Thursday 26 October 2017

JANSAMPARK NEWS 25-10-17

नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में दिव्यांग मेलों का होगा आयोजन 
कलेक्टर ने अधिकारियों को सौपे कार्य दायित्व 
बुरहानपुर | 25-अक्तूबर-2017
 दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने एवं समग्र पुनर्वास के उद्देश्य से जिले में दिव्यांग मेला कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। इसके अतिरिक्त 18 वर्ष से अधिक आयु के मानसिक/बहुविकलांगों को लीगल गार्जियनशीप प्रदान की जायेंगी। 
कार्यक्रम हेतु कलेक्टर ने नियुक्त किये नोडल अधिकारी नियुक्त
   कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने इसके लिये कार्यक्रम जारी किया है तथा संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी आदेश जारी किया है। साथ ही नोडल अधिकारी भी बनाये हैं। दिव्यांग मेला कार्यक्रम नेपानगर नगर पालिका परिषद और जनपद पंचायत खकनार के लिये नेपानगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 28 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। इसके नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री के.आर.बडोले होंगे। इसके अलावा शाहपुर में नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत बुरहानपुर को शामिल किया गया हैं। शाहपुर में 2 नवम्बर को दिव्यांग मेला आयोजित होगा। इसके नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट श्री श्यामेन्द्र जायसवाल होंगे। जनपद पंचायत खकनार में 9 नवम्बर को दिव्यांग मेला आयोजित होंगा। इसके नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री के.आर.बडोले होंगे। नगर पालिका निगम बुरहानपुर एवं जनपद पंचायत बुरहानपुर के लिये दिव्यांग मेला कार्यक्रम स्थानीय गुर्जर भवन में 16 नवम्बर को आयोजित किया गया हैं। इसके नोडल अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री सोहन कनाश होंगे। 
कलेक्टर ने दिव्यांग मेला कार्यक्रम हेतु अधिकारियों को सौंपे कार्य दायित्व
   कलेक्टर ने निकायों से संबंधित अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे हैं, कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का संपूर्ण प्रबंधन, समन्वय, सेक्टरवार बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, चलित शौचालय, पीने के लिये स्वच्छ पेयजल टेन्ट, साउण्ड, स्टॉल, फ्लैक्स व बैनर इत्यादि की व्यवस्था संबंधित निकाय के अधिकारी की होगी। इसके अलावा दिव्यांग मेला कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायें। वहीं विकलांग प्रमाण पत्रों ऑनलाईन स्पर्श पोर्टल पर सत्यापित करने हेतु ऑपरेटरों की ड्यूटी लगवाना सुनिश्चित करें। मेला स्थल पर फोटो कॉपी मशीन की व्यवस्था की जायें।  
लोक कल्याण, दिव्यांग शिविर और जनसमस्या शिविर नेपानगर में 28 अक्टूबर को 

बुरहानपुर | 25-अक्तूबर-2017
आगामी 28 अक्टूबर को नेपानगर हॉयर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण में लोक कल्याण शिविर, दिव्यांग शिविर और जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। यह शिविर प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं सुविधाऐं उपलब्ध करवाना हैं। कलेक्टर ने लोक कल्याण शिविर की समस्त व्यवस्था जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं दिव्यांग शिविर की सभी आवश्यक व्यवस्था उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग को कार्यदायित्व सौंपा हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है कि, अपने-अपने अनुविभागीय स्तर, विकासखण्ड स्तर तथा खण्ड स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ इन शिविरो में उपस्थित रहें। साथ ही विभाग से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों व समस्याओं का रजिस्टर में दर्ज करवाकर उनका निराकरण करें। 
आपत्ति हो तो 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत करें 

बुरहानपुर | 25-अक्तूबर-2017
मध्य प्रदेश औद्योगिक केन्द्र विकास निगम इंदौर द्वारा न्यायालय कलेक्टर कार्यालय में औद्योगिक पार्क के पहुंच मार्ग के चैड़ीकरण हेतु निम्बोला के सर्वे क्रमांक-223/1 का अंश भाग 0.37 हैक्टर (39600 वर्गफीट) भूमि सड़क मार्ग के चैडी़करण हेतु भूमि उपलब्ध कराये जाने की मांग की हैं। इस संबंध में किसी को आपत्ति हो तो विज्ञप्ति के प्रकाशन के पन्द्रह दिवस के भीतर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता हैं। नियत समयावधि पश्चात आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। 
दिव्यांगों से संबंधित समस्त कार्यालयों के प्राक्कलन तैयार कर शीघ्रता से प्रस्तुत करें 

