Friday, 6 September 2013

JANSAMPARK NEWS 6-09-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
संभाग समन्वयक इन्दौर ने ग्राम बैठक में कि सहभागिता एवं
प्रस्फुटन ग्राम चिंचाला में तुलसी पौधों का वितरण
बुरहानपुर (6 सितम्बर 2013) - म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा विषेष कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रस्फुटन ग्राम चिंचाला में संभाग समन्वयक इन्दौर षिवप्रसाद मालवीयजी द्वारा ग्राम बैठक में महिला प्रस्फुटन समिति चिंचाला के सदस्यों के साथ ग्राम बैठक कर शासन के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की एवं मान. मुख्यमंत्रीजी को स्वर्णिम म.प्र. के सपनों को साकार करने के लिये महिला प्रस्फुटन समिति से सक्रिय रुप से कार्य करने के लिये आहवान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली वृक्षारोपण अभियान के तहत् ग्राम की महिलाओं को तुलसी के पौधों का वितरण किया। ग्राम बैठक में जिला समन्वयक महेष कुमार खराडे़ द्वारा जैविक कृषि पर्यावरण विषय पर आयोजित की जाने वाली वाद-विवाद प्रतियोगिता की जानकारी समस्त ग्रामीणों को दी गई एवं समिति द्वारा आदर्ष घर एवं ग्राम स्वच्छता विषय की जानकरी भी प्रदान कि गई। ग्राम बैठक में विषेष कार्यक्रमों का प्रतिवेदन विकासखण्ड समन्वयक अषोक त्रिपाठी द्वारा बताया गया। बैठक का संचालन समिति अध्यक्ष भारती ठाकुर द्वारा किया गया। आभार प्रदर्षन समिति सचिव ज्योति यादव द्वारा किया गया। ग्राम बैठक में समिति की समस्त महिलाऐं उपस्थित थी।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-20/2013/856/वर्मा

प्रस्फुटन ग्राम विरोदा में ग्रामीणों के मध्य षिक्षको का किया सम्मान
बुरहानपुर (6 सितम्बर 2013) - म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा प्रस्फुटन ग्राम विरोदा में विषेष कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रस्फुटन समिति विरोदा द्वारा ग्राम के सेवानिवृत्त षिक्षको का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से ग्राम में सामाजिक समरस्ता एवं षिक्षक के महत्ता पर प्रकाष डालते हुये सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ षिक्षक तापीरामजी द्वारा षिक्षक दिवस के महत्व पर विचार व्यक्त किये गये। नवांकुर संस्था मॉ रेणुका महिला समिति के प्रतिनिधि रघुनाथ महाजन द्वारा षिक्षा एवं षिक्षक के त्याग और परोपकार की भावना से ग्रामीणों को अवगत कराया। कार्यक्रम में विकासखण्ड समन्वयक अषोक त्रिपाठी द्वारा विषेष कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत् आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों को दि गई। समिति अध्यक्ष अर्जुन महाजन सचिव प्रवीण पाटिल द्वारा षिक्षको को शॉल, श्रीफल एवं राधाकृष्णनजी का चित्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति शहादरा अध्यक्ष मोह. शरीफ एवं नवांकुर संस्था प्रतिनिधि नरेन्द्र प्रजापति विरोदा के सरपंच हिरामन महाजन विषेष रुप से उपस्थित थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-21/2013/857/वर्मा

चुनाव के दौरान हेलीकॉप्टर और निजी विमानों की सख्ती से जाँच होगी
चार्टर्ड प्लेन, हेलीकाप्टर में चढ़ने के पूर्व यात्रियों को करवाना होगी सामान की चेकिंग
भोपाल, इंदौर, जबलपुर विमान तल पर आयकर विभाग स्थापित करेगा एयर इंटेलीजेंस यूनिट
बुरहानपुर (6 सितम्बर 2013) - मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में काले धन के इस्तेमाल पर रोक लगाने तथा निर्वाचन व्यय पर निगरानी के लिये भारत निर्वाचन आयोग ने कड़े निर्देश जारी किये हैं। चुनाव के दौरान हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन की सख्ती से जाँच करवाने को कहा गया है। प्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर विमान तल पर आयकर विभाग द्वारा एयर इंटेलीजेंस यूनिट स्थापित की जायेगी। इसके लिये आयकर विभाग ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखकर यूनिट के लिये स्थान उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया है।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग ने वाणिज्यिक हवाई अड्डों पर निजी विमान/हेलीकॉप्टर में यात्रियों के चढ़ने के पूर्व उसकी तलाशी, व्यक्तियों एवं उनके सामान की जाँच के संबंध में सख्ती से कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। कामर्शियल/चार्टर्ड प्लेन/हेलीकॉप्टर में सवार होने वाले यात्रियों (नियमों के अंतर्गत छूट प्राप्तं को छोड़कर) और उनके सभी सामानों को सिक्युरिटी चेक एरिया से गुजरना होगा। वाणिज्यिक हवाई अड्डों का एयर ट्रेफिक कंट्रोल (एटीसी) चार्टर्ड प्लेन या हेलीकॉप्टर के ट्रेवल प्लॉन के बारे में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) और जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) को आधे घंटे पहले सूचित करेगा। एटीसी चार्टर्ड विमानों या हेलीकॉप्टरों के लेंडिंग एवं उड़ान भरने, लेंड करने और उड़ान भरने के समय, यात्री माल-सूची और रूट प्लॉन आदि का रिकार्ड रखेगा। एटीसी संबंधित राज्य के सीईओ और संबंधित जिले के डीईओ को इस सूचना की एक प्रति विमान के उड़ान भरने, लेंड करने की तिथि के बाद 3 दिन के भीतर उपलब्ध करवायेगा, जिसे बाद में व्यय-प्रेक्षक को भेजा जायेगा।
निजी चार्टर्ड प्लेन/हेलीकॉप्टर के यात्रियों के हेंड बेगेज आदि सामान की सीआईएसएफ/पुलिस द्वारा बिना किसी रियायत के स्क्रीनिंग करवाई जायेगी। मतदान सम्बद्ध राज्य के लिये या उससे उड़ान भरने वाले विमानों के सामान से दस लाख रुपये से अधिक की नगदी या एक किलोग्राम या उससे अधिक सोना-चाँदी के पता लगने पर सुरक्षा बल उसकी सूचना तत्काल आयकर विभाग को देगा। आयकर का अमला आयकर कानून के अनुसार सत्यापन करेगा। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। नगदी या सोना-चाँदी रिलीज करने से पहले निर्वाचन आयोग सीईओ/डीईओ को भी सूचित करेगा। विमान तल पर तैनात एजेंसियाँ नगदी या सामग्री का पता लगने से लेकर उसकी जब्ती या रिलीज होने तक के घटनाक्रम की क्लोज सर्किट टी.व्ही./वीडियोग्राफी करवायेगी। इसके लिये सभी कामर्शियल हवाई अड्डों पर सीसीटीवी स्थापित कराये जायेंगे।
गैर-वाणिज्यिक हवाई अड्डों/हेलीपेड में तैनात उड़नदस्ता या पुलिस पायलेट के समन्वय से यात्रियों के पर्स या पाउच के सिवाय अन्य सामान की स्क्रीनिंग/प्रत्यक्ष जाँच करवायेंगे। यात्रा कर रहे किसी भी अभ्यर्थी या एजेंट अथवा पार्टी पदाधिकारी का कोई भी अनधिकृत हथियार, निषिद्ध वस्तुएँ, 50 हजार रुपये से अधिक की नगदी की पड़ताल कर उसे जब्त करने पर विचार किया जायेगा। गैर-वाणिज्यिक हवाई अड्डों/हेलीपेड पर उतरने के समय किसी भी यात्री की तब तक तलाशी नहीं होगी जब तक अनधिकृत हथियारों या निषिद्ध सामान आदि के ढोए जाने के बारे में जानकारी न हो। अभ्यर्थी या राजनीतिक दल द्वारा संबंधित डीईओ को ट्रेवल प्लॉन, जिले में लेंड करने का स्थान और यात्रियों के नामों का उल्लेख करते हुए लेंड करने के कम से कम 24 घंटे पहले देना होगा। आवेदन मिलने पर डीईओ उसी दिन अनुमति देंगे। अभ्यर्थी अपने निर्वाचन क्षेत्र में विमान/हेलीकॉप्टर के लेंड करने के पाँच दिन के भीतर संबंधित कम्पनी को दिया गया भाड़ा, यात्रियों और राजनीतिक दल के नाम की जानकारी भी देंगे।
क्र-22/2013/858/वर्मा

