Friday, 8 July 2016

JANSAMPARK NEWS 6-7-16


प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनान्तर्गत मिली 2 लाख रूपयें की सहायता राशि 

बुरहानपुर | 06-जुलाई-2016
जिले में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनान्तर्गत ग्राम खामनी निवासी शेख हफीज को दो लाख रुपये का भुगतान किया गया है। देना बैंक शाहपुर शाखा में शेख रसीद ने 31 जुलाई 2015 को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मात्र 330 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर बीमा करवाया था। शेख रसीद की मृत्यु होने पर उनके नामित शेख हफीज को बीमा कंपनी द्वारा बीमा दावा राशि 2 लाख रूपये गत दिवस सौंपी गई। 
   प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना:- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनातर्गत 18 से 50 वर्ष की उम्र तक के योग्य बैंक खाताधारियों को 330 रुपये सालाना के प्रीमियम पर प्राकृतिक रूप से मृत्यु होने पर दो लाख रुपये देने का प्रावधान है। यह बीमा एक साल के लिये होता है। एक साल के बाद अवधि बढ़ाने के लिये खाताधारक को सहमति देनी होती है।
   प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाः- देश के साथ प्रदेश में भी प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना संचालित है। इसमें केवल 12 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर दो लाख रुपये का बीमा मिलता है। इस बीमा योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष की आयु की सभी बैंक खाताधारी योग्य व्यक्तियों को देय है।
खरीफ फसल में सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिये उपयोगी सलाह 

बुरहानपुर | 06-जुलाई-2016
सोयाबीन अनुसंधान एवं विकास प्रणाली द्वारा अनुशंसित तकनीकी के अनुसार सोयाबीन की बौवनी के लिए वर्तमान परिस्थिति में कृषकों को सलाह दी जाती है कि विगत सप्ताह जहां पर सोयाबीन की बौवनी हुई है वहां पर सूखे की स्थिति में सिंचाई फव्वारा या टपक पद्धति से करें जिससे कि सोयाबीन के अंकुरण निश्चित हो सके। उप संचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने बताया कि अंकुरित हो रहे सोयाबीन के बीजपत्र या नवजात पौधों को पक्षियों के चुगने से बचाने के लिये सुबह एवं शाम के समय पक्षियों को उड़ाने की व्यवस्था करें। जिन क्षेत्रों में सोयाबीन की बौवनी नही हुई हैं, विभिन्न रोगों से बचाव विशेषतः पीला मोजेक बीमारी के लिये सुरक्षात्मक तरीके अपनाये। बौवनी के समय सोयाबीन के बीज को अनुशंसित फफूंदनाशक थायरम एवं कार्बेन्डाजिम 2:1 अनुपात में 3 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज उपचारित करने के तुरंत बाद अनुशंसित कीटनाशक थायोमिथाक्सन 30 एफ.एस. करने के तुरंत बाद अनुशंसित कीटनाशक थायोमिथाक्सन 30 एफ.एस. 10 मिली लीटर प्रति किलोग्राम बीज या इमीडाक्लोप्रिड 48 एफ.एस. 1.25 मिली लीटर प्रति किलोग्राम बीज से उपचारित करने की सलाह किसानों को दी गई है। 
   उप संचालक कृषि श्री देवके ने बताया कि रासायनिक फफूंदनाशक थायरम या कार्बेन्डिजम के स्थान पर जैविक फफूंद नाशक ट्रायकोडर्मा विरीडी 8-10 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज का उपयोग करने के पश्चात राइजोबियम पी.एस.बी. कल्चर के साथ में उपयोग किया जा सकता है। सोयाबीन की बौवनी के तुरंत बाद एवं सोयाबीन के उगने से पूर्व उपयोगी खरपतवारनाशक पेन्डीमिथलीन 3.25 लीटर प्रति हेक्टर या डायक्लोसुलम 26 ग्राम प्रति हेक्टेर की दर से किसी एक खरपतवार नाशक दवाई का उपयोग कर खरपतवार का प्रबंधन आसानी से कर सकते है।
मध्यप्रदेश पर्यटन पर केन्द्रित क्विज प्रतियोगिता 23 जुलाई को 

