Thursday 14 March 2013

JANSAMPARK NEWS 14-3-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
सफलता की कहानी
दूधिया रोषनी से जगमगाया ग्राम बडातान्डा
बुरहानपुर -( 14 मार्च 2013)-  ग्राम बडातान्डा ब्लॉक खकनार जिले से 28 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इस ग्राम में बंजारा, मुस्लिम, गोस्वामी, भील जाति के 105 परिवार निवासरत है। यहॉ ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने ऊर्जा संरक्षण की पहल कर ग्राम में बार बार बैठक कर सी.एफ.एल. युक्त ग्राम बनाने का संकल्प लिया। देखते ही देखते प्रस्फुटन समिति ने ग्राम का सर्वे किया जिसमें पीले (लट्टू) बल्ब 255, 100 वॉट के 105 परिवार में पाये गये। समिति ने ग्रामवासियों से सी.एफ.एल. की महत्ता को बताते हुये यह भी बताया कि हमारे ग्राम में 255 बल्ब पीले लगे हुये है। जिससे हम प्रतिदिन बल्बो के आधार पर 25500 वॉट बिजली खर्च करते हैं। अगर हम उन बल्बों को हटाकर 8 या 14 वॉट के सी.एफ.एल. लगाएगे तो बहुत सारी बिजली बचा पायेगे। यह उपाय ग्रामवासियों को भी अच्छा लगा ओर ऊर्जा संरक्षण का यह अभियान चल पढा अपने गांव को सी.एफ.एल. युक्त करने। पूरे ग्राम में 155 सी.एफ.एल. बल्ब लगे जिसकी प्रतिदिन की खपत मात्र 1786 वॉट प्रतिदिन रही। इस प्रकार प्रस्फुटन समिति ने ग्रामवासियों के सहयोग से 23714 वॉट बिजली का लोड प्रतिदिन कम कर लिया। देखते ही देखते पूरा ग्राम दूधिया रोषनी से जगमगा ऊठा। प्रस्फुटन समिति का यह अभियान ग्राम बडातान्डा में सफल हो गया।
पीले बल्बो पर बिजली खर्च
क्र.    पीले बल्बों की संख्या                                        वॉट                                                  प््रतिदिन कुल बिजली खपत
1            255                                                    100                                                 25500

सी.एफ.एल. लगाने पर
क्र.    सी.एफ.एल. की संख्या                                     वॉट                                                  प््रतिदिन कुल बिजली खपत
1          91                                                        14                                                  1274
2          64                                                         8                                                     512

सी.एफ.एल. ग्राम बडातान्डा

टीपः-फोटोग्राफ संलग्न
    क्र-41/2013/211/वर्मा


आज जिले के प्रवास पर रहेगें प्रभारी मंत्री श्री उंटवाल
बुरहानपुर -( 14 मार्च 2013)- मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री 16 मार्च को जिले के प्रवास पर रहेगें। वह कार द्वारा 15 मार्च को रात्रि 12 बजे बुरहानपुर पहुंचेगें। जिसके बाद वह 16 मार्च को दोपहर 12.30 बजे नेहरू स्टेडियम में आयोजित अटल ज्योति अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वह शाम 6.05 बजे कर्नाटक एक्सप्रेस से बुरहानपुर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेगें।
    क्र-42/2013/212/वर्मा

अटल ज्योति अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री अवस्थी ने ली समीक्षा
दिये व्यापक दिषा-निर्देष
बुरहानपुर - ( 14 मार्च  2013) - आगामी 16 मार्च को नेहरू स्टेडियम में अटल ज्योति अभियान उपभोक्ता एवं पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारियों की समीक्षा के लिये कलेक्टोरेट सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिये।
    उल्लेखनीय है कि 16 मार्च को जिले में अटल ज्योति अभियान उपभोक्ता एवं पंचायत सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंहजी चौहान और वरिष्ठ सांसद डॉ.मुरली मनोहर जोशी भी शामिल होगें।
    समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री अवस्थी ने आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम समारोह की तैयारियों कि समीक्षा की, एवं कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिये कार्याे का विभाजन भी किया, और सभी अधिकारियों को अपने कार्याे को सही समय में करके और कार्यक्रम को सफल बनाने के आदेश दिये।
बैठक में अपर कलेक्टर पी.आर.कतरौलिया, सीईओ जिला पंचायत सुरेश्वरसिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मीना मिश्रा, एसडीएम श्री सूरज नागर और डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव समेत समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थें।
क्र-43/2013/213/वर्मा



गौण खनिजों की आम लोक नीलामी 25 को
बुरहानपुर - ( 14 मार्च  2013) - जिले में गौण खनिजों की आम लोक नीलामी पूर्व में निर्धारित को अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई थी। जिसकी जानकारी देते हुए खनिज अधिकारी अनिल नारनवरे ने बताया कि गौण खनिजों की आम लोक नीलामी 25 मार्च 2013 को कलेक्टोरेट सभागार में प्रातः 11 बजे होगी। नीलामी में पूर्ववत शर्ते यथावत रहेंगी। नीलामी दिनांक को बोली लगाने हेतु 23 मार्च 2013 को खनिज कार्यालय में कार्यालयीन समय में अमानत राशि जमा की जायेगी। नीलामी संबंधित विस्तृत जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
क्र-44/2013/214/वर्मा

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...