Friday, 18 July 2014

JANSAMPARK NEWS 18-7-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाये व ईट भट््टें जप्त किये जाये-श्री अवस्थी
कलेक्टर ने खकनार विकासखण्ड क्षेत्र भ्रमण में अनियमितताओं पर बरती सख्ती
बुरहानपुर /18 जुलाई/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने शुक्रवार को खकनार विकासखण्ड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। उन्होनें इस दरम्यान रतागढ़ ग्राम में शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाने व ईट भट््टों को जप्त करने हेतु निर्देश तहसीलदार को दिये है। कलेक्टर को ग्रामवासियों ने बताया कि यह अतिक्रमण व ईट भट्टें लक्ष्मण किशोरी और दुलीचंद पृृथ्वीराज के है। कलेक्टर ने तहसीलदार से कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। इस हेतु अतिक्रमणकारियों के विरूद्ध राजस्व अधिनियम तहत कार्यवाही भी की जावे। कलेक्टर ने हैदरपुर ग्राम में भी स्कूल के सामने अतिक्रमण को देखकर नाराज हुए। उन्होनें ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव व पटवारी को बुलाकर नक्शा देखा। जिसमें यह भूमि शासकीय मद में दर्ज है। उन्होनें एसडीएम व तहसीलदार से कहा कि गोबर के ढेर लगाकर अतिक्रमण करने वाले से भूमि रिक्त करायी जाये। यदि अतिक्रमण नहीं हटाते है तो राजस्व अधिनियम की धारा 148 के तहत कार्यवाही की जायें। उन्होनें कहा कि दोनो भूमि अतिक्रमण से मुक्त होने पर ग्राम पंचायत द्वारा तार फेन्सिंग कर पौधारोपित किये जाये।
मनरेगा तालाब कार्यो का निरीक्षण
    कलेक्टर ने ग्राम निम्ना और बोरसल ग्राम में मनरेगा के मद से निर्मित निस्तारी तालाब कार्यो का तकनीकि सूक्ष्मता से अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह ने निम्ना में कार्य में सुधार लाने तथा बोरसल में वेस्ट वेयर शीघ्र बनाने तकनीकि दिशा-निर्देश उपयंत्रियों को दिये है। उन्होनें कहा कि जलसंरक्षण और संवर्धन की दिशा में कार्यो का संपादन किया जाये। जिससे भू-जल स्तर में बढ़ोतरी हो सके। जिससे कुएं, हैडपंप से सतत् जल आपूर्ति हो सकेगी। यह कार्य भी दिन पर दिन जल की हो रही कमी के कारण ही कराये जा रहे है। उन्होेनें ग्रामवासियों को भी नदी, नाले, मेढ़ बंधान से जल संचय करने की सलाह दी। पलासुर में मनरेगा के तहत निर्मित पशुशेड देखकर प्रशंसा की गयी।
शैक्षणिक संस्थाओं और छात्रावासों का जायजा
    कलेक्टर ने इस भ्रमण में निम्ना प्राथमिक शाला में अध्यापन और शिक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया। इस शाला में एक ही शिक्षक होने पर उन्होनें कहा कि जिन शालाओं में भी शिक्षकों की कमी है वहां अतिथि शिक्षक अविलंब नियुक्त किये जाये। बी.आर.सी. को इस संबंध में दिशा निर्देशित भी किया। रतागढ़, पलासुर, भातखेड़ा, हैदरपुर स्कूलों में भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजी का परीक्षण किया। अनुपस्थित बच्चों को शाला में नियमित अध्यापन के लिये बुलाने शिक्षकों को निर्देश दिये। इस दौराना गणवेश, पाठय पुस्तक, साईकिल एवं छात्रवृत्ति के बारे में भी विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की। भातखेड़ा स्कूल में प्राचार्य राजेश तकझरे, वरिष्ठ अध्यापक संगीता कानफाडे़, पी.टी.आई. नरेन्द्र महाजन अनुपस्थित पाये गये। उक्त सभी का एक-एक दिन का वेतन काटने तथा नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम को दिये है। कलेक्टर ने पलासुर ग्राम में पौधारोपण भी किया और ग्रामवासियों को पौधों के संरक्षण के लिये समझाईश दी। डाबियाखेड़ा में प्रतीक्षालय भवन, ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया। हैदरपुर में सिमेन्टीकरण और नाली निर्माण कार्य प्राथमिकता से कराने ग्राम पंचायत को निर्देशित किया है।
छात्रावास सुविधाओं की विद्यार्थियों से ली जानकारी
    कलेक्टर व सीईओ ग्राम हैदरपुर में संचालित प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास भी पहुंचे। कलेक्टर ने यहां विद्यार्थियों से भोजन, बिस्तर, प्रकाश, पंखे आदि की व्यवस्था के बारे में पूछा। अधीक्षक युवराज सुल्ताने अनुपस्थित पाये गये। बालकों ने बताया कि अधीक्षक डाबिया में रहते है। खाना पकाने के लिए महिला लगी है। उसका पति साफ-सफाई करता है। रात्रि में हमारी सुरक्षा के लिए यहां कोई चौकीदार नहीं रहता है। हम सभी बालक हैडपंप से पानी भरकर लाते है। कलेक्टर ने अधीक्षक को मुख्यालय पर नहीं रहने पर अधीक्षक को हटाने के निर्देश एसडीएम को दिये है।
ग्रामों में मर्यादा अभियान की प्रगति
    कलेक्टर ने विभिन्न ग्रामों में भ्रमण के दौरान मर्यादा अभियान के तहत निर्मित शौचालयों की जानकारी भी पंचायत से प्राप्त की। बहुत सी पंचायतों में शौचालय काफी बन गये है। जहां-जहां नहीं बन पाये है। वहां बनवाने के लिए कोटवार, सचिव को विशेष रूप से निर्देश दिये गये है। बाहर शौच पर प्रतिबंध लगाने ग्रामवासियों को भी समझाईश दी गयी है। बहुत से ग्राम निर्मल ग्राम के करीब पहुंच रहे है।

निम्ना आंगनवाड़ियों में पोषण आहार उपलब्ध कराने के निर्देश
    कलेक्टर ने निम्ना आंगनवाड़ी केन्द्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पूछा आज बच्चों को पोषण आहार में क्या दिया गया है। जवाब मिला कि 15 दिन से आंगनवाड़ी में पोषण आहार परियोजना द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि मैंने 15 दिन पूर्व मीटिंग में भी पोषण आहार के लिये पयवेक्षक और परियोजना अधिकारी को जानकारी दे दी थी। किंतु पोषण आहार उपलब्ध नही हो सका। कलेक्टर ने पलासुर, रतागढ़, डाबियाखेड़ा की आंगनवाड़ी केन्द्रों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान भी मौजूद रहे। उन्होनें ने भी बच्चों का परीक्षण किया। उन्होनें बताया कि अतिकम वजन के बच्चें अब कम वजन की श्रेणी में आ गये है। यह सब सुपोषण अभियान के तहत संभव हुआ है।
ग्रामवासियों से रूबरू चर्चा
    श्री अवस्थी ने उपरोक्त सभी ग्रामों में चौपाल लगायी। ग्रामीणों की व्यक्तिगत, सार्वजनिक समस्याएं सुनी। उन्हें सुनकर वाजिब समस्याओं को समाधान के लिए अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान नीम बीज के पौधारोपण की जानकारी भी ग्रामवासियों से ली गयी। जिन कोटवारों ने नीम बीज रोपित किये है। उन्हें शाबाशी मिली। जिन कोटवारों ने ग्राम में निम्बोली बीज रोपण करने में कोताही की है। उनके प्रति कार्यवाही करने एसडीएम से कहा गया है।
    इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना में स्वीकृत प्रकरणों में बैंक के द्वारा ऋण नहीं प्रदाय किया जा रहा है। कलेक्टर ने इस पर स्टैट बैंक अधिकारी को ऋण सुविधा मुहैया कराने हेतु तत्काल फोन लगाया। कलेक्टर ने सभी ग्रामों में कहा कि बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें। कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित ना रहे। इस भ्रमण में एसडीएम श्री सूरज नागर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यपालन यंत्री श्री सोनी, एई श्री तिवारी, जनपद पंचायत सीईओ श्री आर.एस.दंडोतिया, तहसीलदार श्रीमती हेमलता सोलंकी, जिला समन्वयक श्री प्रवीण गुप्ता, उपयंत्री श्री चौहान, श्री खराते सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहेे।
--------
क्रमांक/58/460/2014                                                                     पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो
समाचार
टैक्सी वाहन लगाने हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई
बुरहानपुर /18 जुलाई/ लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा कार्यालयीन उपयोग हेतु टैक्सी वाहन मासिक आधार पर किराये से लिया जाना है।
    जिला प्रबधंक श्री मनोज शंखपाल ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इच्छुक व्यक्ति/फर्म 23 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे तक कार्यालयीन समय में आवेदन जमा कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी ूूूण्उचकपेजपतबजण्हवअण्पद वेबसाईट व कलेक्टर कार्यालय के सूचना पटल या शाखा से कार्यालयीन समय में प्राप्त कर सकते है।
--------
क्रमांक/59/461/2014                                                                                    पवार/सचिन/लो.से.
समाचार
कृषक कमलिया कीट से फसलों का बचाव करें
बुरहानपुर /18 जुलाई/ जिले में कृषकों को खरीफ मौसम में कमलिया कीट व्याधि से फसलों के बचाव की सलाह दी गयी है।
    किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होनें बताया कि जारी खरीफ में कमलिया कीट/हेयरी केटर पिलर का प्रकोप की संभावना रहती है। इस कारण मक्का, कपास, दलहनी एवं तिलहनी आदि फसलों को प्रभावित करती है। यह कीट पौधों की नई पत्तियों को खाकर नुकसान पहुचाता हैं। जिससे पत्तियां छिल्लीदार दिखाई देती है। इस कीट के प्रकोप से फसल को बचाने के लिये खेत में खरपतवार का उचित प्रबंधन करें। इसके साथ ही कीट लगने की अवस्था मंे मिथाइल पैराथियान 2 प्रतिशत (डस्ट) 20 किलो प्रति हेक्टर की मान से भुरकाव करें। अथवा क्युनालफास 25 ई.सी. की मात्रा एक पंप में या 15 लीटर पानी में 40 एम.एल./साईफर मेथ्रीन 25 से 30 मि.ली. का छिड़काव करें।
--------
क्रमांक/57/459/2014                                                                                      पवार/सचिन/कृषि

