Saturday 30 January 2016

JANSAMPARK NEWS 27-1-16

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर (म.प्र.)
समाचार
जिले में गणतंत्र दिवस पूर्ण गरिमा उत्साह व हर्षोल्लास से संपन्न
कलेक्टर ने मुख्य समारोह में झंडावंदन कर परेड की सलामी ली
बुरहानपुर -(27 जनवरी 2016)-  जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पूर्ण गरिमा उत्साह व हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आइरीन सिंथिया ने बतौर मुख्य अतिथि विधिवत राष्ट्रध्वज फहराया व परेड की सलामी ली। इस अनुक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन भी किया गया। 
मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह में सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाईया व शुभकामनाएंे दी। राष्ट्रध्वज फहराने के बाद बैंड की मधुर धुन पर राष्ट्रगान का गायन सामुहिक रूप से सम्मानपूर्वक हुआ। मध्य प्रदेश गीत का भी प्राथमिकता से गायन किया गया। इस राष्ट्रीय पर्व में मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड अध्यक्ष श्री सैय्यद इमादउद््दीन, महापौर श्री अनिल भोंसले, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला, पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, वनमंडलाधिकारी श्री डी.एस.कनेश, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय, एसडीएम काशीराम बडोले, नगर निगम आयुक्त श्री सुरेश रेवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में शैक्षणिक संस्थाओं के स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में जनसमुदाय ने उपस्थित होकर गणतंत्र पर्व मनाया। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के हस्ते अनेकता में एकता को प्रदर्शित करने वाले रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। इस खुशी के मौके पर पुलिस बल द्वारा हर्ष फायर कर गणतंत्र पर्व उत्साह से मनाया गया। मुख्य अतिथि को संयुक्त परेड द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट कर विधिवत सलामी दी गई। संयुक्त परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना बल, वन विभाग, एनसीसी सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग, एनसीसी जूनियर डिवीजन, जूनियर विंग, स्काउट व गाइड एवं पहली बार महिला सशक्तिकरण विभाग के शौर्या दल सम्मिलित रहा। मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती
गणतंत्र दिवस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और गायन की हृदय स्पर्शी प्रस्तुति देकर समाज को राष्ट्र की एकता को बनाये रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सावित्रीबाई फूले शा.कन्या विद्यालय के विद्यार्थिर्यो ने देशभक्ति पर अधारित नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं नेहरू मांटेसरी स्कूल द्वारा देश भक्ति और वीर रस पर आधारित नृत्य किया। सेवा सदन उ.मा.विद्यालय द्वारा मराठी गोंधड गीत पर नृत्य की प्रस्तुती दी। सेंट टेरेसा उ.मा.विद्यालय द्वारा ताप्ती महिमा पर आधारित म्यूजिकल ड्रामा एवं नृत्य प्रस्तुत किया। श्रीराम गुरूकुल ग्राम खड़कोद सेना का योग के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। आदिवासी विकास विभाग द्वारा आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुती दी गई। 
झांकियों का प्रदर्शन सराहनीय 
मुख्य समारोह में जिला पंचायत द्वारा स्मार्ट विलेज, कृषि विभाग द्वारा समन्वित कृषि प्रणाली की ओर अग्रसर, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आदर्श आंगनवाड़ीयों का प्रदर्शन, आदिवासी विकास विभाग अस्पर्शता निवारण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन इन्द्रधनुष पर आधारित झांकी, जल संसाधन विभाग, पशु चिकित्सा सेवाऐं, राजस्व, नगर निगम, कृषि उपज मण्डी, पुलिस, शिक्षा एवं वन विभाग आदि विभागो द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जिन्हें खूब सराहा गया। 
समारोह मेें प्रमुख आकर्षण
मुख्य अतिथि सहित अधिकारियों-कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित विकासीय प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। जिसमें उद्यान विभाग द्वारा गुलाब प्रदर्शनी, वन विभाग कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, जिला रोजगार, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशु चिकित्सा सेवाऐं, लोक सेवा, राजस्व, म.प्र.जन अभियान परिषद, जल संसाधन, खेल, पीएचई, रेशम, श्रम विभाग द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाये गये। समारोह में मुख्य अतिथि ने परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों आदि को पुरूस्कार का वितरण किया। जिसमें मार्चपास्ट में प्रथम विशेष सशस्त्र बल एवं द्वितीय वन विभाग ने प्राप्त किया। वहीं एनसीसी में सीनियर डिवीजन प्रथम और एनसीसी जूनियर विंग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गाइड को प्रथम और स्काउट द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रीराम गुरूकुल खड़कोद प्रथम स्थान और नेहरू मांटेसरी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 

















