Friday 21 September 2012

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले के 229 तीर्थ यात्री करेगें मां वैष्णोदेवी के दर्शन

जिला-जनसंपर्क कार्यालय बुरहानपुर
समाचार
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले के 229 तीर्थ यात्री करेगें मां वैष्णोदेवी के दर्शन
स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती चिटनीस ने, हरी झंडी दिखाकर स्पेशल ट्रेन को किया रवाना
गूंजे माता के जयकारे
बुरहानपुर ( 21 सितम्बर )- माता जिनको याद करें वो लोग निराले होते है। माता जिनका नाम पुकारे वो बडे़ किस्मत वाले होते है। ऐसे ही जिले में 229 लोगों को किस्मत का धनी बनाकर मां वैष्णोदेवी के दरबार में हाजिरी लगाने का अवसर दिया। राज्य शासन की विनम्र एवं अनूठी पहल मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना ने। जिले में योजना के प्रथम चरण की पहली यात्रा का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 9 बजे स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने मां वैष्णोदेवी के लिये रवाना हो रही तीर्थदर्शन स्पेशल टेªन को हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर ढोल नगाडे़ और भक्तिमय वातावरण के बीच तीर्थ यात्रा के लिये रवाना हुये अपने बुजुर्गाे को विदा करने आये परिजनों के चेहरे पर भी इस बात का सुकून देखने को मिला की आर्थिक रूप से कमजोरी के बावजूद भी राज्य शासन की सराहनीय पहल से उनके घर के बुर्जुग भी तीर्थयात्रा पर जा रहे है। तो दूसरी तरफ वैष्णोदेवी जाने वाले बुर्जुगों में भी श्रद्धा और उत्साह का आपार भाव देखने को मिला।
पांच यात्राओं से तो शुरूवात हैः- वैष्णोदेवी, जगन्नाथपुरी, अजमेर, काशी, द्वारकापुरी और शिरडी की प्रथम चरण यात्राओं के साथ यह तो इस योजना की शुरूआत है। आगे तो अभी बहुत सी तीर्थयात्रायें जिले से होगी। यह बात मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के शुभारंभ अवसर पर राज्य शासन की स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कही। साथ ही उन्होनें कहा कि हमारे देश के बुजुर्ग भी अद्भूत है जो कष्ट सहन करने के बाद भी अपने पुत्रों की सुख की कामना करते है। उन्होनें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का बुरहानपुर से विशेष प्रेम होना बताते हुए कहा कि यह उनका प्रेम ही है कि वैष्णोदेवी यात्रा के लिये टेªन का शुभारंभ बुरहानपुर से ही हो रहा है।
    वही बुरहानपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने भी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना को राज्य शासन की स्वर्णिम योजना बताया और कहा कि आज का दिन बुरहानपुर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा।
    इसी प्रकार नेपानगर क्षेत्र से विधायक श्री राजेन्द्र दादू ने भी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना को भारत वर्ष की पहली व अनूठी पहल करार दिया। उन्होनें कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री शिवराजसिंह चौहान इस योजना के माध्यम से आम जनता के पूजारी बन सेवा में लगे हुए है।
    वही पूर्व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को बुजुर्गो के लिये ऐसी अद्भुत योजना बनाने पर साधुवाद देते हुए उन्हें आधुनिक युग का श्रवण कुमार की संज्ञा दी। उन्होनें कहा कि वर्तमान युग में खुद का पुत्र जितनी अच्छी व्यवस्था तीर्थयात्रा के लिये नही कर पाता उससे लाख गुना अच्छी व्यवस्था प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री और आप सबके बेटे श्री शिवराजसिंह चौहान ने की है।
    मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना की शुरूआत करते हुए जिले के कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने भी इस योजना को सम्मानित, विनम्र व अनूठी पहल बताते हुए सभी तीर्थयात्रियों की मंगलमय और सुखमय यात्रा की कामना भी की।

