बताया कि सचिव ने म.प्र.पंचायत राज-ग्राम स्वराज अधिनियम-1993 एवं म.प्र. पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्ते नियम-2011) के नियमों का उल्लघंन किया है। निलंबन अवधि में सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बुरहानपुर रहेगा। निलंबन अवधि में सचिव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सीईओ ने ग्राम पंचायत खकनारकलां सचिव पद का प्रभार श्री हितेश जोशी सचिव ग्राम पंचायत जामन्या को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा है। 
--------क्रमांक/65/717/2015                         सचिन/पं.ग्रा.वि.
समाचारमुख्यमंत्री कन्यादान योजना नाम में आंशिक संशोधन
बुरहानपुर/20 अगस्त/ राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना नाम में आंशिक संशोधन किया गया है। सामाजिक न्याय उपसंचालक ने बताया कि शासन द्वारा निर्धन, जरूरतमंद, निराश्रित परिवारों के विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यकता के सामुहिक विवाह हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के नाम से चलाई जा रही है। उक्त योजना का नाम संशोधन कर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना रखा गया है। 
--------क्रमांक/66/718/2015                                   सचिन/सा.न्याय.
समाचारबोदरली पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित
बुरहानपुर/20 अगस्त/- बुरहानपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदरली सचिव द्वारा कार्यो के संचालन व वित्तीय अनियमितता और अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही की गई। इसके तहत बुरहानपुर जनपद पंचायत सीईओ के प्रस्तुत प्रस्ताव पर बोदरली ग्राम पंचायत सचिव श्री दिलीप पवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
उक्त कार्यवाही जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने की है। उन्होनें बताया कि सचिव द्वारा म.प्र.पंचायत राज-ग्राम स्वराज अधिनियम-1993 एवं म.प्र. पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्ते नियम-2011) के नियमों का उल्लघंन किया है। निलंबन अवधि में सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बुरहानपुर रहेगा। निलंबन अवधि में सचिव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सीईओ ने ग्राम पंचायत बोदरली सचिव पद का प्रभार श्री मोहन रामचंद अस्वार सचिव ग्राम पंचायत बड़झिरी को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा है। 
--------क्रमांक/67/719/2015                         सचिन/पं.ग्रा.वि.
समाचारगीत रामायण बुरहानपुर में 22 अगस्त को
बुरहानपुर/20 अगस्त/- मराठी साहित्य अकादमी भोपाल के संयोजन में रामायण के चुनिंदा प्रसंगों की मराठी रूपांतरण गायन शैली में बुरहानपुर में 22 अगस्त की शाम को प्रस्तुति होगी। गीत रामायण की रचना स्वर्गीय श्री ग.द. माडगुलकर ने आकाशवाणी पुणे के लिये वर्ष 1954-55 में की थी। सांगीतिक प्रस्तुति स्वर्गीय श्री सुधीर फड़के ने की थी। सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमती कल्पना झोकरकर की शिष्या सुश्री अनुजा झोकरकर एवं सुश्री कनकश्री भट्ट द्वारा यह प्रस्तुति दी जायेगी।
--------क्रमांक/68/720/2015                       सचिन/धर्मस्वसमाचारजिले में खरीफ फसलों पर कीटव्याधि की रोकथाम हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित साथ ही कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों/कर्मचारियों को किया तैनात कन्ट्रोल रूम नंबर 07325-241753 
बुरहानपुर/20 अगस्त/- राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग निर्देशानुसार जिले में फसलों पर कीट एवं रोगों की रोकथाम हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 07325-241753 है। 
उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने बताया कि उक्त नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कि कृषकों को फसलों पर कीटव्याधि से संबंधित समस्याओं के निराकरण करेगें। साथ ही वे पंजी में कृषक का नाम एवं मोबाइल नंबर भी लिखेगें। जिससे बाद में जानकारी प्राप्त की जा सके। 
यह है कन्ट्रोल रूम में तैनात:- किसानों की फसल संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें- 
  •  18 से 30 अगस्त 2015 तक कृ.वि.अ. श्री रूपेन्द्रसिंह सोलंकी प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक। 
  • इसी प्रकार बी.टी.एम. श्री कृष्णकुमार राणा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक। 
  • वही 31 अगस्त से 10 सितम्बर 2015 तक ए.टी.एम.श्री विशाल पाटीदार प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक।
  • भू.स.स.अ. श्री सुभाष मोरे दोपहर 2 से सायंकाल 6 बजे तक। 
  • 11 से 20 सितम्बर 2015 तक भू.स.स.अ. श्री लोकेश वास्केल प्रातः 9 बजे दोपहर 2 बजे तक।
  • ए.टी.एम. श्री जितेन्द्र पटेल दोपहर 2 बजे से सांयकाल 6 बजे तक। 
  • इसी प्रकार 21 से 30 सितम्बर 2015 तक भू.स.स.अ. श्री रमेश डुडवे प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक। 
  • वहीं भू.स.स.अ. श्री एस.एन.सिन्हा दोपहर 2 बजे से सांयकाल 6 बजे तक। 
  • और कृ.वि.अ. श्री व्ही.टी.पाटील को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तैनात किया गया है। 
     