आज जिले के प्रवास पर रहेगें मध्य प्रदेेष राज्य अनुसूचित जाति आयोग सदस्य एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री पिरोनिया
बुरहानपुर (6 सितम्बर 2013) - मध्य प्रदेष राज्य अनुसूचित जाति आयोग सदस्य एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त घनष्याम पिरोनिया आज जिले के प्रवास पर रहेगें। वह प्रातः 10 बजे बुरहानपुर पहुंचने के बाद वह अनुसूचित जाति के लोगों से भेंट कर चर्चा करेंगें।
जिसके बाद श्री पिरोनिया प्रातः 11 बजे नवीन संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में समस्त विभागों वर्ष 2012-13 में प्राप्त आवंटन, व्यय, भौतिक लक्ष्य एवं उपलब्धि और अनुसूचित जाति के हितग्राहियों, लाभान्वितों की जानकारी की समीक्षा करेगें।
क्र-23/2013/859/वर्मा

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
जिले में अन्न उत्सव 7 से 10 सितम्बर तक
बुरहानपुर (6 सितम्बर 2013) - जिले में माह सितम्बर 2013 के लिये शासन से एपीएल गेहूं 512 मे.टन, बीपीएल गेहूं का कोटा 2145 मे.टन, बीपीएल चावल 220 मे.टन., शक्कर 201 मे.टन और आयोडिनयुक्त नमक 134 मे.टन का आवंटन प्राप्त हुआ है। जिसका अग्रिम उठाव कर जिले की समस्त उचित मूल्य की दुकानों को प्रदाय कर दिया गया है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी ए.के.कुजुर ने बताया कि माह सितम्बर 2013 में एपीएल कार्डधारी को 7 किलो गेहूं, बीपीएल कार्डधारी को 18 किलो गेहूं, चावल 2 किलो, शक्कर 1.5 किलोग्राम, आयोडिन युक्त नमक 1 किलो और केरोसिन बीपीएल कार्डधारियों को 4 लीटर, अंत्योदय कार्डधारियों को 4 लीटर और एपीएल कार्डधारियों को 3 लीटर के मान से वितरण किया जायेगा।   
    इसी प्रकार एपीएल कार्डधारी को गेहूं 9 रूपये प्रति किलोग्राम, बीपीएल कार्डधारियों को गेहूं 1 रूपये प्रति किलोग्राम से, अंत्योदय कार्डधारी को गेहूं 1 रूपये प्रति किलोग्राम से, इसी प्रकार बीपीएल कार्डधारी को चावल 2 रूपये प्रति किलो, अंत्योदय कार्डधारी को चावल 2 रूपये प्रति किलोग्राम, बीपीएल/अंत्योदय कार्डधारियों को शक्कर 13.50 रू प्रति किलोग्राम नमक 1 रूपये प्रति किलो की दर से वितरण किया जायेगा। जिले में अन्न उत्सव दिवस का आयोजन 7 से 10 सितम्बर तक पृथक-पृथक दुकानों पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जायेगा। इसके साथ ही श्री कुजुर ने जिले के समस्त उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वह अपने क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों पर आयोजित अन्न उत्सव दिवस को माह सितम्बर की खाद्य सामग्री का संपूर्ण कोटा एक साथ प्राप्त करें।
क्र-24/2013/860/वर्मा


