Sunday 9 October 2016

बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2016

नगर उदय अभियान अंतर्गत स्वीप गतिविधिया संबंधी निर्देश 
 
बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2016
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सिंह ने बताया कि जिले में नगर उदय से भारत उदय अभियान चलाया जा रहा है। उन्होनें बताया कि अभियान का प्रथम चरण के तहत 2 अक्टूबर तक जिले के संपूर्ण शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड/मोहल्लों में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु गठित दलों द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का शुद्धिकरण अभियान का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बुरहानपुर और नेपानगर को निर्देश दिये है कि नगर उदय से भारत उदय अभियान के तहत वार्डो में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बूथ लेवल अधिकारियों को भी सम्मिलित करवाना सुनिश्चित करें। स्वीप कार्यक्रम के तहत उन्होनें प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये है। उन्होनें कहा कि निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2017 के तहत एक जनवरी 2017 को अपनी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाताओं के नाम भी निर्वाचक नामावलियों में सम्मिलित करवाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने नगर उदय अभियान के तहत नेपानगर के विभिन्न वार्डो का भ्रमण किया 
वार्डवासियों की समस्याऐं सुनकर निराकरण करने अधिकारियों को दिये निर्देश 
बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2016
 
    कलेक्टर श्री दीपक सिंह मंगलवार को नगर उदय से भारत उदय अभियान के तहत नेपानगर में विभिन्न वार्डो में पहुंचकर नागरिकों से उनकी समस्याऐं सुनी। उल्लेखनीय है कि उक्त अभियान के तहत 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिले के नगरीय क्षेत्रों के तहत विभिन्न वार्डो में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का सर्वे कार्य किया जायेगा। कलेक्टर ने नेपानगर में नगर उदय से भारत उदय अभियान के तहत 4 दल गठित किये है। इसमें सीएमओ नेपानगर श्री राजेश मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
दल में 4 दल प्रभारी एवं 54 कर्मचारी सम्मिलित है। कलेक्टर ने उक्त स्थिति का जायजा लेने विभिन्न वार्डो का दौरा कर नागरिकों की समस्याऐं सुनकर अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। इस दौरान अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, एसडीएम नेपानगर श्री अनिल सपकाले, नेपानगर सीएमओ श्री राजेश मिश्रा, शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी श्री गणेश दुबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
   कलेक्टर ने वार्डवासियों को स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि अपने आसपास साफ-सफाई रखें। ताकि गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकें। इस दौरान उन्होनें चूना भट्टा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होनें बच्चों से पढ़ाई और मध्यान्ह भोजन संबंधी पूछताछ की।
कलेक्टर श्री सिंह ने किया स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण 
बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2016
कलेक्टर दीपक सिंह ने मोहम्मदपुरा स्थित स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें कहा कि संस्थान में बेरोजगार युवा, युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाये। इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक श्री जी.एस.केसकर, आरसेटी संचालक श्री संतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता नेहरू स्टेडियम में आज 

बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2016
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय शालेय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता आज 29 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से नेहरू स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित होगी। जिला खेल अधिकारी श्री आर.जी.बांगरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 18 वर्ष तक के बालक/बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते है। प्रतिभागी खिलाड़ियों को अपनी शाला प्राचार्य से टीम के खिलाड़ियों के नाम प्रमाणित कराकर सूची प्रतियोगिता स्थल पर जमा करना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में विजेता टीमों को ट्राफी से सम्मानित किया जायेगा।
जिले में 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित 

बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2016
जिले में आगामी 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। यह आदेश जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेन्द्र शर्मा ने दिये है। उन्होनें कहा कि इस अवसर पर जिले की समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकाने, देशी मदिरा संग्रहण भांडागार तथा एफ.एल.-3 होटल बार एक अक्टूबर की रात्रि क्रमशः 11.30 बजे एवं 12 बजे से 3 अक्टूबर को प्रातः क्रमशः 8.30 बजे एवं 10 बजे तक बंद रखी जायेगी। इस अवधि में मदिरा का क्रय, विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक 5 अक्टूबर को 

बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2016
जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आगामी 5 अक्टूबर को 12.30 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित की गई है। यह जानकारी संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य ने दी। उन्होनें समस्त कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि उक्त बैठक के पूर्व अपनी विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित कर पालन प्रतिवेदन लेकर उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।
एक अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जायेगा 

बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2016
जिले में आगामी एक अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के उपसंचालक ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजन हेतु स्वास्थ्य शिविर, पात्रतानुसार पेंशन योजना का लाभ, दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना से वृद्धजनों को लाभान्वित करते हुए वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। 


