Thursday 31 October 2013

JANSAMPARK NEWS 31-10-13.

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार
व्यय प्रेक्षक श्री घोडे ने तैयारियों का लिया जायजा
कहा संपूर्ण निर्वाचन में व्यय पर पैनी नजर रखी जायेगी
पेड न्यूज रोकथाम पर एमसीएमसी की तैयारियों का भी लिया जायजा
बुरहानपुर (31 अक्टूबर 2013) - संपूर्ण निर्वाचन के दौरान राजनैतिक दलों द्वारा किये जाने वाले समस्त व्ययों पर पैनी नजर रखी जाये। यह निर्देश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में व्यय प्रेक्षक के रूप में भेजे गये श्री शिवाजी व्ही घोडे ने समस्त संबंधित अधिकारियों को दिये। तैयारियों की समीक्षा बैठक में व्यय प्रेक्षक श्री घोडे ने प्रशासन द्वारा जिले की दोनो ही विधानसभाओं के लिये तैनात की गई वीडियो निगरानी टीम और व्यय लेखा टीम की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही नामांकन प्रक्रिया के पश्चात 11 नवम्बर को निर्वाचन अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण देने के आदेश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने भी नोडल अधिकारी व्यय लेखा को समस्त अभ्यार्थियों को व्यय संबंधी संपूर्ण निर्देशों की जानकारी उपलब्ध कराने के आदेश भी दिये।
व्यय आर्ब्जवर ने एम.सी.एम.सी. के कन्ट्रोल रूम का किया अवलोकन:- विधानसभा निर्वाचन 2013 के मद्देनजर व्यय आर्ब्जवर शिवाजी घोडे ने जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एमसीएमसी) के कन्ट्रोल रूम का अवलोकन किया। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि, एमसीएमसी के कन्ट्रोल रूम में 4 टीवी लगाई गई है। जिसके माध्यम से स्थानीय केबल नेटवर्क तथा राज्य स्तरीय टीवी चैनलों की प्रतिदिन 24 घंटो तक वीडियो रिकार्डिंग की जा रही है। जिससे पेड न्यूज के प्रसार पर प्रभावी कार्यवाही की जा सकें।
श्री वर्मा ने बताया कि, समाचार पत्रों में प्रकाशित होने वाले समाचारों तथा विज्ञापनों की कटिंग काटकर समिति अपनी बैठक में यह तय करती है। कि यह न्यूज किस श्रेणी की है। समिति ने विगत दिनों 3 पेड न्यूज प्रकरणों को चिन्हीत कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया है।
सोशल मीडिया पर भी निगरानी का लिया जायजा:- व्यय प्रेक्षक श्री घोडे ने एमसीएमसी द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही निगरानी और उठाये जा रहे कदमों की जानकारी ली। जिस पर विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया और विभाग द्वारा किए गये कार्यो की प्रशंसा भी की।
इस दौरान श्री घोडे ने जिला स्तर पर बनाये गये निर्वाचन व्यय लेखा का नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। जिस दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश शर्मा, रिटर्निंग आफिसर काशीराम बडोले और सूरज नागर व डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र- 99/2013/1059/वर्मा

जिला नाजीर श्री पाटिल कि सेवानिवृत्ति पर बिदाई समारोह आयोजित
कलेक्टर श्री अवस्थी शॉल-श्रीफल से किया सम्मान
संपूर्ण निर्वाचन में करूंगा सहयोग-जिला नाजीर श्री पाटिल
बुरहानपुर (31 अक्टूबर 2013) - संपूर्ण निर्वाचन कार्य में मैं अपना पूरा सहयोग दूंगा यह बात अपनी 30 साल 10 माह और 18 दिन का सेवा कार्य पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए जिला नाजरी आर.आर.पाटिल ने अपने बिदाई समारोह के दौरान कही। उन्होेनें अपने सेवाकाल का अनुभव साझा करते हुए कहां कि, बुरहानपुर जिले की स्थापना के बाद अपने 10 साल 10 दिन तक की प्रशासन की सेवा मैं अपनी जिदंगी में कभी नही भूल पाउंगा। मैंने श्रेणी 4 से अपना शासकीय जीवन शुरूआत की थी, और जिला नाजीर बनकर आज सेवानिवृत्त हो रहा हंू। यह मेरे लिये सुखद अनुभव है। इसके पूर्व बिदाई समारोह में कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने आर.आर.पाटील का शॉल-श्रीफल से सम्मान करते हुए उनके सुखमय, आनंदमय और समृद्धिमय जीवन की कामना की। साथ ही उन्हें जीपीओ और पीपीओ भी भेंट किया।
    इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवस्थी ने संबोधित करते हुए कहा कि, श्री पाटील ने ईमानदारी के साथ कंधो से कंधो मिलाकर मेरा साथ दिया है। इन्होेनें नाजराज जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों को बहुत ही बखूबी तरीके से निभाया है। साथ ही सरकारी धन का मितव्यता से उपयोग भी किया।
    इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश रेवाल, एसडीएम नेपानगर सूरज नागर, वरिष्ठ लिपीक श्री जांगडे़ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर के.एल.यादव ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लेखापाल आर.के.तायडे़ ने किया। बिदाई समारोह में डिप्टी कलेक्टर शंकरलाल सिंगाडे, जिला पेंशन अधिकारी के.डी.बैरागी, कोषालय अधिकारी श्री शर्मा, जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक प्रणिती शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा और लोक सेवा प्रबंधक मनोज शंखपाल समेत अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
टीपः- फोटोग्राफ संलग्न
क्र- 100/2013/1060/वर्मा