मातृ शक्ति को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना होगा
रोजगार मूलक विकास कार्यो को प्रोत्साहित किया जायेगा - श्रीमती चिटनीस शिक्षामंत्री,
बुरहानपुर (6 सितम्बर 2013) - भारत वर्ष की मातृ शक्ति दुनिया के दुसरे देशो से मेहनत, संवेदनशीलता, दायित्व और क्षमता के क्षेत्र में बेहतर होने के साथ ही वे दो परिवारो के बीच ऐसा संतुलन स्थापित करती है, जिससे पारिवारिक व्यवस्था सूचारु चलती है। हमारी महिलाओ में बचत कर अपने परिवार के लिये संसाधन जुटाने का अद्भुत गुण मौजुद है, अब उन्हें आर्थिक स्वावलंबन प्राप्त करना है। जिसकी राह पर वे चल तो पडी है किन्तु इसमें और तेजी लाने हेतु मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार लगातार प्रयासरत् रही है, ताकि मातृशक्ति को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाया जा सके। यह बात प्रदेष की स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने बुरहानपुर के बचत साख समूह के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में कही।
बुरहानपुर जिला शहरी विकास अभिकरण द्वारा स्थानीय श्री सकलपंच गुजराती मोढ धर्मशाला में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होनें कहा कि देश में अब भी महिलाओं के कष्टमयी जीवन के लिहाज से बेहतर कानून मौजूद नही है। बावजूद इसके हमारी मातृ शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़कर उत्कृष्ट परिणाम दे रही है। आज महिलायें स्व. सहायता समूह बनाकर कुटीर उद्योग संचालित कर रही है, जिसमें तैयार किये जाने वाले उत्पादो का विक्रय करना उन निर्मित वस्तुओ के लिये बाजार उपलब्ध होना एक बडी चुनौती है, इसलिये इन समूहो को एक साथ जोडकर बडे पैमाने पर इस चुनौतीपूर्ण कार्य को करना होगा। जिससे एकत्रिकरण की ताकत का फायदा उन्हें मिल सके।
इसके साथ ही उन्होनें ने कहा कि हम अब रोजगार मूलक कार्य करेगें जिससे महिलाये आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवारो का भरण पोषण भी कर सके। इस अवसर पर उन्होनें प्रशिक्षक समूहो को प्रोत्साहन राशि के चेक भी वितरीत किये।
    बचत साख समूहों का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओ को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिये उनके द्वारा की गई छोटी-छोटी बचत को बैंक में जमा कराकर उनका मूल्याकंन कर उन्हे आवर्ती निधि दिलाकर उनकी छोटी-छोटी आवश्यकताओ की पूर्ति की जाने के लिये समूह रुप में प्रयास किये जाते है।
कार्यक्रम में जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी एवं आयुक्त नगर निगम संदीप श्रीवास्तव, समाजसेवी श्रीमती श्रुति मुजुमदार, नगर शिक्षा समिति के अध्यक्ष रुद्रेश्वर एण्डोले, पूर्व बैंक अधिकारी एवं गुजराती मोड समाज अध्यक्ष श्री सुरेश चौधरी सहित बडी संख्या में महिलाये उपस्थित थी। प्रशिक्षण श्रीमती ममता तिवारी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक संगठक श्रीमती सुघा श्रॉफ ने किया। अंत में आभार श्री आनंद तिवारी ने माना।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-25/2013/861/वर्मा


शांति समिति की बैठक संपन्न
रात्रि 12 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग ना करें-कलेक्टर श्री अवस्थी
बुरहानपुर (6 सितम्बर 2013)- आज शुक्रवार को आगामी गणेषोत्सव के त्यौहार के मद्देनजर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जनपद पंचायत सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने शांति समिति के उपस्थित सदस्यों से शांति, सौहार्द्र एवं भाईचारे से त्यौहार मानने में सहयोग करने का अनुरोध किया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिये। उन्होनें रात्रि 12 बजे के बाद आयोजक समितियों द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग ना करने की बात भी कही।
    बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने यातायात निरीक्षक को यातायात की पूर्ण चाक चौंकद व्यवस्था करने, अस्थाई पार्किंग बनाने, सड़को पर वाहन पार्क ना होने देेने और आयोजक समितियों से परामर्श कर विसर्जन के मार्गो का निर्धारण करने के निर्देश दिये।
    बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने नगर निगम को युध्द स्तर पर अभियान चलाते हुए बारिश के मौसम में उखड़ी सड़को की मरम्मत कराने, शहर की साफ-सफाई कराने और बंद पड़ी स्ट्रीट लाईटो का चालू करवाने के निर्देश दिये। वही विद्युत मंडल विभाग को गणेश पांडालों में बिजली कनेक्शन की जांच करने की संपूर्ण विद्युती कार्य सावधानी पूर्वक हुआ है कि नही इसे सुनिश्चित कराने के आदेश दिये।
    इसी प्रकार सिवील सर्जन को विसर्जन समारोह के दौरान चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिये डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाने, एम्बूलेंस सेवा मुस्तैद रखने और फोन अटेंड करने के लिये अटेंडर्स की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
    शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती गौरी शर्मा ने नगर निगम द्वारा गणेशोत्सव के दौरान शहर की व्यवस्था माकुल करने की बात कही। वही पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश शर्मा ने गणेश झांकियों और पंडालों पर आयोजकों द्वारा रात्रि में भी एक-एक आदमी रखने, रास्ते पर झांकिया ना रखने का अनुरोध किया।
    वही नगर निगम आयुक्त को विसर्जन स्थल पर लाईटिंग एवं तैराकों की व्यवस्था करने, विद्युत मडल विभाग को विसर्जन के पूर्व एक दल का थाना प्रभारियों के साथ विसर्जन मार्ग का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये।
    बैठक में अपर कलेक्टर प्रकाश चंद्र रैवाल, ए.एस.पी. श्री विरदे, एसडीएम काशीराम बडोले और सीएसपी व्ही.पी.सिंह, एसडीओपी नेपानगर श्री लश्कर समेत जिला अधिकारी और शांति समिति के सम्मानित सदस्यगण उपस्थित थे।
क्र-26/2013/862/वर्मा


जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
बीएलओ की बैठक आज
बुरहानपुर (6 सितम्बर 2013) - आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बुरहानपुर विधानसभा श्री काशीराम बडोले की अध्यक्षता में आज दोपहर 3 बजे सुभाष उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में बुरहानपुर विधानसभा के बीएलओ की बैठक का आयोजन किया गया है। जिसकी जानकारी नायाब तहसीलदार हितेन्द्र भावसार ने दी।
क्र-27/2013/863/वर्मा

