Thursday, 3 July 2014

JANSAMPARK NEWS 21-6-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जिला पंचायत की साधारण सभा बैठक 28 को
बुरहानपुर/23 जून/ जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 28 जून दोपहर 2 बजे जिला पंचायत के अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गयी है। इस मौके पर गत 28 मई की बैठक पर कार्यवाही पर चर्चा की जायेगी। कृृषि विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में संचालित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होगी। अन्य विषय अध्यक्ष की अनुमति से लिये जायेगें।
--------
क्रमांक/86/386/2014                                  सुनील वर्मा

समाचार
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत 1036.57 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित आदेश जारी
बुरहानपुर/23 जून/ बुरहानपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली माध्यमिक शालाओं को वर्ष 2014-15 का माह जून और जुलाई की अवधि हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने 39 दिवसों के लिए 1036.57 क्विंटल खाद्यान्न ( 851.30 क्विंटल गेहूँ और 185.27 क्विंटल चावल) आवंटित जारी किया है। उन्होनें लीड सोसायटी को अच्छी किस्म का खाद्यान्न शालाओं को प्रदाय करने के निर्देश दिये है।
--------
क्रमांक/87/387/2014                                               सुनील वर्मा

समाचार
समय सीमा की बैठक संपन्न
हरियाली महोत्सव के अंर्तगत 1 दिन में लगेगें 2 लाख 20 हजार पौधें-श्री अवस्थी
खाद-बीज की दुकानों का करें सतत् निरीक्षण  
बुरहानपुर/23 जून/ सोमवार को कलेक्टेªट में आयोजित सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सर्वप्रथम पीजीआर और जनसुनवाई के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों से प्रकरणों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये।
बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने सभी ऑटो चालक की बैठक करवाने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी को दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि स्कूली ऑटों रिक्शा में केवल 5 बच्चें ही बैठाने की बात कही।
खाद-बीज दुकानों का सतत्् निरीक्षण करें:- कलेक्टर श्री अवस्थी ने टीएल बैठक में उपसंचालक कृृषि को राजस्व अधिकारियों से समन्वय बनाकर खाद-बीज दुकानों के सतत्् निरीक्षण करने संबंधी निर्देश दिये। उन्होनें आदेशित किया कि दुकानों से बीज का सेंपल लेकर उनका परीक्षण करवाये तथा बीज अमानक पाये जाने पर जब्ती की कार्यवाही कर संबंधित दुकानदार पर कार्यवाही करें।
पोषण आहार आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पहुंचाये:- सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में श्री अवस्थी ने आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार पहुंचाने के निर्देष देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी क्षेत्र की परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर की है। यदि उनके द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो तत्काल संबंधित के विरूद्ध अनुषासनात्क कार्यवाही की जाये।
पन्नी और कचरा बिनने वाले बच्चों को स्कूल भिजवायेंः- बैठक में श्री अवस्थी ने जिला शिक्षा अधिकारी को गली-मोहल्लों और पन्नी बिनने वाले बच्चों को स्कूल अवश्य भिजवाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी को जिला षिक्षा अधिकारी से समन्वय कर आगामी 3 दिनों में बच्चों को इच्छापुर में स्थित उपेक्षित बच्चों के लिये आवासीय छात्रावास में प्रवेश कराने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री अनुसूचित आर्थिक विकास योजना कि समीक्षा की:- समय सीमा की बैठक में श्री अवस्थी ने सीईओ अंत्यव्यवसायी को मुुख्यमंत्री अनुसूचित आर्थिक विकास योजना के प्राप्त आवेदन पत्रों, स्वीकृत प्रकरणों एवं ऋण प्रदाय की स्थिति का स्वयं द्वारा शत प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिये। उन्होनें आदेश देते हुए कहा कि अगले सप्ताह तक इसकी रिपोर्ट समक्ष प्रस्तुत करें।
समग्र पोर्टल अनुसार पात्र हितग्राहियों की सूची चस्पा करें:- बैठक में श्री अवस्थी ने जिला आपूर्ति अधिकारी को शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों को सूचना बोर्ड पर समग्र पोर्टल अनुसार .पात्र हितग्राहियों की सूची चस्पा करवाने के निर्देश दियें। ताकि पात्र हितग्राहियों को आसानी से खाद्यान्न मिल सकें।
हरियाली महोत्सव के अंतर्गत पौधा रोपण करें:- समय सीमा की बैठक में श्री अवस्थी ने सभी जिला अधिकारियासें से कहा कि 1 दिन में 2 लाख 20 हजार पौधें लगना है। जिसमें से वन विभाग द्वारा 1 लाख 75 हजार, स्कूलों में 15 हजार एवं निजी भूमि पर 30 हजार पौधें लगाये जाना है। जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों और वन भूमि में पौधा रोपण करवाने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि प्रत्येक स्कूल में 5 नीम के पौधें अवश्य लगवायें। श्री अवस्थी ने नगर निगम आयुक्त को ट्रीगार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।
    इसके साथ ही सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिले में संचालित सभी विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनमें तेजी लाने के निर्देश दिये।
वही बैठक में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने -
ऽ    आयुक्त नगर निगम को अतिक्रमण हटाने हेतु त्वरित कार्यवाही के निर्देष दिये।
ऽ    खनिज अधिकारी को 5 हैक्टेयर से कम रकबे वाली खदानों के प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के।
ऽ    जिला षिक्षा अधिकारी को शाला प्रवेषोत्सव की रिपोर्ट संकलित करने के।
ऽ    आयुक्त नगर निगम को आलमगंज एवं अम्बेड़कर नगर वार्ड में अजा एवं अजजा के परिवारों का शत प्रतिषत सत्यापन कर समग्र पोर्टल में एन्ट्री दर्ज करने के। ं
ऽ    कृषि अधिकारी को खाद एवं बीज की उपलब्धता सुनिष्चित करने के।
ऽ    सर्व जिला प्रमुखों को विधानसभा प्रष्नों के उत्तर तत्काल प्रेषित करने के निर्देष दिये।
    बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह, नेपानगर एसडीएम सूरज नागर व बुरहानपुर एसडीएम के.आर.बडोले, डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, डिप्टी कलेक्टर शंकरलाल सिंगाडे़ और डिप्टी कलेक्टर श्री समुेरसिंह मुजाल्दा समेत सभी विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
--------
क्रमांक/88/388 /2014                                               सुनील वर्मा

