लोक कल्याण शिविर एवं दिव्यांग मेला कार्यक्रम आज नेपानगर में | ||||
विभागों से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित करें - कलेक्टर श्री सिंह, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये निर्देश, रन फॉर यूनिटी दौड़ में सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे | ||||
बुरहानपुर | 27-अक्तूबर-2017 | ||||
कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने शुक्रवार को समय सीमा की बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि, 28 अक्टूबर 2017 को प्रातः 11 बजे नेपानगर हॉयर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण में लोक कल्याण शिविर, दिव्यांग शिविर और जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने एवं समग्र पुर्नवास के उद्देश्य से 18 वर्ष से अधिक आयु के मानसिक/बहुविकलांग दिव्यांगों को लिगल गार्जियनशिप प्रदान की जाना हैं। इसके अलावा लोक कल्याण शिविर में नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जायें।
शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जायें
बैठक में कलेकटर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि, उक्त शिविर में सभी विभाग अपने-अपने विभाग में संचालित शासन की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से स्टॉल लगाकर प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण करवाना सुनिश्चित करें। शिविर स्थल पर पंजीयन काउंटर बनाया जायें। जिसमें कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जायें तथा बेहतर संशाधन की व्यवस्था करें, ताकि शिविर में नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हों। शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य हैं।
कार्यालय में रैम्प और शौचालय की व्यवस्था करें
सुगम्य भारत अभियान योजना के तहत दिव्यांगों के लिये जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को सुगम्य बनाया जाना हैं। कलेक्टर सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है कि यदि किसी शासकीय कार्यालय में सुगम्यता के लिये कोई निर्माण कार्य करवाना आवश्यक हो तो उसका प्राक्कलण लोक निर्माण विभाग या परियोजना क्रियान्वयन ईकाई से तैयार करवाकर शीघ्रता से प्रस्तुत करें।
रन फॉर यूनिटी दौड़ में सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे
31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी एकता दौड़ का आयोजन शहर के सभी वार्डो की स्कूलों में गठित दल द्वारा किया जायेंगा। यह एकता दौड़ मुख्य कार्यक्रम स्थल नेहरू स्टेडियम में पहुंचेगी। इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। नगर निगम द्वारा नेहरू स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी और स्थापना दिवस के लिये कार्यक्रम स्थल पर मंच, टेंट, माइक एवं साफ-सफाई की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें।
एक नवम्बर को स्थापना दिवस मनाया जायेगा
एक नवम्बर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 1 नवम्बर को स्थानीय नेहरू स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा और लोक नृत्य आयोजित होंगे। 2 नवम्बर को महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा, जिसमें केवल लड़कियों के लिये निबंध प्रतियोगिता, बेटमिंटन प्रतियोगिता, पेंटिंग होंगे। तीसरे दिन युवाओं एवं कृषकों की भागीदारी से विभिन्न भारतीय खेलों की प्रदर्शनकारी एवं प्रतियोगितात्मक प्रस्तुतियां होगी।
3 नवम्बर को हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेंगा
सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत नागरिकों में जागरूकता लाने के लिये एवं नागरिकों की बेटियों के प्रति नकारात्मक मनोवृत्ति बदलने हेतु 3 नवम्बर 2017 (शुक्रवार) को विभिन्न स्थानों पर एक साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेंगा। यह हस्ताक्षर अभियान केन्द्र सार्वजनिक स्थानों, कृषि उपज मण्डी, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मिल, स्कूलों, कॉलेजों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, प्रत्येक वार्डो, चिकित्सालयों, शासकीय कार्यालयों सहित आदि स्थानों पर चलाया जायेंगा। इसके तहत जिले में होर्डिंग्स लगाने के अलावा पम्पलेट वितरण एवं माउथ पब्लिसिटी से प्रचार-प्रसार किया जायें। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, शासकीय अधिकारी व कर्मचारियों की सहभागिता की जायें। सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने भावान्तर भुगतान योजना, आधार सीडिंग, पीजीआर, जनसुनवाई, समय सीमा, सीपीजीआर, सीएम हेल्पलाईन सहित अन्य विषयों की गहनता से समीक्षा कर इसमें गति लाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। तुकईथड उप मण्डी में बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। सहायक भू-अभिलेख मोबाइल गिरदावरी की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, संयुक्त कलेक्टर एवं सिटी मजिस्ट्रेट श्री श्यामेन्द्र जायसवाल, एसडीएम नेपानगर श्री के.आर.बडोले, एसडीएम बुरहानपुर श्री सोहन कनाश, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रगति वर्मा सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
