Saturday 30 April 2016

JANSAMPARK NEWS 10-4-16

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र. 

समाचार 

ग्राम उदय से भारत उदय संबंधी वीडियो कान्फ्रेंसिंग आज 

बुरहानपुर - ( 10 अप्रैल 2016 ) - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से ‘‘ग्राम उदय से भारत उदय‘‘ पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग होगी। कान्फ्रेंस में सभी मंत्री उपस्थित रहेंगे। इस वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सभी जिलों के एनआईसी के वीसी रूम में क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिला और जनपद पंचायत के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालन अधिकारी और कलेक्टर के अलावा संबंधित विभागों के मैदानी अधिकारी भी शामिल होंगे। इस वीडियों कान्फ्रेंस में राजस्व, जल-संसाधन, सामाजिक न्याय, अनुसूचित-जाति कल्याण, स्कूल शिक्षा, खाद्य-नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास, उद्यानिकी, पशुपालन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को उपस्थित रहने को कहा गया है।
समाचार 

‘‘ग्राम उदय से भारत उदय‘‘ अभियान संबंधी बैठक आज 

बुरहानपुर - ( 10 अप्रैल 2016 ) - जिले में आगामी 14 अप्रैल से 31 मई 2016 तक ग्राम उदय से भारत उदय अभियान को सुचारू रूप से संपादित किये जाने हेतु बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में 11 अप्रैल 2016 को दोपहर 3 बजे सम्मानीय जनप्रनिधियों की उपस्थिति में संपन्न होगी। वहीं बैठक में सरपंच/उपसरपंच और सचिवों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है। उक्त जानकारी सीईओ जिला पंचायत श्री बसंत कुर्रे ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्राम उदय से भारत उदय अभियान कार्यक्रम की तैयारी संबंध में चर्चा की जायेगी। 

रिवाल्वर एवं पिस्तौल तथा अन्य हथियारों की अनुज्ञप्ति व उसके

 नवीनीकरण पर स्टाम्प शुल्क की दरे निर्धारित

बुरहानपुर - ( 10 अप्रैल 2016 ) - रिवाल्वर एवं पिस्तौल तथा अन्य हथियारांे की अनुज्ञप्ति व उसके नवीनीकरण पर स्टाम्प शुल्क लिए जाने के लिए जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने नवीन अनुज्ञप्ति एवं नवीनीकरण पर स्टाम्प शुल्क निर्धारित किया है। जारी आदेशानुसार रिवाल्वर एवं पिस्तौेल की अनुज्ञप्ति पर 5000 रूपए, रिवाल्वर एवं पिस्तौल से भिन्न हथियारों की अनुज्ञप्ति पर 2000 रूपए, रिवाल्वर एवं पिस्तौल की अनुज्ञप्ति के नवीनीकरण पर 2000 रूपये, रिवाल्वर एवं पिस्तौल से भिन्न हथियारो की अनुज्ञप्ति के नवीनीकरण पर 1000 रूपये स्टाम्प शुल्क निर्धारित किया गया है।  
समाचार 

कृषि विभाग के अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न 

प्रशिक्षण में सिखी अधिकारियों ने ग्राम उदय से भारत उदय 

अभियान की बारिंकीयां

बुरहानपुर - ( 10 अप्रैल 2016 ) - जिले में आयोजित ग्राम उदय से भारत उदय अभियान हेतु कृषि विभाग के अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कृषि विभाग कार्यालय में संपन्न हुआ। इस दौरान परियोजना अधिकारी श्री विजय पचौरी ने कार्यशाला में अधिकारियों को पानी के संरक्षण पर, पानी का स्टोरेज करने की व्यवस्था की आवश्यकता बताई। उन्होनें कहा कि इस हेतु अभियान के तहत ग्राम सभाओं में किसानों को अपने खेतो में कुओ का निर्माण, खेत तालाब का निर्माण कराने प्रेरित करें। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे जानकारी दें। ताकि वे उक्त योजनाओं की लाभ ले सकें। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा कृषि विभाग अधिकारियों की अहम भूमिका है। इस अवसर पर कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके, सहायक संचालक श्री पाटील सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
टीपः-फोटोग्राफ संलग्न

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...