Friday, 20 June 2014

JANSAMPARK NEWS 20-6-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह/योजना में 136 हितग्राही लाभान्वित
जारी वित्तीय वर्ष में अभी तक 34 लाख रूपये व्यय
बुरहानपुर/20 जून/ मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजना के तहत जिले में 136 कन्याएं परिणय सूत्र बंधन व निकाह संस्कार से लाभान्वित हुई। जारी वित्तीय वर्ष में 17 जून तक इस योजना पर 34 लाख रूपये व्यय किये गये है।
    डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि सामाजिक संवर्धन की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 29 मई को आयुक्त नगर निगम द्वारा 31 कन्याओं के निकाह संपन्न कराये। इस सामुहिक आयोजन में 7 लाख 75 हजार रूपये व्यय किये गये। इसी प्रकार से 30 मई को जनपद पंचायत बुरहानपुर ने सामुहिक विवाह का आयोजन किया। जिसमें 25 कन्याओं का सामुहिक विवाह संस्कार संपन्न कराये। इसमें 6 लाख 25 हजार रूपये से विविध कार्य, सामग्री उपलब्ध करायी गयी। 5  मई को जनपद पंचायत खकनार के अंतर्गत भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 80 कन्याएं का पाणीग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। इस आयोजन पर निकाय द्वारा 20 लाख रूपये योजना के तहत व्यय कर कन्याओं को सामग्री तथा अन्य वैवाहिक कार्यक्रम पर खर्च किये गये।
    उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2006-07 से लेकर वर्ष 2013-14 तक जिले में योजना के प्रारंभ होने से अभी तक 2498 कन्याओं के विवाह तथा 419 निकाह संपन्न कराये गये है। इसमें कन्याओं के सामुहिक विवाह पर 2 करोड़ 29 लाख 50 हजार रूपये एवं निकाह योजना पर 65 लाख 95 हजार रूपये व्यय कर जनसाधारण को लाभान्वित किया गया है।
--------
क्रमांक/84/384/2014                                                                                                                        पवार/सचिन/सा.न्या.
समाचार
दैनिक एवं अंशकालीन कर्मचारियों की वेतन दरों में वृद्धि
बुरहानपुर/20 जून/ राज्य शासन श्रमायुक्त इन्दौर द्वारा दैनिक एवं अंशकालीन शासकीय विभागो में कार्यरत कर्मचारियों की वेतन दरों में वृद्धि की गयी है।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने जिलें में परिवर्तन शील महंगाई भत्ते की दरें एक अप्रैल 2014 से 30 सितम्बर 2014 तक प्रभावशील कर दी है। बुरहानपुर जिले में शासकीय विभागों द्वारा आकस्मिक व्यय तथा दैनिक वेतनभोगियों के लिये उक्त अवधि तक परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की दरें प्रभावशील कर दी गयी है। वेतन की संशोधित दरों के अनुसार अकुशल श्रमिक को परिवर्तनशील महंगाई भत्ते की दर से प्रतिदिन 194 रूपये एवं मासिक वेतन 5845 रूपये प्रदाय किया जायेगा। अर्द्धकुशल श्रमिक को प्रतिदिन 199 रूपये और मासिक वेतन 5975 रूपये मिलेगें। कुशल श्रमिक को प्रतिदिन 204 रूपये तथा प्रतिमाह 6125 रूपये वेतन का भुगतान किया जायेगा।
--------
क्रमांक/85/385/2014                                                                                                                             पवार/सचिन/श्रम

Wednesday, 18 June 2014

JANSAMPARK NEWS 18-6-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जिले में उद्यमी बन्धुओं से अपील
बुरहानपुर/18 जून/ भारत सरकार, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा बिजनेस रजिस्टर तैयार करने संबंधी निर्देश जारी किये गये है। इन निर्देशों के तहत 13 वे वित्त आयोग की अनुशंसाओं के क्रियान्वयन हेतु मध्य प्रदेश में बिजनेस रजिस्टर का निर्माण किया जा रहा है।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह गतिविधि राष्ट्रीय स्तर पर सभी राज्यों में संचालित की जा रही है। इसमें जानकारी संग्रहण की कार्यवाही सांख्यिकी संग्रहण अधिनियम, 2008 के तहत की जावेगी। बिजनेस रजिस्टर तैयार करने हेतु सर्वेक्षण का क्षेत्रीय कार्य 1 जून, 2014 से जारी है। जिसमें सात प्रमुख नियमों/अधिनियमों के अंतर्गत पंजीकृत इकाईयों में जाकर निर्धारित अनुसूची में जानकारी संकलित की जा रही है।
    आपके संस्थान में जब प्रगणक जानकारी प्राप्त करने हेतु आएँ। तब आप अपने उद्यम से संबंधित जानकारी अवश्य प्रदान करें। आपकी जानकारी सभी शासकीय योजनाओं को बनाने में बहुत ही उपयोगी होगी। आपके द्वारा दी गई जानकारी गोपनीय रखी जायेगी। इसलिए प्रगणक को निर्भय होकर जानकारी दें। बिजनेस रजिस्टर की जानकारी का वेल्यू एडेड (वेट) या अन्य कोई टैक्स योजना से किसी भी प्रकार का संबंध नही है।
    बिजनेस रजिस्टर समस्त उद्यमों, इकाईयों, प्रतिष्ठानों की सूची है। यह सूची एक सांख्यिकी उपकरण है। जो विभिन्न सर्वेक्षणों की तैयारी एवं समन्वय के लिए कारगर होगी। बिजनेस रजिस्टर व्यापार एवं जनसंख्या के सांख्यिकीय विश्लेषण के महत्वपूर्ण सूचना का स्त्रोत है। सैद्धान्तिक रूप से सभी उद्यम समूहों और स्थानीय इकाईया जो राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में सक्रिय हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों की जानकारी अंकित करने की व्यवस्था बिजनेस रजिस्टर है।
    राष्ट्रीय स्तर पर सभी उद्यमों/इकाईयों का एक रजिस्टर तैयार किया जायेगा। किसी विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्रीय व्यवसाय अथवा व्यापार प्रोफाइल तैयार हो सकेगी। आर्थिक आधार पर किए जाने वाले सेम्पल सर्वे की डिजाईन हेतु एक अधिकृृत फ्रेम प्राप्त होगा। राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तर पर अर्थव्यवस्था में किसी उद्यम समूह की भागीदारी का विश्लेषण करना संभव होगा। किसी विशिष्ट उद्यम या उसके समूह की उन्नति के लिए उसके स्वरूप या स्वभाव की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उद्यमों के पंजीयन की व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता में सुधार हेतु सहायक होगा।
    राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर नीतियों के निर्माण, नियंत्रण एवं कार्ययोजना बनाने में सहायक होगा। व्यापार आबादी और उसके जनसांख्यिकी पर सूचनाओं के लिए बिजनेस रजिस्टर आधिकारिक स्त्रोत के रूप में कार्य कर सकता है। अतः आपसे विनम्र अपील है कि इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में सही जानकारी देकर अपेक्षित सहयोग प्रदान करेगें।
--------
क्रमांक/73/383/2014                                   पवार/सचिन/जि.यो.