|
Sunday, 29 October 2017
JANSAMPARK NEWS 27-10-17
JANSAMPARK NEWS 26-10-17
बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों से रूबरू हुए योजना आयोग के सलाहकार श्री बालस्कर | ||||||||
बुरहानपुर | 26-अक्तूबर-2017 | ||||||||
खकनार जनपद पंचायत सभागृह में मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद् के विस्तार कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक व सहचर्चा का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्य योजना आयोग भोपाल के सलाहकार श्री पी.सी.बालस्कर ने जिले में संचालित विभागीय गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुये कहा कि, हर क्षेत्र में नंबर-1 पर रहने का प्रयास करें। हमेशा सकारात्मक सोच के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जायें। श्री बालस्कर ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत अध्ययनरत सामजिक कार्यकर्ताओं एवं विस्तार कार्यकर्ताओं की समीक्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों ‘‘संकल्प से सिद्धी‘‘ कार्यक्रम में सी.एम.सी.एल.डी.पी.के विस्तार कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। विस्तार कार्यकर्ताओं को आवंटित पंचायतों में कर्मकार मण्डल के सर्वे के साथ ही स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।
जिला समन्वयक श्री महेन्द्रपाल सिंह भाटी ने जिले में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा की जा रही गतिविधियों व कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला योजना अधिकारी श्रीमती किस्मत साहनी, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग तथा विकासखण्ड समन्वयक श्री शिवशंकर शर्मा सहित सी.एम.सी.एल.डी.पी. के विद्यार्थी उपस्थित थे।
|
Thursday, 26 October 2017
JANSAMPARK NEWS 25-10-17
नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में दिव्यांग मेलों का होगा आयोजन | ||||||||||||||||||||
कलेक्टर ने अधिकारियों को सौपे कार्य दायित्व | ||||||||||||||||||||
बुरहानपुर | 25-अक्तूबर-2017 | ||||||||||||||||||||
दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने एवं समग्र पुनर्वास के उद्देश्य से जिले में दिव्यांग मेला कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त 18 वर्ष से अधिक आयु के मानसिक/बहुविकलांगों को लीगल गार्जियनशीप प्रदान की जायेंगी।
कार्यक्रम हेतु कलेक्टर ने नियुक्त किये नोडल अधिकारी नियुक्त
कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने इसके लिये कार्यक्रम जारी किया है तथा संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी आदेश जारी किया है। साथ ही नोडल अधिकारी भी बनाये हैं। दिव्यांग मेला कार्यक्रम नेपानगर नगर पालिका परिषद और जनपद पंचायत खकनार के लिये नेपानगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 28 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। इसके नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री के.आर.बडोले होंगे। इसके अलावा शाहपुर में नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत बुरहानपुर को शामिल किया गया हैं। शाहपुर में 2 नवम्बर को दिव्यांग मेला आयोजित होगा। इसके नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट श्री श्यामेन्द्र जायसवाल होंगे। जनपद पंचायत खकनार में 9 नवम्बर को दिव्यांग मेला आयोजित होंगा। इसके नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री के.आर.बडोले होंगे। नगर पालिका निगम बुरहानपुर एवं जनपद पंचायत बुरहानपुर के लिये दिव्यांग मेला कार्यक्रम स्थानीय गुर्जर भवन में 16 नवम्बर को आयोजित किया गया हैं। इसके नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सोहन कनाश होंगे।
कलेक्टर ने दिव्यांग मेला कार्यक्रम हेतु अधिकारियों को सौंपे कार्य दायित्व
कलेक्टर ने निकायों से संबंधित अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे हैं, कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का संपूर्ण प्रबंधन, समन्वय, सेक्टरवार बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, चलित शौचालय, पीने के लिये स्वच्छ पेयजल टेन्ट, साउण्ड, स्टॉल, फ्लैक्स व बैनर इत्यादि की व्यवस्था संबंधित निकाय के अधिकारी की होगी। इसके अलावा दिव्यांग मेला कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायें। वहीं विकलांग प्रमाण पत्रों ऑनलाईन स्पर्श पोर्टल पर सत्यापित करने हेतु ऑपरेटरों की ड्यूटी लगवाना सुनिश्चित करें। मेला स्थल पर फोटो कॉपी मशीन की व्यवस्था की जायें।
|
Wednesday, 25 October 2017
JANSAMPARK NEWS 24-10-17
पर्यटन पर्व के तहत क्वीज प्रतियोगिता और हेरीटेज वॉक का आयोजन | ||||||||
हेरीटेज वॉक को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया | ||||||||
बुरहानपुर | 24-अक्तूबर-2017 | ||||||||