बुरहानपुर | 06-जुलाई-2016
मध्यप्रदेश पर्यटन पर केन्द्रित स्कूल क्विज प्रतियोगिता प्रदेश के सभी जिलों में 23 जुलाई  को होगी। स्कूल के विद्यार्थियों को पर्यटन-स्थलों के प्रति जागरूक बनाने, उनमें जिज्ञासा उत्पन्न करने और ऐतिहासिक महत्व की धरोहरों से अवगत करवाकर उनका सामान्य ज्ञान और अभिरुचि बढ़ाना प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। प्रतियोगिता में जिला-स्तर पर शासकीय एवं निजी विद्यालय के कक्षा 9 वीं एवं 10 वीं के विद्यार्थी सहभागिता कर सकेंगे। प्रत्येक जिले की प्रथम तीन टीम के विजेता को पर्यटन विकास निगम द्वारा अपने होटलों में ठहरने के कूपन दिये जायेंगे। इससे वे प्रदेश के पर्यटन-स्थल की सैर कर सकेंगे। अन्य प्रतियोगियों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार दिये जायेंगे। 
    प्रतियोगिता में प्रत्येक स्कूल से एक टीम रहेगी। टीम में कक्षा 9 वीं अथवा 10 वीं के तीन विद्यार्थी शामिल होंगे। लिखित परीक्षा के बाद 6 टीम का चयन किया जाएगा। बाद में 6 टीम में से ऑडियो विजुअल क्विज के जरिये 3 टीम का चयन होगा, जो टॉप 3 विजयी टीम कहलायेगी। इनके कुल 9 विजेता रहेंगे। टीम चयन के लिये आयोजन एवं मूल्यांकन समिति का निर्णय अंतिम होगा।
    प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिये पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री हरि रंजन राव ने सभी जिला कलेक्टर्स को पत्र लिखकर जिलों में इसके लिए नोडल ऑफिसर नियुक्त करने की अपेक्षा की है। पत्र में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये सभी जरूरी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रतियोगिता 23 जुलाई को दो चरण में होगी। प्रथम चरण में सुबह 9 से 11 बजे तक लिखित प्रतियोगिता होगी। इसमें पर्यटन से संबंधित, कला संवर्धन, अध्यात्म, प्राकृतिक और सांस्कृतिक परिवेश पर आधारित प्रश्न रहेंगे। प्रथम चरण की प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा इसी दिन दोपहर की जाएगी। इसके बाद इसी दिन दूसरे चरण में ऑडियो-विजुअल राउण्ड की क्विज प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए संबंधित विद्यालय प्राचार्य के आधिकारिक पत्र के अनुसार कक्षा 9 वीं तथा 10वीं के तीन विद्यार्थी सहभागिता कर सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये निर्धारित फार्मेट आगामी 6 से 15 जुलाई तक कार्यालय समय में संबंधित जिलों की जिला टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल (डीटीपीसी) में जमा किये जा सकेंगे। प्रतियोगिता में 15 जुलाई शाम 5 बजे तक ही प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी। प्रतियोगिता जिला पर्यटन संवर्द्धधन समिति, जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के समन्वय से होगी। क्विज प्रतियोगिता के संबंध में पर्यटन निगम एवं स्कूल शिक्षा विभाग से जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। 

Wednesday, 6 July 2016

JANSAMPARK NEWS 5-7-16

प्रस्फुटन समिति का शिक्षण व प्रशिक्षण प्रारंभ 

बुरहानपुर | 05-जुलाई-2016
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखण्ड बुरहानपुर में मंगलवार को प्रस्फुटन समिति के शिक्षण/प्रशिक्षण सह शुभारंभ हुआ। इस दौरान जिला समन्वयक डॉ.सुप्रिती यादव ने चयनित प्रस्फुटन समितियों से एक-एक छात्र प्रतिनिधि को पाठयक्रम एवं परिषद के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में जनपद पंचायत बुरहानपुर सीईओ श्री राकेश शर्मा, विकासखण्ड समन्वयक श्री शिवशंकर शर्मा व अमजद खान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें। 
    प्रशिक्षण में जन अभियान परिषद की गतिवधियों के संबंध में छात्र/छात्राओं को जानकारी देते बताया कि दोनो विकासखण्ड में एक साथ प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। साथ ही पूरे प्रदेश में एक साथ उक्त पाठयक्रम को नये स्वरूप में प्रारंभ किया गया। जिसमें विशेष रूप से प्रदत्ता कार्य एवं इन्टरशिप पर विशेष जोर दिया गया ताकि छात्र/छात्राऐं पठन पाठन के साथ विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर विभाग की कार्यशैली से अवगत हो सके। इन विभागों में जायेगें विद्यार्थी जिनमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, किसान कल्याण एवं कषि विकास विभाग, श्रम विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, उद्यानिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग शामिल है।
जिले में 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित 

बुरहानपुर | 05-जुलाई-2016
जिले में 15 अगस्त तक की अवधि बंद ऋतु में मत्सयाखेट निषेध किया गया है। इस अवधि में मत्स्याखेट की रोकथाम, मत्स्याखेट/मत्स्य विक्रय/मत्स्य का परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 की धारा 3(2) के प्रावधानों के विरूद्ध एवं म.प्र. मत्स्य क्षेत्र संशोधन अधिनियिम 5 के तहत उल्लंघन कर्ताओं को 1 वर्ष तक का कारावास या 5 हजार रूपये तक जुर्माना या दोनो से दण्डित किया जाने का प्रावधान है। उन्होने यह भी बताया कि छोटे तालाब या अन्य स्त्रोत जिनका कोई संबंध किसी नदी से नहीं है और जिन्हें निर्दिष्ट जल की परिभाषा के अन्तर्गत नहीं लाया गया है को छोड़कर समस्त नदियों व जलाशयों में बंद ऋतु में मत्स्याखेट पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। सभी नागरिकों को सूचित किया गया है कि प्रतिबंधित अवधि में किसी प्रकार का मत्स्याखेट एवं परिवहन व विक्रय न करें एवं ना ही इन कार्यों में सहयोग दे। इन नियमों के उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
साधारण सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 14 को 