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति बैठक आज
बैठक में राज्य योजना एवं 70 करोड़ की लागत से नेपानगर शहरी विकास कार्ययोजना अनुमोदन होगा
बुरहानपुर/18 जून/ जिला योजना समिति की बैठक आज 19 जून को अपरान्ह 12 बजे से कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की गयी है। यह बैठक नगरीय प्रशासन एवं विकास, आवास और पर्यावरण तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में संपन्न होगी।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि इस दौरान कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य आदि विभागों का समीक्षात्मक जायजा लिया जायेगा। साथ ही विभिन्न विभागों से प्राप्त संक्षेपिका/प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिये जाना है। समिति द्वारा बैठक में प्रमुख रूप से राज्य योजना आयोग भोपाल को भेजी जाने वाली वर्ष 2014-15 की आगामी वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन लिया जायेगा। बी.आर.जी.एफ. योजनान्तर्गत वर्ष 2014-15 की वार्षिक कार्ययोजना समिति के समक्ष अनुमोदन हेतु प्रस्तुत की जावेगी। इसके अलावा नगर पालिका परिषद् नेपानगर के तहत शहरी क्षेत्र विकास हेतु 70 करोड़ रूपये का प्रस्ताव जिला योजना समिति की बैठक में पारित कराया जाना है। इस दरम्यान पुलिस विभाग से संबंधित विविध कार्य प्रस्ताव अनुमोदित हेतु प्रस्तुत किये जायेगें। अन्य विषय पर चर्चा अध्यक्ष महोदय की अनुमति से की जावेगी।
--------
क्रमांक/74/384/2014                                  पवार/सचिन/जि.यो.

समाचार
मत्स्याखेट, क्रय-विक्रय एवं परिवहन प्रतिबंधित
बुरहानपुर/18 जून/ राज्य शासन द्वारा मध्य प्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम के तहत 16 जून से 15 अगस्त, 2014 की अवधि तक मत्स्य प्रजनन काल होने से बंद ऋतु घोषित किया गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार मत्स्याखेट, क्रय-विक्रय एवं परिवहन प्रतिबंधित रहेगा। उपरोक्त नियमों का उल्लघंन करने वाले को मध्य प्रदेश मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के तहत एक वर्ष का कारावास एवं पांच हजार रूपये जुर्माना अथवा दोनों से दण्डित किये जाने का प्रावधान है।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि मध्य प्रदेश शासन मछली पालन के अनुसार छोटे तालाब या अन्य स्त्रोत जिनका कोई संबंध किसी नदी से नही है। और जिन्हें निर्दिष्ट जल की परिभाषा के अंतर्गत नहीं लाया गया है। इन्हें छोड़कर समस्त नदियां एवं जलाशयों स्थित बंद ऋतु में मत्स्याखेट पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।
--------
क्रमांक/75/385/2014                                   पवार/सचिन/मत्स्य

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
बाढ़-आपदा से निपटने संभावित क्षेत्रों के लिए राहत कार्ययोजना बनाएं-श्री अवस्थी
कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को सतर्कता बरतने दिये निर्देश
बुरहानपुर/18 जून/ जिले में संभावित क्षेत्रों में बाढ-आपदा से निपटने के लिए राहत कार्ययोजनाएं शीघ्र बनायें। ताकि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आमजन को सुविधाएं आसानी से सुलभ करायी जा सके।
   
        कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बाढ-आपदा प्रबंधन तैयारियों के सिलसिले में अधिकारियोें को समय सीमा बैठक में निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि अतिवर्षा के दौरान सर्व संबंधित विभाग सतर्क रहेगे। कलेक्टर ने इस बैठक में विविध शासकीय क्रियान्वयन का भी समीक्षात्मक जायजा लिया।
       
        श्री अवस्थी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्रता पर्ची वितरण संबंधी जानकारी नगरीय एवं ग्रामीण निकायों से प्राप्त की। स्वास्थ्य विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण के बारे में पूछा गया। इस दरम्यान अधिकारियों से स्कूल चलें हम अभियान में प्रवेशोत्सव की मॉनीटरिंग में बच्चों को शाला प्रवेश कराने की जानकारी ली। स्कूलों में मध्यान्ह भोजन, पेयजल, प्रसाधन आदि व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही है अथवा नही। अधिकारियों ने बताया कि प्रवेशोत्सव सभी शालाओं में मनाया गया। ग्राम पिपराना स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता ने बताया कि चार-पांच किलोमीटर दूर से बच्चे पढ़ने आते है। इसलिए एक स्कूल हमारे गांव में भी खोला जाये। जिससे चार-पांच फालियो के बच्चो को स्कूल पढ़ना सुविधाजनक होगा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को शाला प्रारंभ करने की कार्यवाही हेतु निर्देश दिये।
       
