Sunday 25 August 2013

JANSAMPARK NEWS 25-8-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
बहादरपुर सेक्टर स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न
ग्रामीण प्रतिभावों ने प्रस्तुतियों से बांधा समा
बुरहानपुर-(25 अगस्त 2013) - आज रविवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला बहादरपुर सेक्टर में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चिंचाला, लोनी, बहादरपुर और विरोदा के ग्रामीण प्रतिभागियों द्वारा वाद यंत्रों सहित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। गीत, भजन, नुक्कड़ नाटक और गायन के माध्यम से कलाकारों ने श्रोता का मन जीता। कुपोषण पर आधारित नुक्कड़ नाटक में श्रोताओं को कुपोषण के महत्व को बारीकियों से समझाया साथ ही कुपोषण की प्रस्तुति में उपस्थित जनसमुदाय को उत्साहित एवं प्रेरित किया। वही निर्मला प्रजापति द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत ने श्रोताओं वहा उपस्थित श्रोताओं का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रूप में उपस्थित बहादरपुर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रेखा सोनी द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे स्वर्णिम मध्य प्रदेश अभियान की सराहना की। सामजिक कार्यकर्ता मनोज महाजन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित की जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रचनात्मक गतिविधीयों के लिये प्रस्फुटन समितियों नवांकुर संस्था की सराहना की, व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिये जन अभियान परिषद् का आभार माना। जनअभियान परिषद    ् के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ग्राम एकता की पहल पर हर्ष व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पधारें जिला जनसंपर्क अधिकार सुनील वर्मा ने जागरूकता विषय पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को जागरूक होकर कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया, और शासन की जन कल्याणकारी योजनओं का लाभ लेने की बात भी कही।
जिला समन्वयक महेश खराडे़ द्वारा सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण विषय पर विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को जन अभियान परिषद् के कार्याे और उद्देश्यों को विस्तार से बताया। साथ ही जन अभियान परिषद् के माध्यम से प्रस्फुटन समितियों में अधिक से अधिम महिलाएं जोड़कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें, एवं महिलाओं के माध्यम से ग्राम में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लायें।
साथ ही महिलाएं अपने घर आंगन में सब्जियों की खेती करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जानकारी प्रदान करते हुए विकासखंड समन्वयक अशोक त्रिपाठी द्वारा बहादरपुर सेक्टर के 20 ग्रामों में संपादित गतिविधीयों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में आगामी समय में भी विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के रूप में कार्य कर रही बहादरपुर सेक्टर की मां रेणुका महिला समिति के प्रतिनिधी रघुनाथ महाजन, भगवानदास महाजन द्वारा कार्यक््रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनसमुदाय को शासन के द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं के पुस्तक पम्पलेट, पोस्टर, फोल्डर और आगे आओ लाभ उठाये पुस्तक का वितरण भी किया गया।
    सांस्कृतिक कार्यक्रम में अर्जुन देवचंद महाजन, लताबाई कोगे, आशा महाजन, संध्या सोनी, भारती ठाकुर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन समिति सदस्य आशा महाजन द्वारा किया गया।
टीप- फोटोग्राफ संलग्न
क्र-99/2013/812/वर्मा

मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जिले के लिये 75 का लक्ष्य निर्धारित
बुरहानपुर - (25 अगस्त 2013) - मध्य प्रदेश शासन अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति आर्थिक विकास योजना जिलें को 75 का लक्ष्य मिला है। इस योजनान्तर्गत जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक विकास के लिये प्रारंभ की जा रही है। योजना में 50 हजार से लेकर 25 लाख तक की वित्तिय सहायता बैंको के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को प्रदान की जायेगी। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला अंत्यावसायी अधिकारी श्री बकोरिया ने बताया कि इस योजना में पात्र हितग्राही को परियोजना लागत का 30 प्रतिशत एवं अधिकतम 3 लाख तक का अनुदान देय है, और 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी देय होगा। हितग्राही की ओर से ऋण की गारंटी भी मध्य प्रदेश शासन द्वारा ली जायेगी।
यह होगें पात्र:- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति आर्थिक विकास योजना के लिये अभ्यार्थी को यह पात्रता रखना होगी जिसमें -
ऽ    आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
ऽ    वही आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग को होना चाहिए।
ऽ    आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
ऽ    और आवेदक 8 वी कक्षा उर्तीण हो, एवं पारंम्परिक व्यवसायीक कौशल उन्नयन के प्रशिक्षण व स्वरोजगार हेतु शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्य का बंधन नही होगा।
यहा करें आवेदन:- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति आर्थिक विकास योजना लाभ प्राप्त करने के लिये आवेदन फार्म 10 रूपये प्राप्त कर उसे पूर्णरूप से भरकर कार्यालय में कार्यालयीन समय में जमा किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिये एस.आर.बकोरिया कार्यापालन अधिकारी से कार्यालयीन समय में संपर्क भी किया जा सकता है।
क्र-100/2013/813/वर्मा