Thursday, 5 September 2013

JANSAMPARK NEWS 5-9-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
असलम को जानते हो तो संपर्क करें
बुरहानपुर (5 सितम्बर 2013) - बुरहानपुर बाल कल्याण समिति के समक्ष लगभग 13-14 वर्ष का बालक चाईल्ड लाईन मंदसौर के प्रतिनिधी अशफाक रहमानी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह बालक अपने आपको शंख साबून फैक्ट्री के पास बुरहानपुर का निवासी बता रहा है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान ने बताया कि इस बच्चें को अपने पिता का नाम नही पता है, और माता का नाम शहनाज, बडे़ भाई का नाम ईशाक, छोटे भाई का नाम मोनू, चाचा का नाम बशीर और चाची का नाम जमीला बताता है। व अपना ननीहाल खंडवा के पास किसी ग्राम में होना बताया है।
इसे किसी संजय नामक ट्रक ड्रायवर ने अपने साथ ले जाकर मंदसौर छोड़ दिया था। जो कोई भी व्यक्ति इस बालक के संबंध में जानकारी रखता हो कृपया बाल कल्याण समिति बुरहानपुर अथवा जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी के नवीन संयुक्त जिला कार्यालय स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर पत्र द्वारा अथवा फोन न0 07325-241495 अथवा मोबाईल नंबर 9425059657 पर में सूचना दे सकता है।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-17/2013/853/वर्मा

शांति समिति की बैठक आज
बुरहानपुर (5 सितम्बर 2013) - जिले में गणेषोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन के उद्देष्य से शांति समिति की बैठक का आयोजन आज शुक्रवार को होगा। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए तहसीलदार बुरहानपुर अनिल सपकाले ने बताया कि शांति समिति की बैठक शुक्रवार को जनपद पंचायत सभागार में शाम 5 बजे आयोजित होगी।
क्र-18/2013/854/वर्मा

6 और 7 सितम्बर को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी स्कूल षिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस
बुरहानपुर (5 सितम्बर 2013) - मध्य प्रदेष शासन में शालेय षिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस आज विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। वह दोपहर 2 बजे कार द्वारा गुजराती मोड़ धर्मषाला में स्वयं सहायता समूह के प्रषिक्षण कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 4 बजे भावसा में हाईस्कूल भवन का लोकार्पण करेंगी।
    इसी प्रकार शालेय षिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस 7 सितम्बर को प्रातः 11.30 बजे गुर्जर भवन में आयोजित महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। जिसके बाद वह शाम 6 बजे मां रेणुका-सिंधीबस्ती व्हाया कलेक्टोरेट फोरलेन रोड़ का भूमिपूजन करेंगी। जिसके बाद शाम 7 बजे सिंधीबस्ती में सिंधी समाज द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। जिसके बाद 8 सितम्बर को वह प्रातः 3.30 बजे पंजाब मेल के द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।
क्र-19/2013/855/वर्मा

Wednesday, 4 September 2013

B-JANSAMPARK NEWS 4-9-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
पोला त्यौहार पर स्थानीय अवकाश आज
बुरहानपुर (4 सितम्बर 2013) - कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा वर्ष 2013 के अंतर्गत तीन स्थानीय अवकाशो की घोषणा की गई थी। जिसमें आज गुरूवार को पोला त्यौहार के अवसर पर संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार 19 सितम्बर को अन्नत चर्तुदर्शी के दूसरे दिन और 2 नवम्बर शनिवार को रूप चौदस पर संपूर्ण जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
क्र-16/2013/852/वर्मा

A- JANSAMPARK NEWS 4-9-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
खाद्य सुरक्षा अपील अधिकरण स्थापित
बुरहानपुर- (4 सितम्बर 2013)- राज्य शासन द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की संबंधित धारा की उप धारा द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्य के प्रत्येक जिले में खाद्य सुरक्षा अपील अधिकरण स्थापित करने के आदेश जारी किये गये हैं।
शासन द्वारा जारी किये गये आदेश के अनुसार खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक जिले में कार्यरत न्याय निर्णायक अधिकारी के विरूद्ध अपीलों की सुनवाई के लिये इन खाद्य सुरक्षा अपील अधिकरण की स्थापना की गई है।
क्र-12/2013/848/वर्मा

भू-स्खलन-नदी बदलने से प्रभावित किसान को भी मिलेगी 25 हजार प्रति हेक्टेयर की सहायता
आपदा प्रभावितों की राहत राशि में वृद्धि
राजस्व पुस्तक परिपत्र में संशोधन 25 जून 2013 से लागू
बुरहानपुर (4 सितम्बर 2013) - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशों के अनुपालन में राजस्व विभाग ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में संशोधन किये हैं। संशोधन से बाढ़-अति-वृष्टि सहित प्राकृतिक आपदा प्रभावितों को जहाँ बढ़ी हुई सहायता राशि का लाभ मिलेगा, वहीं अब नये प्रावधान के तहत भू-स्खलन अथवा नदियों द्वारा रास्ता बदलने पर किसी सीमान्त या लघु किसान की भूमि नष्ट होने पर उसको 25 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के मान से सहायता राशि दी जायेगी। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में सभी संभागायुक्त और कलेक्टर को विधिवत निर्देश जारी कर दिये गये हैं। राजस्व पुस्तक परिपत्र में संशोधन 25 जून 2013 से लागू माने जायेगें।
मकान क्षति, दोगुनी हुई राहत राशि:- प्राकृतिक आपदा में पूर्णरूपेण नष्ट हुए पक्के मकान के लिये अधिकतम 35 हजार के स्थान पर 70 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। पूर्णरूपेण नष्ट कच्चा मकान के लिये तत्काल अधिकतम 20 हजार रुपये राहत के अतिरिक्त प्रभावित परिवार की सहायता के लिये ग्रामीण विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा जायेगा। इसी तरह कपड़ा, बर्तन एवं खाद्यान्न क्षति के लिये भी आर्थिक अनुदान सहायता 2000 से बढ़ाकर 5000 रुपये कर दी गई है।
राहत शिविर राशि बढ़ीः- अस्थायी राहत शिविरों में निरूशुल्क रहने एवं भोजन व्यवस्था को भी बढ़ाकर प्रतिदिन प्रति वयस्क 30 रुपये से 40 रुपये और प्रति अवयस्क 25 रुपये से 30 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह अस्थाई पशु शिविर में बड़े पशु के लिये 32 रुपये प्रति दिवस के स्थान पर 50 रुपये और छोटे पशु के लिये 16 रुपये के स्थान पर 25 रुपये प्रतिदिवस प्रति पशु देय होगा।
क्र-13/2013/849/वर्मा