        श्री अवस्थी ने कहा कि हेडस्टार्ट योजना सभी शालाओं में प्रारंभ हो जाना चाहिए। उन्होनें डी.पी.सी. को निर्देश दिये कि हेडस्टार्ट योजना के तहत कम्प्यूटर की शिक्षा ग्रामीण बच्चों की दी जाये। किसी भी कार्यालय में योजना संबंधित कम्प्यूटर नहीं रहना चाहिए। तत्काल शालाओं में कम्प्यूटर पहुंचाने की व्यवस्था कर ली जाये अन्यथा कार्यवाही की जावेगी। जिला पंचायत सीईओ सभी छात्रावास/आश्रम अधीक्षकों की बैठक शीघ्र ले। इनमें जो भी कमियां है उन्हें पूर्ण कर ली जाये। जैसे मरम्मत कार्य, बिस्तर, पलंग, प्रकाश, पेयजल, भोजन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करे। इस हेतु अधीक्षकों को बैठक में दिशा-निर्देश जाये। ग्राम शेखापुर के पुराने स्कूल भवन की मरम्मत कार्य को भी शीघ्रता से कराये। इस हेतु कार्यकारी एजेन्सी शीघ्र नियत कर देवे। इस बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन का भी जायजा लिया। राजस्व विभाग को निर्देश दिये कि अतिक्रमण शीघ्र हटाये। कब्जा दिलाने की कार्यवाही पुलिस की उपस्थिति में करे। इसी प्रकार से गलत सीमांकन करने वाले आर.आई.को निलंबित करने की कार्यवाही की जावे। राज्य शिक्षा केन्द्र को कक्षा पहली से पांचवी तक अभ्यास पुस्तकें बुलाए। इस हेतु पत्र द्वारा जिले की मांग शीघ्र भेजे।

        कलेक्टर ने डी.पी.सी. को नेपानगर के आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र में पिछले 1 वर्ष से स्वयंसेवक शिक्षक, रसोइए सह रसोईए चौकीदार, सफाईकर्मी आदि का वेतन लंबित है। इस प्रकार से इन 8 कर्मचारियों को तत्काल वेतन प्रदान करने की हिदायत दी है। उन्होनें इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जनशिक्षक के खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल सहित सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
--------
क्रमांक/76/386/2014                              पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो

Sunday, 15 June 2014

JANSAMPARK NEWS 15-6-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जिलें में जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में प्रवेशोत्सव आयोजित
बुरहानपुर/15 जून/ जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में स्कूल चलें हम अभियान-2014 का प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। 16 जून सोमवार प्रातः 9़ बजे स्थानीय स्वर्गीय अमृृतलाल तारवाला शासकीय हाई स्कूल प्रतापपुरा में उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के दिशा-निर्देशन में सभी शालाओं में प्रवेशोत्सव उत्साह से मनाने आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। सभी शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में प्रवेशोत्सव के लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिये गये है।
    जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस मौके पर सर्व आमजन, स्वयंसेवी संस्थाओं, संगठनों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से प्रवेशोत्सव में गरिमामयी उपस्थिति देने का अनुरोध किया है। समारोह में बच्चों के माता-पिता, समस्त अभियान प्रेरक, शासकीय अधिकारी-कर्मचारीगण, मुख्यालय व मैदानी अमला अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। इसी अनुक्रम में ग्राम शेखापुर में भी प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम संपन्न होगा।
--------
क्रमांक/66/376/2014                                 पवार/सचिन/शिक्षा

Friday, 13 June 2014

JANSAMPARK NEWS 13-6-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
कलेक्टर ने उठाया सफाई का बीड़ा
लोनी ग्राम में स्कूल चले हम अभियान को अंजाम तक पहंुचाने का संकल्प
बुरहानपुर/13 जून/ जिला प्रशासन स्कूल चले हम अभियान को स्वस्थ वातावरण में अंजाम तक पहुंचाने कृृत संकल्पित है।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी अभियान के सफलतम क्रियान्वयन हेतु आज शुक्रवार को प्रातः 8 बजे लोनी ग्राम पहुंचे। उन्होनें यहां अभियान की प्राथमिकता ग्रामीणजनों को समझाई। जिसमें शाला प्रवेशोत्सव के सिलसिले में पूर्व तैयारियों के लिए ग्राम को साफ-सुथरा रखने की महती सीख दी। उन्होनें कहा कि हर बच्चा स्वस्थ वातावरण में स्कूल जाये। इसलिए स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई करना अति आवश्यक है।
    कलेक्टर ने लोनी ग्राम की गलियों और सड़को पर स्कूल तक पहुंचने वाले मार्गो में झाडू़ लगाकर सफाई की। उन्होनें इतना ही नहीं कचरे की ढेरियां फावडे़ से टोकरियों में भरकर स्वयं ने टैªक्टर में डाली। श्री अवस्थी ने यहां निस्तारी पानी से भरी पड़ी जाम नालियों की सफाई भी की। कलेक्टर को साधारण व्यक्ति की तरह उक्त कार्य को करते देख ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधि आश्चर्यचकित रह गये। इस नजारे के साक्षी आमजन व सरपंच, पंच, अधिकारी-कर्मचारीगण व मैदानी अमले ने भी ग्राम की सफाई में योगदान दिया। इस प्रेरणा का अनुकरण बिजली के करंट की भांति गांव वासियों ने किया। सभी ने अपने-अपने घर के सामने पड़ा कृूढ़ा-कचरे के ढेरो की सफाई कर डाली। देखते-देखते ही पूरा लोनी ग्राम स्वच्छ, साफ-सुथरा दिखने लगा। ग्राम पंचायत द्वारा सफाई होने पर चूने के लाईनेे डाली गयी। इन लाईनों से ग्राम में स्वच्छता के साथ सुंदरता का वातावरण निर्मित हो गया।
    इस मौके पर पूर्व सरपंच गजानन महाजन, सरपंच सुधा महाजन, उपसरपंच मनोज श्रीराम महाजन, किसान विकास मंच अध्यक्ष श्री मनोहर चौधरी, सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, एसडीएम श्री काशीराम बड़ोले, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय सहित आमजन नागरिक महिला पुरूषों ने भी ग्राम को साफ-सुथरा रखने हेतु सफाई कार्य किया गया। कलेक्टर को ग्राम वासियों ने बताया कि प्रवेशोत्सव के अवसर पर ग्राम को सजायेगे। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अवगत कराया कि स्कूलों की सजावट प्राथमिकता से की जायेगी। हर माता-पिता ने अपने पढ़ने योग्य बच्चों को स्कूल भेजने की वचन बद्धता दोहरायी।
--------
क्रमांक/61/371/2014                        पवार/सचिन/शिक्षा/फोटो

