Friday 22 February 2013

b jansampark news 22-2-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
आज से 26 फरवरी तक कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित होगा कृषि विज्ञान मेला
मेले में लगाये जायेगें कृषि तकनीको एवं आदानो के 60 से 70 भव्य स्टॉल
बुरहानपुर ( 22 फरवरी 2013) -कृषि उपज मंडी प्रांगण में कृषि विज्ञान मेला आज शनिवार से प्रारंभ होने जा रहा है। जिसका शुभारंभ प्रदेश की स्कूल शिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस करेंगी। कृषि विज्ञान मेले का समापन 26 फरवरी को होगा ।  जिसकी अधिक जानकारी देते हुए आत्मा परियोजना संचालक राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि कृषि विज्ञान मेले में प्रदेश एवं राज्य के बाहर के विशेषज्ञों द्वारा कृषि तकनीक पर व्याख्यान दिया जायेगा। जिसमें केला फसल, अनार, प्याज एवं कीटनाशी रहित खेती के संबंध में डॉ.नजीर शेख जलगांव, डॉ.दत्तात्रय वाने प्याज, बी.पी.गोरे अनार की उन्नत खेती की तकनीक के बारे में व्याख्यान देगें। इसके साथ ही कृषि विज्ञान मेले में डॉ. रामू वैज्ञानिक हैदराबाद द्वारा कीटनाशी खेती पर व्याख्यान दिया जायेगा।
    साथ ही रात्रिकालीन संगोष्टी में अनार की खेती के सफलतम किसान मारूती केरू दुसिंग द्वारा अनार के अधिकतम उत्पादन की तकनीक पर जानकारी देगें। इसके साथ ही रात्रि 8.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत-भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
    इसी प्रकार 24 फरवरी को टिकाउ खेती पर डॉ.जी.एस.कौशल सेवानिवृत्त संचालक कृषि भोपाल, डॉ.साधुराम शर्मा गन्ना विशेषज्ञ इंदौर एवं डॉ.रामू हैदराबाद द्वारा कीटनाशी रहित खेती पर व्याख्यान देगें। साथ ही देशी बीजो के बीजो उत्पादन हेतु प्रकाशसिंह रघुवंशी यु.पी.द्वारा व्याख्यान दिया जायेगा।
कृषि विज्ञान मेला की प्रमुख विषेषताः- कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कृषि विज्ञान में उच्च स्तरीय वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ कृषि तकनीको एवं आदानो पर 60 से 70 भव्य स्टॉल लगाये जायेगें।
क्र-60/2013/153/वर्मा






No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...