    • इस कक्ष हेतु नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये है। जिनमें अनु.क.अधिकारी श्री आर.एस.निगवाल और सहायक संचालक श्री विलास पाटील सम्मिलित है। 
--------क्रमांक/69/721/2015                         सचिन/कृषि समाचारपरियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
बुरहानपुर/20 अगस्त/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा माह सितम्बर में आयोजित होने वाले सुपोषण अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के संबंध में परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्टेªट सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने सुपोषण अभियान एवं पोषण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में पॉवर पाईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी देते हुए आयोजन की महत्व एवं लक्ष्यों के संबंध में अवगत कराया। 
कार्यशाला में शौचालय रहित आंगनवाड़ी केन्द्रों, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, लाड़ली लक्ष्मी योजना, विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजन की रिर्पोटिंग, विभागीय अधिकारियों के मुख्यालय पर निवास करने और सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। इस कार्यशाला में नवनीत पाण्डे, चन्द्रकांता वर्मा परियोजना अधिकारी सहित जिलेभर की पर्यवेक्षकों ने सहभागिता की। 

टीपः- फोटोग्राफ क्रमांक-2 
--------क्रमांक/70/722/2015                   सचिन/ए.बा.वि./फोटो  


Thursday, 20 August 2015

JANSAMPARK NEWS 19-8-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार

विकेन्द्रीकृत वर्ष 2016-17 हेतु एक दिवसीय जनपद स्तरीय 

कार्यशाला संपन्न 

साथ ही तकनीकि सहायक दलों ने आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन 

संबंधी बारीकियां सीखी

बुरहानपुर/19 अगस्त/विकासखण्ड बुरहानपुर के अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायतों में ऑनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं विकेन्द्रीकृत वर्ष 2016-17 हेतु एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में जनपद पंचायत बुरहानपुर सीईओ श्री राकेश शर्मा, जिला योजना अधिकारी श्री बी.एस.वसुनिया, समस्त ग्राम पंचायत के सचिव, सहायक रोजगार तथा उपयंत्रियो ने भाग लिया। 

