Wednesday, 5 December 2012

b jansamaprk news 5-12-12

आज जिले के दौरे पर रहेंगी स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस
बुरहानपुर - (05 दिसम्बर) - मध्य प्रदेश शासन में स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस बुधवार को जबलपुर से महानगरी एक्सप्रेस से प्रस्थान के करने के बाद आज सुबह बुरहानपुर पहुंचेगी। जिसके बाद वह प्रातः 9.30 बजे नेहरू मांटेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद 11.30 बजे मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के संबंध में शासकीय विश्राम गृह में प्रशासनीक अधिकारीयों और समाजसेवीयों से चर्चा करने के बाद दोपहर 2 बजे महाशक्ति महा सम्मेलन के संबंध में बैठक करेंगी। फिर शाम 7.30 बजे पाटीदार कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 8 बजे कार द्वारा बुरहानपुर से खंडवा के लिये प्रस्थान करेंगी।
क्र-2012/वर्मा

a jansampark news 5-12-12

मंडी चुनाव-2012
रिर्टनिंग आफिसर श्री नागर ने चुनाव चिन्ह किये आवंटित
31 अभ्यर्थियों के नाम वापसी के बाद
32 अभ्यर्थी मैदान में
बुरहानपुर - (04 दिसम्बर) - मंडी समितियों के निर्वाचन 2012 में नाम वापसी के अंतिम दिन 31 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद अब 32 अभ्यर्थी निर्वाचन मैदान में है। जिनके चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये है । जिसकी जानकारी देते हुए रिर्टनिंग आफिसर श्री सूरज नागर ने बताया कि, कृषको के 10 वार्डो में 27 अभ्यर्थी जहा मैदान में है वही व्यापारी निर्वाचन क्षेत्र के लिये 2 और तुलावटी तथा हम्माल के निर्वाचन क्षेत्र के लिये 3 अभ्यर्थी मैदान में है।
यह है इनके चुनाव चिन्ह:- चुनाव चिन्हों की विस्तृत जानकारी देते हुए रिर्टनिंग आफिसर श्री नागर ने  बताया कि कृषको के वार्ड क्र. 1 में 5 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें उषाबाई प्रल्हाद का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, देवकर बाई नजरसिंग का चुनाव चिन्ह सरोता, पूरनबाई उर्फ पार्वतीबाई देवसिंग का चुनाव चिन्ह कटहल, श्रीमती भुरलीबाई गनसिंग का चुनाव चिन्ह सायकिल रिक्शा और विक्रमसिंग उपरावसिंग का चुनाव चिन्ह गमला है।
      इसी प्रकार वार्ड क्र. 2 में 3 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें मोहन पाटिल बलीराम का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, राजेश महाजन अनोखीलाल महाजन का चुनाव चिन्ह सरोता, रामभाउ गबाजी का चुनाव चिन्ह कटहल है।
      इसी प्रकार वार्ड क्र. 3 में 2 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें उषाबाई सुभाष का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, विमलबाई पंडीत पाटील का चुनाव चिन्ह सरोता है।
      वही वार्ड क्र. 4 में 2 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें अशोक पुण्डलीक का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा और  निर्मलाबाई रमेश तायडे का चुनाव चिन्ह सरोता है।
      इसी प्रकार वार्ड क्र. 5 में 3 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें जलुबाई नत्थुसींग का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, श्रीमति भारती उर्फ आशा श्री रविन्द्र का चुनाव चिन्ह सरोता, मथुराबाई शंकर का चुनाव चिन्ह कटहल है।
      इसी प्रकार वार्ड क्र. 6 में 2 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें जसोदाबाई गोकुल का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा और  रमकीबाई दवलसिंग का चुनाव चिन्ह सरोता है।
      इसी प्रकार वार्ड क्र. 7 में 3 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें कमलबाई घनश्याम का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, गीताबाई मोतीलाल का चुनाव चिन्ह सरोता, सुशिलाबाई ओंकार का चुनाव चिन्ह कटहल है।
     वही वार्ड क्र. 8 में 2 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें पुकलीबाई उर्फ बुकलीबाई गोपाल का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा और रामरतीबाई ताराचंद का चुनाव चिन्ह सरोता है।
     इसी तरह वार्ड क्र. 9 में 2 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें तिलोकचंद छोगालाल का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, योगेश कुमार रघुनाथ का चुनाव चिन्ह सरोता है।
     वही वार्ड क्र. 10 में 3 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें भास्कर राघो का चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, विजय जगन्नाथ का चुनाव चिन्ह सरोता, विठठ्ल दत्तू का चुनाव चिन्ह कटहल है।
      वार्ड क्र. 11 जो कि व्यापारी  निर्वाचन का क्षेत्र है उसमे 2 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें अशोक जगमोहनदास शाह का चुनाव चिन्ह हथौड़ी और चम्पालाल बाबुलाल  का चुनाव चिन्ह इमली है।
      वही वार्ड क्र. 12 जो कि तुलैया तथा हम्माल प्रतिनिधियों निर्वाचन का क्षेत्र है उसमें में 3 प्रत्याशी मैदान मंे है, जिनमें अजय गणपत का चुनाव चिन्ह थाली गिलास, अब्दुल खालिक नियाज मोहम्मद का चुनाव चिन्ह मछली पकडने वाली बंसी, जीमल खां करीम खां का चुनाव चिन्ह हाथ ठेला है।
क्र-2012/वर्मा