बुरहानपुर | 05-जुलाई-2016
जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे से जिला पंचायत कार्यालय के सभागृह में आयोजित की गई है। यह बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राजाराम पाटीदार की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक में 29 मार्च की गई कार्यवाही पर चर्चा होगी। वहीं कृषि विभाग एवं शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा की जायेगी। खरीफ फसल की तैयारी हेतु खाद बीज की उपलब्धता पर चर्चा होगी तथा शैक्षणिक सत्र 2016-17 की प्रारंभिक तैयारी की समीक्षा। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बसंत कुर्रे ने बताया कि इसी प्रकार सामान्य प्रशासन समिति की बैठक भी 14 जुलाई को दोपहर 3.30 बजे से होगी। इस दौरान वन विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा होगी।
जिले में अभी तक 80 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 

बुरहानपुर | 05-जुलाई-2016
जिले में जारी मौसम में अभी तक 80 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। पिछले 24 घंटो के दौरान बुरहानपुर तहसील में 26 मि.मी. एवं नेपानगर में 27 मि.मी. और खकनार में 22 मि.मी. वर्षा मॉपी गई है। प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमानसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक बुरहानपुर में 72.9 मि.मी, नेपानगर 116 मि.मी. और खकनार में 51 मि.मी. वर्षा ऑकी गई है।

JANSAMPARK NEWS 4-7-16

ग्राम नेर में आज पशुओं के उपचार हेतु शिविर लगेंगा 
बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड अंतर्गत 10 ग्रामों में शिविर हेतु कार्यक्रम जारी 
बुरहानपुर | 04-जुलाई-2016
संचालनालय पशुपालन विभाग निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृषि योजनान्तर्गत जिले में बांझपन निवारण एवं अनुशरण शिविरों आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर बुरहानपुर और खकनार विकासखण्ड के तहत 10 ग्रामों में लगायें जायेंगे। पशु चिकित्सा सेवाऐं उपसंचालक डॉ.एम.के.शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर विशेष रूप से जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित होगें। इसमें पशुओं का निःशुल्क उपचार, टीकाकरण और बांझपन निवारण आदि समस्याओं का पशु चिकित्सा दल द्वारा निराकरण किया जायेगा। उन्होनें बताया कि इसके लिये चिकित्सा दलों का गठन किया गया हैं। यह शिविर प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे।      
यह है दल में शामिल:-
    और इन स्थलों पर लगाये जायेंगे शिविरः- शिविर के सफलतम संचालन के लिये अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो शिविर समाप्त होने के उपरांत किये गये कार्यो की रिर्पोट व जानकारी प्रस्तुत करेंगे।
  • ग्राम नेर में आज 5 जुलाई को बांझपन निवारण एवं 20 जुलाई को अनुशरण शिविर लगाया जायेगा। इसके लिये डॉ.प्रणय तिवारी को शिविर प्रभारी बनाया गया है तथा शिविर में ए.व्ही.एफ.ओ. श्री आर.के.लाड व श्री शकील खान शामिल रहेंगे।
  • वही ग्राम जैनाबाद में 7 जुलाई को बांझपन निवारण शिविर एवं 22 जुलाई को अनुशरण शिविर लगेगा। इसके प्रभारी डॉ. हेमन्त शाह होगें एवं डॉ. अजय रघुवंशी व श्री दिनेश सोलंकी उपस्थित रहेंगे।
  • 8 जुलाई को ग्राम सिरसौदा एवं गोन्द्री में बांझपन निवारण शिविर एवं 23 जुलाई को अनुशरण शिविर लगाया जायेंगा।
  • 11 जुलाई को ग्राम बम्भाड़ा में बांझपन निवारण एवं 26 जुलाई को अनुशरण शिविर आयोजित होगा।
  • 15 जुलाई को ग्राम भोटा में बांझपन निवारण एवं 30 जुलाई को अनुशरण शिविर रहेगा।
  • 11 जुलाई को मेलचुका में बांझपन निवारण एवं 27 जुलाई को अनुशरण शिविर लगाया जायेगा।
  • 15 जुलाई को सांडसखुर्द में बांझपन निवारण एवं 30 जुलाई को अनुशरण शिविर लगेगा।
  • 19 जुलाई को ग्राम महलगुराड़ा में बांझपन निवारण शिविर एवं 5 अगस्त को अनुशरण शिविर लगाया जायेगा।
  • और 20 जुलाई को ग्राम दैय्यत में बांझपन निवारण शिविर एवं 7 अगस्त को अनुशरण शिविर लगाने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया हैं।
लोहारमंडी में शिविर अब 16 जुलाई को आयोजित होगा 
 
बुरहानपुर | 04-जुलाई-2016
राज्य शासन के निर्देशानुसार बुरहानपुर के वार्ड लोहारमंडी में लीज धारकों के पट्टा नवीनीकरण हेतु अब 16 जुलाई को शिविर आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह शिविर 7 जुलाई को आयोजित किया गया था। लेकिन ईद के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए इसे आगे बढ़ा दिया गया है। अधिक जानकारी देते हुए नजूल अधिकारी श्रीमती हेमलता सोलंकी (डावर) ने बताया कि स्थायी पट्टा नवीनीकरण के लिये लोहारमंडी में नजूल ब्लॉक नंबर  09 से 16 तक के लिये आयोजित किया गया है। उन्होनें समस्त पट्टाधारियों से शिविर में नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने हेतु आग्रह किया है।

JANSAMPARK NEWS 2-7-16


ईद का त्यौहार शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनायें 
शांति समिति की बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने की अपील 
बुरहानपुर | 02-जुलाई-2016

