Wednesday 4 May 2016

JANSAMPARK NEWS 3-5-16

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र.

समाचार

जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविरों को आयोजन जारी

बुरहानपुर/3 मई 2016/ - जिले में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेल विभाग एवं खेल संस्थाओं द्वारा 23 अप्रैल से 23 मई 2016 तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी श्री जोसफ बक्सला ने बताया कि इसमें 08 से 20 वर्ष तक बालक-बालिका भाग ले सकते है। शिविरों में खो-खो, कबड्डी, व्हालीबॉल, बैडमिन्टन, मार्शल आर्ट्स, ताईक्वांडो, जुडो, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल, टेबल टेनिस, शतरंज, थाई बॉक्सिंग, क्रिकेट आदि खेलों का प्रशिक्षण प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिदिन प्रातः 06 बजे से 08 बजे तक निःशुल्क दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये बालक-बालिका संबंधित प्रशिक्षण केन्द्र पर अपना निःशुल्क पंजीयन करा सकते है। विभाग द्वारा चलाये जा रहे प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिनमें- 
नेहरू स्टेडियम, बुरहानपुर कबड्डी, खो-खो, व्हालीबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल के 160 खिलार्डिया। 
खेलकुद विकास समिति, बुरहानपुर शास.कन्या शाला में बैडमिन्टन, टेबल टेनिस, जुडो, कराटे, शतरंज के 340 खिलाड़ी। 
श्री हनुमान व्यायामशाला लालबाग में कबड्डी, कुश्ती के 90 खिलाड़ी।  
नेपानगर सोशल सोसायटी, नेपानगर कबड्डी, खो-खो, बैडमिन्टन, ताईक्वांडो, एथलेटिक्स, फुटबॉल, व्हालीबॉल के 260 खिलाड़ी। 
श्री गणेश उ.मा.विद्यालय में कबड्डी, खो-खो, व्हालीबॉल, एथलेटिक्स के 300 खिलाड़ी। 
सरस्वती शिशु मन्दिर लालबाग एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो 110 खिलाड़ी। 
शास.हाईस्कुल सीवल कबड्डी, व्हालीबॉल के 40 खिलाड़ी। 
शास.उ.मा.विद्या, खकनार थाई बॉक्सिंग, कबड्डी 40 खिलाड़ी। 
मॉर्डन स्कुल लोधीपुरा कबड्डी, व्हालीबॉल, खो-खो 110 खिलाड़ी। 
शास.हाईस्कुल एमागिर्द कबड्डी, व्हालीबॉल 65 खिलाड़ी। 
शास.उ.मा.वि.लोनी क्रिकेट, कबड्डी, व्हालीबॉल, एथलेटिक्स 120 खिलाड़ी। 
ग्राम पंचायत ग्राउन्ड रतागढ में क्रिकेट, व्हालीबॉल 60 खिलाड़ी। 
शास.हाईस्कुल ताजनापुर कबड्डी, व्हालीबॉल, खो-खो 70 खिलाड़ी। 
जिमस्टोन फुटबॉल क्लब फुटबॉल 45 खिलाड़़ी। 
फ्रेण्डस क्रिकेट क्लब क्रिकेट 70 खिलाड़ी। 
नई जिला पुलिस लाईन कबड्डी, व्हालीबॉल 30 खिलाड़ी। 
ज्ञानदीप विद्यालय, शाहपुर व्हालीबॉल, खो-खो, कबड्डी 80 खिलाड़ी। 
एम्पिरियल एकेडमी में खो-खो, व्हालीबॉल, कबड्डी 120 खिलाड़ी। 
शास.हाईस्कुल, शेखापुर कबड्डी, खो-खो, व्हालीबॉल 60 खिलाड़ी। 
और कृष्णा युवा मण्डल, जैनाबाद कबड्डी, खो-खो, व्हालीबॉल, कुश्ती 60 खिलाड़ी शामिल है। इसके अतिरिक्त कॅम्प ग्राम दुधिया, नावरा, हैदरपुर, भातखेडा, पलासूर, अन्धारवाड़ी एवं चांदनी ग्राम पंचायतों में भी शिविर लगाया जा रहा है। 
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...