समाचार
मूल्यांकन में लापरवाही बरतने पर उपयंत्री नागराज निलंबित
बुरहानपुर/13 जून/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने पर संविदा उपयंत्री श्री एच.आर. नागराज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
    उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने लोनी ग्राम में स्कूल चले हम अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होनें इसके पश्चात लोनी ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना की। मनरेगा के तहत 12 लाख 80 हजार रूपये की लागत से स्वीकृृत निर्माण कार्य पंचायत द्वारा कराया जा रहा। कलेक्टर को सरपंच श्रीमती सुधा महाजन व उपसरपंच श्री मनोज श्रीराम महाजन व पंचो ने बताया कि इस भवन निर्माण कार्य का मूल्यांकन पिलिंथ लेबल तक हुआ है। जबकि भवन में दीवाले 6 फीट तक निर्मित हो चुकी है। किंतु उपयंत्री द्वारा इस कार्य का मूल्याकंन नहीं किया जा रहा है। जिससे आगे होने वाला कार्य तथा निर्माण हेतु राशि मिलने में विलंब हो रहा है। श्री अवस्थी ने स्थल पर ही उपयंत्री की इस शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होनें बुरहानपुर जनपद सीईओ श्री राकेश शर्मा को श्री नागराज के प्रति तत्काल निलंबन की कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये।
--------
क्रमांक/62/372/2014                                                                                       पवार/सचिन/ग्रामीण विकास


जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
तारफेन्सिंग व पौधारोपण हेतु एक लाख रूपये मंजूर
लोनी ग्राम के मराठी स्कूल में नवग्रह वाटिका की कार्ययोजना बनाने निर्देश जारी
बुरहानपुर/13 जून/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने इस भ्रमण के दरम्यान लोनी ग्राम के मराठी स्कूल का निरीक्षण भी किया। कलेक्टर को जनप्रतिनिधियों एवं प्राचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बताया कि स्कूल भवन के खाली जगह में अज्ञात लोगों द्वारा शौच की जाती है। जिससे पढ़ने वालो बच्चांे को दूषित वातावरण का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर से सरपंच, उपसरपंच अन्य जनप्रतिनिधियों व स्कूल प्रबंधन ने इस समस्यां से निजात दिलाने का आग्रह किया।
    कलेक्टर ने इस समस्यां को देखते हुए तुरंत ही शैक्षणिक मद से एक लाख रूपये मंजूर कर दिये। उन्होनें जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि स्कूल के बाजू में पड़ी अधिक से अधिक शासकीय भूमि पर तारफेन्सिंग कार्य कराये। इसके बाद परिसर में पौधारोपण प्राथमिकता से कराया जाये। इस नवग्रह वाटिका के लिए जिला पंचायत सीईओ को कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही पंचायत को निर्धारित अवधि में उक्त कार्य पूर्ण करने आगाह किया गया। ताकि यह स्थल सुरक्षित और स्वच्छ रह सकें। इस मौके पर पूर्व सरपंच गजानन महाजन, सरपंच सुधा महाजन, उपसरपंच मनोज श्रीराम महाजन, किसान विकास मंच अध्यक्ष श्री मनोहर चौधरी, सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, एसडीएम श्री काशीराम बड़ोले, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय सहित प्राचार्य व शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
--------
क्रमांक/63/373/2014                                          पवार/सचिन/शिक्षा

समाचार
खरीफ मौसम में किसानों को प्रमाणित बीज बोनें की सलाह
बुरहानपुर/13 जून/ जिले में किसान कल्याण एवं कृृषि विकास विभाग द्वारा किसानों को खरीफ मौसम में प्रमाणित बीज बोने की सलाह दी गयी है।
    उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने बताया कि किसान भाई इस समय बीज की व्यवस्था में लगे है। उसकी साफ-सफाई करके कटे व पोचे बीज निकाल देवे । बीज क 100 दाने निकाल कर अंकुरण की जांच कर लेवे। 70 प्रतिशत से अधिक अंकुरण होने पर बीज के रूप में उपयोग करें। अंकुरण कम होने पर बीज की दर बढ़ा ले बीज को उपचारीत करके ही बोनी करें। जमीन में पर्याप्त नमी होने पर ही बोनी करें। दुकान से प्रमाणित बीज नगद या उधार खरीदते समय पक्का बील (कैश मेमो) अवश्य लेवे जिसमे बीज लाट नम्बर, निर्माण तथा अवशान तिथी अंकित हो। रसीद, थैली व लेबल सुरक्षित रखे ताकि बीज खराब निकलने की स्थिति में विक्रेता पर कार्यवाही की जा सकें।
--------
क्रमांक/64/374/2014                               पवार/सचिन/कृषि       
                    

