Friday 22 February 2013

c jansampark news 22-02-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 24 को
जिले के 6 केन्द्रों में 1913 विद्यार्थी होगें शामिल
नगर निगम आयुक्त श्री श्रीवास्तव पर्यवेक्षक नियुक्त
बुरहानपुर- (23 फरवरी 2013) - 24 फरवरी रविवार को जिले के 6 केन्द्रों में राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2012 प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित होगी। जिसके सफल एवं सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर श्री आषुतोष अवस्थी ने नगर निगम आयुक्त को श्री संदीप श्रीवास्तव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
    राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2012 के लिये जिले में 6 केन्द्र बनाये गये है। जिनमें 1913 विद्यार्थी परीक्षा देगें। केन्द्रों में सेवा सदन हायर सेकेण्डरी स्कूल शनवारा में 400 विद्यार्थी, शासकीय उर्दू कन्या उ.मा.वि.हरीरपुरा में 300 विद्यार्थी, शासकीय कन्या उ.मा.वि. बुरहानपुर में 400 विद्यार्थी, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में 350 विद्यार्थी, शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक कॉलेज में 300 विद्यार्थी और हकीमिया बहु,उ.मा.शाला में 163 विद्यार्थी सम्मिलित होगें।
2 उड़न दस्ते दलों का किया गठनः- राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2012 के सफल एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देष्य से प्रषासन द्वारा 2 उड़न दस्ते दलों का गठन किया गया हैं। जिसमें प्रत्येक दल में तीन-तीन अधिकारी शामिल होगें।
क्र-61/2013/154/वर्मा

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...