 
    आगामी दिनों में मनाये जाने वाले ईद उल फितर पर्व को शांति व सद्भाव के साथ मनाने के उद्देश्य से शनिवार को कलेक्टोरेट सभागृह में शांति समिति की बैठक कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों से अपील की कि इन धार्मिक पर्व को आपसी सद्भाव एवं शांति पूर्वक मनायें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, अपर कलेक्टर श्री एन.पी.नामदेव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, एसडीएम बुरहानपुर श्री शंकरलाल सिंगाडे़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सभी धर्मो के प्रतिनिधि, समिति के सदस्यगण व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
    बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर शांति समिति के सभी सदस्य सक्रिय रहकर कार्य करें। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को शहर में साफ सफाई कराने तथा कहा कि जहां सड़क मरम्मत की आवश्यकता है वहां तत्काल सुधार कार्य कराये जायें। नगर निगम के अधिकारियों को बैठक में निर्देश दिए गए कि शहर में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए आवारा पशुओं पर रोक लगाई जाये। साथ ही फायर बिग्रेड तैयार रखें। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्यौहार के अवसर पर विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, यह सुनिश्चित किया जाये। बैठक में उन्होंने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी आवश्यक इंतेजाम किये जायेंगे। कलेक्टर ने त्यौहार के दौरान स्वास्थ्य विभाग को जिला चिक्तिसालय में 24 घंटे डॉक्टर की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये।
    पुलिस अधीक्षक श्री कुशवाह ने बैठक में कहा कि सभी जिलेवासी शांतिपूर्ण वातावरण में ईद का त्यौहार मनायें। शहर के मुख्य मार्केट में आवागमन प्रभावित ना हो इसके लिये व्यवस्था की जायेंगी। उन्होनें लोक निर्माण विभाग से कहा कि सिंधीबस्ती मार्ग पर त्यौहार के पूर्व मार्ग को लेवल कर ले। ताकि बारिश में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पडे़। नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि नगर निगम द्वारा साफ-सफाई एवं पेयजल सुविधाऐं उपलब्ध करवायी जायेगी। 


प्रशासकीय समिति की बैठक संपन्न 
कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने की योजनाओं की समीक्षा 
बुरहानपुर | 02-जुलाई-2016
 प्रशासकीय समिति की बैठक शनिवार को कलेक्टोरेट सभागृह में कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरीन सिंथिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना, बी.आर.जी.एफ., हॉकर्स झोन, समग्र पोर्टल पर डी-डूप्लीकेशन, स्पर्श अभियान आदि विषयों पर गहनता से समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एन.पी. नामेदव, जनप्रतिनिधिगण, सीएमओ नेपानगर, सीएमओ शाहपुर श्री जे.पी.गुहा, नगर निगम कार्यपालन यंत्री श्री डी.के.पटेल, शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी श्री गणेश दुबे सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  
   बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की निकायवार समीक्षा कर योजना में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। वहीं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक जायजा लिया। कलेक्टर ने अधिकारियों को समग्र पोर्टल पर पेंशन हितग्राहियों के मोबाईल नंबर, फोटो, आधार नंबर अपलोड करवानें के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि आगामी 15 जुलाई के पूर्व इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण कर लें। जिससें कि पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें। श्रीमती सिंथिया ने निकायों से व्यक्तिगत शौचालय और घर-घर कचरा एकत्र करने संबंधी की जानकारी भी प्राप्त की।

हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी परीक्षाऐं तीन केन्द्रों पर होगी आयोजित 
परीक्षाओं को सुचारू रूप से संचालन के लिये कलेक्टर ने किया निरीक्षण दल गठित 
बुरहानपुर | 02-जुलाई-2016
जिले में माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा/हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक पाठ्यक्रम द्वितीय अवसर परीक्षा-2016 आयोजित की गई है। 
इन केन्द्रों में परीक्षा आयोजित होगी
    जिले में शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय बुरहानपुर और शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल खकनार में परीक्षा संचालित होगी। जिसमें हायर सेकेण्डरी पूरक परीक्षा 4 जुलाई को, हाईस्कूल पूरक परीक्षा (दो विषय) 5 जुलाई से 15 जुलाई तक और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम द्वितीय अवसर 5 जुलाई से 13 जुलाई तक प्रातः 8.30 बजे से 11.30 बजे निर्धारित की गई है।
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया परीक्षाओं को सुचारू रूप से संचालन की समुचित व्यवस्था, सामूहिक नकल अथवा परीक्षाओं में विघ्न डालने संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं परीक्षाओं में नकल की दुष्प्रवृत्ति को रोकने और परीक्षार्थियों को नकल कराने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिये परीक्षा केन्द्रों का विशेष प्रशासनिक नियंत्रण रखने के लिये परीक्षाओं के समाप्ति तक निरीक्षण दल गठित किया है।
यह है दल में शामिल :-
  • कलेक्टर ने शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय एवं शासकीय कन्या उ.मा.वि. बुरहानपुर के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शंकरलाल सिंगाडे, तहसीलदार बुरहानपुर श्री प्रेमसिंह सिसोदिया व कोतवाली थाना प्रभारी श्री प्रदीप वाल्टर व को नियुक्त किया है।
  • और शासकीय उत्कृष्ट हा. सेकेण्डरी स्कूल खकनार के लिये तहसीलदार खकनार श्री दिवाकर सूलिया एवं थाना प्रभारी खकनार श्री शमशेर पटेल परीक्षा केन्द्रों का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।
जिले में प्री-पॉलीटेक्निक टेस्ट-2016 की परीक्षा आज 

