Wednesday 13 August 2014

JANSAMPARK NEWS 13-8-14

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार

परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का अंतिम अभ्यास संपन्न


कलेक्टर द्वारा स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह तैयारियों का निरीक्षण
बुरहानपुर/13 अगस्त/ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया है। यह आयोजन 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे स्थानीय पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम प्रांगण में सम्पन्न होगा।
   
    कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरिन सिंथिया ने बुधवार को उक्त आयोजन की पूर्व तैयारियों के सिलसिले में निरीक्षण किया। उन्होनें पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह की उपस्थिति में परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल का अवलोकन किया।
    कलेक्टर ने मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों तथा गतिविधियों की क्रम व समयबद्धता की जानकारी ली। इस दरम्यान झण्डावंदन स्थल, परेड मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल की सफाई करने और प्रसाधन व्यवस्था हेतु नगर निगम को निर्देश दिये है। यहां परिसर में शुद्ध पेयजल और पार्किंग व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को ताकीद दी गई है।
    श्रीमती सिंथिया ने संयुक्त परेड मार्चपास्ट सलामी का अंतिम अभ्यास का भी निरीक्षण किया। जिसमें पुलिस, ए.एस.एफ., होमगार्ड, एन.सी.सी. स्काउड गाइड, रेडक्रास व अन्य दल द्वारा मुख्य अतिथि को विधिवत सलामी देने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया ं
    इसी प्रकार स्कूली छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति और समृद्धता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास प्रस्तुत किया। इसमें सेवा सदन ने मलहार गीत महाराष्ट्र संस्कृति की प्रस्तुत दी। सावित्रीबा फूले शा.उ.मा.कन्या विद्यालय ने बेटी बचाओं, पौधारोपण और बाल विवाह की रोकथाम विषयक संदेश समाज को देने भांगड़ा नृत्य और गीत के माध्यम से शानदार प्रस्तुति का अभ्यास दर्शाया। नेहरू मांटेसरी स्कूल ने भी देश की अनेकता और एकता को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु गीत व नृत्य की पेशकश से एकता की आवाज दी। संेट टेरेसा शैक्षणिक संस्थान ने स्वर्णिम मध्य प्रदेश की परिकल्पना के साकार रूप को दोहराते हुए प्रदेश की गाथा गीत और नृत्य के माध्यम से अभ्यास प्रस्तुत किया गया।
      इस मौके पर कलेक्टर को अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने मुख्य समारोह संबंधी कार्यक्रमों की रूपरेखा अवगत करायी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बी.एस.बिरदे ने परेड अभ्यास में शामिल दल व मार्चपास्ट के बारे में जानकारी दी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल. उपाध्याय ने सांस्कृृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था अवगत करायी। नगर निगम ने पंडाल, बैठक व अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं तथा पुलिस विभाग ने सुरक्षा व पार्किंग प्रबंध की जानकारी स्थल पर दी। कार्यक्रम संचालन मधुरवाणी में लेखापाल श्री हितेश शाह और व्याख्याता श्री संजय गुप्ता द्वारा किया गया है। इस दौरान सर्व जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
--------
क्रमांक/31/532/2014                                                                पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो 
समाचार
श्रीमती सिंथिया झंडावंदन कर परेड की सलामी लेगी
कलेक्टर के आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह आयोजित
बुरहानपुर/13 अगस्त/ जिले में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमा उत्साह व उमंग से मनाया जायेगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरिन सिंथिया बतौर मुख्य अतिथि विधिवत राष्ट्रध्वज फहरायेगी व परेड की सलामी लेगी। मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन भी किया जायेगा।
    समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रध्वज फहराने के बाद बैंड की मधुर धुन पर राष्ट्रगान का गायन सामुहिक रूप से सम्मानपूर्वक किया जायेगा। इस दरम्यान शांति के प्रतीक कबूतर और अनेकता में एकता को प्रदर्शित करने वाले रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े जायेगे। इस खुशी के मौके पर पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर कर आसमान को गुंजायमान कर आजादी का पर्व मनाया जावेगा।
   
    मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल युद्ध  शहीदों के परिजनों एवं मीसाबंदियों का सम्मान करेगें। समारोह में मैधावी छात्र-छात्राओं, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों, शासकीय योजनाओं से लाभान्वित उत्कृष्ट उद्यमी व किसान आदि को भी पुरस्कृत किया जायेगा। मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक व अपर कलेक्टर के साथ करेगें।
    मुख्य अतिथि को संयुक्त परेड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट कर सलामी दी जावेगी। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और गायन की प्रस्तुति देेगें।
मुख्य समारोह की व्यवस्था संबंधी अधिकारियों को दायित्व
    जिले में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई प्राथमिकता से की जावेगी। मुख्य समारोह आयोजन स्थल पर नगर निगम उक्त व्यवस्था सुनिश्चित कराये। इसके साथ ही प्रकाश, पेयजल, पंडाल, मंच, साज-सज्जा, रंग रोगन, विद्युत व बैठक व्यवस्था कराई जावे। इस दौरान 14 एवं 15 अगस्त की रात्रि में सर्व राष्ट्रीय स्मारको, शासकीय भवनों आदि पर रोशनी की जावेगी। समस्त शासकीय/अर्द्धशासकीय, सहकारी विभागों एवं संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जायेगा। उक्त सभी संस्थाओं के प्रमुख प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण अनिवार्य रूप से करेगें। सभी राष्ट्र ध्वज साफ-सुथरा होना चाहिए। इसके साथ ही फटा, गला व गंदा झंडा नही फहराये। राष्ट्रध्वज संहिता का सभी को पालन करना आवश्यक है।
    स्टेडियम ग्राउंड में पार्किंग व सुरक्षा प्रबंध पुलिस द्वारा किया जायेगा। इस हेतु सीएसपी, आर.आई. और ट्राफिक सूबेदार को दायित्व सौंपा गया है। मिष्ठान व्यवस्था जिला खाद्य अधिकारी द्वारा कराई जायेगी। मुख्य समारोह में सभी विभाग शासकीय योजनाओं पर आधारित विकासीय प्रदर्शनी स्टॉल लगायेगें। 15 अगस्त को शैक्षणिक संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद भी आयोजित किये जायेगें स्वतंत्रता दिवस के सांयकाल 7 बजे कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जायेगा। उपरोक्त कार्यक्रमों के लिये समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये है।
--------
क्रमांक/32/533/2014                                                                  पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो 
समाचार
कलेक्टर द्वारा कलेक्टेªट कार्यालय का अवलोकन
बुरहानपुर/13 अगस्त/ कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आईरिन सिंतिया ने बुधवार को अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन परिसर का अवलोकन किया। उन्होनें इस दरम्यान संयुक्त कार्यालय में संचालित विभागों की जानकारी प्राप्त की। भवन की विशालता को देखकर कुछ व्यवस्थाओं में सुधार लाने की समझाईश दी। कलेक्टर ने नोटिस बोर्ड, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, जनसुनवाई आदि अन्य सूचना बोर्डो को नवीन बनाकर व्यवस्थित रूप से लगाने के निर्देश दिये। साथ ही पेयजल व्यवस्था शुद्धता से रखने की समझाईश भी कर्मचारियों को दी गयी। आगन्तुक बैठक व्यवस्था हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है। उद्यान विभाग को गार्डन का सौंदर्यीकरण करने  कहा गया।
     इस मौके पर कलेक्टर को अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने कलेक्टेªट कार्यालय परिसर का भ्रमण कराया। साथ ही विभागों के संचालन संबंधी ब्यौरा दिया। कलेक्टर द्वारा कार्यालय अवलोकन के दरम्यान डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे, डिप्टी कलेक्टर श्री सुमेरसिंह मुजाल्दा, उपसंचालक कृृषि श्री मनोहरसिंह देवके, उपसंचालक आत्मा श्री राजेश चर्तुवेदी, जिला कोषालय अधिकारी श्री अरविन्द शर्मा, लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल, कलेक्टर स्टेनो आर.एल.पंचोरे, अधीक्षक श्री उमेश तिवारी, सहायक ग्रेड-2 श्री एन.के. जांगडे़, नाजिर श्री राजू तायडे़, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

--------
क्रमांक/33/534/2014                                                              पवार/सचिन/प्रशासन/फोटो 

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...