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
बच्चों को स्कूल में दाखिल कराने माता-पिता को अवश्य प्रेरित करें
स्कूल चले अभियान की बैठक में जनप्रतिनिधियों से विशेष अनुरोध
बुरहानपुर/13 जून/ जिले में स्कूल चले हम अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाये। दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को स्कूल में दाखिल कराने उनके माता-पिता को अवश्य ही प्रेरित करें। हर वर्ग जाति, समाज सभी के बच्चें खूब पढे़, लिखे और तरक्की करें। 
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने स्कूल चले हम अभियान की बैठक में ग्रामीण/नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों से विशेष अनुरोध किया है। उन्होनें कहा कि 16 जून को प्रवेशोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में आप सभी सहयोग प्रदान करेंगे। आपके क्षेत्र वार्ड मोहल्ले के हर वर्ग जाति, समाज सभी के बच्चें खूब पढे़, लिखे और तरक्की करें। निःशक्त बेटा-बेटी भी स्कूल जाये। इसके लिये सम्मानित जनप्रतिनिधी एक वातावरण का निर्माण अवश्य करेगे। शाला में अनुपस्थित शाला त्यागी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए माता-पिता से संपर्क अवश्य करें।
    कलेक्टर ने बताया कि शासन द्वारा हर वर्ग के बेटी-बेटो को पढ़ने के लिए सभी सुविधाएं सुलभ करायी जा रही है। यदि छात्राएं पढ़ना चाहती है तो उन्हें आवासीय सुविधाएं भी सुलभ करायी जाती है। ग्रामीण अंचलों में भी छात्रावास आश्रम में रहकर भी बच्चें पढ़ सकते है। शासन उनके लिए गांव में ही छात्रावास आश्रम खोल दिये है। यहां बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास संचालित है। इनमें निःशुल्क भोजन, पाठ््य पुस्तकें, गणवेश, बिस्तर, साफ-सफाई के लिए संसाधन साबुन तेल आदि सुविधाएं प्रदाय की जा रही है। इन सभी सुविधाओं की जानकारी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रवासियों को अवश्य बताये। क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों को स्कूलों में प्रवेश अवश्य कराये। आप सभी का स्कूल चले अभियान सक्रिय सहयोग अपेक्षित है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने सभी जनप्रतिनिधियों को अभियान की कार्ययोजना प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गौराबाई दरबार ने अपने क्षेत्र के पढ़ने योग्य बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही। जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री अरूण पाटिल ने शिक्षा के अधिकार से क्षेत्र का कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नही रहेगा। महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने कहा कि प्रत्येक वार्ड पार्षद अपने क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ने योग्य बच्चों को स्कूल भेजने की समझाईश दे। जिससे हर बच्चा स्कूल में दाखिल हो सके। इस दौरान जिला जनपद पंचायत सदस्यों में  श्री सुरेन्द्रसिंह ठाकुर ने भी कहा कि मुझें शिक्षा से प्यार है। मैं निश्चित रूप से स्कूल चले अभियान को सफल बनाने सक्रिय सहभागिता निभाउंगा। पूर्व शिक्षामंत्री एवं स्थानीय विधायक प्रतिनिधि श्री मुकेश शाह ने भी शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रेरित करने की बात कही। उन्होनें बैठक में कहा कि स्कूल के 100 मीटर परिक्षेत्र में किसी भी प्रकार की वस्तुओं की दुकानें तथा अन्य गतिविधियां प्रतिबंधित की जाये। ताकि बच्चों पर स्वास्थ्य व मानसिक दृृष्टिकोण प्रभावित नही होवे। इसी प्रकार से बैठक में ग्रामीण निकाय के प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में सर्वे के अलावा घर-घर जाकर स्कूल जाने योग्य बच्चो को शिक्षा की धारा में लायेगे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय ने अभियान के सार्थक पहलुओं पर तैयार लिटरेचर जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया। स्कूल जाने योग्य बच्चों को तथा शाला त्यागी बच्चों को स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया जायेगा। बैठक में नगरीय/ग्रामीण निकाय के जनप्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने अभियान में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
--------
क्रमांक/65/375/2014                         पवार/सचिन/शिक्षा/फोटो        

Thursday, 12 June 2014

JANSAMPARK NEWS 12-6-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
अवैध गौवंश 8 नग बछडे़ एवं टोयेटा कार अधिहरित  
बुरहानपुर/12 जून - न्यायालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बुरहानपुर द्वारा मध्य प्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं मध्य प्रदेश कृषि पशु संरक्षण अधिनियम के तहत जप्तशुदा गौवंश (बछडे़ 8 नग) एवं वाहन टोयेटा क्रमांक एम.पी.04-9888 कार को शासन के पक्ष में अधिहरित किया है। इस प्रकरण में उक्त जप्त गौवंश पंजीकृत संस्था श्री इच्छादेवी ट्रस्ट इच्छापुर गौशाला को जीवित सशर्त अस्थाई अभिरक्षा में है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने यह गौवंश पालन-पोषण हेतु अपील अवधि पश्चात इसी गौशाला में दिये जाने का आदेश पारित किया है।
    उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी न्यायालय को पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा थाना शिकारपुरा में दर्ज अपराध क्रमांक 207/13 मध्य प्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं मध्य प्रदेश कृषि पशु संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण पेश किया गया था। अभियोजन के अनुसार पुलिस ने 26 अगस्त, 2013 को मुखबीर की सूचना पर एक सफेद रंग की कार को चेक किया। जिसमें पीछे की सीटे निकली हुई थी तथा सीट पीछे वाली फोल्ड करके ऊपर बंधी हुई थी। इस कार में 8 नग बछडे़ बंधे हुए थे। इस गौवंश को परिवहन करने के वैध परिपत्रों के बाबद पूछने पर अनावेदक द्वारा नहीं होना बताया। यह गौवंश आष्टा से क्रूरता से भरकर महाराष्ट्र तरफ वध हेतु ले जाया जा रहा था। कार चालक से अपना नाम पता पूछने पर मोहम्मद लाल मिया उर्फ लाला पिता रफीक कुरैशी निवासी कसाईपुरा आष्टा जिला सीहोर का होना बताया। इसके साथ कार चालक शिवाजीराव पिता सी.एस.गावड़े निवासी 275 बी.ए.जी.सेवनिया ए.बाद रोड़ का निवासी अवगत कराया। उक्त आरोपी को इस कृृत्य अपराध धारा 4, 6, 9 म.प्र. गौवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं 5, 6 क, 11 (घ) म.प्र. कृषि पशु संरक्षण अधिनियम 1959 का होने 8 नग कैडे़ एवं एक टोयेटो कार एम.पी. 04-बी.ए.-9888 कार जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 207/13 की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गयी। अनुसंधान के दौरान साक्षियों के कथन लेखबद्ध किये गये व अधिनियम 2005 की धारा 11(5) के तहत जप्तशुदा गौवंश व वाहन को अधिहरण किये जाने हेतु आवेदन पत्र इस न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिस पर प्रकरण विधिवित रूप से पंजीबद्ध किया गया। आवेदकगणों को सूचना पत्र जारी किये गये। अनावेदक क्रमांक 1 लाल मियाँ की ओर से लिखित जवाब प्रस्तुत किया गया। जिसमें अनावेदक क्रमांक 1 का कहना है कि उसके विरूद्ध पुलिस ने झूठा प्रकरण बनाया है। तथा उसके द्वारा जानबूझकर कोई अपराध नहीं किया गया और न ही अपराध करने के उद््देश्य से गौवंश का परिवहन नहीं किया गया तथा अनावेदक का यह भी कहना है कि संसोधन अधिनियम की धारा 2 डी में कृषि हेतु पशु का परिवहन करना इस अधिनियम के तहत अपराध की श्रेणी में नहीं आता है।
    अभियोजन की ओर से अनावेदक के जवाब में तर्क है कि अनावेदक के जवाब में संपूर्ण बिंदु अविश्वनीय होने के कारण अपास्त किये जाते है। अनावेदक ने यह सिद्ध नहीं किया गया। पशु को कृृषि हेतु परिवहन किया जा रहा था। इस संबंध में कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किये। इसलिये अनावेदक के जवाब पर विचार किया जाना न्यायाहित में नहीं है। प्रकरण में अधिरहित उक्त वाहन को अपील अवधि पश्चात विधिवत रूप से नीलाम किया जायेगा। प्राप्त राशि शासकीय कोष में जमा होगी। अपील होने पर न्यायालय के आदेश का पालन किया जाना आवश्यक है।
-----------
क्रमांक/56/366/2014                        पवार/सचिन/प्रशासन