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सेवा शर्तें नियम में आंशिक संशोधन
बुरहानपुर (4 सितम्बर 2013)- राज्य शासन ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सेवा की शर्तें नियम-2013 के नियम-7 में आंशिक संशोधन किया है। अब अधिवार्षिकी पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी उपदान का हकदार होगा। कर्मचारी को केवल एक लाख रुपये से अनधिक की राशि का उपदान में भुगतान किया जायेगा, जो उसकी 15 दिन की मजदूरी के आधार पर संगणित की जायेगी। उपदान की राशि में नियम-5 के उप-नियम-2 में यथाविहित विशेष भत्तों की राशि शामिल नहीं होगी। इसी के साथ जो कर्मचारी नियम-10 के उप-नियम-1 के अधीन हटा दिये गये हैं, उपदान के हकदार नहीं होंगे।
उपदान में कटौत्रा नियम-10 के उप-नियम-2 में विनिर्दिष्ट कदाचार के लिये आनुपातिक आधार पर किया जायेगा। उपदान की गणना कर्मचारी के नियंत्रणकर्त्ता अधिकारी के कार्यालय द्वारा की जायेगी। कर्मचारी को उपदान के लिये 5 वर्ष की निरंतर सेवा आवश्यक होगी। मृत्यु और शारीरिक निर्याेग्यता की दशा में यह शर्त लागू नहीं होगी।
क्र-14/2013/850/वर्मा

शासकीय सेवकों को उपचार के लिये दो और हॉस्पिटल को मान्यता
बुरहानपुर (4 सितम्बर 2013) - राज्य शासन ने शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके परिवार के उपचार के लिये अपोलो हॉस्पिटल अहमदाबाद और नारायण ह्रदयालय हॉस्पिटल बैंगलुरु को नवीन मान्यता दी है। यह मान्यता मध्यप्रदेश सिविल सेवा (चिकित्सा-परिचर्या) नियम में निर्धारित शर्तों पर 2 वर्ष के लिये दी गई है।
अपोलो हॉस्पिटल अहमदाबाद में कॉर्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गेस्ट्रोइन्ट्रोलॉजी, कार्डियक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, गेस्ट्रो सर्जरी, स्टेम सेल थेरेपी, आर्गन ट्रांसप्लांट (लीवर, किडनी एवं हार्ट ट्रांसप्लांट), आंकोलॉजी, आंकोलॉजी एण्ड आर्थाेपेडिक्स सर्जरी इन्क्लुडिंग टोटल हिप रिप्लेसमेंट, नी रिप्लेसमेंट एवं ऑर्थाेस्कोपिक सर्जरी का उपचार करवाया जा सकता है। इसी प्रकार नारायण ह्रदयालय हॉस्पिटल बैंगलुरु में कार्डियोलॉजी कार्डिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, अंकोलॉजी रोग के उपचार के लिये मान्यता दी गई है।
क्र-15/2013/851/वर्मा

Tuesday, 3 September 2013

A-JANSAMPARK NEWS 3-8-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
उम्मीद्वारों के खातों में जुडे़गा निर्वाचन संबंधी बल्क एसएमएस का खर्च
बुरहानपुर (3 सितम्बर 2013)- मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करवाया जायेगा। उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन पर किये जाने वाले खर्च पर भी विभिन्न एजेंसियों की निगरानी रहेगी।
आयोग ने विधानसभा निर्वाचन के लिये प्रति उम्मीदवार अधिकतम व्यय सीमा 16 लाख रुपये निर्धारित की है। नामांकन वाले दिन से ही अभ्यर्थी को अपने चुनाव खर्च के लिये बैंक में पृथक से खाता खोलना होगा। चुनाव से संबंधित सभी प्रकार के ट्रांजेक्शन इसी खाते से चेक के माध्यम से ही करना होंगे। पार्टी द्वारा प्रदाय राशि को भी इसी खाते में जमा कर उसका उपयोग करना होगा। चुनाव संबंधी बल्क एस.एम.एस. का खर्च संबंधित अभ्यर्थी के खाते में माना जायेगा। एस.एम.एस. के दुरुपयोग की शिकायत पुलिस को की जा सकेगी।
निर्वाचन कार्य के लिये अभ्यर्थी दो निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त कर सकेंगे, जिनमें से एक व्यय संबंधी कार्य के लिये उत्तरदायी रहेगा। निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों में बच्चों और जानवरों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों के लिये व्यय-पंजी तथा शपथ-पत्र में भी संशोधन किया गया है। उनसे संशोधित पंजी का ही उपयोग करने की अपेक्षा की गई है।
निर्वाचन के दौरान जिलों में तैनात बूथ-लेवल अधिकारियों के सहयोग के लिये राजनीतिक दल मतदान केन्द्रवार मतदान केन्द्र अभिकर्ताओं की नियुक्ति कर सकेंगे। मतदान केन्द्र अभिकर्ताओं की नियुक्ति के लिये जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से की गयी। मतदान केन्द्र अभिकर्ता फोटोयुक्त मतदाता सूची को शत-प्रतिशत रूप से शुद्ध बनाने के कार्य में बूथ लेवल अधिकारियों को सहयोग करेंगे। निर्वाचन के दौरान हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड, होटल, फार्म हाउस, वित्तीय दलाल, हवाला एजेंट और नाकों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी। अवैधानिक रूप से धन के ट्रांजेक्शन, शराब वितरण या मतदाताओं को प्रलोभित करने के लिये किसी भी प्रकार की सामग्री के वितरण पर नजर रखने के लिये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर चार फ्लाईंग स्क्वाड टीम निरंतर भ्रमण करेगी।
चुनाव अवधि में फ्लाईंग स्क्वाड के नियंत्रण में स्थैतिक सर्विलेंस टीम रहेगी। यह टीम बड़े पैमाने पर नगद/शराब या अन्य वस्तुओं पर निगरानी के लिये चेकपोस्ट पर तैनात की जायेगी। पेड न्यूज पर भी विशेष निगरानी रखी जायेगी। इसके लिये एमसीएमसी टीम का गठन जिला स्तर पर किया गया है। निर्वाचन के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिये 200 सेक्टर बनाये जायेंगे। निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की वीडियोग्राफी करवाई जायेगी। इन गतिविधियों में रैली, जन-सभा, नामांकन आदि शामिल है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिलों में वल्नरेनबल एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का चयन किया जा रहा है। इन केन्द्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ माइक्रो प्रेक्षक भी तैनात रहेंगे। इस बार मतदाताओं की सुविधा के लिये मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पर्ची भी वितरित करवाई जायेगी। मतदान वाले दिन मतदाताओं की सुविधा के लिये प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पेयजल, छाया, प्रकाश आदि की व्यवस्था रहेगी।
क्र-7/2013/843/वर्मा