तिलक और आरती के साथ किया विदा:- जिले में मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के शुभारंभ के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा मां वैष्णोदेवी के दर्शन के लिये जा रहे तीर्थयात्रियों को फूल माला पहनाकर माथे पर तिलक कुमकुम लगाकर और उनकी आरती उतारकर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की गई।
माता के जयकारों से गूंज उठा स्टेशन:- सारे बोलो जयमाता दी, जोर से बोलो जय माता दी माता के कुछ ऐसे ही जयकारों से बुरहानपुर का रेल्वे स्टेशन परिसर गूंज उठा। इसके साथ ही देवी के भक्तों की गूंज और स्टेशन के भक्तिमय माहौल के बीच जिले के तीर्थयात्री माता वैष्णो के चरणों में माथा टेकने के लिये रवाना हुये। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिये 5 पुलिस जवान और 4 शासकीय कर्मचारी भी अनुरक्षक के रूप में भेजे गये।
    मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के शुभारंभ के इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरूण पाटिल, जनपद पंचायत अध्यक्ष खकनार श्री रतिलाल चिलात्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलीप श्रॉफ, पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल, कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी, पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश शर्मा, अपर कलेक्टर श्री पी.आर.कतारोलिया, सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश्वरसिंह और गणमान्य पार्षदगण समेत सम्मानित जनप्रतिनिधीगण उपस्थित थे।
-ःतीर्थ यात्रियों के विचार:-
1.    शिवराज नही श्रवण है:- जिस तरह श्रवण कुमार ने अपने अंधे माता-पिता को अपने कंधो पर बैठाकर चारो धाम की यात्रा कराई थी उसी तरह हमारे मुख्यमंत्री शिवराज ने हमें तीर्थ यात्रा का सुख देकर श्रवण सा दायित्व निभाया है। इसलिये यह शिवराज नही हमारे श्रवण कुमार है।
रामकृष्ण शामराव महाजन
तीर्थयात्री बंभाड़ा 

2.    दुर्लभ थे मां के दर्शन:- जिन लोगों के पास पैसा होता है वह तो कही की भी यात्रा कर सकते है। लेकिन यह बात हमारें लिये संभव नही है। इसलिये शासन की यह योजना बहुत अनोखी और निराली है। क्योंकि जो हमने सपने में भी नही सोचा वो संभव हो रहा है। और मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के अंतर्गत हम मां दुर्लभ दर्शन के लिये जा रहे है।
मंजराबाई केशवराव
तीर्थयात्री अड़गांव 

असक्षम को सक्षम बनाये बैठे शिवराज:- जो व्यक्ति सामर्थवान नही वह भी प्रदेश सरकार की इस योजना से तीर्थ यात्रा का सुख उठा पा रहे धन्य है यह योजना धन्य है शिवराज। जिसने असक्षम को भी सक्षम बना दिया।
ओमप्रकाश गढ़वाल
तीर्थयात्री लालबाग बुरहानपुर
प्रदेश और जिले की सुख समृद्धि करेगें कामना:- मैं और मेरी धर्मपत्नि हम दोनों मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत मां वैष्णोदेवी के दरबार में मत्था टेकने जा रहे है। जिसकी कि हमें हार्दिक प्रसन्नता है। हम दोनों माता के दरबार में हमारे प्रदेश और जिले की सुख समृद्धि और विकास के लिये कामना करेगें।
नारायण शंखपाल
तीर्थयात्री संतोष नगर बुरहानपुर
                                 क्र-53/2012/सुनिल वर्मा
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न 
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना
श्री सूरज नागर द्वारा रचित कविता का हुआ विमोचन
बुरहानपुर - ( 21 सितम्बर )- मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के जिले में शुभारंभ के अवसर पर संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी बुरहानपुर श्री सूरज नागर द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना पर स्वरचित कविता का विमोचन भी राज्य शासन स्कूल की स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस ने किया। साथ ही इस मौके पर श्री नागर ने कविता का वाचन भी किया।
उल्लेखनीय है कि एसडीएम श्री नागर प्रदेश के ख्यातिनाम रचनाकार भी है। और वह यात्रानुसार संबंधित तीर्थदर्शन पर भी स्वरचित कविता लिख रहे है।
ये है कविताः-
        शिवराज सरकार की, सुन्दर संयोजना।
        अर्चना अभ्यर्थना, अद्भुत आयोजना।।
        मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री, तीर्थ दर्शन योजना।
        मध्य प्रदेश में वयोवृद्ध, तीर्थ दर्शन योजना।।
    उंचे पर्वत उपर डेरा, लाल ध्वजा लहराये।
    आते-जाते भक्त तिहारे, जय माता दी गाये।।
    लेकर मां का नाम चलो रे, सुबह के भूले शाम चलो।
    पल में सारे काम बनेगें, वैष्णोदेवी धाम चलो।।
    मैया की ज्योत जगाओ रे, मां वैष्णोदेवी के गुण गाओ।। 
क्र-2012/वर्मा
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न है











No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...