Thursday 4 April 2013

jansampark news 4-04-13

जनसमपर्क समाचार 4-04-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
स्वकराधान प्रोत्साहन योजना
शासन की अभिनव पहल
अधिक से अधिक कर वसूलने वाली ग्राम पंचायतें होगी पुरस्कृत
पुरस्कार स्वरूप पंचायत के विकास के लिये मिलेंगी धनराषि
बुरहानपुर -(4 अप्रैल 2013)- राज्य शासन की अभिनव पहलें स्वकराधान प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अब अधिक से अधिक कर वसूलने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा। जिसके लिये स्वकराधान प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की गई है। जिसके अंतर्गत 50 प्रतिशत या उससे अधिक स्वकराधान की वसूली करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरूस्कार स्वरूप पंचायत के विकास के लिये अतिरिक्त राशि दी जायेगी।
वर्गो के अनुसार कर राशि का होगा वितरण:- 
ऽ    राशि 5 लाख या उससे अधिक स्वकराधान की वसूली करने वाली ग्राम पंचायत को राशि 50-50 लाख।
ऽ    राशि 1 लाख से 5 तक कर वसूली करने वाली ग्राम पंचायत को 25-25 लाख।
ऽ    राशि 50 हजार से 1 लाख तक की स्वकराधान वसूली करने वाली पंचायत को 15-15 लाख रूपये।
ऽ    राशि 10 हजार से 50 हजार तक स्वकराधान वसूली करने वाली पंचायत को 6-6 लाख रूपये।
ऽ    10 हजार से कम स्वकराधान वसूली करने वाली पंचायत को 3-3 लाख रूपये प्रदाय की जायेगी।
राशि का उपयोग प्राथमिकतानुसार इन कार्यो के लिये होगा:-
योजना की अधिक जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ सुरेश्वरसिंह ने बताया कि स्वकराधान प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाली पुरस्कार राशि का उपयोग ग्राम पंचायतें ग्राम के विकास कार्यो के लिये कर सकेगी।
ऽ    ऐसी ग्राम पंचायतें जो भवन विहीन है, अपना पंचायत भवन प्राथमिकता के आधार पर संलग्न मॉडल एवं नक्शा, जो कि आरजीपीएसए योजनांतर्गत अनुमोदित है के अनुसार राशि 12 लाख तक की लागत से स्वयं निर्माण करने में सक्षम होगी। प्रशासकीय स्वीकृति के पुनरक्षित अधिकार संबंधी निर्देश पूर्व में जारी किये जा चुके है।
ऽ    ऐसी ग्राम पंचायतें जिनके क्षेत्र में आंगनवाड़ीयों के भवन नही है प्राथमिकता के तौर पर राशि रू.7 लाख तक जिसमें जिसमें हेण्डपंप एवं बाउन्ड्रीवाल की लागत भी सम्मिलित है स्वयं निर्माण कर सकेगी।
ऽ    ग्राम पंचायतों में नाली सहित सिमेन्ट रोड़, सीमेन्ट की गली, जल निकास के लिये नालियों का निर्माण एवं मल जल निस्तारण के कार्य (सोलिड-लिक्विड वेस्ट डिस्पोजल सिस्टम)
ऽ    ग्राम पंचायतें अपने आश्रित ग्रामों एवं मजरे-टोलों को जोड़ने के लिये यदि मार्ग न हो तो ऐसे मार्गो का निर्माण मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (सीएसजीएसवाय) के मापदण्ड अनुसार करेगी। आवश्यक हो तो मनरेगा के साथ अभिशरण करते हुए।