बुरहानपुर | 02-जुलाई-2016
प्रोफेशनल एग्जॉमिशन बोर्ड भोपाल द्वारा जिले में प्री-पोलीटेक्निक टेस्ट (पी.पी.टी.) 2016 की ऑनलाईन परीक्षा आज 3 जुलाई को दो केन्द्रों पर तीन सत्रों में आयोजित की गई है। इस दौरान परीक्षा प्रथम सत्र प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरा सत्र दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक और तीसरा सत्र दोपहर 3 बजे से सायंकाल 5 बजे तक संचालित होगी। 
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन हेतु परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा समाप्ति तक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसमें परीक्षा केन्द्र शासकीय जीजामाता पोलीटेक्निक कॉलेज में संयुक्त कलेक्टर श्री के.आर.बडोले को प्रशासनिक आब्जर्वर का दायित्व सौंपा हैं। इसी प्रकार ठा.शिवकुमारसिंह मेमोरियल इंजिनियरिंग कॉलेज झिरी के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री शंकरलाल सिंगाडे़ को प्रशासनिक आब्जर्वर बनाया है। वहीं ठा.शिवकुमारसिंह मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज झिरी एवं शासकीय जीजामाता पोलीटेक्निक महाविद्यालय बुरहानपुर हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे. एल. रघुवंशी को सहायक समन्वयक बनाया गया है। इसी प्रकार आब्जर्वर शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सुशील सोमवंशी व व्याख्याता श्री अनिल शाह और तकनीकि आब्जर्वर एडीआईओ श्री दीपक बावस्कर व ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री आशीष गुप्ता रहेंगे।

Saturday, 2 July 2016

JANSAMPARK NEWS 1-7-16

शांति समिति की बैठक आज 

बुरहानपुर | 01-जुलाई-2016
जिले में आगामी 6 जुलाई को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाना है। उक्त त्यौहार के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनायें रखने के लिये आज 2 जुलाई को सायंकाल 4 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक कलेक्टोरेट सभागृह में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया की अध्यक्षता में संपन्न होगी। यह जानकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री शंकरलाल सिंगाडे़ ने दी। 
कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने ग्राम दर्यापुर, डोंगरगांव, बोदरली एवं फोफनार का किया दौरा 
बोदरली एवं फोफनार सेक्टर अंतर्गत पंचायतों की कि गहनता से समीक्षा, ग्रामों में नियमित वानरसेना और निगरानी समिति मॉनीटरिंग करें 
बुरहानपुर | 01-जुलाई-2016
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने शुक्रवार को बुरहानपुर विकासखण्ड के अंतर्गत ग्रामों का दौरा किया। उन्होंने सर्वप्रथम ग्राम पंचायत दर्यापुर पहुंचकर सचिव से समग्र पोर्टल पर आधार सिडींग, मनरेगा, इंदिरा आवास, शौचालय निर्माण, वृक्षारोपण एवं कपिलधारा योजना की गहन समीक्षा की। जिसके बाद कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ग्राम डोंगरगांव पहुंची यहां पर उन्होनें पोर्टल पर आधार सिडींग कार्य में तेजी लाने के निर्देश सचिव को दिये। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री शंकरलाल सिंगाडे़, जनपद पंचायत बुरहानपुर सीईओ श्री राकेश शर्मा, श्री प्रवीण गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
बोदरली एवं फोफनार सेक्टर के तहत पंचायतवार की समीक्षा
    ग्राम बोदरली एवं फोफनार सेक्टर के तहत आयोजित पंचायतों की बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने समस्त पंचायत सचिवों को समग्र पोर्टल पर शत-प्रतिशत आधार सिडींग करने के निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि पोर्टल पर पात्र हितग्राहियों के मोबाईल नंबर, फोटो, आधार नंबर अपलोड के कार्य में तेजी लायें। यह कार्यवाही आगामी 15 जुलाई के पहले पूर्ण कर लें। ताकि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें। इसी प्रकार उन्होनें इंदिरा आवास, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं का समीक्षात्मक जायजा लिया। बैठक में समस्त पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, एडीओ आदि उपस्थित रहें। इस दौरान कलेक्टर ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत जसोंदी, तारापाटी एवं चिल्लारा के सचिवों को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश जनपद पंचायत सीईओ को दिये।
नियमित वानरसेना और निगरानी समिति के सहयोग से मॉनीटरिंग करें
    कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने ग्रामों में गठित वानरसेना एवं निगरानी समिति के माध्यम से नियमित रूप से खुले में शौच बंद करने मॉनीटरिंग करने के निर्देश संबंधित नोडल अधिकारियों एवं सचिवो को दिये। उन्होनें नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीणों को अपने घरों में शौचालय निर्माण कराकर उसका उपयोग कराने हेतु प्रेरित करें। उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायें। साथ ही उन्हें खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारें में बतायें। ताकि वे खुले में पूर्णरूप से शौच करना बंद करें।