धुलकोट सेक्टर में स्वास्थ्य षिविर सम्पन्न
बुरहानपुर (3 सितम्बर 2013)- ‘‘आओं बनायें अपना मध्यप्रदेष‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत विषेष क्रार्यक्रमों की श्रृख्ला में वनग्राम धुलकोट में मध्यप्रदेष जन अभियान परिषद् एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र धुलकोट ने समन्वय बनाकर माध्यमिक शाला धुलकोट में स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया डॉ. सुनील पाटील द्वारा षिविर के माध्यम से सरर्दी, खासी, जुकाम और मौसमी बिमारीयों के मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया एवं निःषुल्क गोली दवा का वितरण किया गया डॉ. पाटील द्वारा हितग्राहीयों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की भी हिदायत दी गई स्वास्थ्य षिविर में वन ग्राम दवाटीयां, गढ़ताल, बसाली, सोलाबडली, धौण्ड, ईटारिया, सुक्ता, हरदा, बदनापुर, खातला, जलान्दरा, उताम्बी, सराय, भगवानिया, चिखलियां, रोहणी, धुलकोट के स्कुली बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया स्वास्थ्य परिक्षण कार्यक्रम में माध्यमिक शाला धुलकोट के 350 बाल बालिकाओं का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया।
षिविर के दौरान मध्यप्रदेष जन अभियान परिषद् के विकासखण्ड समन्वयक अषोक त्रिपाठी द्वारा शासन के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई एवं योजनाओं से संबंधित पुस्तके प्राम्पलेट कलेण्डर का वितरण किया गया। षिविर के दौरान कम्पाऊण्डर स्थानीय स्वास्थ्य कार्याकर्ता, एमपीडब्लु कुष्ठ रोग विषेषयज्ञों एवं माध्यम शाला परिवार के षिक्षणगणों ने भी अपनी सेवाऐं स्वास्थ्य षिविर में प्रदान की कार्यक्रम का संचालन नंवाकुर संस्था के प्रतिनिधि शेख अनीस द्वारा किया गया आभार प्रदर्षन प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष मनोज दागोडे़ द्वारा किया गया।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-8/2013/844/वर्मा

सृजन योजनाअन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ षिविर का आयोजन
बुरहानपुर (3 सितम्बर 2013)- म0प्र0 जन अभियान परिषद् विकासखण्ड खकनार द्वारा सेक्टर सागफाटा प्रस्फुटन ग्राम पांचईमली में स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के 135 मरीजो का परिक्षण कर उन्हें निःषुल्क दवाईया वितरित कि गई डॉ. फहीम अंसारी सीवल द्वारा 2 मरीजों को जिला चिकित्यालय बुरहानपुर में स्वास्थय परिक्षण करवाये जाने हेतु परार्मष दिया गया साथ ही ग्रामीणों को मौसमी बिमारीयों से किस प्रकार बचा जा सकता हैं की जानकारी विस्तार पूर्व प्रदान की गई स्वास्थ्य षिविर में एमपीएस बी.एल. गोयल, आईएमपीएस संजय कोकटनूर, एमपीडब्लूय दिपेष काकडे, एमपीएस महेष वर्मा आंगनवाडी कार्यकर्ता छाया चौधरी बहुउद्देषीय ग्राम विकास नंवाकुर संस्था सिवल के सचिव मोईनुद्दीन सिद्धीकी एवं विकासखण्ड समन्वयक अमजद खान उपस्थित थें।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-9/2013/845/वर्मा

आज से जिले के प्रवास पर रहेंगी स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस
बुरहानपुर (3 सितम्बर 2013) - मध्य प्रदेश शासन में स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस आज खंडवा से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे बुरहानपुर पहुंचेगी। जिसके बाद वह दोपहर 12 शासकीय विश्राम गृह में सीएमओ, सीएमएचओ, और डीपीएम स्वास्थ्य विभाग के साथ चर्चा करेंगी। जिसके बाद श्रीमती चिटनीस दोपहर 2 बजे ईच्छापुर में आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता के सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद शाम 5.30 बजे रायगांव में बैराज का भूमिपूजन करेंगी। तदोपरांत वह 8.45 बजे भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।
क्र-10/2013/846/वर्मा

अंक वाले विद्यार्थी पुरस्कृत होंगे
छात्र-छात्राओं को 10 अक्टूबर तक अंक-सूची देना होगी
बुरहानपुर- (3 सितम्बर 2013)- मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी ने प्रदेश के हाई तथा हायर सेकेण्ड्री स्कूल परीक्षा में उर्दू विषय में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। ऐसे उत्तीर्ण छात्र-छात्राएँ, जिन्होंने वर्ष 2013 की परीक्षा में शामिल होकर उर्दू विषय में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किये हैं, उनको प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे।
उर्दू अकादमी ने सभी छात्र-छात्राओं तथा विद्यालयों को सत्यापित अंक-सूची 10 अक्टूबर, 2013 तक अकादमी के मुल्ला रमूज़ी संस्कृति भवन स्थित कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिये अकादमी के दूरभाष क्रमांक 0755-2551691 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
क्र-11/2013/847/वर्मा