JANSAMPARK NEWS 17-7-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जिले में अभी तक 181.5 मिली मीटर औसत वर्षा हुई
बुरहानपुर /17 जुलाई/ जिले में जारी मौसम में अभी तक 181.5 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 575.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
    पिछले 24 घंटो के दरम्यान बुरहानपुर तहसील में 2.7 मि.मी. एवं नेपानगर में 3 मि.मी. तथा खकनार तहसील में 9.3 मी.मी. वर्षा मापी गई है।
    अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एम.एल.पालीवाल ने बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 231 मि.मी. नेपानगर और सबसे कम 152.4 मि.मी. बुरहानपुर में तथा 161 मि.मी. वर्षा खकनार तहसील में आकी गई है।
--------
क्रमांक/54/456/2014                                                                                    पवार/सचिन/भू.अ.
समाचार
जिले में किसानों को खरीफ फसलों की बोवाई शीघ्र करने की सलाह
बुरहानपुर /17 जुलाई/ जिले में वर्षा अच्छी हो गयी है। किसानों को खरीफ फसलों की बुआई शीघ्रता से करने की सलाह दी गयी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके ने बताया कि किसान वर्तमान में सोयाबीन की बोवाई कर सकते है। इस सप्ताह रिज-फरो विधि से बोवाई करना लाभकारी होगा। इसके साथ ही बीजोपचार करना होगा जरूरी। बीज दर भी बढ़ाना है। इस हेतु समसामयिक बुआई कर किसान ध्यान देवे।
    उन्होनें बताया कि मौसम विभाग के अनुसार लगभग पूरे प्रदेष में मानसून की सक्रियता के कारण अच्छी वर्षा के समाचारों से खरीफ फसलों की बोवाई के लिये उपयुक्त संभावनाएं निर्मित हुई है। संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विकास व्दारा सोयाबीन अनुसंधान निदेषालय इन्दौर के हवाले से जारी कृषि सलाह के अनुसार लगभग 4 इंच गहराई तक भूमि में नमी होना, बोवाई के लिये आदर्ष स्थिति है। वर्षा थमने के बाद बतर मिलते ही थायरम, कार्बेन्डाजीम या ट्रायकोडर्मा विरीडी से उपचारित बीज में रायजोबियम कल्चर तथा पी.एस.बी. का टीका लगाकर, तैयार खेत में बोवाई करना चाहिये।
धान को छोडकर ज्यादातर फसलों को रिज एण्ड फरो पद्धति से बोये जाने पर अधिक वर्षा या कम  वर्षा दोनों ही स्थिति में जोखिम कम होता है। धान की बोवाई के लिये एसआरआई पद्धति सर्वश्रेष्ठ है। मानूसन की असामयिक स्थिति के कारण प्रदेष में सोयाबीन की बोवाई में यद्यपि लगभग 2 सप्ताह से अधिक विलम्ब हो चुका है, किन्तु अभी एक सप्ताह के अंदर लगभग 20 जुलाई तक इसकी बोवनी की जा सकती है। कृषि विषेषज्ञों की सलाह है कि 80 से 85 दिन में पकने वाली सोयाबीन की शीघ्र किस्मों जे.एस.2034 जे.एस.95-60 या एमएयूएस. तथा एनआरसी 7 की उपलब्धता होने पर किसान प्राथमिकता के आधार पर इन किस्मों की बोवाई करें। 90-95 दिन में आने वाली किस्में जे.एस.20-29, एमएयूएस 1, जे.एस. 93-05, जे.एस.90-41 ओर अहिल्या आदि है। इनके अतिरिक्त किसी भी किस्म का सोयाबीन, जिसके अंकुरण प्रतिषत की जांच किसानों व्दारा स्वंय की गई हो या वह प्रमाणित बीज हो, बोया जा सकता है। बीज की गुणवत्ता बढ़ाने के लिये विभाग व्दारा ग्रामीण स्तर पर स्पाईर ग्रेडर एवं सीड ट्रीटिंग ड्रम का वितरण किया गया है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बोवाई में देरी की स्थिति में तथा 70 प्रतिषत से कम अंकुरण प्रतिषत होने पर, प्रति हैक्टर बोये जाने वाले बीज की मात्रा 20 से 25 प्रतिषत बढ़ाई जाना आवष्यक है। इसके लिये कतार से कतार की दूरी घटाकर 30 से.मी. कर देना चाहिये। मौसम के उतार-चढ़ाव की संभावनाओं को देखते हुये सलाह दी गई है कि एक से अधिक किस्में और एक से अधिक प्रकार की फसलें बोई जायें। अन्तरवर्ती फसलों के साथ दो या तीन फसलों की कतार बोनी करना लाभकारी रहेगा। इसके लिये बीबीएफ सीड ड्रिल या फर्ब्स सीड ड्रिल का उपयोग किया जाये अथवा प्रति 6 से 9 कतारों के बाद देसी हल चलाकर नालियां बनाई जाये। बीज की गहराई का ध्यान रखने के लिये पंजी लगे सीड ड्रिल का उपयोग करना चाहिऐं। जिन किसानों ने पूर्व में बोवाई कर दी है। उन्हंे फसल को सुखने से बचाने की आवष्यकता दिखने पर स्प्रिंकलर से जीवन रक्षक सिंचाई करना चाहिए।
--------
क्रमांक/55/457/2014                                                                                 पवार/सचिन/कृषि
समाचार
समृद्धि योजनान्तर्गत नवांकुर संस्थाओं का दो दिवसीय प्रषिक्षण संपन्न
बुरहानपुर /17 जुलाई/ म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा समृद्धि योजनान्तर्गत जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय नवांकुर संस्थाओं का दो दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम के दुसरे दिन समग्र स्वच्छता अभियान के जिला समन्वयक श्री प्रवीण गुप्ता द्वारा शौचालय निर्माण व उसकी उपयोगिता को फिल्म द्वारा विस्तार से प्रकाष डाला गया। साथ ही उन्होनें समाज के बीच जन-जागरुकता लाने हेतु जोर दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी श्री विजय पचोरी द्वारा माईक्रो फाईनेन्स व समूह गठन की जानकारी खेलों के द्वारा व फिल्म प्रदर्षित करवाकर गठन समस्या व समाधान पर प्रकाष डाला गया। बुनियादी कम्प्युटर व तकनीकि जानकारी ई-गर्वनेन्स प्रबंधक श्री आषीष जैन, श्री नीरज राजपूत, श्री हेमन्त द्वारा दी गई।
लोक सेवा प्रबंधक मनोज शंखपाल व जनसम्पर्क अधिकारी श्री एम.एल. पवार द्वारा शासकीय योजनाओं पर प्रकाष डाला गया। शासन की महत्वपूर्ण जानकारी स्वरोजगार आदि जानकारी प्रदान की गई। गैर सरकारी संगठन का गठन और जानकारी प्रबंधन आदि की जानकारी जिला समन्वयक महेष कुमार खराडे़ द्वारा संस्थाओं को प्रदान की गई।
समापन अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद् के संभाग समन्वयक षिवप्रसाद मालवीय द्वारा स्कूल चले हम वृक्षारोपण कार्यक्रम व संरक्षण आदि बिन्दूओं पर चर्चा कि साथ ही वृक्षारोपण पर जोर देते हुये वृक्षारोपण अधिक से अधिक हो साथ ही संरक्षण किया जावे। जिस प्रकार आभुषण नारी की सुन्दरता बढाता हैं। उसी प्रकार वृक्ष, पेड, पौधे पृथ्वी की सुन्दरता को बढ़ाते हैं। इसलिए हम इसे एक जन आन्दोलन बनाकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उसके संरक्षण हेतु जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगो को प्रेरित करें।
प्रषिक्षण समापन कार्यक्रम पश्चात् अपर कलेक्टर प्रकाष रेवाल, डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंघाडे़ व संभाग समन्वयक षिवप्रसाद मालवीय, लोक सेवा प्रबंधक मनोज शंखपाल द्वारा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में दो त्रिवेणी, दो बेलपत्र व 11 नीम के पौधो का रोपण किया गया। पौधारोपण के पश्चात् अपर कलेक्टर रेवाल द्वारा अधिक से अधिक पौधों का रोपण व संरक्षण की बात कही। इस अवसर पर जिला समन्वयक महेष कुमार खराडे़, विकासखण्ड समन्वयक, बुरहानपुर अषोक त्रिपाठी, वि.खण्ड समन्वयक, खकनार अमजद खान व सभी नवांकुर संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।
--------
क्रमांक/56/458/2014                                                                      पवार/सचिन/ज.अ.प./फोटो 