Tuesday, 4 December 2012

JANSAMPARK NEWS 04-12-12

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
मंडी चुनाव-2012
नाम वापसी के अंतिम दिन 31 अभ्यार्थीयों ने लिये नाम वापस
32 अभ्यार्थी मैदान में
बुरहानपुर - (04 दिसम्बर) - मंडी समितियों के निर्वाचन 2012 में नाम वापसी के अंतिम दिन 31 अभ्यार्थीयों ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसकी जानकारी देते हुए रिर्टनिंग आफिसर श्री सूरज नागर ने बताया कि नामांकन आवेदनों के संविक्षा के बाद 63 अभ्यार्थी मंडी समितियों के निर्वाचन 2012 में मैदान में थे। परंतु नाम वापसी के आखरी दिन 31 अभ्यार्थीयों ने निर्वाचन से अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद अब 32 अभ्यार्थी निर्वाचन मैदान में है।
32 अभ्यार्थी मैदान में:- 32 अभ्यार्थी मैदान में है जो कि 12 वार्डो के निर्वाचन में हिस्सा लेगें। 12 वार्डो में 10 वार्ड कृषकों के, 1 वार्ड तुलावटी व हम्मलों का और 1 वार्ड व्यापारीयों का है।
क्र-2012/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 04-12-12


जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
कालमा ग्राम कालमाटी के विद्युतीकरण का प्रस्ताव बनाकर भिजवाए वन एवं विद्युत विभाग
कलेक्टर श्री अवस्थी ने निरीक्षण उपरांत दिये निर्देश शनिवार को किया था ग्राम मोरदड, सेलगांव, जसोंदी, करोली और वारकोट का निरीक्षण
बुरहानपुर - (04 दिसम्बर) - ग्राम कालमाटी के विद्युतिकरण का प्रस्ताव शीघ्र बनाकर स्वीकृति के लिये भेजंे । यह निर्देश कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने ग्राम करोली एवं वारकोट के निरीक्षण उपरांत अधीक्षण यंत्री म.प्र. विद्युत मंडल को दिये है। उन्होनंे आदेश देते हुए कहा कि, वन विभाग के पास उपलब्ध राशि और राजीव गांधी विद्युतकरण योजना के अंतर्गत ग्राम कालमाटी के विद्युतिकरण का प्रस्ताव जल्द से जल्द तैयार किया जाएं।
    उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अवस्थी ने 1 दिसम्बर शनिवार को मोरदड़, सेलगांव, जसोंदी समेत जिले के दुर्गम ग्रामों करोली और वारकोट समेत पांच ग्रामों का निरीक्षण किया था। जिसके दौरान ग्रामिणों द्वारा कालमाटी में अबतक विद्युतिकरण न होने की समस्या बताई गई थी।
अविलंब प्रारंभ करे टेक-होम राशन:-इन पांच ग्रामों के निरीक्षण के दौरान ग्राम करोली एवं कालमाटी में स्थानीयजनों द्वारा ग्राम में आंगनवाडी केन्द्र ना होने की शिकायत भी की गई थी। जिस पर कलेक्टर श्री अवस्थी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को तत्काल बिना किसी विलंब के टेक-होम राशन के वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिये है। साथ ही इन आदिवासी ग्रामों में नियमित केन्द्र की स्वीकृति हेतु कार्यवाही करने के आदेश भी जारी किये है।
अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिये वन विभाग दे स्वीकृतिः- वारकोट बसाहट में संचालित शाला में दो अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की स्वीकृति वन विभाग कार्यवाही कर जल्द से जल्द दे। यह निर्देश भी कलेक्टर श्री अवस्थी ने वनमंडलाधिकारी बुरहानपुर को दिये है ताकि लंबे समय से वन विभाग की स्वीकृति के अभाव में लंबित शाला भवन एवं दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा प्रारंभ किया जा सके ।
करोली में हेन्ड पंप और वारकोट में पेयजल कूप का करे निर्माण:-शनिवार को निरीेक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अवस्थी के सामने ग्राम वारकोट एवं करोली के रहवासियों द्वारा पेयजल की समस्या बताई गई थी। जिस पर उन्होनंे कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को ग्राम करोली मे नवीन हेन्ड पंप उत्खनन और वारकोट में पेयजल सुविधा के लिये पेयजल कूप और हेण्ड पंप खनन के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और ग्राम पंचायत वारकोट को दिये है।
वनाधिकार दावांे का करे निराकरण:- ग्राम करोली एवं वारकोट में लंबित 98 वनाधिकार दाबों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश भी निरीक्षण उपरांत कलेक्टर श्री अवस्थी ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अनुविभागीय अधिकारी वन और क्षेत्र संयोजक आदिमजाति कल्याण को दिये है।
    गौरतलब है कि, दौरे के दौरान दोनों ही ग्रामों के निवासियों ने ग्राम करोली के 24 और बारकोट क्षेत्र के 74 वनाधिकार के दावे उपखंड स्तरीय समिति में लंबित होने की शिकायत की थी।
    इसके साथ ही कलेक्टर श्री अवस्थी ने उपसंचालक कृषि को तारापाटी के श्रवण तेजू को टेªक्टर की सब्सिीडी देने और ग्राम सेलगांव और करोली में बायोगैस संयंत्र स्थापित करने व वनमंडलाधिकारी बुरहानपुर को वारकोट क्षेत्र में विद्यमान पहुंच मार्ग के ग्रेवल सड़क निर्माण वन विभाग द्वारा स्वयं एजेन्सी बनकर मनरेगा के अंतर्गत कराने के निर्देश भी दियें है।
ग्राम मोरदड, सेलगांव और जसोंदी में भी की मर्यादा अभियान की समीक्षा:-
निर्मित शौचालयों समेत आगंनवाडी केन्द्रों व कपिलधारा कूपों संबंधी भी दिये निर्देशः- इसके साथ ही कलेक्टर श्री अवस्थी ने 1 दिसम्बर शनिवार को करोली एवं बारकोट के पूर्व ग्राम मोरदड, सेलगांव और जसोंदी का भी निरीक्षण किया था। जिस पर उन्होने ग्राम मोरदड में निर्मित हो रहे शौचालयों में 45 डिग्री ढालवाली शीट लगाने और शौचालय के साथ ही टंकी बनाने के निर्देश दिये है। साथ ही उन्होने ग्राम पंचायतो को गढडा खुदवाने पर 8 दिवसों में शौचालय का निर्माण कराने के आदेश भी दिये है।
वही सैलगांव में निर्माण कार्यो का निरीक्षण आगंनवाडी केन्द्रों में अति कम वनज वाले बच्चों की जानकारी और उन्हे दिये जाने वाले पौषण आहारों की जानकारी भी कलेक्टर श्री अवस्थी ने ली थी साथ ही उन्होने क्षतिग्रस्त हो चुके आगंनवाडी भवन को स्कूल भवन में शिफट करने के और क्षतिग्रस्त आगंनवाडी भवन मरम्मत कराकर वहा पर किचन शेड बनाने के निर्देश दिये है।