JANSAMPARK NEWS 30-6-16

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नियमों में संशोधन 

बुरहानपुर | 30-जून-2016
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के नियमों में सरकार ने संशोधन किया है। नये संशोधन के अनुसार ‘‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना‘‘ जिसकी वार्षिक प्रिमीयम 330 रूपये है। ऐसे प्रकरणों में योजना का लाभ लेने वाले व्यक्ति का नवीन नामांकन लेने के 45 दिवस के भीतर प्राकृतिक व बिमारी से मृत्यु हो जाने पर प्रकरणों में नामीनी को बीमा क्लेम का भुगतान नहीं किया जा सकेगा। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री महेश कुमार मित्तल ने बताया कि हितग्राही को योजना का लाभ नामांकन के 45 दिवस के पश्चात ही प्राप्त होगा, लेकिन दुर्घटना से हुई मृत्यु को इस धारणाधिकार परिच्छेद के दायरे से बाहर रखा गया है। यह संशोधन 1 जून 2016 से प्रभावशील  हो गया है। 
जिले में अभी तक 29.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 

बुरहानपुर | 30-जून-2016
जिले में जारी मौसम में अभी तक 29.7 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। पिछले 24 घंटो के दौरान बुरहानपुर तहसील में 7 मि.मी. एवं नेपानगर में 01 मि.मी. और खकनार में 2 मि.मी. वर्षा मापी गई है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमानसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक सर्वाधित वर्षा 43 मि.मी. नेपानगर और सबसे कम 9 मि.मी. खकनार में तथा 37 मि.मी. वर्षा बुरहानपुर में आकी गई है। 
जिले में अमानक बीज एवं उर्वरक तत्काल प्रतिबंधित 
बीज क्रय-विक्रय, भण्डारण व परिवहन हेतु प्रतिबंध आदेश जारी 
बुरहानपुर | 30-जून-2016
जिले में कृषि विभाग द्वारा गत दिवस आदिम जाति सेवा सहकारी समिति ईच्छापुर से उर्वरक और कृणाल कृषि केन्द्र खकनार से मक्का बीज के नमूने लिये गये थे। प्रयोग शाला में परीक्षण उपरांत उर्वरक एवं बीज अमानक स्तर के पाये गये। 
   किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने संबंधित फर्म के विरूद्ध प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते कार्यवाही की है।
इन्हें किया प्रतिबंधित
  • पाटीदार सीड्स प्रा.लि. का मक्का बीज की किस्म-पाटीदार-553 व लाट एवं बैच नंबर PSPL-16.5001 है।
  • एग्रो फास्फेट लि. का उर्वरक SSP 16% लाट एवं बैच नंबर PGI है।
  • इफको कंपनी का उर्वरक DAP18:46 लाट एवं बैच नंबर FEB/2016 को जिले में क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा परिवहन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया हैं।  
आंगनवाड़ी की सेवाओं की गुणवत्ता बढाने के लिये चलेगा अभियान 
आंगनवाड़ी चलो अभियान 15 जुलाई से 
बुरहानपुर | 30-जून-2016
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया के निर्देशानुसार जिले में एकीकृत बाल विकास सेवा कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार सेवाओं की गुणवत्ता बढाने के उद्देश्‍य से आगामी 15 से 22 जुलाई 2016 तक आंगनवाडी चलो अभियान का आयोजन सभी आंगनवाडी केन्द्रों में किया जायेगा। उक्त जानकारी अब्दुल गफ्फार जिला कार्यक्रम अधिकारी बुरहानपुर ने देते हुए बताया की अभियान की तैयारी के लिए सभी परियोजना अधिकारीयों और पर्यवेक्षकों निर्देशित किया गया हैं। अभियान की तैयारी के लिये परियोजना स्तर एवं सेक्टर स्तर पर आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के प्रशिक्षण भी आयोजित किये जावेगें।
अभियान का उद्देश्य
   आंगनवाडी की सेवाओं का प्रचार-प्रसार, आंगनवाडीयों में शत-प्रतिशत पात्र बच्चों/माताओं और किषोरी बालिकाओं का पंजीयन, हितग्राहीयों की उपस्थिति, आंगनवाडी केन्द्रों को आकर्षक और वायब्रेंट बनाना, आंगनवाडी में दी जा रही सेवाओं में गुणात्मक सुधार, 5 से 6 वर्ष आयु समूह के बच्चों को स्कूल में दर्ज कराना, 3 से 5 आयु समूह के बच्चों को आंगनवाडी में लाना संबंधी गतिविधियां की जायेगी।
यह होगी गतिविधियां
   जिले में 15 जुलाई के पूर्व वातावरण निर्माण एवं जनसमुदाय को जोड़ने के लिये आंगनवाडी केन्द्रों पर रैलीयां निकाली जायेंगी। वहीं वृक्षारोपण एवं खेल प्रतियोगिता होगी। 16 जुलाई को आंगनवाडी की साफ-सफाई तथा सजावट, 18 जुलाई को बाल आमंत्रण एवं आंगनवाडी केन्द्रों पर बच्चों का सम्मान, 19 जुलाई को बच्चों की प्रतियोगिताऐं, 20 जुलाई को मंगल दिवस के अन्तर्गत जन्मदिवस का समारोह पूर्वक आयोजन किया जायेगा। 21 जुलाई को अभिभावकों की प्रतियोगिताऐं होगी तथा 22 जुलाई को बाल सभाओं का आयोजन होगा। 