Wednesday, 16 July 2014

JANSAMPARK NEWS 16-7-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
मतदाता जागरूकता में परिसर दूतों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक-श्री रेवाल
अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में परिसर दूतों की बैठक संपन्न
बुरहानपुर /16 जुलाई/ जिले में स्थानीय महाविद्यालयों के ऐसे विद्यार्थियों को जो नेतृत्व क्षमता रखते है। उनको मतदाता जागरूकता के लिए परिसर दूत चिन्हित किये गये है। इन परिसर दूतों की मतदाताओं जागरूक करने हेतु सक्रिय सहभागिता आवश्यकता है।
    यह बात अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने मतदाता जागरूकता के लिये नियुक्त परिसर दूतों की बैठक में कही। इस मौके पर जिला निर्वाचन कार्यालय के इलेक्शन सुपरवाईजर श्री सुधीर अत्रे, पंडित जवाहरलाल शासकीय महाविद्यालय नेपानगर से श्री राजेन्द्र मसाने पिता रविन्द्र मसाने एवं कुमारी पुजा ठाकुर पिता मोहनसिंह ठाकुर, जीजामाता शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बुरहानपुर से दीपक महाजन पिता विश्वनाथ महाजन एवं कुमारी पुजा भवरे पिता देविदास भवरे और शासकीय महाविद्यालय बुरहानपुर जितेन्द्र पिता रामदास बिडिहारे व कुमारी भावना तायडे़ पिता बंडू तायडे़ परिसर दूत उपस्थित रहे।
    श्री रेवाल ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि परिसर दूत विद्यार्थियों, शिक्षकों, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों तथा उनके परिवारों के सदस्यों, जो कि पंजीकृृत मतदाता नहीं हैं। उन्हें चिन्हित करेगा एवं उनकी पंजीकरण करवाएगें। मतदाता पंजीकरण हेतु समस्त अपंजीकृृत नागरिको को पंजीकरण का फार्म भरने एवं प्रक्रिया से अवगत कराने में समन्वयक एवं सुविधाप्रदाता की भूमिका निभाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा चलाए जा रहे विशेष पंजीकरण अभियान में उनका सहयोग करेगा। महाविद्यालय परिसर में विभिन्न अपंजीकृृत मतदाताओं को पंजीकरण, संसोधन, निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में अवगत कराएगें। कम मतदानएवं मतदाता पंजीकरण वाले क्षेत्रों को चिन्हित करना एवं स्वयं तथा प्राधिकृृत कर्मचारियों के माध्यम से पंजीकरण योजना बनाना। संस्थान परिसर में स्लोगन, पोस्टर, मेकिंग, वाद-विवाद, निबंध, जिंगल लेखन, गीत लेखन, नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगे। मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियों के संचालन हेतु सक्रिय सदस्यों का एक दल बनाएगें। स्कॉउड एवं गाईड, राष्ट्रीय सेवा योजना (छैै) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (छब्ब्) आदि संगठनों के साथ समन्वय कर मतदाता पंजीकरण में उनका सहयोग प्राप्त करेगें। संस्था परिवार, स्थानीय स्तर पर मतदाता पंजीकरण फार्म को भरवाने एवं उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शिक्षित करने एवं प्रेरणा देने में पूर्ण भूमिका निभायेगेें।

    स्थानीय महाविद्यालयों से जो विद्यार्थीयों परिसर दूत के रूप में चिन्हित किया गया है। उनके सहयोग से महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्राप्त उन विद्यार्थीयों जिनके नाम मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हुए है। ऐसे विद्यार्थीयों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने सहयोग किया जायेगा। साथ ही संबंधित क्षेत्र के निर्वाचन की प्रक्रिया में सक्रिय प्रशासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को इन परिसर दूत का सहयोग करने के लिये संपर्क में रहेगें। ताकि नवीन मतदाताओं के पंजीकरण, आदि का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। साथ ही परिसर दूत, महाविद्यालय स्तर पर सक्रिय रंगकर्मियो, गायकों आदि को चिन्हित करेगें। उनका उपयोग ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक करने हेतु किया जायेगा। इनकी भूमिका को चिन्हित करते हुए इनका जितना ज्यादा उपयोग किया जा सके। वह स्वागत योग्य होगा।
    बैठक श्री अत्रे ने बताया कि परिसर दूत का दायित्व है कि निःशुल्क ऑन लाइन पंजीकरण केन्द्र का निर्माण करने में सहयोग देना। साथ ही मतदाता पंजीकरण हेतु आवश्यक प्रारूप क (परिशिष्ट 1) एवं ख ( परिशिष्ट 2) आदि उपलब्ध कराना। महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थीयों एवं उनके अभिभावकों एवं परिजनों का पंजीकरण करवाना। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर वातावरण निर्माण करेगें। परिसर दूत द्वारा दिखावटी मतदान केन्द्र की पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जावे। ताकि इन पोस्टरों का प्रयोग ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान में किया जा सके। नाटक मण्डली का निर्माण करना ताकि उसका प्रयोग ग्रामीण मतदाता जागरूकता अभियान में किया जा सके।
--------
क्रमांक/52/454/2014                                                                                                            पवार/सचिन/निर्वा./फोटो

समाचार
जिले में अभी तक 178.4 मिली मीटर औसत वर्षा हुई
बुरहानपुर /16 जुलाई/ जिले में जारी मौसम में अभी तक 178.4 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 570.5 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
    पिछले 24 घंटो के दरम्यान बुरहानपुर तहसील में 16.2 मि.मी. एवं नेपानगर में 54 मि.मी. तथा खकनार तहसील में 68 मी.मी. वर्षा मापी गई है।
    अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एम.एल.पालीवाल ने बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 228 मि.मी. नेपानगर और सबसे कम 149.7 मि.मी. बुरहानपुर में तथा 157.4 मि.मी. वर्षा खकनार तहसील में आकी गई है।
--------
क्रमांक/53/455/2014                                                                                 पवार/सचिन/भू.अ.
समाचार
प्राचार्य, प्रधानपाठक छात्र-छात्राओं की नियमित उपस्थिति पर ध्यान देवे
कलेक्टर द्वारा स्थानीय स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण
बुरहानपुर /16 जुलाई/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बुधवार को प्रातः 10 बजे से लेकर अपरान्ह 3 बजे तक 4 स्थानीय शासकीय स्कूलों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होनें इस निरीक्षण में प्राचार्य एवं प्रधानपाठकों से कहा है कि स्कूल में दर्ज छात्र-छात्राऐं नियमित रूप से उपस्थित होवे। इस का ध्यान विशेष रूप से रखा जावे। जो बच्चें लगातार गैर हाजिर है। उनके माता-पिता को बुलाकर बच्चें को पढ़ाने की समझाईश दी जावे। यदि किसी प्रकार की विद्यार्थी को आवश्यकता है। तो प्राचार्य एवं प्रधानपाठक कक्षा शिक्षक से जानकारी प्राप्त कर उसकी प्रतिपूर्ति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराये। कलेक्टर ने इस दरम्यान नगर में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में सुपोषण अभियान के तहत आयोजित स्नेह शिविरों का भी अवलोकन किया।

