Wednesday 29 May 2013

JANSAMPARK NEWS 28-5-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर 
समाचार 
कलेक्टर श्री अवस्थी ने 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि की जारी 
बुरहानपुर - (28 मई 2013) - कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सड़क दुर्घटना के दौरान मृतको के परिजनों एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के परिजन को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि जारी की हैं। उन्होनें यह राशि मृतक प्रकाश की पत्नि प्रमीलाबाई निवासी मसक ऐरिया नेपानगर को 10 हजार रूपये, मृतक मनोज की पत्नि वर्षाबाई निवासी वेलफेयर सेंटर नेपानगर को 10 हजार रूपये, मृतक धमेन्द्र की पत्नि गायत्री निवासी ग्राम बगवानिया तहसील नेपानगर को 10 हजार रूपये, मृतक सुनिल के पिता फूलचंद निवासी ग्राम बगवानिया तहसील नेपानगर को 10 हजार रूपये और गंभीर रूप से घायल अजीजुलहक के पिता हबीबुलहक निवासी बैरीमैदान को 10 हजार रूपये की राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर श्री अवस्थी ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है, एवं मृतक प्रकाश पिता किशन चौधरी को यह सहायता राशि जनसुविधा केन्द्र के कोश से तत्काल प्रदान की गई थी। तथा यह राशि अनुविभागीय अधिकारी नेपानगर जनसुविधा केन्द्र को देय होगी। 

क्र-92/2013/438/वर्मा

कलेक्टर श्री अवस्थी ने 30 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि की जारी 
बुरहानपुर - (28 मई 2013) - कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने सड़क दुर्घटना के दौरान मृतको के परिजनों को 30 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि जारी की हैं। उन्होनें यह राशि मृतक सुधीर की पत्नि पुष्पाबाई निवासी बहादरपुर तहसील बुरहानपुर को 10 हजार रूपये, मृतक आशीष के पिता पांडूरंग निवासी लालबाग बुरहानपुर को 10 रूपये और शांताराम के पिता श्यामराव निवासी ईच्छापुर तहसील बुरहानपुर को 10 हजार रूपयेे की राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर श्री अवस्थी ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है, एवं मृतक सुधीर पिता रघुवीर की वारिश पुष्पाबाई को यह सहायता राशि भारतीय रेडक्रास सोसायटी के कोश से तत्काल प्रदान की गई थी। तथा यह राशि अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी को देय होगी। 
क्र-93/2013/439/वर्मा

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...