पर्यटन पर्व के तहत क्वीज प्रतियोगिता और हेरीटेज वॉक का आयोजन | ||||||||
हेरीटेज वॉक को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया | ||||||||
बुरहानपुर | 24-अक्तूबर-2017 | ||||||||
पर्यटन पर्व के तहत शाही किला में हेरीटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को पर्यटन के प्रति जागरूकता लाना हैं। इसी तारतम्य आज मंगलवार को प्रातः 9 बजे हेरीटेज वॉक को संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी ऐतिहासिक धरोहरो से रूबरू होकर इतिहास जानेंगे। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री सोहन कनाश, सहायक संचालक पुरातत्व, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री सैय्यद अतीक, डीपीसी श्री अशोक शर्मा, प्राचार्य श्री प्राणवीर सिसोदिया, इतिहास के जानकार श्री शैली कीर व कमरूद्दीन फलक और स्कूलों के शिक्षक/शिक्षिकाऐं उपस्थित थे।
प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, 23 अक्टूबर को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके अलावा मंगलवार को नेहरू मांटेसरी स्कूल और शासकीय कन्या शाला में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। वहीं 25 अक्टूबर को मेक्रोविजन स्कूल में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित होगी। साथ ही 25 अक्टूबर 2017 को दूसरे रूट पर स्कूली विद्यार्थी जायेंगे। हेरीटेज वॉक एवं क्वीज प्रतियोगिताओं में कक्षा 9 वी से 12 तक के विद्यार्थी को सम्मिलित किया गया हैं। हेरीटेज वॉक एवं क्वीज प्रतियोगिता में शासकीय, अशासकीय एवं अर्द्धशासकीय स्कूलों के प्रतिदिन 200 विद्यार्थी शामिल होंगे।
|
Wednesday, 25 October 2017
JANSAMPARK NEWS 24-10-17
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
JANSAMPARK NEWS 30-08-18
dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...
-
जिला जनसंपर्क बुरहानपुर द्वारा प्रस्तुत हैं अनिल गोयल की बेटी के महत्व का सन्देशा देते ख़त ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, जिला जनसंपर्क अधिकारी बुर...
-
जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर समाचार वन रक्षक चयन परीक्षा आज 6 केन्द्रों में 2055 आवेदक होगें शामिल बुरहानपुर -(2 मार्च 2013)- व्यवसायिक...
-
जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर समाचार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले के 281 ज...
No comments:
Post a Comment