पर्यटन पर्व के तहत शाही किला में हेरीटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को पर्यटन के प्रति जागरूकता लाना हैं। इसी तारतम्य आज मंगलवार को प्रातः 9 बजे हेरीटेज वॉक को संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी ऐतिहासिक धरोहरो से रूबरू होकर इतिहास जानेंगे। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री सोहन कनाश, सहायक संचालक पुरातत्व, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री सैय्यद अतीक, डीपीसी श्री अशोक शर्मा, प्राचार्य श्री प्राणवीर सिसोदिया, इतिहास के जानकार श्री शैली कीर व कमरूद्दीन फलक और स्कूलों के शिक्षक/शिक्षिकाऐं उपस्थित थे।
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, 23 अक्टूबर को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके अलावा मंगलवार को नेहरू मांटेसरी स्कूल और शासकीय कन्या शाला में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। वहीं 25 अक्टूबर को मेक्रोविजन स्कूल में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित होगी। साथ ही 25 अक्टूबर 2017 को दूसरे रूट पर स्कूली विद्यार्थी जायेंगे। हेरीटेज वॉक एवं क्वीज प्रतियोगिताओं में कक्षा 9 वी से 12 तक के विद्यार्थी को सम्मिलित किया गया हैं। हेरीटेज वॉक एवं क्वीज प्रतियोगिता में शासकीय, अशासकीय एवं अर्द्धशासकीय स्कूलों के प्रतिदिन 200 विद्यार्थी शामिल होंगे।
|
JANSAMPARK NEWS 23-10-17
पर्यटन पर्व पर शाही किले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मनमोह लिया
बुरहानपुर | 23-अक्तूबर-2017
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में ‘‘पर्यटन पर्व‘‘ के तहत शाही किला परिसर में रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान शहरवासियों ने ऐतिहासिक फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाही किले में शहरवासियों ने फूड फेस्टिवल के तहत चौपाटी का लुत्फ उठाया। स्वादिष्ट व्यंजनों, चाट, भेल पकोड़ी, दराबा व मिठाईयां सहित अन्य खाने की सामग्री की दुकानें लगाई गई। जिसका शहरवासियों ने आनंद उठाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा कि बुरहानपुर शहर ऐतिहासिक शहर हैं। पर्यटन के प्रति जागरूक करने के लिये निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जायें। इस प्रतियोगिता को तीन श्रेणियों में बांटा जायें, पहली श्रेणी में कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों के लिये, दूसरी श्रेणी कॉलेज के विद्यार्थियों और तीसरी श्रेणी के अंतर्गत सभी के लिये खुली प्रतियोगिता आयोजित की जायें। प्रतियोगिता के विषय बुरहानपुर में पर्यटन के विकास, संभावनाऐं, चुनौतियां, पर्यटन, परम्परा विषय चुने जा सकते हैं। निबंध प्रतियोगिता की प्रविष्टियां ऑनलाईन और ऑफलाईन दोनों में हो। इसके अलावा तीनों ही श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार रूपये और तृतीय पुरस्कार 5 हजार रूपये का होगा। उन्होंने कहा कि जो हम नहीं सोच पाते वह हमारी भावी पीढ़ी सोच सकेंगी और उनकी कल्पनाओं को साकार करना हमारा कर्तव्य हैं। मंत्री श्रीमती चिटनीस ने धामनगांव और मोरझिरा तालाब के लिये जल महोत्सव का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने युवाओं से कहा कि बुरहानपुर शहर से बाहर कही घुमने के लिये जाये तो पहले बुरहानपुर का भ्रमण करें उसके बाद बाहर घुमने जायें। बुरहानपुर में सभी क्षेत्रों में अपार संभावनाऐं हैं।
कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, शाही किले में सांस्कृतिक कार्यक्रम व फूड फेस्टिवल और फोटो प्रदर्शनी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन के प्रति आमजन में जागरूकता लाना हैं। पर्यटन पर्व के तहत स्कूली विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्कूलों में बुरहानपुर के इतिहास पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विजेताओं को एक नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही हेरिटेज वॉक भी आयोजित होगी। कार्यक्रम में महापौर श्री अनिल भोंसले, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री किशोर पाटील सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, शाही किले में सांस्कृतिक कार्यक्रम व फूड फेस्टिवल और फोटो प्रदर्शनी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन के प्रति आमजन में जागरूकता लाना हैं। पर्यटन पर्व के तहत स्कूली विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्कूलों में बुरहानपुर के इतिहास पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विजेताओं को एक नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। साथ ही हेरिटेज वॉक भी आयोजित होगी। कार्यक्रम में महापौर श्री अनिल भोंसले, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री किशोर पाटील सहित अन्य गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।
बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच लाने के लिये 3 नवम्बर को हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा | ||||