    कलेक्टर के साथ इस निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.उपाध्याय, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने शाह बाजार के मेन उर्दू प्राथमिक शाला मंे पहुंचकर छात्र-छात्राओं दर्ज संख्या की जानकारी प्राप्त की। प्राचार्य ने बताया कि उर्दू शाला में 346 बच्चें दर्ज है। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन और पेयजल व्यवस्था के बारे में भी पूछा। जिस पर स्कूल प्राचार्य ने बताया कि शाला पेयजल हेतु बाहर से पेयजल की व्यवस्था करनी पड़ती है। इसी प्रकार से मध्यान्ह भोजन में 60 ग्राम की नान देने पर नाराजगी व्यक्त की। इस नान को उन्होनें कम से कम 80 ग्राम की डबल रोटी गोल वाली दी जावे। पेयजल के लिए हैडपंप खनन कराने एवं नल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होनें शाला परिसर एवं टायलेट में साफ-सफाई नियमित रूप से रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये है। इस भ्रमण में कलेक्टर शास्त्री वार्ड में शासकीय कन्या प्राथमिक, माध्यमिक तथा हॉयर सेकेण्डरी कक्षाओं का भी अवलोकन किया। उन्होनें कहा कि जो बच्चें निरंतर अनुपस्थित है। उनका नाम निर्धारित चार्ट में अंकित करें। अनुपस्थित बच्चों को रोज शाला भेजने की बात कही। यहां छात्राओं को हेडस्टार्ट योजना के तहत कम्प्यूटर चलाने का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से अर्जित करवाये। जिन कक्षाओं में पंखे नहीं है वहा पर पंखे लगाये जाये। उन्होनें जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि यहां बाउन्ड्रीवॉल बनवाई जाये और परिसर में पेबर ब्लॉग लगवाये। ताकि मैदान में किचड़ आदि से दिक्कत नहीं होगी। कलेक्टर ने इस भ्रमण में सिंधीपुरा में भी मराठी/हिन्दी माध्यमिक शाला में बच्चों की उपस्थिति मध्यान्ह भोजन के बारे में जानकारी ली। प्राचार्य ने बताया कि शाला दिवसों में  बच्चों को मध्यान्ह भोजन कराया जा रहा है। यहां शिक्षकों की कमी है। कलेक्टर ने कहा कि यहां तत्काल 3 अतिथि शिक्षक रखे जायें। ताकि अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संपादित किया जा सके। उन्होनें सभी शालाओं में शिक्षकों की कमी पर उक्त निर्देशो से जिला शिक्षा अधिकारी व प्राचार्यो को अवगत कराया है। श्री अवस्थी ने सिंधीपुरा शाला में भी पंखे लगाने, सुरक्षित बाउंन्ड्रीवाल हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये है। सभी शालाओं में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत नया मेनू दीवाल पर लिखवाने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने जिन शालाओं में पेयजल, मध्यान्ह भोजन, प्रसाधन, पंखे, बाउन्ड्रीवाल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुलभ कराने के शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है। क्लॉस टीचर, प्रधान पाठक, प्राचार्य सभी से कहा है कि जो बच्चें शाला में अध्यापन हेतु निरंतर गैरहाजिर है। उनके माता-पिता को समझाईश दे और जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें कापिया, डेªस आदि प्रदाय कराये। विद्यार्थीयों के पालकों को हर हाल में बच्चों को पढ़ाने हेतु चर्चा करें। अथवा स्वयं उनके घर पहुंचकर इस बात के लिए समन्वय बनाये। कि छात्र-छात्राओं के माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भिजवाये। वर्तमान में शासन की ओर से पढ़ने  के लिए पहली से लेकर उच्च कक्षाओं तक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। पढ़ने वाले को भोजन से लेकर आवासीय तक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। इस बात पर विशेष जोर दिया जाये। कोई भी बच्चां स्कूल पढ़ने से वंचित नहीं रहे। कलेक्टर ने बच्चों से भी स्कूली योजनाओं का जायजा लिया। जिसमें नियमित मध्यान्ह भोजन, शुद्ध पेयजल, साईकिल, गणवेश, पाठय पुस्तकें वितरण जैसी योजनाएं शामिल है। श्री अवस्थी ने गुलाबगंज  लालबाग में भी उर्दू स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां अनुपस्थित बच्चों को नियमित शाला बुलाने प्रधान पाठक को आगाह किया गया। कलेक्टर कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों को खूब पढ़ने-लिखने के लिए दुलार से समझाया। इसके साथ ही प्राचार्यो से कहा गया है कि निर्वाचन में जो स्कूल मतदान केन्द्र बनाये गये थे। उनकी दीवारों पर मतदान केन्द्र संबंधी सूचनाएं मिटवाना सुनिश्चित किया जाये।

बच्चों को शुद्ध पेयजल और पौष्टिक आहार दिया जाये
सुपोषण अभियान के तहत विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित स्नेह शिविरों का अवलोकन
    जिले में समस्त परियोजनाओं के चयनित 24 स्थानों पर सुपोषण अभियान द्वितीय चरण में स्नेह
शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अति कम वजन वाले बच्चों को समुदाय आधारित पोषण पुनर्वास केन्द्र में पोषण प्रबंधन किया जाकर उनके वजन में वृद्धि कर उनके स्वास्थ्य में सुधार किया जावेगा।    
    कलेक्टर ने स्थानीय आंगनवाड़ी केन्द्र शाहबाजार, इतवारा में आंगनवाड़ी केन्द्र कमांक 19 व सरदार पटेल वार्ड के आंगनवाड़ी केन्द्र 1, 2, 3, 4 एवं गुलाबगंज आंगनवाड़ी केन्द्र में आयोजित स्नेह शिविरों का अवलोकन किया। इसमें बच्चों का वजन तौला गया। उन्होनें अतिकम वजन के बच्चों की माताओं को शुद्ध पेयजल और पौष्टिक आहार हर 2 घंटे के अंतराल में देने की समझाईश दी। इसके साथ ही कुएं का पानी नहीं पीने को कहा। हैडपंप का शुद्ध पेयजल का उपयोग करे। जिससे बच्चें बीमारी से ग्रसित ना होवे। श्री अवस्थी ने इन केन्द्रों पर सुपोषण अभियान के लक्ष्य ग्राम वार्ड कुपोषण से मुक्त करने संबंधी गतिविधियों को गहनता से परखा। शिविरों में केन्द्रों पर माताओं को पौष्टिक आहार बनाने की विधि भी सिखलायी गयी। उक्त आहार का कलेक्टर ने अवलोकन किया। माताओं से पूछा आप अपने बच्चों को ऐसा पौष्टिक आहार दे सकती है। माताओं ने कहा कि हमने विधि सीख ली है। निश्चित रूप से हम अपने बच्चों को पौष्टिक आहार देगें। कलेक्टर को जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री खान ने अवगत कराया कि माताओं को अतिकम वजन के बच्चों के लिए 12 दिन तक पौष्टिक आहार बनाने की विधि बतालाई गई है। माताओं को बच्चों को पौष्टिक आहार देने से उनके वजन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी विभिन्न प्रकार की सलाह भी शिविर में दी जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए वार्ड ग्राम में समझाईश के उपरांत पोषण दस्तक यानी गृहभेंट प्रति मंगलवार देना सुनिश्चित किया गया है। इसमें भी बच्चों के लिए स्वास्थ्य संवर्धन जानकारी दी जा रही है। प्रति शुक्रवार को लक्षित आई.ई.सी. सूचना शिक्षा एवं संचार का एवं प्रतिमाह में एक बार ग्राम स्वास्थ्य दिवस का आयोजन कर विशेष स्वास्थ्य एवं पोषण आहार एवं व्यवहारों की जानकारी माताओं को दी जा रही है। इसमें समुदाय के व्यवहार में परिवर्तन करने का प्रयास किया जावेगा। गुलाबगंज आंगनवाड़ी केन्द्रों पर विभागीय कर्मचारियों ने बेटा-बेटी एकसमान पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओं अभियान के प्रति जनजागृृति प्रसारित की। इसके साथ ही परिवार नियोजन कार्यक्रम जनसंख्या नियंत्रण के परिपेक्ष्य में व्याख्यान, गीत संगीत के माध्यम से वातावरण निर्मित किया गया। कलेक्टर ने विभाग को अतिकम वजन वाले बच्चों को नियमित स्वास्थ्य सुविधा दवा आदि उपलब्ध कराने के भी निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिये है। उन्होंने अभियान के अंतर्गत गतिविधियों को सराहा।
--------
क्रमांक/51/453/2014                                                             पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो

