Friday 1 February 2013

a jansamark news 1-02-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
कलेक्टोरेट में वंदे मातरम् और मध्य प्रदेष गान हुआ
बुरहानपुर -(1 फरवरी 2013)- जिला कलेक्टर कार्यालय में कार्य की शुरूआत वन्दे मातरम् गॉन और मध्य प्रदेश गान के साथ हुई। डिप्टी कलेक्टर श्री के.एल.यादव की उपस्थिति मंे सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से वन्देमातरम् गान किया। इस मौके पर जिला विज्ञान अधिकारी श्री दीपक बावस्कर, प्रबंधक डिस्ट्रीक्ट ई-गर्वेन्स कु.प्रणिती शर्मा, लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल और कार्यालय अधीक्षक श्री उमेश तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
क्र-1/2013/02/वर्मा
विधानसभा सत्र को लेकर लगाये विषेष ड्यूटी
बुरहानपुर -(1 फरवरी 2013)- अपर कलेक्टर श्री पी.आर.कतरोलिया ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को 18 फरवरी से 22 मार्च 2013 तक आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र में अवकाश के दिनों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये है। निर्देश में उन्होनें समस्त कार्यालय प्रमुखों को विधानसभा प्रश्नों के जवाब निश्चित समय सीमा में प्रेषित करने के लिये 1 फरवरी से विधानसभा की समाप्ति तक विशेष ड्यूटी लगाने की बात कही है। साथ ही बिना कलेक्टर के अनुमति के किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश स्वीकृत नही करने का आदेश भी जारी किया है।
क्र-2/2013/02/वर्मा
अब 3 फरवरी की जगह 6 फरवरी को रामेष्वरम् रवाना होगें तीर्थयात्री
बुरहानपुर -(1 फरवरी 2013)- मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत 3 फरवरी को जिले से रामेश्वरम् के लिये रवाना होने वाली तीर्थदर्शन विशेष टेन अब 6 फरवरी को रवाना होगी। जिसमें जिले के 123 तीर्थयात्री भगवान भोलेभंडारी के दर्शन के लिये रामेश्वरम् जायेगें। इस यात्रा के दौरान जिला प्रशासन की तरफ से तीर्थयात्रियों की देखभाल के लिये अनुरक्षक एवं सुरक्षाकर्मी भी रवाना होगें।
क्र-3/2013/02/वर्मा



No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...