Monday, 3 December 2012

JANSAMPARK NEWS 03-12-12


उत्साह पूर्वक मनाया गया विश्व विकलांग दिवस
खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन
14 प्रतियोगिताओं में 113 प्रतिभागीयों ने लिया हिस्सा
कलेक्टर एवं एसपी ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत
बुरहानपुर (03 नवम्बर)- विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के विकलांग छात्र-छात्राओं को समाज कि मुख्य दिशा में जोड़ने के उद्देश्य से सामर्थ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुभाष उत्कृष्ट शाला प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 14 प्रतियोगिताओ विभिन्न वर्गवार आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर के 113 विकलांग छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
यह हुए विजयी:- विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 5 खेलकूद एवं 9 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें 100 मीटर दौड़ 14 वर्ष से कम उम्र पुरूष, श्रवण बाधित में निखील अखिलेश प्रथम, दृष्टिबाधित में दीपक छोटू प्रथम और अस्थिबाधित में गौरव विलास प्रथम आयें। इसी प्रकार महिला 14 वर्ष से कम 100 मीटर दौड़ में श्रवणबाधितों में रूबिना बानो प्रथम, दृष्टि बाधित में भारती पूनमचंद्र प्रथम और अस्थिबाधित में रितीका हंसराज प्रथम आयी।
    इसी प्रकार पुरूष 100 मीटर दौड़ 15 वर्ष से अधिक उम्र के वर्ग में श्रवण बाधितो में शेजाद खान प्रथम और मूकबधिर में आबीद साब प्रथम रहें। वही महिला श्रवण बाधित 100 मीटर दौड़ में रिजवाना बानो प्रथम आयी।
ट्रायसिकल रेसः- इसी प्रकार विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आयोजित ट्रायसिकल रेस प्रतियोगिता में 15 से 18 वर्ष के वर्ग में अरूण रूपचंद प्रथम और विजय श्रावण महाजन द्वितीय रहें।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में यह हुए विजयी:- निबंध प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गो में किया गया। जिसमें 5 वी से 8 वी के वर्ग में अरूण रूपचंद और 9 वी से 12 वी के गु्रप मंे इशरत जहां प्रथम आयी।
    वही चित्रकला प्रतियोगिता में सिनियर वर्ग में अनुपम सिंह और जूनियर वर्ग में पवन शिंदे प्रथम आयें। साथ ही दो वर्गो में आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में 14 वर्ष की कम उम्र वर्ग में धीरज मोहन और 14 से अधिक वर्ग में भागवत राय प्रथम आयें। वही समूह नृत्य में रूबीना बानो एवं साथी प्रथम और अशरीदा बानो एवं साथी द्वितीय आये। और गायन प्रतियोगिता में बिलकीश बी प्रथम आयी।
    इन सभी विजेताओं को कार्यक्रम के समापन के अवसर पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश शर्मा ने पारितोषक देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह और उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती मीना मिश्रा समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-2012/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 03-12-12