Tuesday, 15 July 2014

JANSAMPARK NEWS 15-7-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
जनसुनवाई में जिला टीकाकरण अधिकारी तत्काल आओ
बुरहानपुर /15 जुलाई/ जनसुनवाई में एक वर्षीय बालिका कोमल पिता राजेश राठौर ग्राम खेरखेड़ा निवासी को बी.सी.जी. का टीकाकरण किया गया था। बालिका के माता-पिता ने बताया कि टीका एक साल पूर्व लगाया है। किंतु यह टीके का जख्म सूख नहीं रहा है।    
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बालिका के जख्म को देखकर वेदना व्यक्त की। उन्होनें स्वयं मोबाइल से संपर्क कर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आर.के.वर्मा को बुलाया। श्री अवस्थी ने टीकाकरण अधिकारी को निर्देश दिये कि तत्काल सर्जन डा.पगारे से बालिका का परीक्षण कराये। साथ ही उक्त टीके का उपचार करवाकर बालिका को राहत दिलाई जाये।
    कलेक्टर ने मंगलवार को कलेक्टेªट सभाकक्ष में दूर-दराज इलाके से आये आमजन की समस्याएं सुनी। जिसमें नेपानगर निवासी आवेदिका श्रीमती सुंदरबाई ने बताया कि मैं अपने खेत का सीमांकन कराने के लिये सतत् 7 माह से आवेदन कर रही हूँ। किन्तु पटवारी और आर.आई. द्वारा आज तक नपती नहीं की गयी। कलेक्टर ने दूरभाष पर ही नेपानगर तहसीलदार को आवेदिका के खेत का सीमांकन प्रकरण शीघ्र निराकृृत कराकर रिपोर्ट प्रेषित करने निर्देश दिये है। उन्होनें पटवारी और आर.आई. के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की है। स्थानीय सिलमपुरा निवासी मोहम्मद हारून जिनकी आंखों में कम दिखाई देता है। वह अपने पुत्र के सहारे जनसुनवाई मंे पहुंचा। आवेदक ने बताया कि उसके बाजू मंे रहने वाले हाजी तांगे वाले का मकान है। जिसकी दीवार गिरने की स्थिति में है। कलेक्टर ने नगर निगम को दीवार की जाँच कर उचित कार्यवाही करने हेतु आगाह किया।
    ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा जनसुनवाई में अवगत कराया गया कि जल संसाधन परिसर में ऑफिस संचालित हो रहा है। यहां आसपास के रहवासी बाहर शौच करने से गंदगी फैला रहे है। इसके साथ ही यहां नाली निर्माण कार्य में रूकावट डाली जा रही है। परिसर में खाली पड़ी शासकीय जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जाली वाली तार फेन्सिंग भी तोड़कर चोरी की जा रही है। इस परिसर में आंगनवाड़ी भी संचालित हो रही है। इस दूषित वातावरण में कार्यालय व उक्त संस्था को संचालित करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने एसडीएम से कहा है कि इस परिक्षेत्र में अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों के प्रति कार्यवाही की जावे।
    कलेक्टर के समक्ष रामदेव ड्रीम लैण्ड आवासीय कॉलोनी के लोगों ने विद्युत आपूर्ति उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत की है। इस शिकायत पर आवेदनकर्ताओं को उपभोक्ता फोरम में जाने की बात कही। इस दौरान श्रीमती संजना विनोद ने बीमारी सहायता हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। सीएमएचओ को उक्त आवेदन कार्यवाही के लिए सौंपा गया है। इस मौके पर पशुपालक ने बिजली का करंट लगने से भैंस की मृत्यु होने पर मुआवजे की मांग की। कलेक्टर ने आवेदक को नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई में अनेकों बीपीएल राशन कार्ड निरस्त होने पर आवेदकों ने उपस्थिति दर्ज करायी। कलेक्टर ने सभी को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पास जाँंच परीक्षण कार्यवाही हेतु भेजें। इस कार्यक्रम में ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के लोगों की समस्याएं, मांग व शिकायत संबंधी आवेदनों पर कार्यवाही की गयी। सर्वसंबंधित विभागों को निराकरण हेतु आवेदन सौंपे गये।
--------
क्रमांक/45/447/2014                                                                        पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो
समाचार राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु पर्यवेक्षक व केन्द्राध्यक्ष नियुक्त  
बुरहानपुर /15 जुलाई/ मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2013 का आयोजन किया गया है। जिला मुख्यालय बुरहानपुर में यह परीक्षा 27 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं अपरान्ह 2 से सायं 4 बजे तक निर्धारित छः परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न होगी।   
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि संपूर्ण परीक्षा सुचारू रूप से संचालन हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
     इसके अलावा सेवासदन हॉयर सेकेण्डरी स्कूल शनवारा बुरहानपुर में श्री मुकेश मिश्रा व्याख्याता को केन्द्राध्यक्ष बनाया गया है। इस अनुक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर प्राचार्य के.हैदर को, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र में प्राचार्य श्रीमती नीना गुप्ता, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य बी.एन.महाजन, शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र पर प्राचार्य श्री एस.के.चौकसे तथा हकीमिया बहु.उ.मा. विद्यालय परीक्षा केन्द्र शाही किला स्थित व्याख्याता श्री एन.के.मोदी को केन्द्राध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
--------
क्रमांक/46/448/2014                                                                              पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत रामेश्वरम् यात्रा हेतु आवेदन 9 अगस्त तक स्वीकार
बुरहानपुर /15 जुलाई/ मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत जिले से रामेश्वरम् की यात्रा 17 अगस्त से 22 अगस्त तक जायेगी। इस हेतु पात्र आवेदकों से 9 अगस्त 2014 तक आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेगें।
    जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस हेतु आवेदन पत्र नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को प्रस्तुत कर सकते है। तीर्थदर्शन योजना हेतु नगर निगम एवं जनपद पंचायत बुरहानपुर, जनपद पंचायत खकनार, नगर पालिका नेपानगर, नगर परिषद् शाहपुर कार्यालय में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है।
--------
क्रमांक/47/449/2014                                                                                पवार/सचिन/जि.पं.
समाचार
जिले में अभी तक 132.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई
बुरहानपुर /15 जुलाई/ जिले में जारी मौसम में अभी तक 132.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 540.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
    पिछले 24 घंटो के दरम्यान बुरहानपुर तहसील में निल एवं नेपानगर में 2 मि.मी. तथा खकनार तहसील में 10.2 मी.मी. वर्षा मापी गई है। 
    अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एम.एल.पालीवाल ने बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 174 मि.मी. नेपानगर और सबसे कम 89.4 मि.मी. खकनार में तथा 137.5 मि.मी. वर्षा बुरहानपुर तहसील में हुई है।
--------
क्रमांक/48/450/2014                                                                               पवार/सचिन/भू.अ
समाचार
प्रधानमंत्री रोजगार सृृजन योजनान्तर्गत जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न
कलेक्टर ने हितग्राहियों से लिया व्यवसायिक जायजा
बुरहानपुर /15 जुलाई/ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजनान्तर्गत जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित इस बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री किशोर तोलानी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री आर.एस.ठाकुर, प्रबंधक श्री आर.के.पलोहिया, ग्रामोद्योग जिला प्रबंधक श्री प्रमोद कटियार, सदस्य पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्रोफेसर श्री एस.पी.कोरी सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहें।
    कलेक्टर ने इस दरम्यान योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राही रशीद खान से उद्यम के बारे में चर्चा की। हितग्राही ने बताया कि मैं सीमेन्ट की चौखट बनाने का व्यवसाय करूंगा। इस कार्य में मुझें अच्छा अनुभव है। इस संबंध में कलेक्टर और बैंक अधिकारियों ने भी हितग्राही से व्यवसाय संबंधी जानकारी प्राप्त की। हितग्राही को व्यवसाय शुरू करने हेतु उक्त योजनान्तर्गत 4.50 लाख रूपये का ऋण सुविधा देना बैंक से प्रदाय करने प्रकरण प्रेषित किया गया। इसी प्रकार से पुष्पा विशाल पाटील ब्यूटी पार्लर व्यवसाय करने हेतु 3 लाख रूपये योजनान्तर्गत ऋण सुविधा की मांग की गयी है। कलेक्टर एवं समिति सदस्यों को हितग्राही ने बताया कि उसने पूर्व में 10 साल ब्यूटी पार्लर का जॉब किया है। जिसमें उसको अच्छा अनुभव है। समिति ने हितग्राही को महाराष्ट्र बैंक से ऋण सुविधा उपलब्ध कराने प्रकरण भेजा गया है। इस बैठक में नेपानगर के शेख शहीद ने टेन्ट हाउस दुकान हेतु 7.65 लाख रूपये, स्थानीय सिंधीपुरा के अजय मांडवकर पेपर प्लेट और पत्तल दोने की ईकाई लगाने हेतु 3 लाख रूपये, प्रतापपुरा के विनोद कृृष्णा मावले ने किराना दुकान हेतु 1 लाख रूपये, बहादरपुर ग्रामवासी संतोष किशन कोली ने फोटोग्राफी व्यवसाय हेतु 3 लाख रूपये, स्थानीय लालबाग निवासी महावीर प्रवीणचंद जैन प्लॉस्टिक मेन्यूअल्स संस्थान हेतु 20 लाख रूपये की ऋण सहायता की मांग की गयी है। उक्त सभी प्रकरण हितग्राही के मंशानुरूप बैंको में प्रस्तुत किये गये है।
    बैठक में मध्य प्रदेश खादी एवं जिला ग्रामोद्योग योजनान्तर्गत ग्राम फोपनार निवासी हितग्राही संजय पिता राजू स्टील फेब्रिकेशन के लिए 3 लाख और जैनाबाद ग्राम के हितग्राही धोंडू प्रजापति ने ईट निर्माण व्यवसाय हेतु 3 लाख रूपये की ऋण सहायता हेतु आवेदन किया है। जिला टॉस्क फोर्स समिति ने उक्त सभी प्रकरणों में हितग्राहियों से व्यवसायिक गतिविधियों की जानकारी ली। इसमें कुछ हितग्राहियों को व्यवसाय प्रारंभ पूर्व प्रशिक्षण अर्जित कराने समिति ने सुझाव दिया। कलेक्टर ने सभी हितग्राहियों से ऋण सुविधा उपलब्ध होेने पर अपना व्यवसाय विधिवत रूप से चलाने की ताकीद दी। उन्होनें हितग्राहियों से कहा कि जिस तरह से शासन की योजनान्तर्गत बैंक ने आपको ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। इस ऋण सहायता की नियमित किश्त चुकाये। व्यवसाय पर ध्यान केन्द्रित कर आय के स्त्रोत बढ़ाने विपणन हेतु बाजारों की जानकारी रखना आवश्यक है। जिससे आपके संस्थान द्वारा उत्पादित वस्तुऐं की खपत हो सकेगी। जिससे हितग्राही का रोजगार सतत् चलता रहे।
--------
क्रमांक/49/451/2014                                                                        पवार/सचिन/जि.व्या./फोटो
समाचार
समृद्धि योजनान्तर्गत दो दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम संपन्न
बुरहानपुर /15 जुलाई/ म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा समृद्धि योजनान्तर्गत जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय नवांकुर संस्थाओं का दो दिवसीय प्रषिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संयुक्त जिला कार्यालय बुरहानपुर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। जिसमें जिले व विकासखण्ड स्तर पर चयनित समस्त नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियो द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई गई।
    जिला समन्वयक श्री महेश खराडे़ ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस दरम्यान लोक सेवा प्रबंधन के जिला प्रबंधक मनोज शंखपाल द्वारा नवांकुर संस्थाओं को कानूनी साक्षरता व लोक सेवा अधिनियम की जानकारी प्रदान कि गई। जिला समन्वयक महेष कुमार खराडे़ द्वारा नवांकुर एवं समृद्धि योजना की जानकारी दी गई। सिकोई डिकोई संस्था कार्यकर्ता संदीप देवल द्वारा कुपोषण की पहचान एवं बचाव के उपायों से नवांकुर संस्थाओं को अवगत कराया गया, एवं मोहन जोषी द्वारा जीवन कौषल प्रबंधन सोलाह संस्कार आदि विषय पर जानकारी प्रदान की गई। अनुभव कथन स्वरुप विकासखण्ड समन्वयक, बुरहानपुर अषोक त्रिपाठी द्वारा कहे गये, तथा हरियाली अमावस्या एवं पौधारोपण विषय पर विकासखण्ड समन्वयक, खकनार अमजद खान द्वारा प्रस्फुटन ग्रामों में पौधारोपण करने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
--------
क्रमांक/50/452/2014                                                                        पवार/सचिन/ज.अ.प./फोटो