Monday, 2 September 2013

A-JANSAMPARK NEWS 2-9-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
टीएल
सभी मतदान केन्द्रों का करें दुरूस्तीकरण
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने दिये निर्देश
साथ ही सेक्टरवार मतदान केन्द्रों की कि समीक्षा
बुरहानपुर-( 2 सितम्बर 2013 ) - आगामी विधानसभा चुनावों के निर्भीक और निष्पक्ष निर्वाचन के लिये कृतसंकल्पित होकर निर्वाचन का कार्य प्राथमिकता पर करें। यह निर्देश सभी जिला अधिकारियों को समय सीमा की बैठक कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने दिये। इस दौरान उन्होनें बैठक में निर्वाचन के लिये नियुक्त सेक्टर मजिस्टेªट और झोनल अधिकारियों की सेक्टरवार समीक्षा करते हुए मतदान केन्द्रों की भौतिक स्थिती का जायजा लिया। जिसमें उन्होनें सेक्टर अधिकारियों से मतदान केन्द्रों की स्थिती, पहुंच मार्ग, संवेदनशीलता, शौचालयों की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था और मोबाईल फोन कनेक्टिीवीटी की जानकारी ली। गौरतलब है कि जिले में कुल 536 मतदान केन्द्र हैं। जिसमें बुरहानपुर विधानसभा में 295 और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 241 मतदान केन्द्र है।
45 से 68 हुए सेक्टर:- नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवस्थी ने नए सेक्टर और रूट चार्ट की अधिक जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों को बताया कि सेक्टर और रूटचार्ट की समीक्षा करने के बाद निर्भीक और निष्पक्ष निर्वाचन के उद्देश्य से अब संपूर्ण जिले में 45 सेक्टरों को बढ़ाते हुए अब 68 सेक्टर बना दिये गये है। जिनकी परिधी 14 किलोमीटर है। ताकि निर्वाचन के दौरान पुलिस मोबाईलिंग आसानी से हो सकें।
मतदान केन्द्रों की करायें मरम्मत:- सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक सेक्टर अधिकारियों से मतदान केन्द्रों की भौतिक स्थिती की समीक्षा करने के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवस्थी ने ग्रामीण क्षेत्र के लिये जिले के दोनो ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को मतदान केन्द्रों की मरम्मत करने एवं शौचालयों को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। वही शहरी क्षेत्र के लिये परियोजना अधिकारी डूडा को शहरी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का दुरूस्तीकरण एवं रंगरोगन कराने के आदेश भी दिये।
मतदान केन्द्र पहुंच मार्ग का करें दुरूस्तीकरण:- बैठक में श्री अवस्थी ने मतदान केन्द्रों तक पहुंच मार्ग का पेचवर्क करने के स्पष्ट निर्देश आर.ई.एस., पी.डब्ल्यू.डी. और पी.एम.जी.एस.वाय. को दिये। वही वन ग्रामों में मतदान केन्द्र पहुंच मार्ग को दुरूस्त करने के आदेश वन विभाग को दिये।
    इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने सेक्टर अधिकारियों से उनके मतदान केन्द्रों की समीक्षा करने के साथ ही एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र की दूरी भी जानी। साथ ही अन्य महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये। जिसमें -
ऽ    जिले के दोनो ही जनपद सीईओ को 100 फीसदी मतदान केन्द्रों में रेम्प निर्माण कराने।
ऽ    दोनो ही विधानसभाओं के आर.ओ को जहां पर मतदान केन्द्र भवन जर्जर हो एवं मरम्मत योग्य भी ना हो उन्हें परिवर्तित करने का प्रस्ताव तैयार करके भेजनें।
ऽ    मतदान केन्द्रों को व्यवस्थित करने के निर्देश ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को और शहरी क्षेत्रों में नगर निगम आयुक्त को दिये।
ऽ    साथ ही उन्होनें मतदान केन्द्रों की अच्छे से मरम्मत कराने, और रंगरोगन कराने के निर्देश भी दिये।
ऽ    उन्होनें बैठक में संबंधित अधिकारियों को सफेद पृष्ठ पर नीले रंग से मतदान केन्द्र की जानकारी लिखवाने।
ऽ    निर्वाचन के दौरान मतदान केन्द्रों में पानी, छाया और बिजली का प्रबंध की तैयारी अभी से सुनिश्चित करने।
ऽ    सभी जिला अधिकारियों को डाटाबेस का सत्यापन कर 24 घंटो के भीतर निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के करने के निर्देश भी दिये।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह, डिप्टी कलेक्टर के एल.यादव, बुरहानपुर एसडीएम काशीराम बडोले और नेपानगर एसडीएम सूरज नागर समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्र-4/2013/840/वर्मा

साधारण सभा की बैठक 11 को
बुरहानपुर-( 2 सितम्बर 2013 ) - जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक 11 सितम्बर को होगी। नवीन जिला पंचायत भवन के सभागार में आयोजित होने वाली यह बैठक दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी। जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगी।
बैठक के एजेण्डे:- जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक के एजेण्डे है -
ऽ    गत बैठक 30 जुलाई 2013 की कार्यवाही पर चर्चा ।
ऽ    जिला उद्योग विभाग में संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर चर्चा।
ऽ    खाद्यी ग्रामोद्योग उद्योग में संचालित योजनाओं क भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर चर्चा।
ऽ    जिला अंत्यव्यवसाय विभाग में संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर चर्चा।
ऽ    हाथकरघा विभाग में संचालित योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति पर चर्चा।
ऽ    अन्य विषय अध्यक्ष के अनुमति से लिये जायेगें।
क्र-5/2013/841/वर्मा

