| शासकीय सेवकों की जाँच-उपचार के लिये 16 अस्पतालों को मिली मान्यता | ||||||||||||||||
| बुरहानपुर | 24-सितम्बर-2016 | ||||||||||||||||
राज्य शासन ने शासकीय सेवकों एवं उनके परिवार के आश्रित सदस्यों की जाँच और उपचार के लिये 8 अस्पताल को नवीन मान्यता और 4 की मान्यता अवधि में वृद्धि की है। नवीन मान्यता प्राप्त अस्पतालों में ग्लोबल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ग्वालियर, सिद्धांता रेडक्रॉस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भोपाल, सिटी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर जबलपुर, न्यू पाण्डे हॉस्पिटल होशंगाबाद, सर्वोत्तम हॉस्पिटल भोपाल, जे.के. हॉस्पिटल भोपाल, भण्डारी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर इंदौर (फर्टिलाइजेशन के लिये) और ओम हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर भोपाल शामिल हैं।
मान्यता-वृद्धि वाले अस्पताल हैं- भण्डारी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर इंदौर (कैंसर, रेडियोथेरेपी), चिरायु हेल्थ मेडिकेयर भोपाल, मेयो हॉस्पिटल भोपाल और सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ भोपाल। मान्यता प्राप्त निजी अस्पताल शासकीय कर्मचारियों और आश्रित परिवार सदस्यों से पंजीयन शुल्क नहीं लेंगे और चिकित्सालय में निर्धारित पैकेज दरों की रेट-लिस्ट प्रदर्शित करेंगे। निर्धारित दरों से अधिक शुल्क लेने, परीक्षण संबंधी सुविधाएँ मानक-स्तर की न पाये जाने और किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर मान्यता समाप्त कर दी जायेगी। चिकित्सालय में उपचार और परीक्षण करवाने पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति निर्धारित दरों पर होगी। इससे महँगी चिकित्सा या परीक्षण होने पर शेष राशि का भार शासकीय सेवक द्वारा स्वयं वहन किया जायेगा।
|
Sunday, 9 October 2016
बुरहानपुर | 24-सितम्बर-2016
बुरहानपुर | 22-सितम्बर-2016
| कमिश्नर श्री दुबे ने छात्रावास, आश्रम व आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण | ||||||||||||
| बुरहानपुर | 22-सितम्बर-2016 | ||||||||||||
संभागायुक्त इंदौर संभाग श्री संजय दुबे ने गुरूवार को बुरहानपुर जिले के खकनार विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर वहां संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र, छात्रावास, आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केन्द्र झिरी में बच्चों के पोषण आहार की जांच की तथा बच्चों के लिए आंगनवाड़ी में उपलब्ध दवाईयां एवं टोनिक की उपलब्धता देखी। कमिश्नर श्री दुबे ने आंगनवाड़ी में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी प्रकट की। उल्लेखनीय है कि झिरी की आंगनवाड़ी में 60 बच्चों के नाम दर्ज है, जिनमें से मात्र 22 बच्चे उपस्थित थे। उन्होंने जिला महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ायें। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाये क्योंकि यदि कुपोषित बच्चों को आंगनवाड़ी में नियमित रूप से पोष्टिक आहार दिया जाये तो उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती करने की आवश्यकता ही नही होगी। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बसंत कुर्रे, एसडीएम श्री सपकाले व तहसीलदार श्री मुकेश काशिव सहित विभिन्न जिला अधिकारी मौजूद थे।
कन्या आश्रम चांदनी व भातखेड़ा का किया दौरा, बच्चों से कराये सवाल
कमिश्नर श्री दुबे ने आदिवासी कन्या आश्रम चांदनी का औचक निरीक्षण कर वहां बच्चों से गणित के भिन्न के सवाल कराये, जिन्हें कुछ ही बच्चें कर पाये, जिस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की तथा कक्षा अध्यापक व विकासखण्ड समन्वयक से भी सवाल कराये, जिनके सही जवाब वे भी नही दे पाये। उन्होंने उपस्थित छात्राओं से चर्चा कर भोजन, गणवेश, व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।कमिश्नर श्री दुबे ने आवासीय कन्या शिक्षा परिसर भातखेड़ा का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां अध्ययनरत छात्राओं से पूछताछ कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली, कुछ छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षक द्वारा छात्राओं से खाना बनवाने की शिकायत की तथा उनके पालको ने छात्राओं को गणवेश न दिये जाने के बारे में कमिश्नर श्री दुबे को बताया। उन्होंने अधीक्षक एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सख्त हिदायत दी कि छात्राओं से किसी भी स्थिति में छात्रावास का खाना न बनवाया जाये, बल्कि इसके लिए नियुक्त कर्मचारियों से ही यह कार्य कराया जाये। श्री दुबे ने अधीक्षक को निर्देश दिए कि छात्राओं के लिए प्राप्त आवंटन तथा उसके व्यय की स्पष्ट जानकारी छात्राओं के पालकों को देते हुये पादर्षिता के साथ कार्य करें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि छात्रावास में कोई भी शिकायत या परेशानी होने पर वे सीधे कलेक्टर या कमिश्नर को पत्र लिखकर जरूर शिकायत करें, जिस पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी।