Monday, 14 July 2014

JANSAMPARK NEWS 14-7-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
खाद-बीज का भंडारण और वितरण पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित करें
समय सीमा की बैठक में कृृषि, पेयजल, बाढ़-आपदा संबंधी निर्देश जारी
बुरहानपुर /14 जुलाई/ जिले में वर्षा की अनुकूलता को देखते हुए खाद-बीज किसानों को मुहैया कराये। कृषि विभाग आदान सामग्री पर नजर रखे। साथ ही खाद-बीज का भंडारण और पर्याप्त मात्रा में वितरण कराना भी सुनिश्चित करें।
    यह निर्देश कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी द्वारा दिये गये है। अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने समय सीमा की बैठक में उक्त निर्देशों का पालन करने कृषि विभाग को अवगत कराया है। इस दौरान जारी मौसम में  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल स्त्रोतो में शुद्धता की जाँच करने को कहा है। विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया गया है कि पेयजल स्त्रोतो के आसपास साफ-सफाई रखी जावे। इस हेतु आमजन को भी समझाईश दी जाये। जल स्त्रोतों में कुओं आदि में ब्लीचिंग पाउडर और पेयजल टंकियों की सफाई प्राथमिकता से कराये। स्वास्थ्य विभाग जल शुद्धिकरण हेतु क्लोरीन की गोलियां ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से वितरण कराई जावे। हैडपंप का पानी पीने की सलाह दे। पेयजल के बर्तन ढंक कर रखे। इसी प्रकार से वर्षाकाल में बाढ़-आपदा से निपटने पहले से ही सभी तैयारियां होना चाहिए। आपदा के वक्त तैनात अधिकारी-कर्मचारी से तत्काल संपर्क हो सकेे। कन्ट्रोल रूम से सतत् संपर्क में रहे। बाढ़ प्रभावित लोगों को ठहराने के लिए शिविर स्थल का चयन कर लिया जाये। वहा भोजन, पेयजल, प्रसाधन, प्रकाश व्यवस्था के लिये भी सभी प्रबंध पहले से होना चाहिए। ताकि आवश्यकतानुसार सुविधाएं तत्काल सुलभ करायी जा सके। बाढ़ आपदा संभावित नदी, नालों, तालाबों आदि की क्षेत्रीय जानकारी रखे जावे। जल संसाधन विभाग भी डेम, नहर, तालाबों की जानकारी जिला प्रशासन को देना सुनिश्चित करें। नगरीय एवं ग्रामीण निकाय भी अपने क्षेत्रों के नदी, नाले, तालाबों में बाढ़-आपदा की जानकारी रखे। जिससे जन, धन का बचाव और आपदा पर काबू पाया जा सके। अतिवृष्टि के दौरान सभी निकाय अपने क्षेत्रों में जर्जर भवनों, कच्चें मकानों, अतिक्रमणकारियों की सूची के अनुसार सतर्कता बरते। जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो। लोगों को मुनादी और समझाईश देकर अन्यत्र स्थल पर ठहराया जाये। वर्षा के पानी की निकासी को गंभीरता से ले। हर वार्ड, मोहल्ले में भ्रमण कर देखे कि वर्षा के पानी की निकासी में कोई अवरोध तो नही है। जहां पानी रूकता है, ऐसे स्थलों पर विशेष रूप से ध्यान रखे। जिन स्थलों पर पानी रूका पड़ा है। उसकी निकासी के लिए कच्ची नाली बनाकर पानी का बहाव हर हॉल में कराये। खनिज विभाग की जिन खदानों में बरसात का पानी भरता है। ऐसी गहरी खदानों की जानकारी देवे। इसके साथ ही ऐसे खदानों के गढ्ढो में चेतावनी बोर्ड आदि लगा दे। जिसकी सूचना निकायो को भी देवे। लोक निर्माण विभाग बाढ़ संभावित पुल, पुलियों के उपर से बरसात का पानी बहने पर बेरियर आदि लगाकर यातायात को रोके। बाढ़-आपदा के समय सर्व संबंधित विभाग सतर्क रहते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करेगें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री सुरेश्वरसिंह, डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव, शंकरलाल सिंगाडे़, नेपानगर एसडीएम सूरज नागर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।
-------
क्रमांक/42/444/2014                                                                               पवार/सचिन/प्रशासन
समाचार
मुख्यमंत्री द्वारा 7 मृृतकों के परिवारों को 3.50 लाख स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृृत 
बुरहानपुर /14 जुलाई/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने बुरहानपुर में गत मध्यरात्रि दीवार गिरने के हादसे में 7 मृृतकों के परिवारों को कुल 3.50 लाख रूपये की स्वेच्छानुदान मद आर्थिक सहायता राशि स्वीकृृत की है। इस घटना में 9 घायलों में 2 गंभीर घायलों को 20-20 हजार रूपये तथा अन्य 7 घायलों को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गयी है। मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उक्त हादसा दौलतपुरा मोहल्ला काली मस्जिद स्थित छोटा गुरूद्वारा की मोटी दीवार गिरने के कारण हुआ। उल्लेखनीय है कि 13-14 जुलाई के दरम्यानी रात में वर्षा के कारण दीवार ढह जाने से समीप में बने 7 कच्चें मकान क्षतिग्रस्त हो गये। इसमें 4 पूर्ण क्षतिग्रस्त तथा 3 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। दीवार गिरने से उक्त मकानों के मलबे में दबने से रहवासियों के 7 बच्चों की मृृत्यु हो गयी।   
    मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मृतक जैनब पुत्री अलताफ उम्र 15 वर्ष, उस्मान पिता अलताफ 11 वर्ष, मोहसीन पिता अलताफ उम्र 13 वर्ष, आस्मा पुत्री हफीज उम्र 2 वर्ष, तंजिला पुत्री हफीज उम्र 4 माह, मंतीषा पुत्री सद््दाम उम्र 1 वर्ष, आफरीन पुत्र आरिफ खां उम्र 1 वर्ष के निकटतम वारिसो को 50-50 हजार रूपये प्रदाय किये जायेगें।
    इसी प्रकार से रेडक्रास सोसायटी से 7 मृतकों के प्रभावित परिवारों को प्रत्येक मृतक के मान से 5-5 हजार रूपये एवं 9 घायलों को 2-2 हजार रूपये तात्कालिक अंतरिम सहायता उपलब्ध कराई गयी है।
    गुरूद्वारा प्रबंधन समिति से समन्वय कर 7 मृतकों के प्रति मृृतक के मान से 50-50 हजार रूपये एवं प्रत्येक घायल को 25-25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दिलाई गयी है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत 4 पूर्ण क्षतिग्रस्त एवं 3 कच्चे आंशिक क्षतिग्रस्त मकानों के लिये भी सहायता राशि स्वीकृत कर दी गयी है।
-------
क्रमांक/43/445/2014                                                                              पवार/सचिन/प्रशासन

समाचार
जिले में अभी तक 128.2 मिली मीटर औसत वर्षा हुई
बुरहानपुर /14 जुलाई/ जिले में जारी मौसम में अभी तक 128.2 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 491.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
    पिछले 24 घंटो के दरम्यान बुरहानपुर तहसील में 85.6 मि.मी एवं नेपानगर में 14 मि.मी. तथा खकनार तहसील में 1.4 मी.मी. वर्षा मापी गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख श्री एम.एल.पालीवाल ने बताया कि अभी तक सर्वाधिक वर्षा 172 मि.मी. नेपानगर और सबसे कम 79.2 मि.मी. खकनार में तथा 133.5 मि.मी. वर्षा बुरहानपुर तहसील में हुई है।
--------
क्रमांक/44/446/2014                                                                                    पवार/सचिन/भू-अ.

