Tuesday 3 October 2017

सिविल डिफेंस के वालंटियरों ने युवक की बचाई जान

सिविल डिफेंस के वालंटियरों ने युवक की बचाई जान 

बुरहानपुर | 02-अक्तूबर-2017

   नवदुर्गा विसर्जन के दौरान ताप्ती नदी में डूबने पर जिला होमगार्ड द्वारा प्रेरित किये गये वालंटियरों ने एक युवक की जान बचाई। उल्लेखनीय है कि नवदुर्गा विसर्जन के दौरान छोटा बोरगांव निवासी श्री शैलेश पिता मदनलाल मालवीय ताप्ती नदी पर आया था। इस दौरान वह नदी में डूब रहा था तभी उसे नदी में डूबता देख जिला होमगार्ड के वालंटियरों ने अपनी जान पर खेलकर साहस और वीरता का परिचय दिया। सिविल डिफेंस व होमगार्ड के जवानों में सुरेश, बबलू सहित अन्य वालेन्टियर्स शामिल थे। जिला होमगार्ड कमान्डेंट श्री के.आर.बी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नवदुर्गा विसर्जन के दौरान 38 वालेन्टियरों और होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके साथ ही नावों की भी व्यवस्था की गई थी।

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...