क्र-18/2013/272/वर्मा

कलेक्टर श्री अवस्थी ने 12 ग्राम पंचायतों के लिये 48.14 लाख रूपये प्रषासकीय स्वीकृति की जारी
बुरहानपुर -(4 अप्रैल 2013)- कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना श्री आशुतोष अवस्थी ने 12 ग्राम पंचायतों में 13 निर्माण कार्यों के लिये 48.14 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति राशि जारी की है।
श्री अवस्थी ने यह राशि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधीन जोडे़ गये अधिकारों का उपयोग करते हुए तकनीकी स्वीकृती कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बुरहानपुर द्वारा मनरेगा एवं पंचपरमेश्वर योजना के अभिसरण के अंतर्गत दी गई है।
इन ग्राम पंचायतों को मिली राशि:- मनरेगा एवं पंचपरमेश्वर योजना के अंतर्गत इन ग्राम पंचायतों को मिली राशि- ग्राम पंचायत गुलई में 2 सी.सी.रोड़ मय नाली निर्माण कार्य के लिये 5.14 लाख रूपये, हैदरपुर पंचायत में 1 सी.सी.रोड़ मय नाली के लिये 4.99 लाख रूपये, हिंगना रैयत पंचायत में 1 सी.सी.रोड़ मय नाली निर्माण के लिये 4.99 लाख रूपये, जामन्या पंचायत में 1 सी.सी.रोड़ मय नाली निर्माण के लिये 3.19 लाख रूपये, खैरखेड़ा पंचायत में 1 सी.सी.रोड़ निर्माण के लिये 1.71 लाख रूपये, खकनारकला पंचायत में 1 सी.सी.रोड़ निर्माण के लिये 4.99 लाख रूपये, लोखण्डया पंचायत में 1 सी.सी.रोड़ निर्माण के लिये 2.53 लाख रूपये, खकनार खर्दु पंचायत में 1 सी.सी.रोड़ निर्माण के लिये 4.99 लाख रूपये,  महल गुराड़ा पंचायत में 1 सी.सी.रोड़ निर्माण के लिये 4.99 लाख रूपये,  मांजरोद कला पंचायत में 1 सी.सी.रोड़ निर्माण के लिये 3.54 लाख रूपये,   नांदखेड़ा पंचायत में 1 सी.सी.रोड़ निर्माण के लिये 2.09  लाख रूपये और बंभाड़ा पंचायत में 1 सी.सी.रोड़ मय नाली निर्माण के लिये 4.99 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति राशि जारी की है।

क्र-19/2013/273/वर्मा
7 अप्रैल को जिले के प्रवास पर रहेंगे     
    श्री पिरोनिया (राज्य मंत्री दर्जा)
बुरहानपुर ( 04 अप्रैल 2013)- आगामी 07 अप्रैल को मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री घनश्याम पिरोनिया जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री पिरोनिया 06 अप्रैल को ग्वालियर से चलकर 07 अप्रैल को बुरहानपुर पहुंचेगे, जिसके बाद वह सुबह 11.00 बजे शहर में वाल्मीकी समाज द्वारा आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद शाम 4.00 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करंेगे।
क्र-20/2013/274/वर्मा

संविदा शाला श्रेणी-एक और दो के लिये स्थान चयन की तिथि 6 अप्रैल हुई 
बुरहानपुर ( 04 अप्रैल 2013)- स्कूल शिक्षा विभाग ने संविदा शाला शिक्षक वर्ग-एक और दो के लिये स्थान च्वाइस की तिथि बढ़ाकर 6 अप्रैल रात्रि 11.50 बजे तक कर दी है। पहले यह तिथि 31 मार्च तक निर्धारित थी। आवेदक एम.पी. ऑनलाइन के किसी भी कियोस्क के अलावा स्वयं स्थान च्वाइस कर सकते हैं।
क्र-21/2013/275/वर्मा

गेहूँ उपार्जन संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
बुरहानपुर ( 04 अप्रैल 2013)- राज्य शासन ने चालू रबी सीजन के दौरान गेहूँ विक्रय में किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय में यह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसान अपनी समस्या अथवा शिकायतें नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 0755-2573877 पर दर्ज करा सकेंगें। शिकायतें सुबह 8 से रात 8 बजे तक दूरभाष पर ली जायेगी।
क्र-22/2013/276/वर्मा

1 comment:

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...