Friday, 11 January 2013

A JANSAMPARK NEWS & PHOTO 10-1-13



जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
फरवरी अंत तक सभी पंचायतों में अधूरे कार्य हो पूरे
सीईओ जिला पंचायत लेगें कलस्टर स्तर पर समीक्षा बैठक
धूलकोट, फोफनार कलां और चापोरा में हो चुकी है बैठक
बुरहानपुर-(10 जनवरी 2013)- मर्यादा अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त कराने के उद्देश्य व कार्य मंे प्रगति के लिये से कलस्टर स्तर पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मर्यादा अभियान में आ रही कठिनाईयों के निराकरण व अन्य योजनाओं की समीक्षा हेतु सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पी.सी.ओ., ए.डी.ओ. की समीक्षा बैठक पहले चरण में धुलकोट, फोफनार कलां व चापोरा ग्राम पंचायत में हो चुका है। जिसमें कई आवश्यक निर्देश दिये गये है।
    अगले चरण में मर्यादा अभियान, मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना, मध्यान्ह भोजन योजना, पंचपरमेश्वर योजना सहित कई अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन कार्य की समीक्षा व उसमें आ रही कठिनाईयों के बारे में चर्चा की जायेगी। जिसके तहत आज दर्यापुर में, 12 जनवरी को बहादरपुर, 14 को निंबोला, 19 को खकनार जनपद पंचायत, 20 को तुकईथड़, 22 सिरपुर, 23 देड़तलाई, 24 को नावरा, 29 को डोईफोड़िया, 23 सिवल और 30 को अंबाड़ा में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
    इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अपूर्ण कार्यो को फरवरी 2013 तक पूर्ण करवाना तथा पूर्णतः प्रमाण पत्र जारी करवाना है। इसके साथ ही व्यय संबंधी बजट की समीक्षा, मजदूरों की खातो का सत्यापन, राशि संबंधी जानकारी मुख्य चर्चा का विषय होगी। मर्यादा अभियान के तहत शौचालय निर्माण प्रक्रिया की राशि उपलब्धता, आवश्यक सामग्री व राज मिस्त्री की उपलब्धता की जानकारी का पता लगाना है। इस बैठक में पंच परमेश्वर के तहत होने वाले कार्यो की व अपूर्ण शाला भवनों की समीक्षा भी की जाएगी।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-30/2013/वर्मा
स्कूल षिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस पुस्तक मेले की तैयारीयों को लेकर समीक्षा बैठक लेगी आज

बुरहानपुर-(10 जनवरी 2013)- गुरूगोविंदसिंहजी के जन्मदिवस पर 18 जनवरी से 23 जनवरी सुभाष जयंती के अवसर पर 6 दिवसीय विशाल पुस्तक मेले का आयोजन सुभाष स्कूल प्रांगण में किया जा रहा है। इस पुस्तक मेले में दिल्ली, आगरा, मथुरा, जयपुर, भोपाल, इन्दौर, पुणे आदि कई शहरों के प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान सहभागिता कर रहे है। पुस्तक मेले के आयोजन को सफल बनाने के संबंध में माननीय शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस द्वारा प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ स्थानीय विश्राम गृह में आज शुक्रवार को शाम 06ः00 बजे बैठक आयोजित की गई है।
क्र-31/2013/वर्मा

jansampark news 11-1-2013

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
आज जिले में होगा सामूहिक सूर्य नमस्कार
सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
स्कूल षिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस होगी मुख्य अतिथी
बुरहानपुर (11 जनवरी 2013 ) - स्वामी विवेकानंदजी की जयंती अंतर्गत आज युवा दिवस के अवसर पर जिले की समस्त स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जिले के स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र हिस्सा लेगें।
जिला स्तर पर सूर्य नमस्कार का मुख्य कार्यक्रम सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित होगा जिसमें प्रदेश की स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस और महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल हिस्सा लेंगी। जिसके अंतर्गत आज गुरूवार को छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी किया। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी आर.एल.उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने भी सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के मैदान पर पहुंचकर तैयारीयों का जायजा लिया। और आवश्यक दिशा निर्देश भी दियें। 
कार्यक्रम की रूपरेखाः- स्वामी विवेकानंदजी के जन्मदिवस के अवसर पर सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में सामूहिक सूर्य नमस्कार की शुरूआत आज शनिवार को प्रातः 11 बजे एकत्रीकरण तथा उद्घोषक द्वारा संपूर्ण कार्यक्रम की भूमिका का प्रस्तुतीकरण करके होगी। जिसके बाद 11.25 बजे राष्ट्रगीत वन्देमातरम् का सामूहिक गायन होने के बाद 11.30 बजे सूर्य नमस्कार और प्राणायाम प्रारंभ होगा। जिसके बाद माननीय मुख्यमंत्रीजी का संदेश वाचन प्रातः 12.00 बजे से होगा। इसके साथ ही आभार 12.30 बजे होगा।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-34/2012/वर्मा

