Tuesday 20 November 2012

JANSAMPARK NEWS 20-11-12

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
जिले के सभी सोनोग्राफी सेंटरो में लगेगी एक्टीव ट्रेकर्स डिवाईस
सोनोग्राफी संचालकों की बैठक में अपर कलेक्टर श्री कतरोलिया ने दिये निर्देश
बुरहानपुर - ( 20 नवम्बर ) - जिले के सभी 15 सोनोग्राफी सेंटरो की अल्ट्रा साउंड मशीनों में एक्टीव ट्रेकर्स डिवाईस लगाई जायेगी। यह निर्देश कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित सोनोग्राफी सेंटर संचालकों की बैठक में अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री पी.आर.कतरोलिया ने दिये। उन्होनें कहा कि इस डिवाईस के माध्यम से भु्रण लिंग परीक्षण कराने वालो पर निगरानी रखी जा सकेंगी। साथ ही भु्रण लिंग परीक्षण करने वाले भी इस मशीन के दायरे में रहेगें।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में बेटी बचाओं अभियान प्रभावी तरीके से चलाया जा रहा है। जिसमें नवाचार का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा। इससे जिला प्रशासन बुरहानपुर द्वारा अल्ट्रा साउंड मशीनों के माध्यम से गर्भस्थ लिंग परीक्षण पर रोक लगाने के साथ ही शुर्धन निगरानी भी की जा सकेंगी।     एक्टीव ट्रेकर्स एवं ऑनलाईन साफ्टवेयर के लाभ:-
ऽ    माह में ऑनलाईन प्रस्तुत किये जाने वाले ऑनलाईन एफ फार्म की संख्या तथा एक्टीव टेªकर में रिकार्ड वीडियो की संख्या का मिलान कर अन्तर को ज्ञात किया जा सकेगा तथा ऐसे केन्द्र की निगरानी कर लिंग परिक्षण की संभावित स्थिती ज्ञात की जा सकेगी।
ऽ    गर्भस्थल शिशु के लिंग परिक्षण उपरान्त गर्भपात की स्थिती में अभी तक कोई साक्ष्य उपलब्ध नही रहता था, ट्रेकिंग डिवाईस लगने से प्रत्येक अल्ट्रा साउंड का विडीयो दर्ज रहेगा तथा गर्भपात के उपरान्त भी यह ज्ञात हो सकेगा कि गर्भस्थ शिशु का लिंग परिक्षण किया गया अथवा नही।
ऽ    गर्भस्थ शिशु की लिंग जॉच में दो बालिका वाली या 35 वर्ष से अधिक उम्र की महिलायें सम्मलित रहती है बैबसाईट पर ऑटोमेटिक रूप से बनने वाली रिपोर्ट में ऐसी महिलाओं की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। ऐसे केन्द्र भी चिन्हांकित हो सकेगे जहां पर कि उपरोक्त महिलाओं के अल्ट्रा साउंड हुऐ है।
ऽ    किसी भी संदेहास्पद प्रकरण में रिकार्ड किये गये वीडियो की जॉच विषय विशेषज्ञों से करायी जाकर वस्तुस्थिती ज्ञात की जा सकेगी।
ऽ    अब हर अल्ट्रा साउंड केन्द्र पर होने वाली जॉच की रिर्पोटिंग होगी, उल्लेखनीय है कि अभी तक ऑनलाईन व्यवस्था न होने से यू.एस.जी.केन्द्रों द्वारा किये गये अल्ट्रा साउंड की शतप्रतिशत रिपोर्ट ना प्रस्तुत करना संभावित रहता था।
ऽ    इस व्यवस्था से यू.एस.जी.केन्द्रों की ऑनलाईन निगरानी होगी, यदि किसी केन्द्र से ऑनलाईन फार्म एफ प्रस्तुत नही किये जा रहे है तो ऐसे केन्द्र का तत्काल निरीक्षण किया जा सकेगा तात्पर्य है कि प्रत्येक अल्ट्रा साउंड केन्द्र 24 बाय 7 पद्धति से निगरानी के दायरे में होगा।
ऽ    लिपिकीय त्रुटि या कार्य की अधिकता से एफ फार्म में अपूर्ण प्रविष्टि या गलत प्रविष्टि के लिये दण्डात्मक कार्यवाही की जाती थी परन्तु एक्टिव टेªकर एवं फार्म एफ की ऑनलाईन प्रविष्टी से इस संभावित त्रुटि का स्वतः निदान होगा एवं कोई भी सोनोलॉजिस्ट त्रुटिपूर्ण और अपूर्ण प्रविष्टी से बच सकेगा।
ये होगी वेबसाईट पर निर्मित होने वाली रिपोर्ट :-
ऽ    जिले में पंजीकृत अल्ट्रा साउंड केन्द्रो की जानकारी।
ऽ    अल्ट्रा साउंड केन्द्रो पर कार्यरत सोनोलॉजिस्ट के विवरण सहित पूर्ण जानकारी।
ऽ    अल्ट्रा साउंड केन्द्रो पर होने वाले दैनिक, मासिक एवं अल्ट्रा साउंड की संचयी संख्या।
ऽ    एक या एक से अधिक कन्या वाली गर्भवती महिलाओं की जानकारी।
ऽ    35 वर्ष से अधिक की उम्र वाली गर्भवती महिलाओं की जानकारी।
ऽ    अन्य जिलों से अल्ट्रा साउंड कराने हेतु आने वाली गर्भवती महिलाओं की जानकारी।
ऽ    ऐसी गर्भवती महिलायें जिनकी अल्ट्रा साउंड रिपोर्ट असामान्य दर्शायी गई है।
ऽ    ऐसे केन्द्र जहां पर एक या एक से अधिक बालिकाओं वाली गर्भवती महिलाओं की जांच हुई है।
बैठक में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आई.एल.मेहरा, जिला सूचना
विज्ञान अधिकारी श्री दीपक बावस्कर, पी.आर.ओ. श्री सुनील वर्मा समेत सभी सोनोग्राफी संचालक उपस्थित थे।
क्र-2012/वर्मा

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...