गोपाल पुरस्कार योजना का आयोजन 4 और 5 को
बुरहानपुर (03 नवम्बर)- 4 व 5 को पशु चिकित्सक विभाग द्वारा जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार योजना का आयोजन गायत्री गौशाला खडकोंद में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले के समस्त पशुपालक हिस्सा ले सकते हैं। जिसमें जिले के समस्त पशुपालक अपनी देशी नस्ल की गाय को भी प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं, जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुये उपसंचालक पशु चिकित्सका सेवा श्रीण्एम.के. सक्सेना ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुये इसके उद्धेश्य स्वरुप को बताया।
उद्ेश्य:-भारतीय उन्नत नस्ल के गौवंशीय पशुओं के पालन को बढ़ावा देने एवं अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये पुरस्कार योजना संचालित की गई है, जिसमें पशु पालको को अतिरिक्त आय का साधन मिलेगा एवं भारतीय उन्नत नस्ल की गायों के दुग्ध उत्पादन में एवं भारतीय नस्ल के गौवंशनीय उत्पादक पशुओं की संख्या में वृद्धि होगी।
योजना का स्वरुप:-योजना सभी वर्ग के पशु पालकों के लिये है जिनके पास भारतीय नस्ल की गाय उपलब्ध हो और गाय का दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 4 लीटर या उससे अधिक है।
योजना का विवरण:-विकासखंड स्तरीय, जिला स्तरीय पुरस्कार एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार अलग-अलग होगें, प्रतियोगिता में दुध देने वाली भारतीय नस्ल की गाय को पंजीकृत किया जायेगा जिसका दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 4 लीटर या उससे अधिक हो, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली गाय के 3 समय के दुग्ध उत्पादन का अंकित चयन का आधार होगा और सर्वाधिक दुग्ध उत्पादित करने वाली भारतीय गौवंश की गाय को पुरस्कृत किया जाएगा।
विकास खंड स्तरीय पुरस्कार:-
प्रथम पुरस्कार        -    10,000 / - रुपये
द्वितिय पुरस्कार    -    07,500/  - रुपये
तृतीय पुरस्कार    -    05,000/  - रुपये
जिला स्तरीय पुरस्कार:-
प्रथम पुरस्कार        -    50,000/  - रुपये
द्वितिय पुरस्कार    -    25,500/  - रुपये
तृतीय पुरस्कार    -    15,000/  - रुपये   
सांत्वना पुरस्कार    -    05,000/  - रुपये  ;7 गायों काद्ध
राज्य स्तरीय पुरस्कार:-           
प्रथम पुरस्कार        -    2.00 लाख रुपये
द्वितिय पुरस्कार    -    1.00 लाख रुपये
तृतिय पुरस्कार    -    0.50 हजार रुपये
सांत्वना पुरस्कार    -    0.10 हजार रुपये  ;7 गायों काद्ध
क्र-2012/वर्मा