इस मौके पर अधिकारी द्वय ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशानुसार सभी ग्राम पंचायतों में जन्म-मृत्यु पंजीयन को ऑनलाईन किया जाना अनिवार्य है। जनपद स्तरीय व ग्रामीण क्ष़्ोत्र हेतु ऑनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन से संबंधित सी.आर.एस.साफ्टवेयर का  विस्तृत से प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही विकेन्द्रीकृत जिला योजना वर्ष 2016-17 के क्षेत्रीय कार्य हेतु तकनीकि सहायता दलों ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिसमें तकनीकि सहायता दलों द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में विभिन्न विभागों की योजनाओं के अंतर्गत होने वाले प्रस्तावित कार्यो का हितग्राहियों एवं जनप्रतिनिधियों से आवश्यक चर्चा की जायेगी। साथ ही प्रस्तावित कार्यो को ग्राम पंचायत स्तर पर अनुमोदित करने उपरांत कार्ययोजना तैयार की जाना है। विकेन्द्रीकृत योजना वर्ष 2016-17 हेतु जनपद स्तर पर विकास कार्यो की ऑनलाईन डाटा एन्ट्री की जावेगी। 

--------
क्रमांक/63/715/2015                                          
                                                       सचिन/ज.पं.बु./फोटो

JANSAMPARK NEWS 18-8-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार

जनसुनवाई में प्रकरणों की जांच कर पात्रतानुसार आवेदको को 

लाभान्वित करें

 
कलेक्टर ने आवेदकों को आश्वस्त किया 

बुरहानपुर/18 अगस्त / राज्य शासन द्वारा प्रायोजित मंगलवार को जनसुनवाई कलेक्टेªट कार्यालय में संपन्न हुई। इस दौरान अनेक प्रकरणों में जांच कर पात्रतानुसार आवेदकों लाभान्वित करने निर्देश दिये गये है। आवेदकों को सुनवाई के लिये पूर्ण रूप से आश्वासन दिया गया है। 

कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने आज जनसुनवाई में आवेदकों से रूबरू हुई। उन्होनें इस दौरान कई प्रकरणों को गहनता से आवेदकों से पूछताछ की। साथ ही उन्हें शासन से समस्या का समाधान तथा सुविधा दिलाने भरोसा दिलाया है। वनग्राम पंचायत आमुल्लाकलां सरपंच एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से आवेदन दिया। जिसमें उन्होनें प्राथमिक और माध्यमिक शाला में गणित एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की नियुक्ति हेतु आवेदन दिया। कलेक्टर ने निराकरण हेतु आदिवासी विभाग को निर्देशित किया है। जनसुनवाई में मशरूवाला टेडर्स स्वामी ने बताया कि सिरपुर ग्राम पंचायत द्वारा प्रदाय सामग्री का भुगतान नही किया जा रहा है। कलेक्टर ने सीईओ खकनार को शीघ्र नियमानुसार भुगतान करने हेतु निर्देश दिये। 

वनग्राम डागुर्ला निवासी लक्ष्मण कास्डे व अन्य ग्रामीणजनों ने पशुओं द्वारा उनकी फसल नुकसानी हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को उचित कार्यवाही करने निर्देशित किया। इसी प्रकार जनसुनवाई में आर्थिक सहायता, अतिक्रमण, भुगतान, वृद्धापेंशन, बीपीएल आदि प्रकरणों पर कार्यवाही कर संबंधित विभाग को प्रकरण कार्यवाही हेतु भेजे गये। कलेक्टर ने इस प्रकार से कई प्रकरणों में सुनवाई की। साथ ही आवेदकों को कार्यवाही के लिये आश्वस्त किया। 

--------
क्रमांक/57/709/2015                                                सचिन/प्रशासन/फोटो  

समाचार

कलेक्टर ने किया दो डिप्टी कलेक्टरो के मध्य कार्य विभाजन 

बुरहानपुर/18 अगस्त/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने दो डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन किया है। 
डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य समय सीमा एवं सभी बैठकें/सड़क सुरक्षा (यातायात) शिकायत/जनशिकायत निवारण/समाधान ऑनलाईन/जनसुनवाई/पी.जी.आर. टेलीसमाधान मंत्री प्रकोष्ठ/सी.एम.कार्नर/वरिष्ठ लिपिक/सूचना का अधिकार/सिटीजन चार्टर/मुख्यमंत्री सहायता कोष/जिला एवं राज्य बीमारी सहायता और स्वेच्छानुदान संबंधी कार्य सौंपे गये। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा बाढ राहत/संस्थागत वित्त/जिला कार्यालय एवं जिले के विभिन्न विभागों के विधानसभा/लोकसभा, राज्यसभा के प्रश्नों के उत्तर भिजवानें हेतु मॉनीटरिंग करेगें। 
--------
क्रमांक/58/710/2015                                                 सचिन/प्रशासन  
समाचार