महालेखाकार कार्यालय में ऑनलाइन शिकायत निवारण की शुरूआत
बुरहानपुर (2 सितम्बर 2013)-महालेखाकार लेखा एवं हकदारी द्वितीय मध्यप्रदेश ग्वालियर कार्यालय द्वारा राज्य के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के भविष्य निधि लेखा से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये ऑनलाइन शिकायत निवारण का कार्य प्रारंभ किया गया है। अब कोई भी अभिदाता अपनी शिकायत को कार्यालय महालेखाकार की वेबसाइट में दर्ज कर शिकायत के निवारण की स्थिति भी देख सकता है।
महालेखाकार कार्यालय की वेबसाइट एजीएमपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर अथवा एजीएमपी डॉट सीएजी डॉट जीओव्ही डॉट इन पर एकाउंटेंट जनरल (ए एण्ड ई) में ऑनलाइन ग्रिवेन्स रेड्रेसल खोलकर लोड योअर ग्रिवेन्स ऑनलाइन में अभिदाता अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। अभिदाता की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करने के उपरांत सिस्टम द्वारा अभिदाता को एक पंजीयन संख्या प्रदाय की जायेगी।
अभिदाता अपनी ऑनलाइन दर्ज शिकायत की स्थिति भी देख सकेंगे। इसके लिये अभिदाता को वेबसाइट पर व्यू स्टेटस ऑफ योअर ग्रिवेन्स पर जाकर सिस्टम द्वारा प्रदत्त पंजीयन संख्या अथवा अपना सामान्य भविष्य-निधि लेखा क्रमांक अंकित करना होगा। इसके पश्चात वेबसाइट पर अभिदाता की दर्ज शिकायत संबंधी जानकारी प्रदर्शित हो जायेगी। इस व्यवस्था से सामान्य भविष्य-निधि अभिदाताओं को बड़ी सहूलियत होगी।
क्र-6/2013/842/वर्मा

Sunday, 1 September 2013

A-JANSAMPARK NEWS 1-9-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
एक क्लिक पर चुनाव समग्र
निर्वाचन से जुड़ी समस्त जानकारी एक क्लिक पर
बुरहानपुर जनसंपर्क के नवाचार की एक कड़ी और
deoburhanpur.blogspot.in


बुरहानपुर (1 सितम्बर 2013)- लोकतंत्र में सबसे बड़ा पर्व चुनाव का होता है, क्योंकि इसमें जनता अपने जनप्रतिनिधियों को अपने मतदान के माध्यम से चुनकर भेजती है। मध्यप्रदेशकी 14वी विधानसभा के लिए होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में समस्त जानकारी अब बुरहानपुर जिले के जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों,पत्रकारों से लेकर आमजन तक एक क्लिक पर मिलेगी। जी हां जिला निर्वाचन कार्यालय बुरहानपुर की समग्र जानकारियों को एक क्लिक पर केन्द्रित करने का नवाचार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी के मार्गदर्शन में जिला जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर द्वारा किया गया है। deoburhanpur.blogspot.in के माध्यम से एक प्लेटफार्म पर चुनाव संबंधी समस्त अपडेट सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाने की पहल की है। 
एक क्लिक पर विविध लिंक- यदि एक ही प्लेटफार्म पर कई तरह की जानकारी उपलब्ध हो जाए तो काम काफी आसान हो जाता है। ऐसे में जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा तैयार किए गए ब्लॉग पर चुनाव से जुड़े चुनाव आयोग के निर्देशों की लिंक उपलब्ध करा दी है, जिस पर चुनाव की पूरी गाइड लाइन तत्काल देखी जा सकती है। इसके साथ समाचार पत्रों और न्यूज चौनल को लिंक के माध्यम से जोड़ा गया है, जिससे समाचार पत्र और न्यूज चैनल दोनों से तुरंत जुड़कर अपडेट हुआ जा सकता है।
मतदाता सूची से लेकर चुनावी विश्लेषण- प्रदेश में कितने मतदाताओं की संख्या बढ़ी है, किस विधानसभा क्षेत्र में कितने मतदाता हैं। इससे संबंधित जानकारी भी 2013 की फाइनल वोटर लिस्ट की लिंक पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। सियासत की इस जंग में 2008-09 के मतदान के आंकड़े की उपलब्ध कराए है, जिससे समाचार लिखने वालों से लेकर चुनावी गणित लगाने वाले सभी आसानी से यहां यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चुनाव के समय पार्टियों के लिए आवश्यक मतदाता सूची को भी ब्लॉग पर लिंक के माध्यम से उपलब्ध करा दिया गया है, जिसे क्लिक कर तुंरत डाउनलोड कर सकते हैं।
इलेक्शन ऑफिस के सोशल नेटवर्किंग से हों कनेक्ट- आज के दौर में लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर युवाओं की दखल हर पल रहती है। ऐसे में इसके इलेक्शन ऑफिस बुरहानपुर के फेसबुक एकाउंट की भी लिंक मौजूद है, जहां आप फेसबुक पर भी सियासी हलचल जान सकते हैं, इसके साथ ही इस एकाउंट पर मतदान के लिए भी लोगों को प्रेरित करने के लिए किया जा रहा है। नई पीढ़ी को नए दौर के इन हाईटेक चुनावों को नई तकनीक के माध्यम से अपडेट किया जा रहा है। बुरहानपुर जनसंपर्क अपने इस नवाचार के माध्यम से जन-जन तक मतदान संबंधी जानकारी तक पहुंचाने का प्रयास नई तकनीक से करने की कोशिश कर रहा है।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्
क्र-1/2013/837/वर्मा
निर्वाचन संबंधी समीक्षा बैठक आज
बुरहानपुर (1 सितम्बर 2013)- सोमवार को नवीन संयुक्त जिला कार्यालय में समय सीमा की बैठक के साथ ही निर्वाचन संबंधी समीक्षा बैठक भी आयोजित की जायेगी। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव ने बताया कि बैठक में सेक्टर एवं झोनल अधिकारियों द्वारा किये गये मतदान केन्द्रों के भौतिक सत्यापन की समीक्षा की जायेगी।
क्र-2/2013/838/वर्मा

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...