Sunday 3 January 2016

JANSAMPARK NEWS 3-1-16

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर (म.प्र.)
समाचार 
लोक सूचना एवं अपीलीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आज
बुरहानपुर - ( 3 जनवरी 2016 ) - राज्य सूचना आयोग भोपाल के निर्देशानुसार जिले में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत समस्त कार्यालय के अपीलीय अधिकारी व लोक सूचना अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण 4 जनवरी 2016 को सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर में सायं 4 बजे से होगा। कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने समस्त अपीलीय अधिकारी व लोक सूचना अधिकारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य उपस्थित होने के निर्देश दिये है। 
क्रमांकः 14/14/सचिन/प्रशासन
समाचार 
जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक 8 को 
बुरहानपुर - ( 3 जनवरी 2016 ) - सघन पल्स पोलियों अभियान का प्रथम चरण 17 जनवरी 2016 को संपूर्ण प्रदेश के साथ जिले में आयोजित होना है। इस हेतु जिले में आवश्यक तैयारियों और सहयोग के लिये जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक 8 जनवरी 2016 को अपरान्ह 3 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में होगी। कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये है। 
क्रमांकः 15/15/सचिन/स्वास्थ्य
समाचार 
जनसंपर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल को पिछले साल मिले 15 करोड़ से ज्यादा हिट
पोर्टल पर बुरहानपुर जिले सहित प्रदेश के सभी जिलों के शासकीय समाचार है उपलब्ध 
बुरहानपुर - ( 3 जनवरी 2016 ) - जनसंपर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट पोर्टल www. dprmp.org को बीते साल 15 करोड़ 12 लाख 25 हजार 355 हिट मिले हैं। पोर्टल की लोकप्रियता और उपयोगी जानकारी की वजह से इसे प्रतिदिन औसतन 4 लाख 14 हजार 316 हिट मिले। जनसंपर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल पर बुरहानपुर जिले के साथ-साथ प्रदेश के सभी 51 जिलों के जिला जनसम्पर्क कार्यालयों द्वारा जारी किए जाने वाले समाचार व फोटो प्रतिदिन अपडेट किए जाते है। कोई भी व्यक्ति इंटरनेट की मदद से प्रदेश के किसी भी जिले का शासकीय समाचार व फोटो इस वेबसाईट पर कभी भी देख सकता है। इसके साथ ही शासकीय कार्यक्रमों के फोटो तथा कृतिदेव व चाणक्य फोन्ट में समाचार डाउनलोड करने की सुविधा भी पोर्टल पर उपलब्ध है। 
पोर्टल को भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी नागरिकों द्वारा भी देखा गया। पोर्टल को देखने वाले टॉप 10 देश में यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका से 3 लाख 88 हजार 437 विजिटर और 37 लाख 71 हजार 147 हिट्स मिले हैं। जापान से 6414 विजिटर और 50 हजार 800 हिट्स, ऑस्ट्रेलिया से 1619 विजिटर और एक लाख 94 हजार 907 हिट्स, जर्मनी से 1464 विजिटर और 8925 हिट्स, नीदरलेण्ड से 1294 विजिटर और 3452 हिट्स, यूनाइटेड किंगडम से 862 विजिटर और 2435 हिट्स, इटली से 551 विजिटर और 34 हजार 620 हिट्स, चाइना से 513 विजिटर और 9130 हिट्स, फ्रांस से 201 विजिटर और 4845 हिट्स तथा द यूरोपियन यूनियन से 160 विजिटर और 8640 हिट्स प्राप्त हुए हैं। 
क्रमांकः 16/16/सचिन/ज.सं.वि.

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...