Thursday, 10 July 2014

JANSAMPARK NEWS 10-7-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
दस्त प्रबन्धन पर आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन
बुरहानपुर 10 जुलाई/ जिला मुख्यालय पर ‘‘आओ मिलकर पायें दस्त पर जीत‘‘ विषयक कार्यशाला में विभागीय मैदानी अमले को प्रशिक्षित किया गया।
    यह प्रशिक्षण डायरिया प्रबंधन पर आधारित था। एकीकृत बाल विकास सेवा विभाग के तत्वावधान में एवं क्लिंटन फाउंडेशन के सहयोग से प्रशिक्षण वास्तु शिल्प गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ।
    यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार खान ने दी। उन्होनें बताया कि इस दौरान दस्त से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास बाधित होता है। साथ ही यह विकार जानलेवा भी हो सकता है। अतः दस्त से बचाव ओर त्वरित प्रबंधन बहुत आवश्यक है। यह तकनीक सभी जमीनी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए। प्रशिक्षण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों एवं परियोजना अधिकारियों को डायरिया नियंत्रण की तकनीक अवगत करायी गयी। यह तकनीक क्लिंटन फाउन्डेशन के सहयोग से संचालित है। इसके लिये श्री जोस सूल, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक, क्लिंटन फाउन्डेशन भोपाल से दूरभाष नंबर 0755-4014000 या मोबाइल 9977001874 या उनके ईमेल पते jpayyappilly@clintonhealthaccess.org पर संपर्क कर सकते है।
    उक्त प्रशिक्षण के दौरान ही सभी पर्यवेक्षकों को उनके प्रभार के आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिये परामर्श पुस्तिका की प्रतियां भेजी गयी है। प्रशिक्षित पर्यवेक्षक, सेक्टर स्तर पर क्लिंटन फाउन्डेशन के सहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर यह परामर्श पुस्तिका उपलब्ध कराऐगें। परामर्श पुस्तिका ‘‘आओ मिलकर पाएं दस्त पर जीत‘ का उपयोग सुपोषण अभियान के तहत लक्षित परामर्श सत्र-तृतीय माह के दूसरे एवं तीसरे मंगलवार के दौरान किया जाएगा। मैदानी अमला साथ ही गृहभेंट के दौरान भी इसका उपयोग जानकारी देने में करेगें।   
    उन्होनें दस्त के कारण पहचान लक्षण बताते हुए कहा की संयुक्त प्रणाली के माध्यम से ग्राम में ही आषा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दस्त रोग ठीक किया जा सकता है और षिषु मृत्यु को रोका जा सकता है। 10-15 प्रतिषत मृत्यु का कारण निर्जलीकरण है, जिसे इस संयुक्त प्रणाली द्वारा ठीक किया जा सकता है।
    जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री खान द्वारा जिंक और ओ आर एस को प्रभावी रूप से लागू करने के बारे मे पर्यवेक्षकों को निर्देष दिये और सुपोषण अभियान में भी इसका उपयोग किये जाने संबंधी जानकारी दी गई एवं आंगनवाड़ी केन्दों में न्यूट्री कार्नर और बच्चों की हाथ धुलाई की व्यवस्था के बारें में जानकारी दी। कार्यषाला के दौरान सुपोषण प्रार्थना गीत स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना गीत, दस्तनाषक भजन गाकर एवं अभिनय करके जनसमुदाय को अवगत कराने के बारें में रोचक प्रकार से प्रतिभागीयों को सिखाया गया।
    कार्याषाला में जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी सुश्री नीलम चौहान, परियोजना अधिकारी  श्रीमती चन्द्रकांता वर्मा, श्री महेष मेहरा, श्री संदीप देवल, श्री मोहन जोषी, भोपाल एम. पी. वालेंटरी हेल्थ आर्गनाईजेषन से राहूल राजपूत रीजनल कोर्डिनेटर एवं समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
-------
क्रमांक/36/438/2014                                                                          पवार/सचिन/म.बा./फोटो 
समाचार
भूतपूर्व सैनिक मासिक सम्मेलन 10 जुलाई को
बुरहानपुर /10 जुलाई/ जिला मुख्यालय पर भूतपूर्व सैनिक मासिक सम्मेलन लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में आयोजित किया है। यह सम्मेलन 10 जुलाई को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस सम्मेलन में बुरहानपुर जिले के निवासरत् भूतपूर्व सैनिको/उनकी विधवाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
    यह आयोजन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी खण्डवा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं/रोजगार संबंधी जानकारी भी प्रदान की जावेगी। संबंधितजन अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवे।
-------
क्रमांक/37/439/2014                                                                                   पवार/सचिन/सै.क.
समाचार
आत्म निर्भरता को मिला बल

(सफलता की कहानी)
बुरहानपुर /10 जुलाई/ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति आर्थिक विकास योजना से सुपड़ु पिता गोविंदा की पारिवारिक स्थिति में बेहतर सुधार हुआ है। उसने इस योजना से लाभान्वित होकर अपना पसंदीदा टेन्ट हाऊस का व्यवसाय शुरू किया। इस योजना के बलबूते वह आत्मनिर्भर हो गया है।
    बुरहानपुर जिले में सारोला ग्राम निवासी सुपड़ु ने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति आर्थिक विकास योजना से तीन लाख रूपये ऋण सुविधा अर्जित की है। शासन की इस योजना से उसको 90 हजार रूपये का अनुदान भी प्राप्त हुआ है। जो ऋण सुविधा की 30 प्रतिशत राशि में शामिल है। अनुसूचित जाति के गरीब को उक्त अनुदान सहायता से व्यवसायिक कारोबार को चलाने में काफी राहत मिली है।
    जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा संचालित योजनान्तर्गत सुपड़ु ने लाभ प्राप्त किया है। माह मार्च, 2014 में ऋण सुविधा स्वीकृत हुई। इस आर्थिक सुविधा से उसने अपने मकान में टेन्ट हाऊस की दुकान प्रारंभ की। ग्राम में टेन्ट हाउस की अन्य कोई दुकान नहीं होने से। उसकी टेन्ट की दुकान अच्छी चल रही है। चूंकि ग्रामवासियों को टेन्ट हाउस के लिये अन्यत्र शहर गांव जाना पड़ता था। जिससे ग्रामवासियों को धन व समय भी अधिक लगता और अन्य परेशानियां भी उठानी पड़ती थी। ग्राम में ही टेन्ट हाउस की दुकान खुलने से ग्रामीणों को अब सामाजिक, सांस्कृतिक तथा अन्य त्यौहारों, उत्सवों आयोजनों के लिये सामग्री मिलने लगी हैं। सुपड़ु का व्यवसाय भी अच्छा चलने लगा है। वह सीजन में 25 हजार से 30 हजार रूपये तक कमाने लगा है। ग्राम में ही बंद सीजन में वह 8 से 10 हजार रूपये तक टेन्ट व्यवसाय से कमाई कर लेता है। उसने बैंक ऑफ इंडिया डोईफोड़िया से योजना के तहत ऋण लिया है। जिसकी किश्त 6 हजार 200 रूपये प्रतिमाह बैंक को जमा कर देता है। सुपड़ु ने कभी सोचा भी नहीं था। यह अजूबा उसकी जिंदगी में होगा। कि वह टेन्ट हाउस का मालिक बन जायेगा। मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। पहले वह टेन्ट हाउस कार्य में मजदूरी करता था। उसे इस व्यवसाय का अच्छा ज्ञान रहा। किन्तु धन अभाव के वजह से उसके लिये लाखो रूपये संकलित करना नामुमकिन था। लेकिन मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति आर्थिक विकास योजना ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया। आज अनुसूचित जाति गरीब मजदूर स्वयं का व्यवसाय करने लगा है। वह इस व्यवसाय में दो-तीन लोगों को भी रोजगार देने लगा है। वह 200 रूपये प्रतिदिन व मजदूर के मान से रोजगार दे रहा है। आज सुपडु़ को किसी सहारे की जरूरत नही है। वह अपने पैरों पर खड़ा हो गया हैं। अब उसका परिवार बेहद खुशहाल है।
-------
क्रमांक/38/440/2014                                                                       पवार/सचिन/अं.व्या./फोटो 