नेपानगर तहसील व लोकसेवा केन्द्र का किया निरीक्षण
कमिश्नर श्री दुबे ने नेपानगर तहसील कार्यालय व एसडीएम कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर राजस्व अभिलेखो का परीक्षण किया तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को राजस्व प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण की हिदायत दी। कमिश्नर श्री दुबे ने लोकसेवा केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया तथा केन्द्र के नवनिर्मित भवन में वर्षा के पानी के रिसाव को रोकने के लिए कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए।
|
बुरहानपुर | 21-सितम्बर-2016
| संभागायुक्त श्री दुबे आज विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेगें | ||||||||||||
| बुरहानपुर | 21-सितम्बर-2016 | ||||||||||||
इंदौर संभागायुक्त श्री संजय दुबे आज जिले के प्रवास पर रहेगें। वे कलेक्ट्रेट सभागृह में प्रातः 9 बजे समीक्षा बैठक लेगें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहेगें। बैठक में श्री दुबे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, उजाला योजना, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की समीक्षा, स्वच्छ भारत मिशन समीक्षा, सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करेगें। इसके बाद श्री दुबे खकनार व नेपानगर क्षेत्र का भ्रमण कर निर्माण कार्यो का निरीक्षण करेगें।
|
बुरहानपुर | 20-सितम्बर-2016
| जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज | ||||||||||||||||
| बुरहानपुर | 20-सितम्बर-2016 | ||||||||||||||||
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में कलेक्टर श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सिविल सर्जन, समस्त कार्यक्रम अधिकारी, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर मेडिकल ऑफिसर, डीपीएम, बीपीएम, सुपरवाइजर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर जानकारी लेकर बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।
|
बुरहानपुर | 19-सितम्बर-2016
| नेपानगर जनसंवाद कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री श्री जैन ने सुनी ग्रामीणों की समस्याऐं |
| निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश |
| बुरहानपुर | 19-सितम्बर-2016 |
सोमवार को नेपानगर में मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस चन्द्र जैन की उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होनें जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिये। सर्वप्रथम उन्होनें कन्याओं का पूजन कर लाड़ली लक्ष्मी के प्रमाण पत्र वितरित कियें। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिला हितग्राहियों को गैस कनेक्शन व गैस चूल्हे वितरित भी किये। जनसंवाद कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, महापौर श्री अनिल भोंसले, नगर पालिका परिषद नेपानगर की अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बसंत कुर्रे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।
प्रभारी मंत्री श्री जैन ने हितग्राहियों को दी सहायता
नेपानगर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन ने ग्रामीणों को आवासीय भूमि के पट्टे वितरित किये। साथ ही स्कूली बच्चों को साइकिल भेंट की। जनसंवाद कार्यक्रम में उर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री पारसचन्द्र जैन ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत लक्ष्मीबाई, मनाबाई, यमुनाबाई, गीरजा बाई, सोना रतन, बनीबाई, गंगाबाई एवं अन्य हितग्राहियों को गैस कनेक्शन भी वितरित किये। |
JANSAMPARK NEWS 18-9-16
| खकनार के जनसंवाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री जैन ने ग्रामीणों को वितरित की सहायता | ||||||||
| - | ||||||||
| बुरहानपुर | 18-सितम्बर-2016 | ||||||||
मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने खकनार के सामुदायिक भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनका मौके पर ही अधिकारियों के माध्यम से निराकरण करवाया। इस दौरान उन्होंने उज्जवला योजना के अंतर्गत महिला हितग्राहियों को गैस कनेक्शन व गैस चूल्हे वितरित किये। कार्यक्रम में महापौर बुरहानपुर श्री अनिल भोंसले, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राजाराम पाटीदार, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री विजय गुप्ता एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बाई सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद थे।
