| भावांतर भुगतान योजना किसानों हेतु सुरक्षा कवच के समान - मंत्री श्रीमती चिटनिस |
| बुरहानपुर | 16-अक्तूबर-2017 |
भावांतर भुगतान योजना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं। यह योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच के समान हैं। इस योजना का लाभ वे किसान ही ले सकेंगे, जिनका भावांतर भुगतान पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन हुआ हैं। यह बात प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने सोमवार को रेणुका माता रोड स्थित बुरहानपुर कृषि उपज मंडी में भावांतर भुगतान योजना के शुभारंभ अवसर पर कही। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान का सागर से लाईव संबोधन भी प्रसारित किया गया।
एक हजार किलोमीटर के लिए सोलर फेंसिंग योजना का प्रस्ताव तैयार कर भेजे
कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती चिटनिस ने किसानों को समेकीत योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुरहानपुर जिले के किसान इन्ट्रीग्रेडेट फार्मिंग सिस्टम की ओर आना चाहते हैं। किसानों से आव्हान किया कि हम जो खेती बाड़ी, पशुपालन, मधुमक्खी पालन और मछली पालन सभी को मिलाकर करेंगे तो शासन द्वारा किसानों को अनुदान में 1 लाख 50 हजार रूपए से लेकर 2 लाख रूपए तक का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग एवं वन विभाग को 1 हजार किलोमीटर की सोलर फेंसिंग का प्रस्ताव तैयार कर भोपाल भेजने के निर्देश दिए हैं। इसकी शीघ्रता से स्वीकृति दिलवाई जाएगी, जिससे कि बुरहानपुर जिले में सोलर फेंसिंग योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ हो सकेगा।
मंत्री ने किसानों को बताया पानी का महत्व
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती चिटनिस ने कहा कि, आने वाले समय में दलहन और तिलहन लगाने में खेती का रकबा बढे़गा। जिले में सिंचाई का रकबा बढ़ा हैं। किसानों को पानी रोकने के लिए अपने खेतों में खेतकुंड बनाने होंगे तथा पानी रोकने के लिए हमें बोरी बंधान के कार्य भी करने होंगे। जिले में अब तक 47 तालाब और 13 बैराजों का निर्माण किया गया है।
बुरहानपुर में मसालों की फसलों की बहुत संभावनाऐं हैं
मंत्री श्रीमती चिटनिस ने कहा कि, जिले में किसानों द्वारा 150 एकड़ में लहसुन, की खेती करके पहली बार जीरा और अजवाइन 100 एकड़ में लगाई जा रही है। बुरहानपुर में मसालों की फसलों की बहुत संभावनाऐं हैं। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि, प्याज की खेती करने से अच्छा लहसुन की खेती करना है। इसका मूल्य भी किसानों को अच्छा मिलेगा। किसान अपने खेतों में लाख की खेती भी कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अंतरवर्तीय फसल लगाने के लिए आव्हान किया। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि किसान केले के साथ तरबुज की खेती कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त केले के साथ लहसुन, केले के साथ गेंदा, चने के साथ सौंफ की खेती की जा सकती हैं। इन सभी को इन्टरक्रापिंग करने से किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। किसान चना, मसूर, मटर, सरसो, अलसी, लहसून, सौंफ आदि फसले लगाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। इन फसलों को कम पानी (एक या दो) की आवश्यकता होती हैं। साथ ही कम पानी का उपयोग करते हुए भी अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। बुरहानपुर में 17 केला रायपेनिंग चेंबर की स्थापना हुई हैं। इन रायपेंनिंग चेंबर से केले को पकाने में मदद मिलती हैं।
नवंबर माह में महिलाओं के लिए होगा कृषक सम्मेलन
मंत्री श्रीमती चिटनिस ने कहा कि, शासन की योजनाओं की जानकारी महिलाओं को भी दी जाना चाहिए, क्योंकि खेती में अधिकतर कार्य महिलाएं करती है। केन्द्र सरकार की मंशा है कि, जितना भी कृषि का अनुदान हैं, उसका 30 प्रतिशत महिलाओं को मिलना चाहिए। उन्होंने नवम्बर माह में महिला कृषक सम्मेलन का आयोजन करने की बात कही। इस सम्मेलन में महिलाओं को कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खेती पर निर्भर केवल किसान नहीं बल्कि हम सभी खेती पर निर्भर हैं। क्योंकि जो अन्न खाता है वह खेती पर ही तो निर्भर हैं।
बुरहानपुर जिला महिला कृषक सशक्तिकरण योजना में शामिल