Wednesday, 9 July 2014

JANSAMPARK NEWS 9-7-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.
समाचार
कलेक्टर ने वारोली ग्राम चौपाल में सुनी समस्याएं
ग्रामीणों को कृषि एवं रोजगार मूलक योजना का लाभ लेने दी जानकारी
बुरहानपुर /9 जुलाई/ कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी बुधवार को मध्य प्रदेश के अंतिम और महाराष्ट्र सीमा से सटे ग्राम वारोली पहुंचे। उन्होनें यहां ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की विविध समस्याएं सुनी। उनकी समस्याओं के निदान हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। इसके साथ ही शासन की जनसुविधाओं का लाभ उठाने ग्रामवासियों को जानकारी दी।
    कलेक्टर ने ग्रामवासियों से कहा कि पशुपालन और दीगर, कचरा-कूड़ा फेकना नहीं है। इससे कृषि के लिये नाडेप खाद बनाये। कृषको को नाडेप बनाने की तकनीक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा अवगत करायी जायेगी। इस योजना का लाभ कृषक ले सकते है। इसी प्रकार से केचुआ खाद भी कृषि व उद्यानिकी के लिए बहुत उपयोगी है। इन खादों के उपयोग से फसल उत्पादन दुगना-चौगुना होता है। किसान को दोनो विधियों से देशी खाद तैयार करने में कोई लागत नहीं लगती है। इससेेेे कृषि उत्पादन की लागत में भी कमी आती है। शासन की मंशा भी खेती को फायदा का धंधा बनाने में लागत कम करने पर जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर ने चौपाल में कृषि उपसंचालक श्री मनोहरसिंह देवके से नाडेप और केचुआ खाद अर्थात जैविक खाद बनाने की विधियां बताने निर्देश दिये। उपसंचालक ने चौपाल में ही किसानों को नाडेप एवं वर्मीकम्पोस्ट खाद बनाने तथा बायोगैस संयत्र स्थापित करने के संबंध में जानकारी दी। उन्होनें विभागीय योजनाओं से लाभ अर्जित करने के बारे में विस्तार से समझाया। कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों को उक्त विधियों से खाद निर्मित करना है। उपसंचालक के पास किसान अपने नाम लिखवा दे। वाटर शेड मिशन द्वारा और कृृषि विभाग द्वारा उक्त दोनों विधियो से खाद बनाने किसानों को प्रशिक्षण प्रायोगिक रूप से दिया जायेगा।
    कलेक्टर ने ग्रामीणों से पूछा कि आपके ग्राम में रोजगार उपलब्ध है। उन्होनें कहा कि शासन की विभिन्न रोजगार मूूलक योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार व्यक्ति ले सकते है। इसमें अंत्यव्यवसायी से अनुसूचित जाति के लोग एवं आदिवासी वित्त विकास निगम से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग ऋण सुविधा व अनुदान के जरिये लाभान्वित हो सकते है। सामान्य बीपीएल हितग्राही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से अंत्यव्यवसायी विभाग एवं आदिवासी वित्त विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले सकते है। इन योजनाओं में किराणा, वेल्डिंग, टेन्ट हॉउस, मोबाइल रिचार्जिंग शॉप, टेक्टर/मोटर साइकिल मेकेनिक, कैश शिल्पी, आटा चक्की, वाहन के साथ ही पैतृक व्यवसायों में पारंगत व्यक्ति लाभान्वित हो सकते है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सृदुढ़ होगी।
    कलेक्टर ने चौपाल में कहा कि प्रांत की अंतिम सीमा पर बसे वारोली ग्राम अब निर्मल ग्राम लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है। थोड़ी सी मेहनत ग्रामवासी को और करना चाहिए। सात आठ लोगों की ग्रामीणजन समिति बनाकर निर्मल ग्राम अभियान को सफल बनाये। ग्राम में जो 2-3 घर शौचालय नहीं बना पाये है। समिति द्वारा निश्चित रूप से समझाईश देने पर वे भी अवश्य ही अपने घरों में शौचालय बनायेगे। खुले में शौच करने से विविध बीमारियां उत्पन्न होती है। इन पर अंकुश लगाने के लिए शौचालय में ही जाना चाहिए। जिससे हमारे परिवारों का विभिन्न बीमारियों से बचाव हो सकेगा। इसलिए थोड़ीसी मशक्त की जरूरत और है। निश्चित रूप से वारोली निर्मल ग्राम बन जायेगा। श्री अवस्थी ने यहा के ग्रामवासियों व जनप्रतिनिधियों के यहां शौचालय बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की। वारोली में नाली निर्माण हेतु जेसीबी मशीन कुछ ग्रामीण वारोली नहीं आने दे रहे थे। कलेक्टर ने तत्काल मशीन बुलवाकर नाली निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होनें पात्रता पर्ची वितरण, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। यहां पंचायत भवन निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। यह कार्य गुणवत्ता युक्त करने पर प्रशंसा की गयी। ग्राम के नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन के सामने और पीछे की दीवारों में लंबी-लंबी दरारे पड़ गयी है। इस हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को जानकारी दी गयी। कलेक्टर ने कार्यकारी ऐजेन्सी आर.ई.एस. से कहा कि इसमें सुधार कार्य तत्काल कराये जायें। श्री अवस्थी ने यहां शाला भवन में हाथ धुलाई और शुद्ध पेयजल आदि व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। यहां सभी प्रबंध पाये गये। उप स्वास्थ्य केन्द्र में दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण व अन्य दवा वितरण के बारे में पूछताछ की गयी। जिस पर ए.एन.एम. ने केन्द्र के बारे में विस्तार सेे ब्यौरा दिया। उन्होनें कहा कि यहां अभी तक एक डिलेवरी हुई है। यहां की महिलाएं बुरहानपुर, शाहपुर व इच्छापुर प्रसूति कराने ले जाते है। ग्राम में 17 महिलाएं गर्भवती सूची में है। जिनका प्रसव पूर्व जाँच परीक्षण कर नियमित दवाएं प्रदाय की जा रही है। उप स्वास्थ्य केन्द्र पर सभी प्राथमिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध है। यहां शाला भवन पर पौधारोपण अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। शिक्षको से स्कूल चले अभियान दर्ज बच्चों की संख्या व शौचालय व शुद्ध पेयजल और मध्यान्ह भोजन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गयी।
कलेक्टर ने इच्छापुर ग्राम में भी निर्माण कार्य व योजनाओं का लिया जायजा

      इस भ्रमण के बाद कलेक्टर श्री अवस्थी इच्छापुर भी पहुंचे। उन्होनें यहां बैंक मेनेजर को बुलाकर मुख्यमंत्री आवास निर्माण योजना के हितग्राहियों को शीघ्र ही दूसरी किश्त जारी करने हेतु निर्देशित किया है। उन्होनें मैनेजर से कहा कि जिन आवासों के छत डलनी वाली है। ऐसे हितग्राहियों को शीघ्र ही 15 दिन के अंदर दूसरी किश्त उपलब्ध करायी जाये। जिससे वे वर्षाकाल के पूर्व अपने मकान बना सकें। इसमें वारोली और इच्छापुर के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाये।
    कलेक्टर को इच्छापुर में पेंशनधारियों ने बताया कि 3 माह से पेंशन राशि नहीं मिली है। उन्होनें जनपद सीईओ श्री राकेश शर्मा से जानकारी ली। जनपद सीईओ ने बताया कि पेंशन राशि माह अप्रैल, मई और जून 3 माह का वितरण किया जाना है। कोषालय में बिल लग चूके है। किन्तु सर्वर में तकनीकि खराबी आने के कारण विलंब हो रहा है। शीघ्र ही यह राशि 4 दिन के भीतर हितग्राहियों के खाते में उपलब्ध करा दी जायेगी। नवनिर्माणाधीन पंचायत भवन के कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इच्छापुर में यह भवन 12 लाख 85 हजार रूपये की लागत से निर्मित हो रहा है। यहां आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक-1 भवन की लागत 7 लाख 80 हजार रूपये और दूसरे आंगनवाड़ी भवन क्रमाक 2 की लागत 7 लाख 80 हजार रूपये है। इन केन्द्रों का कार्य पूर्ण गुणवत्ता से चल रहा है। कलेक्टर ने इच्छापुर में श्री ओमप्रकाश एवं सुरेश चौहान के यहां बायोगैस सयंत्र का अवलोकन किया। हितग्राही कृषक ने बताया कि बायोगैस सयंत्र से कृषि के लिये खाद, रसोई के लिये गैस और प्रकाश की आपूर्ति हो रही हैं।
    इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री श्री लालजी तिवारी, जिला समन्वयक निर्मल ग्राम श्री प्रवीण गुप्ता, वारोली सरपंच श्रीमती आशाबाई दिगम्बर और जिला पंचायत सदस्य आशाबाई कोली, इच्छापुर सरपंच रूक्माबाई माली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

-------
क्रमांक/34/436/2014                                                                       पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो 
समाचार
पात्रता पर्ची के माध्यम से खाद्यान्न व केरोसीन का वितरण जारी
बुरहानपुर /9 जुलाई/ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में पात्रता पर्ची के माध्यम से राशनकार्ड धारियों को खाद्यान्न और केरोसीन का वितरण किया जा रहा है। ग्राम सारोला और टिटगांव में पात्रता धारकों ने जारी पर्ची के माध्यम से 1 रूपये किलो गेहूँ और 1 रूपये किलो चावल, 1 रूपये किलो मक्का और 13 रूपये 50 पैसे प्रति किलो शक्कर, पिसा नमक प्रति पैकेट 1 रूपये तथा केरोसीन 16 रूपये 78 पैसे परिवहन दूरी के हिसाब से उपभोक्ताओं को प्रदाय किया गया।
    सारोला में नवाब रोशन पात्रता पर्चीधारक को 6 सदस्य संख्या के मान से 18 किलो गेहूँ, 6 किलो चावल, 6 किलो मक्का, 1 किलो शक्कर, 1 पैकेट नमक और 5 लीटर केरोसीन आदि सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। इसी प्रकार से टिटगांव में भी पात्रता पर्ची के आधार पर खाद्यान्न का वितरण सेवा सहकारी समिति द्वारा किया जा रहा है।
-------
क्रमांक/35/437/2014                                                                         पवार/सचिन/खाद्य/फोटो 

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...