जिला स्तरीय अनुसूचित जाति सलाहकार एवं निगरानी समिति की बैठक अब 14 को
बुरहानपुर - (11 जनवरी 2013) - आज शुक्रवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय अनुसूचित जाति सलाहकार एवं निगरानी समिति की बैठक आज अपरिहार कारणों से निरस्त कर दी गई है। जो कि अब 14 जनवरी को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभागार में दोपहर 12.30 बजे आयोजित की जाएगी।
जिसकी जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी श्री एम.के.मालवीय ने बताया कि बैठक में जिला स्तर पर अनुसूचित जाति उपयोजना मद अंतर्गत विभिन्न विभागांतर्गत प्राप्त आवंटन एवं उपलब्धियों की समीक्षा की जायेगी।
क्र-35/2012/वर्मा


Thursday, 10 January 2013

A - JANSAMPARK NEWS & PHOTO 10-01-2013



                                                       जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
                                                                        समाचार
                                            फरवरी अंत तक सभी पंचायतों में अधूरे कार्य हो पूरे
                                        सीईओ जिला पंचायत लेगें कलस्टर स्तर पर समीक्षा बैठक
                                         धूलकोट, फोफनार कलां और चापोरा में हो चुकी है बैठक
बुरहानपुर-(10 जनवरी 2013)- मर्यादा अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त कराने के उद्देश्य व कार्य मंे प्रगति के लिये से कलस्टर स्तर पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मर्यादा अभियान में आ रही कठिनाईयों के निराकरण व अन्य योजनाओं की समीक्षा हेतु सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पी.सी.ओ., ए.डी.ओ. की समीक्षा बैठक पहले चरण में धुलकोट, फोफनार कलां व चापोरा ग्राम पंचायत में हो चुका है। जिसमें कई आवश्यक निर्देश दिये गये है।
    अगले चरण में मर्यादा अभियान, मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना, मध्यान्ह भोजन योजना, पंचपरमेश्वर योजना सहित कई अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन कार्य की समीक्षा व उसमें आ रही कठिनाईयों के बारे में चर्चा की जायेगी। जिसके तहत आज दर्यापुर में, 12 जनवरी को बहादरपुर, 14 को निंबोला, 19 को खकनार जनपद पंचायत, 20 को तुकईथड़, 22 सिरपुर, 23 देड़तलाई, 24 को नावरा, 29 को डोईफोड़िया, 23 सिवल और 30 को अंबाड़ा में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
    इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अपूर्ण कार्यो को फरवरी 2013 तक पूर्ण करवाना तथा पूर्णतः प्रमाण पत्र जारी करवाना है। इसके साथ ही व्यय संबंधी बजट की समीक्षा, मजदूरों की खातो का सत्यापन, राशि संबंधी जानकारी मुख्य चर्चा का विषय होगी। मर्यादा अभियान के तहत शौचालय निर्माण प्रक्रिया की राशि उपलब्धता, आवश्यक सामग्री व राज मिस्त्री की उपलब्धता की जानकारी का पता लगाना है। इस बैठक में पंच परमेश्वर के तहत होने वाले कार्यो की व अपूर्ण शाला भवनों की समीक्षा भी की जाएगी।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-30/2013/वर्मा
       स्कूल षिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस पुस्तक मेले की तैयारीयों को लेकर समीक्षा बैठक लेगी आज