अल्पसंख्यक पोस्ट मैट्रिक कम मींस छात्रवृत्ति हेतु बैंक संबंधी निर्देश


 जारी 

बुरहानपुर/18 अगस्त/जिले में शैक्षणिक सत्र 2014-15 में अल्पसंख्यक वर्ग के ऐसे छात्र/छात्राओं हेतु निर्देश जारी किये गये है। जिन्होनें बैंक संबंधी जानकारी सही तरीके से नही भरी है। 
यह जानकारी पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण सहायक संचालक श्री के.एल.निगम ने दी। उन्होनें बताया कि जिन्होंने पोस्ट मैट्रिक/मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति हेतु बैंक संबंधी जानकारी नही भरी है। ऐसे विद्यार्थी भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय वेबसाईटन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल ¼National Scholarship Portal½ पर बैंक संबंधी जानकारी 30 सितम्बर 2015 तक दर्ज कर सकते है। 
--------
क्रमांक/59/711/2015                                                    सचिन/अ.सं.वर्ग

समाचार

मध्यान्ह भोजन पकाने की लागत राशि खातों में जमा 

बुरहानपुर/18  अगस्त/जिले की लक्षित प्राथमिक शालाओं के तहत संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत जुलाई/अगस्त/सितम्बर 2015 माह में कुल 74 शैक्षणिक दिवस भोजन पकाने की राशि स्वयं सहायता समूह/शाला प्रबंधन समिति के नवीन खातों में आर.टी.जी.एस.के माध्यम से जमा कर दी गई है। 

जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस संबंध में जनशिक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है। वे प्राथमिक शालाओं की शाला प्रबंधन समिति एवं संलग्न स्वयं सहायता समूह को नवीन खातों में जमा राशि से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेगें। 
--------
क्रमांक/60/712/2015                                               सचिन/पं.ग्रा.वि.

समाचार

मध्यान्ह भोजन पकाने रसोईयों का मानदेय खातों में जमा
 
बुरहानपुर/18  अगस्त/जिले की लक्षित प्राथमिक/माध्यमिक शालाओं के तहत संचालित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत जुलाई/अगस्त/सितम्बर 2015 कुल 3 माह का मानदेय 1000 रूपये के मान से शाला प्रबंधन समिति के खातों में आर.टी.जी.एस.के माध्यम से जमा कर दी गई है। 
जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक बुरहानपुर और खकनार को निर्देशित किया हैं कि उक्त राशि शाला प्रबंधन समिति द्वारा चेक द्वारा मानदेय का भुगतान करना सुनिश्चित करें। इस संबंध में जनशिक्षकों को निर्देशित कर दिया गया है। वे प्राथमिक शालाओं की शाला प्रबंधन समिति खातों में जमा राशि से अवगत कराना सुनिश्चित करें। 
--------
क्रमांक/61/713/2015                                                   सचिन/पं.ग्रा.वि.
समाचार

अवैध जप्ती रेत की नीलामी 20 को 
 
बुरहानपुर/18  अगस्त/ ग्राम नसीराबाद में लगभग 15 घनमीटर अवैध जप्त रेत की नीलामी 20 अगस्त 2015 को प्रातः 11 बजे होगी। 