बुरहानपुर | 23-अक्तूबर-2017 | ||||
आगामी दिवसों में प्रदेश के जिलो में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का भ्रमण, शिलान्यास या लोकार्पण और स्कूल, हॉस्टल, आश्रम, उचित मूल्य की दुकान सहित किसी भी संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। इसलिये सभी अधिकारी पूर्ण रूप से फील्ड लेवल पर अपनी सेंवाऐं दुरूस्त कर लें। यह निर्देश सोमवार को कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को दिये। उन्होंने अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पों को निर्देश दिये कि पांच स्थानों पर दिव्यांग मेले एवं लोक कल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जायें। 28 अक्टूबर को दिव्यांग मेला कार्यक्रम एवं लोक कल्याण शिविर नेपानगर में, 2 नवम्बर को शाहपुर में और 9 नवम्बर को खकनार में आयोजित किये जायेंगें। शेष दो स्थानों पर आयोजित होने वाले शिविरों की तिथि पृथक से जारी की जायें। 31 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से रन फॉर युनिटी दौड़ लगाकर नेहरू स्टेडियम में पहुंचेगें जहां पर कार्यक्रम का समापन किया जायेंगा।
बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच लाने के लिये 3 नवम्बर को हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेंगा।बैठक में कलेक्टर ने कहा कि, बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत नागरिकों में जागरूकता लाने के लिये एवं नागरिकों की बेटियों के प्रति नकारात्मक मनोवृत्ति बदलने हेतु 3 नवम्बर 2017 (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक विभिन्न स्थानों पर एक साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेंगा। इसके तहत बुरहानपुर की कुल जनसंख्या 7 लाख 50 हजार में से 5 लाख व्यक्तियों के हस्ताक्षर करने के लिये लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं। यह हस्ताक्षर अभियान केन्द्र सार्वजनिक स्थानों, कृषि उपज मण्डी, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मिल, स्कूलों, कॉलेजों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, प्रत्येक वार्डो, चिकित्सालयों, शासकीय कार्यालयों सहित आदि स्थानों पर चलाया जायेंगा। इसके तहत जिले में होर्डिंग्स लगाने के अलावा पम्पलेट वितरण एवं माउथ पब्लिसिटी से प्रचार-प्रसार किया जायें। उन्होंने कहा कि एक प्रपत्र पर 20 व्यक्तियों के हस्ताक्षर किये जायेंगे। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, शासकीय अधिकारी व कर्मचारियों की सहभागिता की जायेंगी।
नेहरू स्टेडियम में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम होगा आयोजित
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 1 नवम्बर को स्थानीय नेहरू स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा और लोक नृत्य आयोजित होंगे। 2 नवम्बर को महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जायेंगा, जिसमें केवल लड़कियों के लिये निबंध प्रतियोगिता, बेटमिंटन प्रतियोगिता, पेंटिंग होंगे। तीसरे दिन युवाओं एवं कृषकों की भागीदारी से विभिन्न भारतीय खेलों की प्रदर्शनकारी एवं प्रतियोगितात्मक प्रस्तुतियां होगी। पर्यटन पर्व 25 अक्टूबर तक मनाया जाना है, जिसमें हेरीटेज वॉक, स्कूलों में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यटन के प्रति जागरूकता लाना हैं। फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्कूलों व कॉलेजों में शिविर आयोजित किये जायेंगें। इन शिविरों में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाताओं के नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में जोड़े जायेंगे तथा मतदाता परिचय पत्र बनाने की कार्यवाही की जायेंगी।
|
JANSAMPARK NEWS 21-10-17
आज शाही किले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा | ||||||||
साथ ही इतिहास जानने के लिये लगाई जायेगी फोटो प्रदर्शनी,कार्यक्रम में परिवार सहित उपस्थित होने हेतु कलेक्टर ने जिलेवासियों से किया आव्हान | ||||||||
बुरहानपुर | 21-अक्तूबर-2017 | ||||||||
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में ‘‘पर्यटन पर्व‘‘ के अंतर्गत शाही किला परिसर में आज 22 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, शाही किले में 22 अक्टूबर को शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व फूड फेस्टिवल और फोटो प्रदर्शनी लगाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन के प्रति आमजन में जागरूकता लाना हैं। कलेक्टर ने कार्यक्रम में समस्त जिलेवासियों को परिवार सहित आमंत्रित किया हैं।
बैठक लेकर अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
पर्यटन पर्व के तहत स्कूली विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्कूलों में बुरहानपुर के इतिहास पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विजेताओं को एक नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। स्कूलों में पर्यटन पर आधारित फिल्मों के प्रसारण के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित भी किया हैं। साथ ही हेरिटेज वॉक भी आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने किला परिसर में अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