बुरहानपुर-(10 जनवरी 2013)- गुरूगोविंदसिंहजी के जन्मदिवस पर 18 जनवरी से 23 जनवरी सुभाष जयंती के अवसर पर 6 दिवसीय विशाल पुस्तक मेले का आयोजन सुभाष स्कूल प्रांगण में किया जा रहा है। इस पुस्तक मेले में दिल्ली, आगरा, मथुरा, जयपुर, भोपाल, इन्दौर, पुणे आदि कई शहरों के प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान सहभागिता कर रहे है। पुस्तक मेले के आयोजन को सफल बनाने के संबंध में माननीय शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस द्वारा प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों के साथ स्थानीय विश्राम गृह में आज शुक्रवार को शाम 06ः00 बजे बैठक आयोजित की गई है।
क्र-31/2013/वर्मा

Wednesday, 9 January 2013

JANSAMPARK NEWS 09-01-2013

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
जनवरी माह हेतु माध्यमिक शालाओं के लिये 884.9 क्विंटल खाद्यान आवंटित
बुरहानपुर-(09 जनवरी 2013)- मुख्य कार्यालय पालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत बुरहानपुर क्षेत्र में आने वाली माध्यमिक शालाओं के माह जनवरी के 26 कार्य दिवसो के लिये 884.9 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित किया है। साथ ही लीड सोसायटीयों को स्कूलों में अच्छी किस्म का खाद्यान्न आवंटित करने के निर्देश भी दिये है।
क्र-26/2013/वर्मा
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत प्राथमिक शालाओं के लिये 1310.38 क्विंटल आवंटित

बुरहानपुर-(09 जनवरी 2013)- मुख्य कार्यालय पालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के अंतर्गत बुरहानपुर क्षेत्र में आने वाली प्राथमिक शालाओं के माह जनवरी के 26 कार्य दिवसो के लिये 1310.38 क्विंटल खाद्यान्न आवंटित किया है। साथ ही लीड सोसायटीयों को स्कूलों में अच्छी किस्म का खाद्यान्न आवंटित करने के निर्देश भी दिये है।

क्र-27/2013/वर्मा
   

बनिया नाला में सिंचाई जलाषय मछली पालन पट्टे में देने के लिये आवेदन आमंत्रित
22 तक ईच्छुक पट्टा प्राप्तकर्ता जनपद पंचायत बुरहानपुर में आवेदन जमा कर सकते है
बुरहानपुर-(09 जनवरी 2013)- जनपद पंचायत बुरहानपुर बनिया नाला स्थित सिंचाई जलाशय को मछली पालन के उद्देश्य से पट्टे पर देने जा रही है। जिसका औसत जल क्षेत्र 25.16 हैक्टेयर है, और प्रारंभिक पट्टा राशि 5032 रूपये रखी गई है। जिसकी कि पट्टा अवधी अनुबंध की दिनांक से 30 जून 2022 तक रहेगी।
    इसके लिये ईच्छुक पट्टा प्राप्तकर्ता अपना आवेदन 22 जनवरी को शाम 5.30 बजे तक जनपद पंचायत बुरहानपुर में जमा कर सकते है। जिसकी जानकारी उन्हें कार्यालय सहायक संचालक मत्यसोद्योग बुरहानपुर को देनी होगी। जलाशय का पट्टा कृषि स्थायी समिति, जिला मत्सय अधिकारी के अनुमोदन के बाद कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी के अनुमति उपरांत प्रदान किया जायेगा।
इन शर्तो के अधीन होगा पट्टा वितरण:-
1.    जलाशय पट्टे पर प्राप्त करने के नियम, पात्रता प्रावधान नवीन मछुआ नीति 2008 के भाग-1 के बिन्दु क्रमांक 1.3 के अनुसार लागू होगें। क्षेत्रीय स्थायी पंजीकृत समिति को पहली प्राथमिकता होगी।
2.    जल संसाधन विभाग उपसंभाग-2 के प्रतिनिधी विशेष सदस्य होगें, जो जलक्षेत्र निर्धारण करेंगे।
3.    आवेदक को सभी नियम शर्ते मान्य होंगी। जिनकी विस्तृत जानकारी विभाग/जनपद से प्राप्त की जा सकती है।
4.    पट्टा आवंटन के विषय में विवाद का निपटारा पंचायत राज के तहत होगा।