उक्त जानकारी सहायक खनिज अधिकारी श्री शिवलाल चौधरी ने दी। उन्होनें बताया कि उक्त रेत की नीलामी म.प्र.गौण खनिज नियम 1996 के प्रावधानों के अंतर्गत ग्राम नसीराबादा में यथास्थिति में की जायेगी। इस नीलामी में इच्छुक बोलीकर्ता शासकीय बोली 6750/- रूपये का अग्रिम राशि मौके पर जमा कर भाग ले सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु कलेक्टेªट स्थित खनिज कार्यालय से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है। 
--------
क्रमांक/62/714/2015                                                        सचिन/खनिज 

JANSAMPARK NEWS 20-8-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार


सद्भावना दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली प्रतिज्ञा 


बुरहानपुर/20 अगस्त/ भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस 20 अगस्त 2015 को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलाई। 

इस अवसर पर उद्योग महाप्रबंधक श्री आर.एस.ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके, एकीकृत बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान सहित, कार्यालय अधीक्षक श्री सुधीर अत्रे सहित कलेक्टेªट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने प्रतिज्ञा ली कि जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे। हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझायेंगे। 

टीपः- फोटोग्राफ क्रमांक-1 
--------क्रमांक/64/716/2015                    सचिन/प्रशासन/फोटो

समाचार


खकनारकला पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित


बुरहानपुर/20 अगस्त/- ग्राम पंचायत खकनारकला सचिव द्वारा कार्यो में अनियमितता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही की गई। इसके तहत खकनार जनपद पंचायत खकनार सीईओ के प्रस्तुत प्रस्ताव पर खकनारकला ग्राम पंचायत सचिव श्री जितेन्द्र भास्कर महाजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने की है। उन्होनें बताया कि सचिव ने म.प्र.पंचायत राज-ग्राम स्वराज अधिनियम-1993 एवं म.प्र. पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्ते नियम-2011) के नियमों का उल्लघंन किया है। निलंबन अवधि में सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बुरहानपुर रहेगा। निलंबन अवधि में सचिव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सीईओ ने ग्राम पंचायत खकनारकलां सचिव पद का प्रभार श्री हितेश जोशी सचिव ग्राम पंचायत जामन्या को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा है। 
--------क्रमांक/65/717/2015                         सचिन/पं.ग्रा.वि.

समाचार


मुख्यमंत्री कन्यादान योजना नाम में आंशिक संशोधन


बुरहानपुर/20 अगस्त/ राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना नाम में आंशिक संशोधन किया गया है। सामाजिक न्याय उपसंचालक ने बताया कि शासन द्वारा निर्धन, जरूरतमंद, निराश्रित परिवारों के विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यकता के सामुहिक विवाह हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के नाम से चलाई जा रही है। उक्त योजना का नाम संशोधन कर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना रखा गया है। 
--------क्रमांक/66/718/2015                                   सचिन/सा.न्याय.
समाचार


बोदरली पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित


बुरहानपुर/20 अगस्त/- बुरहानपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदरली सचिव द्वारा कार्यो के संचालन व वित्तीय अनियमितता और अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही की गई। इसके तहत बुरहानपुर जनपद पंचायत सीईओ के प्रस्तुत प्रस्ताव पर बोदरली ग्राम पंचायत सचिव श्री दिलीप पवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 

उक्त कार्यवाही जिला पंचायत सीईओ श्री बसंत कुर्रे ने की है। उन्होनें बताया कि सचिव द्वारा म.प्र.पंचायत राज-ग्राम स्वराज अधिनियम-1993 एवं म.प्र. पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा की शर्ते नियम-2011) के नियमों का उल्लघंन किया है। निलंबन अवधि में सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बुरहानपुर रहेगा। निलंबन अवधि में सचिव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सीईओ ने ग्राम पंचायत बोदरली सचिव पद का प्रभार श्री मोहन रामचंद अस्वार सचिव ग्राम पंचायत बड़झिरी को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा है। 
--------क्रमांक/67/719/2015                         सचिन/पं.ग्रा.वि.