कलेक्टर श्री सिंह ने सेवानिवृत्त प्रधानपाठक को शॉल-श्रीफल देकर किया सम्मान 
कलेक्टर ने कि उज्जवल भविष्य की कामना 
बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2016
जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को कलेक्टोरेट सभागृह में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने सेवानिवृत्त शा.उ.मा.विद्यालय नावरा के प्रधानपाठक श्री काशीनाथ महाजन को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, जिला पेंशन अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस मौके पर कलेक्टर सिंह ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को जीपीओ और पी.पी.ओ. सौंपते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है।
शहरी क्षेत्रों के तांगा चालकों का सम्मेलन कराये-कलेक्टर श्री सिंह 
कलेक्टर ने शहर में ई-रिक्षा चलाने की कार्ययोजना बनाने के दिये निर्देश 
बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2016
शहरी क्षेत्रों के तांगा चालकों का सर्वे कराकर सम्मेलन कराये। यह निर्देश कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने बुधवार को आयोजित समय सीमा बैठक में नगर निगम आयुक्त एवं परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण को दिये। उन्होनें कहा कि तांगों के स्थान पर ई-रिक्षा चलाने की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें। सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक लेकर निराकरण करने के निर्देश समस्त कार्यालय प्रमुखों को दिये। बैठक में उन्होनें पीजीआर, जनसुनवाई व समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, एसडीएम नेपानगर श्री अनिल सपकाले सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 
    बैठक में श्री सिंह ने सभी कार्यालय प्रमुखों से कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। जो कि प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगी। इस दौरान कलेक्टोरेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में समस्त सभी विभाग के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
जाति प्रमाण पत्रों की समीक्षा
    समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने जाति प्रमाण पत्रों की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि संकुल प्राचार्य की बैठक आयोजित कर नवीन प्रवेश लेने वाले जिन विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बने है उनके संकुल के माध्यम से आवेदन लेकर लोक सेवा केन्द्र में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होनें निर्देशित किया कि जब तक शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्रों के आवेदन लोक सेवा केन्द्र में प्रस्तुत नहीं किये जाते तब तक संबंधित संस्था प्रमुखों का वेतन आहरण ना किया जाये।
संयुक्त संचालक ने किया डे-केयर शिविरों को निरीक्षण 

बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2016
महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त संचालक डॉ. संध्या व्यास ने डे-केयर शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होनें खकनार विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम शेखपुरा, देड़तलाई, रायतलाई और टेम्भी में आयोजित किये जा रहे डे-केयर शिविरों का औचक निरीक्षण करते हुए विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देशानुसार जिले के 70 ग्रामों में डे-केयर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी मॉनीटरिंग के लिये उन्होनें जिला अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। 
    डॉ.व्यास ने अपने निरीक्षण में उपस्थित माताओं से चर्चा करते हुए डे-केयर शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होनें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को बाल्यावस्था एवं पोषण आहार के संबंध में जनजागरूकता फैलाने के निर्देश दिये। उन्होनें जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ्फार खान को निर्देशित किया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं एवं पर्यवेक्षकों को आय.वाय.सी.एफ. प्रशिक्षण स्वास्थ्य विभाग से समन्वयक कर प्रदान करवाना सुनिश्चित करें।
पी.सी.एन.पी.एन.डी.टी. पर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न 
बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2016
कलेक्टोरेट सभागृह में बुधवार को गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान-तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) नियम (पी.सी.एन.पी.एन.डी.टी) पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए श्रीमती शेली कनास डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी पी.सी.एन.पी.एन.डी.टी. ने बताया कि मध्य प्रदेश वालेंटरी हेल्थ ऐसोसिएशन के डायेरेक्टर श्री मुकेश सिन्हा ने पी.सी.एन.पी.एन.डी.टी.के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि दोशी पाये जाने पर दण्ड के संबंध में जानकारी दी। कार्यशाला में कलेक्टर श्री दीपक सिंह ने अधिनियमों के उद्देश्यों से अवगत कराते हुए जिला प्रशासन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये। कार्यशाला में सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य सहित अन्य जिला अधिकारी, डॉक्टर उपस्थित रहे।
मोटा अनाज विक्रय पंजीयन की अवधि 30 सितम्बर तक 

बुरहानपुर | 28-सितम्बर-2016
जिले में मोटा अनाज ज्वार/मक्का (उपार्जन) खरीदी हेतु सभी पुराने पंजीयन शासन द्वारा निरस्त कर दिये गये है। अब सभी किसानों को खरीफ उपार्जन वर्ष 2016-17 में ज्वार/मक्का विक्रय हेतु नवीन पंजीयन संबंधित खरीदी केन्द्रों पर कराना अनिवार्य है। पंजीयन के समय आवेदन-पत्रों में राष्ट्रीयकृत बैंक का एकाउण्ट नंबर एवं किसान समग्र आई डी भी अनिवार्य रूप से प्रविष्टि करनी होगी। यह जानकारी जिला खाद्य अधिकारी श्री बामनिया ने दी। उन्होनें बताया कि पंजीयन की अवधि 30 सितम्बर 2016 तक है, इसके बाद मोटा अनाज विक्रय पंजीयन नही किया जायेगा। अतः समय सीमा में अपना पंजीयन निर्धारित खरीदी केन्द्र पर कराये।     
यह है खरीदी केन्द्र
    एमागिर्द सेवा सहकारी संस्था बुरहानपुर, विपणन सहकारी संस्था मर्यादित बुरहानपुर, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था लोनी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था सीवल एवं आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था तुकईथड।

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...