क्र-28/2013/वर्मा
आज से 14 तक प्रवास पर रहेंगी स्कूल षिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस
बुरहानपुर-(09 जनवरी 2013)- मध्य प्रदेश शासन में स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस आज गुरूवार से 14 जनवरी तक जिले के प्रवास पर रहेंगी। वह भोपाल से प्रातः 4 बजे झेलम एक्सप्रेस से बुरहानपुर पहुंचेगी। जिसके बाद वह प्रातः 10 बजे अपने निवास पर जनसामान्य से भेंट करने के बाद स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस 11 बजे शासकीय विश्राम गृह में बुरहानपुर नगरीय क्षेत्र के 5 वार्डो की समीक्षा करेंगी। जिसके बाद स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस शाम 5 बजे कान्यकुव्ज ब्राह्म्ण समाज के शपथ विधी समारोह में हिस्सा लेंगी।
11 जनवरी को स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस दोपहर 12 बजे ग्राम सोनवर्ल्ड़ी में श्वेताम्बर जैन समाज के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। जिसके बाद दोपहर 3 बजे बांस कला प्रशिक्षण संबंधी शाहपुर में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने के बाद पुस्तक मेले के संबंध में विश्राम गृह में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी, एसडीएम एवं सामाजिक संगठनो के सदस्यों के साथ बैठक करेंगी।
इसी प्रकार 12 जनवरी को स्कूल शिक्षामंत्री सुबह 10.30 बजे सेंटटेरेसा स्कूल में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 2 बजे खैराती बाजार में उर्दु स्कूल का लोकार्पण करेंगी। जिसके बाद स्कूल शिक्षामंत्री रात 8 बजे बुरहानपुर से कार द्वारा इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगी।
13 जनवरी को इंदौर में भाजपा पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में सम्मिलित होने के बाद स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस 3 बजे इंदौर से प्रस्थान कर शाम 6 बजे बुरहानपुर पहुंचेगी।
 जिसके बाद वह 14 जनवरी को प्रातः 10 बजे स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित पतंग उत्सव समारोह में सम्मिलित होने के बाद रात 9 बजे मंगला एक्सप्रेस से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।
क्र-28/2013/वर्मा

Tuesday, 8 January 2013

JANSAMPARK NEWS 08-01-2013 3


जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
प्रातः7 बजे लगने वाले स्कूल अब 8.30 से लगेगें
कलेक्टर श्री आषुतोष अवस्थी ने जारी किये निर्देष
बुरहानपुर-(08 जनवरी 2013)- जिले में प्रातः 7 बजे संचालित होने वाले समस्त शासकीय और प्रायवेट स्कूल आज बुधवार से प्रातः 7 बजे के स्थान पर सुबह 8.30 बजे से लगेगें। यह निर्देष कलेक्टर श्री आषुतोष अवस्थी ने जारी कर दिये है। गौरतलब है कि जिले में ठंड बढ़ गई है। जिसके मदे्नजर कलेक्टर श्री आषुतोष अवस्थी ने यह निर्देष जारी किये है। जो तत्काल प्रभावषील होगें।
                                        क्र-25/2013/वर्मा




जन अभियान परिषद् द्वारा जिला स्तरीय सृजन खेलकूद प्रतियोगिता प्रारंभ
वॉलीवाल, कब्बडी प्रतियोगिता में खकनार जनपद ने दर्ज की जीत
समापन अवसर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विजेता टीम संभागीय प्रतियोगिता में करेगी जिले का प्रतिनिधीत्व
बुरहानपुर - (08 जनवरी 2013) - जन अभियान परिषद् द्वारा सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आज मंगलवार को कब्बड्ी और वॉलीवाल की प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें विकासखंड स्तर पर विजेता रही टीमो ने हिस्सा लिया।
कब्बड्ी में पंाच ईमली तो वॉलीवाल में चांदनी की टीम हुई विजयी:- मंगलवार को सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित हुई जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कब्बडी का मुकाबला बुरहानपुर जनपद की टीम बड़सिंगी और खकनार जनपद की पांच ईमली के मध्य हुआ। जिसमें पांच ईमली की टीम विजयी हुई।
    वही वॉलीवाल प्रतियोगिता बुरहानपुर विकासखंड के धांमनगांव और खकनार विकासखंड की टीम चांदनी के बीच हुआ। जिसमें चांदनी की टीम विजयी रही।
संभागीय स्तर पर खेलेगी विजेता टीम:- सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की अधिक जानकारी देते हुए जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक श्री महेश खराडे़ ने बताया कि बुधवार को प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें बुरहानपुर जनपद की धुलकोट की टीम और खकनार जनपद की शंकरपुरा की टीम हिस्सा लेंगी। इन तीना प्रतियोगिताओं में विजेता टीमें संभागीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधीत्व करेगी। जिसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा।
    इस अवसर पर समाजसेवी संजय अग्रवाल, श्रीमती प्रतिभाबेदी, मोहन जोशी, जिले के जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा व प्राचार्य सुभाष उत्कृष्ट स्कूल नरेन्द्र मोदी उपस्थित थे।
टीप-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-24/2013/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 08-01-2013