समाचार


गीत रामायण बुरहानपुर में 22 अगस्त को


बुरहानपुर/20 अगस्त/- मराठी साहित्य अकादमी भोपाल के संयोजन में रामायण के चुनिंदा प्रसंगों की मराठी रूपांतरण गायन शैली में बुरहानपुर में 22 अगस्त की शाम को प्रस्तुति होगी। गीत रामायण की रचना स्वर्गीय श्री ग.द. माडगुलकर ने आकाशवाणी पुणे के लिये वर्ष 1954-55 में की थी। सांगीतिक प्रस्तुति स्वर्गीय श्री सुधीर फड़के ने की थी। सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमती कल्पना झोकरकर की शिष्या सुश्री अनुजा झोकरकर एवं सुश्री कनकश्री भट्ट द्वारा यह प्रस्तुति दी जायेगी।
--------क्रमांक/68/720/2015                       सचिन/धर्मस्वसमाचार


जिले में खरीफ फसलों पर कीटव्याधि की रोकथाम हेतु नियंत्रण कक्ष

 स्थापित

 साथ ही कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों/कर्मचारियों को किया तैनात

 कन्ट्रोल रूम नंबर 07325-241753


बुरहानपुर/20 अगस्त/- राज्य शासन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग निर्देशानुसार जिले में फसलों पर कीट एवं रोगों की रोकथाम हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 07325-241753 है। 
उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने बताया कि उक्त नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो कि कृषकों को फसलों पर कीटव्याधि से संबंधित समस्याओं के निराकरण करेगें। साथ ही वे पंजी में कृषक का नाम एवं मोबाइल नंबर भी लिखेगें। जिससे बाद में जानकारी प्राप्त की जा सके। 
यह है कन्ट्रोल रूम में तैनात:- किसानों की फसल संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें- 
  • 18 से 30 अगस्त 2015 तक कृ.वि.अ. श्री रूपेन्द्रसिंह सोलंकी प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक। 
  • इसी प्रकार बी.टी.एम. श्री कृष्णकुमार राणा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक। 
  • वही 31 अगस्त से 10 सितम्बर 2015 तक ए.टी.एम.श्री विशाल पाटीदार प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक।
  • भू.स.स.अ. श्री सुभाष मोरे दोपहर 2 से सायंकाल 6 बजे तक। 
  • 11 से 20 सितम्बर 2015 तक भू.स.स.अ. श्री लोकेश वास्केल प्रातः 9 बजे दोपहर 2 बजे तक।
  • ए.टी.एम. श्री जितेन्द्र पटेल दोपहर 2 बजे से सांयकाल 6 बजे तक। 
  • इसी प्रकार 21 से 30 सितम्बर 2015 तक भू.स.स.अ. श्री रमेश डुडवे प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक। 
  • वहीं भू.स.स.अ. श्री एस.एन.सिन्हा दोपहर 2 बजे से सांयकाल 6 बजे तक। 
  • और कृ.वि.अ. श्री व्ही.टी.पाटील को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तैनात किया गया है। 
इस कक्ष हेतु नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये है। जिनमें अनु.क.अधिकारी श्री आर.एस.निगवाल और सहायक संचालक श्री विलास पाटील सम्मिलित है। 
--------क्रमांक/69/721/2015                         सचिन/कृषि समाचार


परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला

 संपन्न


बुरहानपुर/20 अगस्त/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा माह सितम्बर में आयोजित होने वाले सुपोषण अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के संबंध में परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्टेªट सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने सुपोषण अभियान एवं पोषण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में पॉवर पाईन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी देते हुए आयोजन की महत्व एवं लक्ष्यों के संबंध में अवगत कराया। 
कार्यशाला में शौचालय रहित आंगनवाड़ी केन्द्रों, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, लाड़ली लक्ष्मी योजना, विश्व स्तनपान सप्ताह आयोजन की रिर्पोटिंग, विभागीय अधिकारियों के मुख्यालय पर निवास करने और सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। इस कार्यशाला में नवनीत पाण्डे, चन्द्रकांता वर्मा परियोजना अधिकारी सहित जिलेभर की पर्यवेक्षकों ने सहभागिता की। 
टीपः- फोटोग्राफ क्रमांक-2 
--------क्रमांक/70/722/2015                   सचिन/ए.बा.वि./फोटो  