 
 
आधार पंजीयन में लापरवाही करने पर मशीन जप्त 
 
बुरहानपुर | 30-जून-2016
जिले में आधार पंजीयन की गति कम होने के कारण कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने नाराजगी प्रकट करते हुए वेण्डरों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश समय सीमा बैठक में दिये थे। अनुविभागीय अधिकारी नेपानगर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान तथा ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री आशीष गुप्ता को धुलकोट में वेण्डर द्वारा गलत जानकारी देने पर जांच हेतु भेजा गया था। जांच दल द्वारा धुलकोट के वेण्डर गौरव राठौर की उपस्थिति की जांच उसके द्वारा बताये गये स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय धुलकोट में की गई। लेकिन जांच में पाया गया कि श्री राठौर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय धुलकोट में उपस्थित ही नही था। जबकि वेण्डर द्वारा दूरभाष पर प्रतिदिन उक्त विद्यालय में उपस्थिति की सूचना दी जा रही थी। अनुविभागीय अधिकारी श्री मुजाल्दा के निर्देशानुसार दल द्वारा गुरूवार को वेण्डर को आवंटित आधार मशीन जप्त की गई तथा जप्त मशीन को जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी में जमा कराया गया है। कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने निरंतर वेण्डरों के कार्यो की समीक्षा के निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही बरतने वाले वेण्डरों के विरूद्ध सतत् कार्यवाही की जाये।

JANSAMPARK NEWS 29-6-16

मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे युवाओं से सीधा संवाद 
जुलाई माह में सभी संभाग और जिलों में होगा सीधा संवाद कार्यक्रम 
बुरहानपुर | 29-जून-2016
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। जुलाई माह में सभी संभाग और जिलों में इस कार्यक्रम के जरिये जहाँ युवाओं को राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जायेगी वहीं भविष्य के नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित की जायेगी। संवाद कार्यक्रम में व्यक्तित्व और केरियर निर्माण के मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञ आमंत्रित किये जायेंगे। युवाओं से मुख्यमंत्री के इस सीधे संवाद की कडी को निरंतर रखने के लिए एक मोबाइल एप भी तैयार किया जा रहा है। युवाओं से संवाद के इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में सभी संभागीय मुख्यालय और जिलों के युवाओं के साथ संवाद किया जायेगा।
    मुख्यमंत्री युवा संवाद में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, उच्च शिक्षा, महिला-बाल विकास, खेल एवं युवा कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण, आदिम-जाति कल्याण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग की भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम के लिए राज्य-स्तर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। संभाग और जिलों में इसके लिए कमिश्नर और कलेक्टर नोडल अधिकारी होंगे। यह कार्यक्रम एक दिवसीय होगा। कार्यक्रम में 18 से 35 वर्ष आयु समूह के युवा शामिल किए जायेंगे। इसमें 50 प्रतिशत युवतियाँ होंगी। युवा संवाद कार्यक्रम में संभाग के प्रत्येक जिले से लगभग एक हजार युवा शामिल होंगे। सभी वर्ग और सभी विकासखण्ड के युवाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम पूर्वान्ह में 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा जाएगा। संवाद दो-सत्र डेढ़-डेढ़ घंटे के होंगे। स्थानीय सक्सेस स्टोरी का प्रस्तुतिकरण, फिल्में और युवाओं को प्रेरित करने की गतिविधियाँ संवाद कार्यक्रम में दिखलायी जायेंगी। द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का सम्बोधन होगा और युवा उनसे सीधे संवाद करेंगे। ‘‘आगे आएं लाभ उठाएं‘‘ पुस्तक से युवाओं से संबंधित योजनाओं पर अलग से पुस्तक प्रकाशित कर युवाओं को वितरित की जाएगी।
     कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल और प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। व्यक्तित्व निर्माण और केरियर मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। युवा संवाद में संभाग के जिलों के सफल युवा उद्यमियों, विभिन्न प्रतियोगियों एवं महाविद्यालयीन परीक्षाओं में मेरिट में आने वाले युवाओं के साथ ही जिले, प्रदेश और देश में उपलब्धियाँ हासिल करने वाले युवाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग करवाई जायेगी। इसे संभाग और जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों एवं महाविद्यालयों में दिखाया जायेगा। विभाग के अलावा बैंक आदि संस्थाओं की भागीदारी भी इसमें होगी।
जिले में अभी तक 26.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 

बुरहानपुर | 29-जून-2016
जिले में जारी मौसम में अभी तक 26.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। पिछले 24 घंटो के दौरान बुरहानपुर तहसील में 2.5 मि.मी. एवं नेपानगर में 16 मि.मी. वर्षा मापी गई है। सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमानसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 42 मि.मी. नेपानगर और सबसे कम 7 मि.मी. खकनार में तथा 30 मि.मी. वर्षा बुरहानपुर में आकी गई है।
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत अब 31 जुलाई को अजमेर जायेंगे वृद्धजन 