Saturday, 1 December 2012

JANSAMPARK NEWS & PHOTO 01-12-12









जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
विश्व एड्स दिवस पर रैली का हुआ आयोजन
बुरहानपुर-(01 दिसम्बर)- विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर 2012 के अवसर पर जिला मुख्यालय बुरहानपुर में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है। रैली शासकीय कन्या शाला से प्रारंभ होकर कमल टॉकिज, गांधी चौक होते हुए रेडक्रास भवन के प्रागंण में समापन हुई। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आई.एल मेहरा एवं डॉ.जैनुउद्दीन बोहरा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। जहां जन जागृति सभा का आयोजन किया गया।
जिसमें जिला एड्स नियंत्रण समिति के नोडल अधिकारी डॉ. हर्ष वर्मा ने एच.आई.वी./एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इस बिमारी की वर्तमान स्थिती के बारे में जानकारी देकर उपस्थित प्रतिभागीयों से जागरूकता फैलाने हेतु अपील की।
इसके पश्चात सिविल सर्जन डॉ.जैनुउद्दीन बोहरा ने एच.आई.वी.एड्स पर अपने विचार रखने के साथ मंच पर उपस्थित अन्य अतिथीयों ने भी इस बिमारी के प्रति जागरूकता लाने हेतु अपने विचार रखने के लिये सुझाव दिया। अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री डॉ.आई.एल.मेहरा द्वारा अपने विचार रखकर आभार प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनजागृति संस्था के श्री महेन्द्र जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, सेवा सदन महाविद्यालय बिम्ट्स कॉलेज, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, शासकीय सुभाष स्कूल के छात्र-छात्राओं एावं अध्यापक गण उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में जिले की समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। जनजागृति, रेडक्रास सोसायटी, लेप्रा सोसायटी, डी.एल.एन विश्वास एवं समाज सेवी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं प्रफुल तिवारी, दिनेश पुनास्या, हरीश शर्मा, कविता तिवारी, राजु पवार और ब्रजेश राजपुत भी उपस्थित थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-2012/वर्मा
3 दिसम्बर को मनाया जायेगा विश्व विकलांग दिवस
निःशक्त व्यक्तियों के सामर्थ कार्यक्रमों का होगा आयोजन
कलेक्टर श्री अवस्थी ने किया कार्य विभाजन।
बुरहानपुर-(01 दिसम्बर)- जिले में 3 दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस मनाया जायेगा। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा निःशक्त व्यक्तियों के सामर्थ कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसकी जानकारी देते हुए उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती मीना मिश्रा ने बताया कि विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री अवस्थी द्वारा निर्देशित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें।
सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, टास्किल रेस, पर्यावरण प्रदूषण विषय पर निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला और एकल एवं सामुहिक नृत्य, वाद विवाद प्रतियोगिता, गीत गायन, नाटक और मिमीक्री जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। इन कार्यक्रमों में संस्थागत और गैर संस्थागत निशक्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेगें।
कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन:- 3 दिसम्बर को आयोजित होने वाले विश्व विकलांग दिवस के कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिये कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने कार्य विभाजन करते हुए इन कार्यक्रमों को निशक्त जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके सामर्थ में वृद्धि करने वाला बताया। नगर निगम बुरहानपुर कार्यक्रम स्थल पर निःशक्तजनों के पीने हेतु स्वच्छ पानी की व्यवस्था तथा कार्यक्रम स्थल पर सफाई व्यवस्था हेतु अपने अधीनस्थ कर्मचारीयों को निर्देशित करेगें, स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम स्थल पर दो चिकित्सकों की ड्यूटी मय मेडिकल कीट लगायेगे, शिक्षा विभाग निःशक्त छात्र-छात्राओं की सूची तत्काल तैयार सामाजिक न्याय विभाग को सौंपेगें और ग्रामीण क्षेत्र से उपस्थित होने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का यात्रा देयक का भुगतान किया जायेगा व निःशक्त छात्र-छात्राआंे के साथ शिक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें।
क्र-2012/वर्मा
सचिव नियुक्ति पर दावे-आपत्तियां 5 तक आमंत्रित
बुरहानपुर-(01 दिसम्बर)- जिले में ग्राम पंचायत सचिवो के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूर्ण कर चयन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत प्राप्त निम्नानुसार पात्र-अपात्र आवेदनों की एवं एकीकृत प्राव्धिक मेरीट सूची का प्रकाशन 30 नवम्बर को किया जा चूका है। जिस पर दावे-आपत्तियां 5 दिसम्बर 2012 तक कार्यालयीन समय में जिला पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है।
    चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि जिले में ग्राम पंचायतों सचिवों के रिक्त पदों हेतु 30 अक्टूबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। जिसके दौरान कुल 208 आवेदन प्राप्त हुए प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन समिति द्वारा परीक्षण किया गया। जिसके उपरांत 161 आवेदन पत्र निर्धारित योग्यता न होने से अपात्र पाये गये तथा 47 आवेदन पत्र पात्र पाये गये।
क्र-2012/वर्मा


JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...