Tuesday, 18 August 2015

JANSAMPARK NEWS 15-8-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
बुरहानपुर/15 अगस्त/ जिले में आज 15 अगस्त 2015 को स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा उत्साह व हर्षोल्लास से मनाया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरीन सिंथिया ने बतौर मुख्य अतिथि विधिवत राष्ट्रध्वज फहराया व परेड की सलामी ली। इस अनुक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन भी किया गया। 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाईया व शुभकामनाएंे दी। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश गान का भी गायन किया गया। देश की आजादी में बलिदान देने वाले शहीदों का स्मरण व नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
इस राष्ट्रीय पर्व में महापौर श्री अनिल भोंसले, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी.एस.बिरदे, एसडीएम काशीराम बडोले, डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, नगर निगम आयुक्त श्री सुरेश रेवाल, तहसीलदार श्री जी.एस.गहरवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति व शैक्षणिक संस्थाओं के स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में जनसमुदाय की भागीदारी रही। 
कार्यक्रम की झलकिंया
इस दरम्यान मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरीन सिंथिया ने अनेकता में एकता को प्रदर्शित करने वाले रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। इस खुशी के मौके पर पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर कर आजादी का पर्व उत्साह से मनाया गया। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल युद्ध शहीदों के परिजनों एवं मीसाबंदियों का पुष्पमाला अर्पित शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित करते हुए नमन किया गया। समारोह में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों आदि को पुरूस्कार वितरित किये गये। मुख्य अतिथि को संयुक्त परेड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट कर विधिवत सलामी दी गई। संयुक्त परेड में ए.एस.एफ., पुलिस, होमगार्ड, वन विभाग, एन.सी.सी., स्काउड गाइड द्वारा मुख्य अतिथि को विधिवत सलामी देने आदि दल सम्मिलित रहे। 
इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और गायन की हृदय स्पर्शी प्रस्तुति देकर समाज को नैतिक संदेश दिया। इसमें नेहरू मांटेसरी स्कूल ने देश की अनेकता और एकता को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु गीत व नृत्य की पेशकश से एकता की आवाज दी। सावित्रीबाई फुले शा.उ.मा.कन्या विद्यालय ने देशभक्ति पर शानदार प्रस्तुति दी। एम.के.मेमोरियल स्कूल द्वारा नृत्य के माध्यम से बेटी बचाओं का पूरजोर संदेश दिया। इसी प्रकार संेट टेरेसा शैक्षणिक संस्थान ने छत्तीसगढ़ी लोकनृृत्य उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरूस्कार एम.के.मेमोरियल स्कूल, द्वितीय सेंट टेरेसा उ.मा.विद्यालय, तृतीय नेहरू मांटेसरी सीनियर सेकेण्डरी स्कूल और सांत्वना पुरस्कार सावित्री बाई फुले शा.कन्या उ.मा.विद्यालय को दिया गया। 
मुख्य अतिथि ने दिल्ली में जिले से परेड में भाग लेने गये एनसीसी कैडेटो को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान की। शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को अच्छी कर्तव्य निष्ठ सेवा के लिये शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित किये। मार्चपास्ट में प्रथम पुरस्कार जिला पुलिस बल को व द्वितीय पुरस्कार विशेष सशस्त्र बल को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई। इसी प्रकार से एन.सी.सी. सीनियर विंग प्रथम व जूनियर डिवीजन द्वितीय स्थान अर्जित करने पर शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं स्काउट प्रथम और द्वितीय स्थान गाइड ने प्राप्त किया। इसी प्रकार मुख्य अतिथि सहित अधिकारियों-कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित विकासीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम संचालन मधुरवाणी में लेखापाल श्री हितेष शाह और सहायक शिक्षक श्री संजय गुप्ता द्वारा किया गया है। 
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 हैं। 