तांगा, फ्लैक्स, बैनर व पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार करें
कलेक्टर ने बैठक में नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, लाईट व साउन्ड एवं पेयजल की बेहतर व्यवस्था करें। साथ ही परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिये डस्टबिन भी रखवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के बारे में लोगों की जानकारी देने के उद्देश्य से तांगों, फ्लैक्स, बैनर व पोस्टरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। यह बैनर सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित करें। कलेक्टर ने पुरातत्व विभाग को निर्देश दिये कि पुरातत्व से संबंधित प्रदर्शनी लगायें, ताकि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी मिल सकें। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सौरभ सिंह, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री सुभाष जैन, डीपीसी श्री अशोक शर्मा, श्री प्राणवीर सिसोदिया, श्री हौशंग हवलदार, श्री नयन कापड़िया, नेपानगर जागृति कला केन्द्र के संचालक श्री मुकेश दरबार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
|
Saturday, 21 October 2017
JANSAMPARK NEWS 21-10-17
आज शाही किले में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा | ||||||||
साथ ही इतिहास जानने के लिये लगाई जायेगी फोटो प्रदर्शनी,कार्यक्रम में परिवार सहित उपस्थित होने हेतु कलेक्टर ने जिलेवासियों से किया आव्हान | ||||||||
बुरहानपुर | 21-अक्तूबर-2017 | ||||||||
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में ‘‘पर्यटन पर्व‘‘ के अंतर्गत शाही किला परिसर में आज 22 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, शाही किले में 22 अक्टूबर को शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम व फूड फेस्टिवल और फोटो प्रदर्शनी लगाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन के प्रति आमजन में जागरूकता लाना हैं। कलेक्टर ने कार्यक्रम में समस्त जिलेवासियों को परिवार सहित आमंत्रित किया हैं।
बैठक लेकर अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
पर्यटन पर्व के तहत स्कूली विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्कूलों में बुरहानपुर के इतिहास पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विजेताओं को एक नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। स्कूलों में पर्यटन पर आधारित फिल्मों के प्रसारण के लिए कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित भी किया हैं। साथ ही हेरिटेज वॉक भी आयोजित होगी। इसकी तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने किला परिसर में अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन भी किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
तांगा, फ्लैक्स, बैनर व पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार करें
कलेक्टर ने बैठक में नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, लाईट व साउन्ड एवं पेयजल की बेहतर व्यवस्था करें। साथ ही परिसर को साफ-सुथरा रखने के लिये डस्टबिन भी रखवाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के बारे में लोगों की जानकारी देने के उद्देश्य से तांगों, फ्लैक्स, बैनर व पोस्टरों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। यह बैनर सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित करें। कलेक्टर ने पुरातत्व विभाग को निर्देश दिये कि पुरातत्व से संबंधित प्रदर्शनी लगायें, ताकि कार्यक्रम में आने वाले आमजन को ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी मिल सकें। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सौरभ सिंह, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री सुभाष जैन, डीपीसी श्री अशोक शर्मा, श्री प्राणवीर सिसोदिया, श्री हौशंग हवलदार, श्री नयन कापड़िया, नेपानगर जागृति कला केन्द्र के संचालक श्री मुकेश दरबार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
JANSAMPARK NEWS 30-08-18
dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...
-
जिला जनसंपर्क बुरहानपुर द्वारा प्रस्तुत हैं अनिल गोयल की बेटी के महत्व का सन्देशा देते ख़त ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, जिला जनसंपर्क अधिकारी बुर...
-
नये ब्लॉग में आपका स्वागत हें.इस ब्लॉग का उद्येश्य समस्त जिले वासियों को प्रदेश सरकार की महत्वकांशी एवं जन हितेषी योजनाओ की जानकारी उपलब्ध ...
-
जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश समाचार आदिवासी उपयोजना अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा हितग्राहियों को बकरी और बकरांे का किया ग...