Thursday 19 October 2017

JANSAMPARK NEWS 17-10-17

राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को मनाया जायेगा शा.कन्या शाला से ‘‘रन फॉर युनिटी‘‘ दौड़ का आयोजन होगा बुरहानपुर | 17-अक्तूबर-2017
भारत सरकार के निर्देशानुसार आगामी 31 अक्टूबर को स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जायेंगा। वहीं 31 अक्टूबर को स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया जायेगा। 
   कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है कि अपने-अपने कार्यालय में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी जायें। इसके अलावा 31 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे ‘‘रन फॉर यूनिटी‘‘ दौड़ का आयोजन किया जा रहा हैं। यह दौड़ सावित्री बाई फूले शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर पांडुमल चौराहा, राजपुरा से बस स्टैण्ड होते हुए नेहरू स्टेडियम तक किया जायेगा। कलेक्टर ने सर्व कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि, अपने-अपने अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को ‘‘रन फॉर युनिटी दौड़ में सहभागिता करवाना सुनिश्चित करें।
अब पूरक परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र 18 अक्टूबर तक भरें जायेंगे 

बुरहानपुर | 17-अक्तूबर-2017
मण्डल द्वारा संचालित प्रारंभिक शिक्षा पत्रोपाधि पाठ्यक्रम (D.El.Ed) प्रथम/द्वितीय वर्ष (द्वितीय अवसर) पूरक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने हेतु शासन द्वारा 15 अक्टूबर तक निर्धारित की थी। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए इसकी तिथि बढ़ाते हुए 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं।  
राजस्व अधिकारी मण्डियों का प्रति सप्ताह निरीक्षण करें-कलेक्टर श्री सिंह 
बुरहानपुर के इतिहास पर स्कूलों में होगी क्वीज प्रतियोगिता 
बुरहानपुर | 17-अक्तूबर-2017

कलेक्टोरेट सभागृह में मंगलवार को समय सीमा की बैठक कलेक्टर श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने भावान्तर भुगतान योजना के प्रभावी संचालन हेतु राजस्व अधिकारी सप्ताह में एक दिन मण्डियों का निरीक्षण करें। समय सीमा की बैठक में अर्द्ध शासकीय एवं समाचार पत्रों व जनहित विषयों को शामिल किया जाता हैं। जिनका त्वरित निपटारा करके फाईल प्रस्तुत करना होती हैं। जिला अधिकारी इन प्रकरणों को प्रतिदिन आधा घंटा समय देकर निराकरण करें। साथ ही 300 दिन से अधिक प्रकरणों का निपटारा गंभीरता एवं संतुष्टिजनक रूप से करें। कलेक्टर ने पिछले सप्ताह संपन्न राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के सफलता पर जिला अधिकारियों को बधाई दी। सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के संतुष्टिजनक निराकरण पर अधिकारियों की सीआर एवं प्रदेश में रेंकिंग पर निर्भर करेंगी। 
एक नवम्बर को नेहरू स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा
    बैठक में कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में 31 अक्टूबर प्रातः रन फॉर युनिटी दौड़ होगी, जिसमें समस्त जिला अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। एक नवम्बर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। 
22 अक्टूबर को शाही किले में फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा
    समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने बताया कि 4 अक्टूबर से पर्यटन पर्व चल रहा हैं। इस अवसर पर स्कूलों में बुरहानपुर के इतिहास पर क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की जायेंगी और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विजेताओं को एक नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। पर्यटन पर्व के अंतर्गत 22 अक्टूबर को शाही किले में फूड फेस्टिवल का आयोजन होगा। साथ ही हेरिटेज वॉक भी आयोजित होगी। समय सीमा की बैठक में आधार सीडिंग और एनीमल बर्थ कन्ट्रोल की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट, पानी रोको अभियान, मोबाइल से गिरदावरी, राजस्व वसूली, मुख्यमंत्री ग्राम जल योजना, दिव्यांग मेलों की तैयारियां इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, सिटी मजिस्ट्रेट श्री श्यामेन्द्र जायसवाल, नगर निगम कमिश्नर श्री पवन कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रगति वर्मा सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
तुकईथड़ उप मण्डी में भी किसानों की उपज की नीलामी प्रारंभ 
 
बुरहानपुर | 17-अक्तूबर-2017
शासन के निर्देशानुसार 16 अक्टूबर से बुरहानपुर मण्डी एवं तुकईथड़ उप मण्डी में उपज की नीलामी प्रारंभ हो चुकी हैं। समस्त कृषकों को सूचित किया जाता हैं कि, इच्छुक किसान अपने निकट की मण्डी में अपनी उपज विक्रय करने हेतु भाग ले सकते हैं। मण्डियों में विक्रय हेतु आने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि हो रही है। मंगलवार को उपज का विक्रय करने हेतु मण्डियों में 17 वाहन आये। भावान्तर भुगतान योजना से उन्हीं किसानों को लाभान्वित किया जायेगा, जो अपनी उपज को मण्डी परिसर में विक्रय करेंगे। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने सोमवार को तुकईथड उप मण्डी पहुंचकर नीलामी व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ एसडीएम नेपानगर श्री के.आर.बडोले एवं मण्डी सचिव श्री रामवीर किरार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...