--------
क्रमांक/53/705/2015                                                      सचिन/प्रशासन/फोटो  


समाचार
पढ़-लिखकर उच्च अधिकारी बनें- कलेक्टर श्रीमती सिंथिया
कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ बैठक कर किया भोजन 
बुरहानपुर/15 अगस्त/ स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिले में इच्छापुर ग्राम की मराठी माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों के लिए विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आइरीन सिंथिया, पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कर्रे, एएसपी श्री.बी.एस.बिरदे, एसडीएम श्री काशीराम बडोले, ने विद्यार्थियों के साथ बैठक कर मध्याहन भोजन किया। 
इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आइरीन सिंथिया ने स्कूली विद्यार्थियों को तीन संकल्प दिलायें। जिसमें प्रथम हर विद्यार्थी अपनी स्कूल, घर आंगन व रिक्त पड़ी भूमि पर पौधा रोपण करेगें। साथ ही उसकी देखभाल भी करेगें। दूसरा संकल्प छात्र-छात्राएं अपना लक्ष्य सिर्फ पढ़ाई की ओर रखें। हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान व आदर्शाें का अनुकरण करें। इसके साथ उच्च अधिकारी बनकर देश की समृद्धि में योगदान देवे। बच्चों को स्कूल नित्य आने की समझाईश दी। उन्होनें खूब पढ़ने-लिखने की सीख देते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। तीसरा संकल्प हमेशा स्वच्छ रहे। स्कूल हो या सड़क कही पर भी कचरा ने फेंके। 





टीपः- मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम फोटो क्रमांक - 14, 15 और 16 है। 

--------
क्रमांक/54/706/2015                                                    सचिन/पं.ग्रा.वि./फोटो  
समाचार
कलेक्टर ने पौधारोपण किया, चौपाल लगाकर बीमा हेतु ग्रामीणों को किया प्रेरित 
बुरहानपुर/15 अगस्त/कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया ने ग्राम इच्छापुर स्थित शा.उ.मा.विद्यालय में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को बीमा प्रकरण बनवानें की सीख दी। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत बीमित व्यक्ति की उम्र 18 से 70 वर्ष में होना चाहिए। जिसकी वार्षिक प्रीमियम मात्र 12 रूपये प्रतिवर्ष है। इस योजना के तहत दुर्घटना में मृत्यु होने की दशा में बीमित व्यक्ति द्वारा नामांकित को 2 लाख रूपये दिये जायेंगे। इसी प्रकार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत पात्र बीमित व्यक्ति की आयु 18 से 50 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिये यक्ति को वार्षिक प्रीमियम 330 रूपये प्रतिवर्ष देना होगा। योजना में बीमित व्यक्ति की सामान्य मृत्यु की दशा में नामांकित व्यक्ति को 2 लाख रूपये की राशि प्राप्त होगी। इन दोनों योजनाओं का लाभ लेने के लिये बैंक खातें में 342 होना आवश्यक है। इस दौरान उन्होनें स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। साथ ही विद्यालय में साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।   


टीपः- फोटोग्राफ संलग्न चौपाल फोटो क्रमांक 10 और 11 है। 
--------
क्रमांक/55/707/2015                                                     सचिन/शिक्षा/फोटो  

समाचार
कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ 
बुरहानपुर/15 अगस्त/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय निगम, मंडलो, स्थानीय नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में प्रातः 7.30 बजे जनप्रतिनिधि/कार्यालय विभाग प्रमुख द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया।

संयुक्त जिला कार्यालय (कलेक्टेªट कार्यालय) में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आइरीन सिंथिया ने झंडावंदन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा सहित कलेक्टेªट के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 
टीप:- फोटोग्राफ संलग्न 13 है। 


--------
क्रमांक/56/708/2015                                                       सचिन/प्रशासन/फोटो  

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...