--------
क्रमांकः 81/81/सचिन/प्रशासन/फोटो  
समाचार 
कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण 
बुरहानपुर -(27 जनवरी 2016) राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय निगम, मंडलो, स्थानीय नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में कार्यालय/विभाग प्रमुख द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इसी कड़ी में संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आइरीन सिंथिया ने झंडावंदन किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल सहित सभी जिला अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 


क्रमांकः 82/82/सचिन/प्रशासन/फोटो 
समाचार
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों को विशेष भोज 
कलेक्टर ने ग्राम उमरदा पहुंचकर बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन
बुरहानपुर -(27 जनवरी 2016)-  राज्य शासन के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिले में सभी शासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में बच्चों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में विशेष-भोज संपन्न हुआ। 
इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती जे.पी. आइरीन सिंथिया ने ग्राम उमरदा पहुंचकर स्कूली बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने बच्चों को खूब पढ़ने-लिखने की सीख दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय, तहसीलदार श्री जी.एस.गहरवार, जनपद सीईओ श्री राकेश शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल.रघुवंशी, सरपंच श्रीमती मंगलाबाई, उपसरपंच श्री सुभाष महाजन, प्राचार्य पी.एन.पाराशर, श्रीमती रश्मि गौर, श्री संजय जैसवाल, श्री संजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।  


टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
क्रमांकः 83/83/सचिन/प्रशासन/फोटो 
समाचार 
भारत पर्व पर हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम 
बुरहानपुर -(27 जनवरी 2016)-  गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय सावित्रीबाई फूले शा.कन्या विद्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम महापौर श्री अनिल भोंसले मौजूद थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अनिलसिंह कुशवाह, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बसंत कुर्रे, एसडीएम श्री के.आर.बडोले, तहसीलदार श्री जी.एस.गहरवार, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। प्रतिभा खोज अंतर्गत चयनित स्थानीय कलाकार श्री गजानंद गोवर्धन वारूडे़ शहनाई वादक एवं श्री ऋषि मुलतकर तबला वादक द्वारा प्रस्तुति दी। वहीं कु.अंजलि दुदवे एवं दल शाहपुर द्वारा सामुहिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। कबीर गायन की प्रस्तुति इंदौर ग्रुप के श्री भैरूसिंह चौहान ने दी। वही निमाड़ लोकगीत श्रीमती पूर्णिमा चतुर्वेदी एवं ग्रुप भोपाल द्वारा अपनी प्रस्तुती दी। प्रतिभा खोज अंतर्गत चयनित स्थानीय कलाकार श्री रविन्द्र हनोते एवं दल नेपानगर द्वारा आदिवासी लोक नृत्य भगौरिया और नेपानगर जागृति कला केन्द्र के कलाकारों द्वारा गरबी की भी प्रस्तुती दी गई।  





टीप - फोटोग्राफ संलग्न है।
क्रमांकः 84/84/सचिन/प्रशासन/फोटो 
भारत पर्व पर विकास प्रदर्शनी आयोजित
अपर कलेक्टर ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की
बुरहानपुर -(27 जनवरी 2016)-  गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व कार्यक्रम में जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा आकर्षक विकास प्रदर्षनी आयेाजित की गई। प्रदर्षनी में प्रदेष सरकार की उपलब्धियों तथा सिंहस्थ-2016 से संबंधित जानकारी देने वाले रंगीन फोटो प्रदर्षित किये गये। प्रदर्षनी का अवलोकन अपर कलेक्टर श्री प्रकाश रेवाल ने किया तथा उन्होंने प्रदर्षनी की सराहना की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बसंत कुर्रे, एसडीएम श्री के.आर.बडोले, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके व जनपद सीईओ श्री राकेश शर्मा सहित सैकड़ो नागरिकों ने प्रदर्षनी का अवलोकन किया।


टीपः-फोटोग्राफ संलग्न - प्रदर्शनी
क्रमांकः 85/85/सचिन/प्रशासन/फोटो 

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...