राज्य पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी को मिलेगा के.एफ. रूस्तमजी पुरस्कार
परम विशिष्ट, अति विशिष्ट और विशिष्ट होगी पुरस्कार की श्रेणी
बुरहानपुर -(25 अगस्त 2013) - राज्य पुलिस बल के अधिकारियों-कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाये रखने के लिये उन्हें प्रतिवर्ष के. एफ.रूस्तमजी पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इसमें परम-विशिष्ट, अति-विशिष्ट और विशिष्ट पुरस्कार की श्रेणी रखी गई है। यह पुरस्कार राज्य-स्तरीय होगा। इसमें राज्य पुलिस सेवा और उसके नीचे के रेंक के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृत किये जा सकेंगे। पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जा सकेगा। यह पुरस्कार दिए जाने वाले वर्ष के ठीक पूर्व के वित्तीय वर्ष अर्थात 01 अप्रैल से 31 मार्च में किए गए कार्य के लिए दिया जाएगा।
श्रेणी- परम विशिष्ट, पुरस्कार राशि पाँच लाख रुपये अथवा रिवाल्वर, 12 बोर गन अथवा 315 बोर रायफल तथा प्रमाण-पत्र     और पुरस्कार - 5
श्रेणी- अति विशिष्ट    पुरस्कार राशि दो लाख रुपये अथवा रिवाल्वर, 12 बोर गन अथवा 315 बोर रायफल तथा प्रमाण-पत्र    और पुरस्कार - 6
श्रेणी- विशिष्ट 50 हजार रुपये एवं प्रमाण-पत्र और पुरस्कार - 50
ऽ विशेष परिस्थितियों में किसी वर्ष में किसी श्रेणी विशेष में इन पुरस्कारों की संख्या राज्य शासन द्वारा बढ़ाई जा सकेगी।
चयन समिति - पुलिस महानिरीक्षकों से प्राप्त अनुशंसाओं पर विचार कर पुरस्कार के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों का चयन करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया जायेगा। इसमें पुलिस महानिरीक्षक गुप्त वार्ता, पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल सदस्य, पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन सदस्य सचिव होंगे।
चयन के मापदण्ड - इन पुरस्कारों के लिये दस्यु उन्मूलन अभियान, नक्सल विरोधी अभियान, साम्प्रदायिक दंगों एवं कानून व्यवस्था की गंभीर परिस्थितियों के नियंत्रण में उल्लेखनीय सफलता और कार्य निर्वहन में उच्च कोटि की वीरता अथवा व्यावसायिक दक्षता का प्रदर्शन मुख्य मापदण्ड होंगे।
प्रक्रिया - विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन के बाद स्वीकृत किया जायेगा। अति-विशिष्ट एवं परम-विशिष्ट श्रेणी के पुरस्कार के प्रकरण स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा के बाद पुलिस महानिदेशक की अनुशंसा सहित राज्य शासन को स्वीकृति के लिये भेजेंगे।
किसी अधिकारी-कर्मचारी को वीरता पुरस्कार अथवा इस पुरस्कार में से किसी एक की पात्रता होगी। पुरस्कार दिये जाने के बाद यदि यह तथ्य सामने आते हैं कि पुरस्कार देने के आधार तथ्यात्मक नहीं थे तो पुरस्कार वापस लिया जा सकेगा। उल्लेखित कार्यों के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिये सुशील चन्द्र वर्मा पुरस्कार योजना में अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृत किये जायेंगे।
क्र-101/2013/814/वर्मा

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...