प्रतिभा पर्व के तहत कलेक्टर ने स्कूली विद्यार्थियों से किये सवाल - जवाब | ||||||||
ग्राम लोनी की स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर जांचा | ||||||||
बुरहानपुर | 13-अक्तूबर-2017 | ||||||||
जिले में प्रतिभा पर्व का आयोजन 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक किया जायेगा। इसका उद्देश्य कक्षा 9 वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्तर की जांच करना हैं। प्रतिभा पर्व कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने ग्राम लोनी की हाईस्कूल में पहुंचकर शैक्षणिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सर्वप्रथम कक्षा 12 वी में स्कूली छात्र-छात्राओं से इतिहास, राजनीति शास्त्र सहित अन्य विषयों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से सवाल भी पूछें। वहीं उन्होंने कक्षा 10 वी में विद्यार्थियों से सामजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान, रसायन विषय सहित अन्य विषयों के बारे जानकारी ली। कलेक्टर ने कक्षा 10 वी में बच्चों से बोर्ड पर गणित विषय के भाग के सवाल करवायें। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में पढ़ाई का बहुत महत्व हैं। इसलिये खूब मन लगाकर पढ़ाई करें तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।
कक्षाओं की व्यवस्था और शैक्षणिक स्तर जांचने के बाद कलेक्टर ने शिक्षकों और जनशिक्षकों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिये। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, शिक्षा का स्तर सुधारें तथा अपने निर्धारित प्रिरियडों के अलावा और भी प्रिरियड लेने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
|
Saturday, 14 October 2017
JANSAMPARK NEWS 13-10-17
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
JANSAMPARK NEWS 30-08-18
dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...
-
जिला जनसंपर्क बुरहानपुर द्वारा प्रस्तुत हैं अनिल गोयल की बेटी के महत्व का सन्देशा देते ख़त ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, जिला जनसंपर्क अधिकारी बुर...
-
जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर समाचार वन रक्षक चयन परीक्षा आज 6 केन्द्रों में 2055 आवेदक होगें शामिल बुरहानपुर -(2 मार्च 2013)- व्यवसायिक...
-
जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर समाचार मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले के 281 ज...
No comments:
Post a Comment