बुरहानपुर | 29-जून-2016
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में पूर्व निर्धारित यात्रा में बदलाव किया गया है। अब अजमेर तीर्थ-दर्शन के लिए बुरहानपुर से 22 जून के बदले 31 जुलाई को ट्रेन रवाना होगी। उल्लेखनीय है कि बुरहानपुर से अजमेर के लिए जाने वाली ट्रेन में बुरहानपुर से 96, खण्डवा के 60, खरगोन 70, बड़वानी 30, भोपाल 276, सीहोर 72, रायसेन 62, विदिशा 78, राजगढ़ 55, होशंगाबाद 27, ग्वालियर 74, दतिया 14, भिंड 34 और मुरैना से 20 यात्री रवाना होंगे। 
जिले में आधार पंजीयन हेतु ऑपरेटर शीघ्र संपर्क करें 

बुरहानपुर | 29-जून-2016
जिले में ई-गवर्नेंस सोसायटी बुरहानपुर को आधार पंजीयन के कार्य हेतु ऑपरेटरों की आवश्यकता है। ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री आशीष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आधार पंजीयन के लिये ऑपरेटरों को टेबलेट उपलब्ध कराये जायेगें। पंजीयन का कार्य करने हेतु इच्छुक आवेदक जल्द से जल्द संयुक्त जिला कार्यालय ई-गवर्नेंस सोसायटी से विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।
पट्टों के नवीनीकरण हेतु शिविर प्रतापपुरा में आज 

बुरहानपुर | 29-जून-2016
बुरहानपुर शहरी क्षेत्रों में पूर्व वर्षो में 30 वर्षों की अवधि के लिये स्थायी नजूल भूमि के भूखण्ड आवासीय एवं व्यवसायिक प्रयोजन के लिये पट्टे पर दिये गये थे। जिनमें से अधिकांश पट्टों की समयावधि वर्ष 1994 में समाप्त हो चुकी है। शासन के निर्देशानुसार इसी कड़ी में बुरहानपुर के वार्ड प्रतापपुरा में लीज धारकों के पट्टा नवीनीकरण हेतु शिविर आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी नजूल अधिकारी श्रीमती हेमलता सोलंकी (डावर) ने दी। उन्होंने बताया कि स्थायी पट्टा नवीनीकरण के लिये आज 30 जून को शासकीय प्राथमिक शाला भवन (तारवाला हाईस्कूल), गौशाला के समीप प्रतापपुरा में शिविर लगाया जायेगा। यह शिविर प्रातः 11 बजे से सायंकाल 5 बजे तक संचालित होगा। शिविर में समस्त नजूल न्यायालय का स्टॉफ उपस्थित रहेगा। उन्होनें समस्त पट्टाधारियों से शिविर में नवीनीकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने हेतु अनुरोध किया है।  
स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक संपन्न 
कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने समीक्षा कर दिये व्यापक दिशा-निर्देश 
बुरहानपुर | 29-जून-2016
स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की गहनता से समीक्षा करते हुए अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित जिला प्रमुखों को दिये। 
शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव करवायें
    कलेक्टर ने एम.सी.टी.एस. सॉफ्टवेयर में दर्ज जानकारियों की समीक्षा करते हुए कम डिलेवरी कराने वाले शासकीय चिकित्सालयों की जांच कर आगामी समय सीमा बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होनें कहा कि जिले में शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराया जाना सुनिश्चित करें। यदि होम डिलेवरी की स्थिति पायी जाती है तो संबंधित आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जायें, साथ ही बच्चों एवं महिलाओं के टीकाकरण, परिवार नियोजन कार्यक्रम, अंधत्व निवारण कार्यक्रम, कुष्ठ निवारण कार्यक्रम आदि योजनाओं की गहनता से समीक्षा की गई। पोषण पुर्नवास केन्द्रों में बच्चों की भर्ती तथा अनियमितताओं के संबंध में नाराजगी जताते हुए 15 दिवस में व्यवस्थाऐं सुधार करने के निर्देश देते हुए उन्होनें कहा कि यदि समयावधि में सुधार नही होता तो महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक एवं एनआरसी प्रभारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा
    बैठक में कलेक्टर श्रीमती सिंथिया ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए तीन दिवस में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण कर अनन्तिम सूची जारी करने के निर्देश देते हुए आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के वजन में कमी तथा हितग्राहियों की संख्या में कमी को दूर करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने लाड़ली लक्ष्मी योजनान्तर्गत केवल 10 प्र्रतिशत उपलब्धि होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी 15 दिवसों में अनुपातिक लक्ष्यपूर्ति करवाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने यह भी दिये निर्देश
  •     आंगनवाड़ी के सभी बच्चों का आधार कार्ड 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से बनवाने।
  •     आंगनवाड़ी केन्द्रों में किचन गार्डन विकसित करने।
  •     आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण आहार की गुणवत्ता सुनिश्चित करने।
  •     ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त करने के कार्य में सहयोग करने।
  •     मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रकरणों की व्यक्तिवार समीक्षा करने।
  •     अस्पताल में जन्म के साथ ही प्रमाण पत्र जारी करने।
  •     महिला स्वास्थ्य शिविरों के अंतर्गत स्तन केंसर एवं निःसंतान महिलाओं की जांच हेतु विशेष व्यवस्था करने।
  •     एस.एन.सी.यू. में बच्चों को एन्टीबायोटिक्स के कम उपयोग करने।
  •     आशा कार्यकर्ताओं को पात्रतानुसार नियमित मानदेय भुगतान करने।
  •     और डायरिया एवं माहमारी नियंत्रण हेतु काम्बेट टीम गठित करने के निर्देश दिये।


JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...