समाचार
विभागीय परामर्शदाती की बैठक 16 को
बुरहानपुर/12 जून- उपसंचालक कार्यालय किसान कल्याण तथा कृृषि विकास की विभागीय परामर्शदात्री समिति बैठक 16 जून को सायं काल 4.30 बजे आयोजित की गयी है।
    यह बैठक उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित विभागीय कक्ष मंे संपन्न होगी। इस संबंध में विभाग की समस्याएं एक दिवस पूर्व कार्यालय में प्रस्तुत करे। ताकि विचार-विमर्श कर समस्याओं का निदान किया जा सकें।
---------
क्रमांक/57/367/2014                        पवार/सचिन/कृषि


जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर
समाचार
पी.डी.एस. खाद्यान्न लगभग 24 क्विंटल गेंहँू राजसात
बुरहानपुर/12 जून/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने जिला आपूर्ति अधिकारी बुरहानपुर के पी.डी.एस. जप्त खाद्यान्न प्रकरण में अनावेदकों के अधिवक्ता की बहस सुनी। जिसमें अनावेदक कैलाश पिता गणपत सोनवणे निवासी लोधीपुरा एवं ओमप्रकाश शाह पिता नगीनदास शाह निवासी आलमगंज बुरहानपुर के संबंध में संपूर्ण प्रकरण का सूक्ष्मता से अवलोकन कर पी.डी.एस. लगभग 24 क्विंटल गेहूँ खाद्यान्न राजसात करने का निर्णय पारित किया।
    इस प्रकरण में अनावेदकगण का यह कहना है कि जप्त शुदा गेहूँ पी.डी.एस. का नहीं है। यदि पी.डी.एस. का गेहूँ नहीं था तो अनावेदकगण कृृषि उपज मंडी मंे पिछले गेट से चोरी छिपे गेहूँ विक्रय करने हेतु क्यों ला रहे थे। मेन गेट से गेहूँ वाहन में क्यों नहीं लाया गया। तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट मंे बताया कि ग्राम बोरगांव खुर्द की कृषि भूमि खसरा नंबर 284/1 रकबा 0.600 है। जो कि कैलाश पिता गणपत वगैरा के नाम पर दर्ज है। उक्त भूमि मुनाफे पर वर्ष 2012-13 के लिए कैलाश द्वारा ओमप्रकाश नगीनदास निवासी आलमगंज को दी गयी थी। इसमें गेहूँ बोया गया था। यहा अनुमानित 20 से 24 क्विंटल गेहूँ की पैदावार हुई थी। एमागिर्द ग्रामीण सेवा सहकारी समिति द्वारा अपने प्रतिवेदन में बताया कि कैलाश सोनवणे द्वारा 22 मार्च, 2013 को समर्थन मूल्य 22.98 क्विंटल गेहूँ एमागिर्द समिति को बेचा जा चुका है। अतः ऐसी स्थिति में उनके पास स्वयं की कृृषि भूमि का गेहूँ तो शेष बचा ही नहीं था। अनावेदकगणों का अपने जवाब में यह कहना कि उनके द्वारा ग्राम निम्बोला के कृृषक चेतनकुमार पिता घनश्यामदास से उनकी कृषि भूमि खसरा नंबर 261 रकबा 1.400 हैक्टर वाली कृृषि भूमि गेहूँ फसल बोने हेतु बटाई पर ली गयी थी। एवं उक्त कृषि क्षेत्र से उत्पन्न गेहूँ की फसल विक्रय हेतु कृृषि उपज मंडी में लाये थे। किन्तु इस संबंध में कोई ठोस प्रमाण अनावेदकगणों द्वारा प्रस्तुत नहीं किये। जिससे यह सिद्ध हो सके कि उनके द्वारा बटाई पर चेतनकुमार का खेत काश्त पर लिया था। मात्र खसरा, नक्शा एवं चेतनकुमार की ऋण पुस्तिका की छायाप्रति प्रस्तुत की है। इस प्रकरण में अनावेदकगण अपना पक्ष सिद्ध करने में असफल रहे है। प्रकरण में प्रस्तुत खाद्य अधिकारी की जांच प्रतिवेदन, मौका पंचनामा, गवाहो के कथन, तहसीलदार बुरहानपुर का प्रतिवेदन, प्रबंधक एमागिर्द सहकारी समिति, बुरहानपुर के द्वारा प्रस्तुत जवाब से सहमत होते हुए यह पाता हूँ कि अनावेदकगणों द्वारा विक्रय हेतु लाया गया गेहूँ उनकी कृृषि भूमि का न होकर पी.डी.एस. का गेहूँ था। अतः जप्त शुदा गेहूँ राजसात किया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि अपील अवधि समाप्त होने के पश्चात राजसात गेहूँ का विक्रय शासकीय उचित मूल्य दुकान से करवाकर प्राप्त राशि खजाना दाखिल कर पालन प्रतिवेदन दे।
-----------
क्रमांक/58/368/2014                        पवार/सचिन/प्रशासन


जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर
समाचार
प्रवेशोत्सव हेतु समग्र तैयारियां पूर्ण कर ली जाये-श्री अवस्थी
कलेक्टर की अध्यक्षता में स्कूल चले हम प्रेरक सम्मेलन आयोजित
बुरहानपुर/12 जून/ प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप जिले में बच्चो को स्कूल तक अवश्य पहुंचाये। उनकी गुणवत्तायुक्त शिक्षा में अपेक्षाकृत सहयोग प्रदान करे। स्कूल चले अभियान के तहत 16 जून को सभी शालाओं में प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। इस दृष्टि से स्थानीय स्तर पर उत्सव जैसा माहौल बनाने समग्र तैयारियां पहले ही पूरी कर ली जाये।
    यह बात कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने स्कूल चले हम अभियान में सक्रिय प्रेरक के रूप में निरंतर कार्य कर रहे सक्रिय प्रेरको से कही। उन्होने प्रेरक सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यगणों के सुझावों को भी सुना। उन्होनें प्रेरको को सुझाव को स्वीकारते हुए उनसे जिम्मेदारियों का कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करने की आशा जताई। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई प्राथमिकता से की जावे। शाला परिसर में यदि पौधा रोपण के लिये स्थल है। तो वहां गढ््ढे पहले ही कर लेवे। ताकि उत्सव के दिन स्कूलों में पौधारोपण भी हो सकें। रंग-बिरंगी झंडिया, केले एवं आम के पत्तें व फूलों की मालाओं से भी स्कूलो को सजाये। जिससें बच्चें शालाओं में त्यौहार मनाने जैसा लगे और वे पढ़ने की ओर आकर्षित हो सके। सभी प्रेरक को आगे आकर स्थानीय लोगों के साथ मिल-जुलकर यह कार्य करें। जिस वार्ड, मोहल्ले, ग्रामों में उन लोगों की टीम बनाये। जिनकी बात हर व्यक्ति, बच्चें, बडे़ बुजुर्ग मानते हो। ऐसे लोगों की सहभागिता से ही अभियान कारगर रूप से सफल होगा। बच्चा स्कूल जायेगा, ग्राम, वार्डो की साफ-सफाई, कचरा नहीं होना चाहिए। शालाएं भी साफ-सुथरी रहें। निस्तारी पानी की निकासी समुचित रूप से की जाये। जिससे की पानी सड़को पर नहीं बहे। क्योंकि बच्चा स्वस्थ वातावरण में स्कूल जायेगा। इसलिए स्थानीय स्तर पर नाली वगैरा की सफाई का कार्य जरूरी है। प्रेरक 6 से 14 वर्ष के बच्चों को जो पढ़ने योग्य है, जो शाला त्यागी है उन्हें प्रवेश हर हाल में दिलाना सुनिश्चित करें।
    इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह ने बताया कि जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा 1 जुलाई, 2014 को अप्रवेशी या शाला त्यागी बच्चों का मॉनीटरिंग चार्ट लगाया जा रहा है। इसमें शाला का नाम, जनशिक्षा केन्द्र का नाम, विकासखण्ड और जिले का नाम अंकित रहेगा। इसमें बालक-बालिका का नाम, शाला त्यागी बच्चों का नाम, आयु, पिता का नाम, जाति वर्ग रहेगा। जुलाई से लेकर दिसम्बर, 2014 और जनवरी, 2015 से मार्च, 2015 तक स्थिति अवगत कराना है। प्रधान अध्यापक अपनी शाला की अंदर की दीवार पर चार्ट प्रदर्शित करेगे। जिस माह बच्चें की शाला में प्रवेश या नियमित उपस्थिति हुई है। उस माह के कॉलम में हरा गोला अंकित करेगे। यदि उपस्थिति नियमित नहीं हुई तो उस बच्चे के नाम के आगे माह के कॉलम में लाल गोला अंकित करेंगे। प्रेरक सम्मेलन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय और प्राचार्य सावित्रीबा फूले श्रीमती नीना गुप्ता सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, प्रधान पाठक, डी.पी.सी.सर्व शिक्षा, बी.आर.सी. सहित प्रेरकगण उपस्थित रहें।
--------
क्रमांक/58/368/2014                        पवार/सचिन/शिक्षा/फोटो

Wednesday, 11 June 2014

JANSAMPARK NEWS 11-6-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेश
समाचार
स्कूल चलो अभियान के तहत जनसहयोग हेतु व्यापारी संगठनों की बैठक संपन्न
65 से अधिक स्कूल और बच्चे लिये गये गोद
बुरहानपुर/11 जून, 2014/ आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में उद्योगपतियों, व्यापारियों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री अवस्थी ने व्यापारियों से स्कूल चलो अभियान के तहत जनसहयोग का आव्हान किया। उन्होनें इस अवसर पर कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह स्वप्रेरित, सामाजिक और समाजसेवी है। इसमें किसी प्रकार का बंधन नहीं है। व्यापारीगण स्कूल चलो अभियान के तहत शाला त्यागी बच्चों को स्कूल भेजने, उनके स्कूल में ठहराव, शिक्षक की उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें। यही उनका मुख्य कार्य है। उनका कार्य सुपरवाइजरी, स्वैच्छिक है और समाजसेवी है। शासन ने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था की है। शाला प्रवेशी बच्चों का 24 अप्रैल से 5 मई तक सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। उन्होनें प्रेरकों को फोटोयुक्त परिचय-पत्र वितरित किये जायेेगे।
    उन्होनें कहा कि व्यापारियों को बालिकाओं और विकलांग बच्चों को विशेष ध्यान देकर उन्हें स्कूल जाने के लिये प्रेरित करना है। व्यापारीगण स्कूलों में पंखा, फर्नीचर, टाटपट्टी और कूलर स्वैच्छिक रूप से भेंट कर सकते हैं। इस अभियान में व्यापारियों को तन-मन-धन से सहयोग करना है।     इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेश्वरसिंह ने कहा कि राज्य शासन की मंशा है कि स्कूल चलो अभियान के तहत समाज के सभी वर्गो, धार्मिक संगठनों, व्यापारियों, उद्योगपतियों और समाजसेवी संगठनों का सहयोग लिया जाये, जिससे यह अभियान सफल हो सकें। आज यहा पर लायन्स क्लब, रोटरी क्लब आदि के सदस्य मौजूद हैं।
    व्यापारियों ने इस अवसर पर 65 से अधिक स्कूलों और विद्यार्थियों को सहमति पत्र भरकर गोद लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारीगण मौजूद थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 50/जून/360/2014

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...