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति वितरण षिविर 17 और 24 को
बुरहानपुर - (08 जनवरी 2013) - जिले के आदिवासी एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थीयों के लिये पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति शिविर का आयोजन आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। यह शिविर जिले के आदिवासी एवं अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति और जागृति कैरियर गाईडेन्स के लिये खकनार विकासखंड के अंतर्गत सिटीजन उ.मा.विद्यालय नेपानगर में 17 जनवरी को और बुरहानपुर विकासखंड के अंतर्गत 24 जनवरी को राजस्थानी भवन में प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
जिसकी जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग श्री एम.के.मालवीय ने बताया कि इस शिविर में आदिवासी विद्यार्थीयों को शिविर के दौरान ख्याति प्राप्त एवं प्रबुद्ध विचारक एवं तकनिकी से संबंधित विषय विशेषज्ञों एवं केरियर गाईडेन्स तथा व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यानों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया जायेगा।
क्र-22/2012/वर्मा
पंचायत चुनाव में बाये हाथ अंगुली के स्थान पर दांये हाथ की अंगुली में लगाई जायेगी अमिट स्याही
बुरहानपुर - (08 जनवरी 2013) - मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 21 दिसम्बर 2012 को संपन्न हुए मण्डी समितियों के आम निर्वाचन के समय मतदाताओं के बाये हाथ की तर्जनी पर लगाई गई मार्कर पेन (अमिट स्याही) का निशान अभी भी बना हुआ है, और इसे पूरी तरह मिटने में अभी और समय लगना संभावित है। इसलिये प्रदेश में नगर पालिकाओं, पंचायतों के आम और उपनिर्वाचन 2012-13 हेतु मतदान माह जनवरी 2013 में होना है। इसलिये इन चुनावों में पुनः बायें हाथ की ही तर्जनी पर मार्कर पेन (अमिट स्याही) लगायें जाने से विवाद और भ्रम की स्थिती उत्पन्न न हो इसलिये यह निर्देशित किया गया है कि नगर पालिकाओं, पंचायतों के आम और उप निर्वाचन 2012-13 में माह जनवरी 2013 को होने वाले मतदान के अवसर पर मतदाताओं के बायें हाथ की तर्जनी के बजाय दायें हाथ की तर्जनी पर मार्कर पेन (अमिट स्याही) का निशान लगाया जायेंगा। ऐसा करने की प्रक्रिया वही रहेगी जिसका विवरण पीठासीन अधिकारियों की मार्गदर्शिका में दिया गया है।
    यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.एल.यादव ने बताया कि इस निर्देश के अनुसार ही 16 जनवरी को जिले की डोईफोड़िया ग्राम पंचायत में होने वाले सरपंच पद के उपचुनाव और विरोदा में 1 पंच का चुनाव कराया जायेगा।
क्र-23/2012/वर्मा
जिलास्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का होगा आयोजन
ईच्छुक उम्मीद्वार 24 जनवरी तक उद्यानिकी विभाग में कर सकते है संपर्क

बुरहानपुर - (08 जनवरी 2013) - उद्यान विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड पर जिला स्तरीय गुलाब एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा हैं।
    उल्लेखनीय है कि विगत 5 वर्षो से गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के किसानों एवं किचन गार्डन में शोभायमान फूलों को लगाने वाले नागरिकों द्वारा प्रदर्शनी में अपने फूल एवं गमले रखकर जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किये हैं।
    सहायक संचालक उद्यानिकी श्री आर.एन.एस.तोमर द्वारा बताया गया कि इस वर्ष भी सभी गुलाब एवं अन्य शोभायमान पौधे पुष्प प्रदर्शनी में रखने हेतु दिनांक 24 जनवरी 2013 शाम तक उद्यान विभाग से सम्पर्क करें ताकि स्थान सुरक्षित किया जा सकें।
क्र-24/2013/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...