मंत्री श्रीमती चिटनिस ने कार्यक्रम में किसानों को खुशी की बात बताते हुए कहा कि, बुरहानपुर जिले को महिला कृषक सशक्तिकरण योजना में शामिल कर लिया गया है। वहीं बुरहानपुर जिले को प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी जी के हनी मिशन सम्मिलित कर लिया गया हैं। बहुत जल्द ही बुरहानपुर में खादी आयोग के अध्यक्ष आएंगे और हनी मिशन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही एक-एक हितग्राही को 5-5 डिब्बें खादी आयोग द्वारा दिए जाएंगे। एक डिब्बे की कीमत 10 हजार रूपए है, तो 5 डब्बों की कुल कीमत 50 हजार रूपए होंगी। इसके साथ ही उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए बुरहानपुर जिले के लिए खुशी की बात यह है कि, भावसा मध्यम सिंचाई योजना के टेंडर अगले 1 से 2 महीने में कर दिए जाएंगे।
किसानों को भावांतर भुगतान के विक्रय प्रमाण पत्र किए वितरित
भावांतर भुगतान योजना के भव्य शुभारंभ अवसर पर मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने किसानों को विक्रय प्रमाण-पत्रों का वितरण किया। उन्होंने ग्राम दर्यापुर निवासी रविन्द्र चुन्नीलाल और परमानंद रामकिशन को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने किसानों को इसके लिए बधाई भी दी। साथ ही कहा कि अपनी फसल का विक्रय मंडी में ही करें।कलेक्टर दीपक सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, भावांतर भुगतान योजना का लाभ लेने के लिए किसान को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए। किसान को अपनी उपज को मंडी में विक्रय करना होगा। उन्होंने उपस्थित किसानों को भावांतर भुगतान योजना की विस्तृत रूप से जानकारी दी। कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी के अधिकारियों और कर्मचारियों को मंडी की व्यवस्था अभी से सुधार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मंडी में ऐसी व्यवस्था की जाए कि, किसान को अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। मंडी में तोलकाटा चालू स्थिति में रहे, साफ-सफाई, पेयजल, किसानों को रूकने की व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाऐं देना सुनिश्चित करें। कृषि मंडी सचिव रामवीर किरार ने कार्यक्रम का पालन प्रतिवेदन का वाचन किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में भावान्तर भुगतान योजना के तहत 13 हजार 100 किसानों का भावान्तर पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीयन किया जा चुका हैं। इसके अलावा ऑफलाईन आवेदन भी प्राप्त हुए हैं। किसानों के पंजीयन के लिए 9 केन्द्र बनाए गए थे। इसके अलावा ग्राम सभा का आयोजन करके भी किसानों के पंजीयन हेतु आवेदन प्राप्त किए गए।
स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी
कलेक्टर के निर्देशानुसार विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों पर फ्लैक्स, बैनर लगाने के साथ प्रचार-प्रसार संबंधी जानकारी के लिए प्रचार सामग्री का वितरण किया गया, ताकि यहां पर आने वाले किसानों एवं नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सकें। इस अवसर पर नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, कलेक्टर दीपकसिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री पाटीदार, पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पाटील, जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष मनोज तारवाला, जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटील, कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष गुलचंदसिंह बर्ने, कृषि मंडी अध्यक्ष रमकीबाई दवलसिंह वास्कले सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में जिले किसान व अधिकारीगण उपस्थित रहे। |
Thursday, 19 October 2017
JANSAMPARK NEWS 16-10-17
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
JANSAMPARK NEWS 30-08-18
dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...
-
जिला जनसंपर्क बुरहानपुर द्वारा प्रस्तुत हैं अनिल गोयल की बेटी के महत्व का सन्देशा देते ख़त ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, जिला जनसंपर्क अधिकारी बुर...
-
नये ब्लॉग में आपका स्वागत हें.इस ब्लॉग का उद्येश्य समस्त जिले वासियों को प्रदेश सरकार की महत्वकांशी एवं जन हितेषी योजनाओ की जानकारी उपलब्ध ...
-
dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...
No comments:
Post a Comment