प्रभारी मंत्री श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार पंडित दिनदयाल उपाध्याय के आदर्षो पर चलकर समाज के सबसे पिछडे़ एवं गरीब वर्ग के व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होनें कहा कि प्रदेश की सिंचाई क्षमता 10 वर्ष पूर्व 8 लाख हेक्टेयर थी, जो कि अब बढ़कर 36 लाख हेक्टेयर हो गई है। जिसे बढ़ाकर कुछ ही वर्षो में 50 लाख हेक्टेयर वर्ग करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष पूर्व तक प्रदेश में सड़को एवं बिजली की स्थिति बहुत खराब थी। प्रदेश सरकार ने बिजली का उत्पादन बढ़ाकर प्रदेश को बिजली कटोती से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा कि किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आया है। नेपानगर खकनार क्षेत्र के जिन किसानों को सोयाबीन फसल क्षति का मुआवजा अभी तक नही मिल सका है उन्हें प्रभारी मंत्री श्री जैन ने 1 सप्ताह में मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गुप्ता अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से देश में सबसे अधिक कृषि विकास दर मध्यप्रदेश की होने के कारण लगातार 4 वर्ष तक प्रदेश को कृषि कर्मण आवार्ड मिल चुका है। उन्होंने कहा कि पहले मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था लेकिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हुये प्रयासों से मध्यप्रदेश अब विकसित प्रदेशों की श्रेणी में गिना जाने लगा है।
इन्हें दी गई सहायता
जनसंवाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री पारस जैन ने विभिन्न ग्रामीणों को आवासीय भूमि के पट्टे वितरित किये, इनमें संतोष, तेजराम, सुरेश, किशोरीलाल, धनोरा बाई, किशोर, अर्जून, मनोज, व शांतिलाल शामिल है। प्रभारी मंत्री श्री जैन ने लाड़ली लक्ष्मी योजना संबधी प्रमाण पत्र जिन बालिकाओं को वितरित किए उनमें कृतिका, जिनत, राजश्री, व आशिया शामिल है। कार्यक्रम में श्रीमती पानू बाई, सालिनी नामदेव, रेणू बाई, एवं प्रहलाद को सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबंधी स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। इसके अलावा पशुपालन विभाग द्वारा 80 प्रतिशत अनुदान पर कड़कनाथ मुर्गी के चुजे श्री कैलाश, रतीलाल व अशोक को प्रदान किये गये। श्रीमती जनाबाई उर्फू सोहन लाल को कृषि विभाग द्वारा जलकुप खनन के लिए 25-25 हजार रूपये के अनुदान के चेक भी प्रभारी मंत्री श्री जैन ने वितरित किये। जिन महिलाओं को गैस चूल्हे वितरित किये गये उनमें श्रीमती हसनूर, तरवी, संगीता यादव, सुनिता पांगे, सोमकली बाई, मीरा बाई व सागर बाई, शामिल है।
|
बुरहानपुर | 17-सितम्बर-2016
| उर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जैन आज आयेगें | ||||||||
| बुरहानपुर | 17-सितम्बर-2016 | ||||||||
प्रदेश के उर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारस चन्द्र जैन 18 एवं 19 सितम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 17 सितम्बर को 5 बजे पंजाब मेल से भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 10.30 बजे बुरहानपुर पहुंचेंगे। मंत्री श्री जैन 18 सितम्बर को प्रातः 9 बजे विश्राम गृह में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10 बजे बुरहानपुर से प्रस्थान कर 11 बजे खकनार पहुंचेंगे। यहां पर वे जनसंवाद एवं समस्या समाधान शिविर में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे उर्जा मंत्री श्री जैन ग्राम नावरा में आयोजित जनसंवाद एवं समस्या समाधान शिविर में हिस्सा लेंगे। 18 सितम्बर को रात्रि विश्राम वे नेपानगर सर्किट हाउस में करेंगे।
19 सितम्बर को उर्जा मंत्री श्री पारस चन्द्र जैन प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। 11 बजे नेपानगर में जनसंवाद एवं समस्या समाधान शिविर, दोपहर 3 बजे बोरीबुजुर्ग (धुलकोट) में जनसंवाद एवं समस्या समाधान शिविर में उर्जा मंत्री श्री पारसचन्द्र जैन शामिल होंगे। इसके उपरांत मंत्री श्री जैन रात्रि 8.50 पर मंगला एक्सप्रेस द्वारा बुरहानपुर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
JANSAMPARK NEWS 30-08-18
dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...
-
जिला जनसंपर्क बुरहानपुर द्वारा प्रस्तुत हैं अनिल गोयल की बेटी के महत्व का सन्देशा देते ख़त ,,,,,,,,,,,,,,,,,,, जिला जनसंपर्क अधिकारी बुर...
-
नये ब्लॉग में आपका स्वागत हें.इस ब्लॉग का उद्येश्य समस्त जिले वासियों को प्रदेश सरकार की महत्वकांशी एवं जन हितेषी योजनाओ की जानकारी उपलब्ध ...
-
जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को दी कार्यक्रमों में सभी नागरिक...