Friday 15 November 2013

B JANSAMPARK NEWS 15-11-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर मध्य प्रदेष
समाचार
स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिये स्टेटिक्स सर्विलेंस टीम तथा फ्लाइंग स्क्वैड का गठन
बुरहानपुर /15 नवबंर 2013/ आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सुरक्षा और चुनाव व्यय पर निगरानी रखने के लिये बैठक संपन्न हुई। बैठक में चुनाव व्यय प्रेक्षक श्री षिवाजी बी.घुड़े, कलेक्टर श्री आषुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक श्री अविनाष शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर चुनाव व्यय प्रेक्षक श्री घुड़े ने उपस्थित पुलिस व अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिये चुनाव व्यय पर निगरानी रखना जरूरी है। इसके लिये जिले में स्टेटिक्स सर्विलेंस टीम तथा फ्लाइंग स्क्वैड का गठन किया गया है।
    इस अवसर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आषुतोष अवस्थी ने बताया कि जिले में दोनों विधानसभाओं के लिये 6 स्टेटिक्स सर्विलेंस टीम तथा 6 फ्लाइंग स्क्वैड का गठन किया गया हैं, जिससे चुनाव पर व्यय संबंधी कड़ी निगरानी रखी जा सकें। यह स्टेटिक्स सर्विलेंस टीम जिले में अवैधानिक वाहनों तथा अवैधानिक शराब परिवहन पर नजर रखेंगी। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति 50 हजार रूपये से अधिक का परिवहन करता है तो उसकी जांच की जायेगी। अवैध परिवहन करने के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171 (ई) के तहत कार्यवाही की जायेगी। स्टेटिक्स सर्विलेंस टीम में 1 मजिस्टेªट और 1 पुलिस अधिकारी को शामिल किया गया है।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अविनाष शर्मा ने बताया कि चुनाव के दौरान बिना अनुमति के वाहनों का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा। किसी भी निजी वाहन में सायरन या हूटर का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। अवैध षराब का परिवहन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। स्टेटिक्स सर्विलेंस टीम और फ्लाइंग स्क्वैड का काम चुनाव आदर्ष आचरण संहिता का पालन करवाना हैं तथा फ्लाइंग स्क्वैड का काम गांव-गांव जाकर यह वाचन करवाना हैं कि आचार संहिता का उल्लघंन और अवैध परिवहन करना कानूनन अपराध है।
    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी.एस.बिरदे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
समाचार क्रं. 10/2013/बीएन सिंह/9425781736

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...