बुरहानपुर | 25-अक्तूबर-2017
सुगम्य भारत अभियान योजना का शुभारंभ किया गया हैं। जिसके तहत देश के दिव्यांगों के लिये सरकारी कार्यालयों को सुगम्य बनाया जाना हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बुरहानपुर जिले में सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है कि यदि किसी शासकीय कार्यालय में सुगम्यता के लिये कोई निर्माण कार्य करवाना आवश्यक हो तो उसका प्राक्कलन लोक निर्माण विभाग या परियोजना क्रियान्वयन ईकाई से तैयार करवाकर शीघ्रता से कार्यालय में प्रस्तुत करें। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि, आपके द्वारा प्रस्तुत प्राक्कलनों की दरों में विभिन्न जिलों की प्राक्कलन दरों में प्रति ईकाई एक रूपता रहे।
पर्यटन पर्व के तहत हेरीटेज वॉक में 270 स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया 
बुरहानपुर के इतिहास को करीब से जाना और धरोहरों का अवलोकन भी किया 
बुरहानपुर | 25-अक्तूबर-2017
राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सहित जिले में भी पर्यटन पर्व मनाया जा रहा हैं। इसके अंतर्गत शाही किला में हेरीटेज वॉक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को पर्यटन के प्रति जागरूकता लाना हैं। इसी तारतम्य आज बुधवार को प्रातः 9 बजे हेरीटेज वॉक आयोजित की गई। इसमें जिले की शासकीय, अर्द्धशासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के कुल 270 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर बुरहानपुर के इतिहास को करीब से जाना और धरोहरों का अवलोकन भी किया। 
    इस हेरिटेज वॉक के लिये 4 रूट बनाये गये हैं। पहले रूट में रेणुका माता मंदिर, राजा जयसिंग की छत्री, बाराहदरी हैं। दूसरे रूट पर गुप्तेश्वर मंदिर, बालाजी मंदिर, श्वेताम्बर जैन मंदिर और स्वामी नारायण मंदिर को शामिल किया गया। इसी प्रकार तीसरे रूट पर मूगल पैलेस (शाही किला), जहांगीरी हमाम, अकबरी सराय और जामा मस्जिद को शामिल किया गया। इसी प्रकार चैथे रूट पर शाहनवाज खान का मकबरा, बेगम सूजा का मगबरा, चूपशाह दरगाह, राम झरोखा मंदिर और नादिर शाह का मकबरा को रखा गया हैं।
स्कूली विद्यार्थियों को बताया कि बुरहानपुर का इतिहास
    इस अवसर पर प्राचार्य श्री प्राणवीर सिसोदिया ने विद्यार्थियों को पर्यटन पर्व मनाने का उद्देश्य बताते हुए कहा कि बुरहानपुर की ऐतिहासिक जानकारी भी विद्यार्थियों अनिवार्य रूप होना चाहिए। जिससे की भविष्य में होने कभी भी प्रतियोगिता परीक्षाओं में काम आ सकती हैं। वही श्री चैधरी ने विश्व प्रसिद्ध धरोहर भूमिगत जलसंरचना कुण्डी भण्डारे की जानकारी बेहतर तरीके से विद्यार्थियों को दी। उन्होंने बताया कि कुण्डी भण्डारे का निर्माण अब्दुल रहीम खानखाना जो कि अकबर के नो रत्नों में से एक थे। इनके द्वारा सन् 1615 में जलसंरचना का निर्माण करवाया था, जो कि आज भी जीवित हैं। इसकी गहराई 80 फीट और चैड़ाई 3.5 फीट हैं। यह 105 कुण्डियों के माध्यम से बुरहानपुर शहर के लगभग 48 कारंजों में प्रदाय किया जाता था। इस संबंध में नंबर एक कुण्डी भण्डारा, सूखा भण्डारा, मूल भण्डारा, चितांहरण, शकरतलाव से पानी शाही महल तक जाता था। जहां ठण्डे पानी और गरम पानी की भी व्यवस्था थी। आम हमम घर जो कि अकबरी सराय के पास है। एक साथ 100 लोगों के स्थान की करने की व्यवस्था थी। इसका जल आज भी मिनरज वॉटर से भी शुद्ध हैं। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को जानकारी दी कि बुरहानपुर शहर एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक शहर हैं यहा पर शाहजहां की बेगम मुमताज का पहला ताजमहल बुरहानपुर में है और दूसरा आगरा में हैं।
    इस अवसर पर डीपीसी श्री अशोक शर्मा, प्राचार्य श्री प्राणवीर सिसोदिया, इतिहास के जानकार श्री शैली कीर व कमरूद्दीन फलक, श्री शालीकराम चैधरी, टी.जे.मुफ्ती और स्कूलों के शिक्षक/शिक्षिकाऐं उपस्थित थे। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, 23 अक्टूबर को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसके अलावा मंगलवार को नेहरू मांटेसरी स्कूल और शासकीय कन्या शाला में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। वहीं 25 अक्टूबर को मेक्रोविजन स्कूल में क्वीज प्रतियोगिता आयोजित होगी 
पर्यटन पर्व के तहत स्कूलों में क्वीज प्रतियोगता का आयोजन 

बुरहानपुर | 25-अक्तूबर-2017
राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सहित जिले में भी पर्यटन पर्व मनाया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में जिले की स्कूलों में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। सभी विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से बुरहानपुर की धरोहर को फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा हैं। जिसके बाद उपस्थित विद्यार्थियों से प्रश्नों उत्तरी कर उन्हें चयनित किया जा रहा हैं। चयनित विद्यार्थियों को एक नवम्बर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सम्मानित किया जायेगा। 
    23 अक्टूबर को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में, 24 अक्टूबर को नेहरू मांटेसरी विद्यालय तथा इसी दिन सावित्री बाई फुले कन्या स्कूल में और 25 अक्टूबर को माइक्रोविजन स्कूल में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इनमें से पांच-पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया है। प्रोजेक्टर के माध्यम से इतिहास की जानकारी डॉ.होशंग हवलदार ने दी। वहीं श्री शालीकराम चौधरी ने क्वीज प्रतियोगिता के विद्यार्थियों से प्रश्न उत्तरी की। इस अवसर पर श्री एम.एन.पटले, श्री प्राणवीर सिसोदिया, श्री चन्द्रकांत पाटीदार, श्री नंदकिशोर जांगडे़, प्राचार्य श्री परमार, श्रीमती नीना गुप्ता सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...