एक नवंबर से प्रारंभ होगा नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य
बुरहानपुर (31 अक्टूबर 2013) - मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य अधिसूचना जारी होने के साथ एक नवंबर से प्रारंभ होगा। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि, जिले में इसके लिए सभी आवश्यक तैयारिया कर ली गई है। नामांकन पत्र दाखिल किए जाने वाले नियत स्थानों की जानकारी देते हुए उन्होनें बताया कि, बुरहानपुर विधानसभा के लिये नामांकन कार्य संयुक्त जिला कार्यालय परिसर स्थित कलेक्टर न्यायालय कक्ष में होगा। वही नेपानगर विधानसभा के लिये अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष में होगा। जिसकी तैयारियों का जायजा भी उन्होनें लिया। 
जिले में 2 विधानसभा के लिये आर.ओ. (रिटर्निंग आफिसर) नियुक्त किए गए हैं। इनकी सहायता के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2 असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर भी नियुक्त किए गए हैं।
अधिसूचना जारी होने के साथ ही एक नवंबर से प्रातरू 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 नवंबर नियत की गई है। दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जाँच का कार्य 9 नवंबर को किया जाएगा। नामांकन पत्र 11 नवंबर तक वापस लिए जा सकेंगे।
क्र- 101/2013/1061/वर्मा

खाद्य विभाग ने कि छापामार कार्यवाही
22 प्रतिष्ठानों की जांच
14 घरेलू गैस सिलेंडर किये जप्त
नाप तौल में गड़बड़ी के लिये नमूने
बुरहानपुर ( 31 अक्टूबर 2013) - कलेक्टर श्री आषुतोष अवस्थी के निर्देषानुसार आज गुरूवार को जिला आपूर्ति अधिकारी अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, नापतौल विभाग तथा खाद्य अपमिश्रण विभाग के संयुक्त जॉच द्वारा बुरहानपुर जिले में बुरहानपुर से नेपानगर एवं असीरगढ तक कुल 22 प्रतिष्ठानों की जॉच की गई।
छापामार कार्यवाही के दौरान 14 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। नाप-तौल में गडबडी सम्बन्धी 08 प्रकरण निर्मित किए गए तथा मावा एवं मावा निर्मित मिठाईयों के कुल 04 नमूने लिए गए, जो प्रयोगषाला में परीक्षण हेतु भेजें जाएंगे तथा नमूने अमानक पायें जाने पर सम्बन्धितों के विरूध्द दण्डात्मक कार्यवाही की जायेंगी।
संयुक्त जॉच दल में एन.एस.चौहान सहायक आपूर्ति अधिकारी, सचिन भास्करे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, श्री चेतन वर्मा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, श्री दिवाकर सुल्या नायब तहसीलदार, श्री एस.आर.सोलंकी खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री आवास्या खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री सुनिल पाठक निरीक्षक नाप-तौल, श्री ललीत आदिवाल बुरहानपुर आदि  सम्मिलित थे।
संयुक्त जॉच दल द्वारा नेपानगर में प्रकाष स्वीट्स, ट्राफिक जाम, जयहिंद स्वीट्स, मयुर स्वीट्स, साईनाथ भोजनालय, गुरू कृपा रेस्टारेंट तथा जय अंबे होटल के विरूध्द प्रकरण निर्मित किए गए। असीर गढ में अपना होटल एवं सपना होटल तथा झिरी में जितेष ढाबा आदि की भी जॉच की कार्यवाही की जाकर प्रकरण निर्मित किये गये।
इसी प्रकार 29 अक्टूबर को भी दल द्वारा बुरहानपुर से देडतलाई तक कुल 23 प्रतिष्ठानों की जॉच की गई जिसमें 17 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए थे। नाप-तौल में गडबडी सम्बन्धी 07 प्रकरण निर्मित किए गए तथा मावा, नमकीन एवं मावा निर्मित मिठाईयों के कुल 08 नमूने लिए गए, जो प्रयोगषाला में परीक्षण हेतु भेजें जाएंगे तथा नमूने अमानक पायें जाने पर सम्बन्धितों के विरूध्द दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।
क्र- 102/2013/1062/वर्मा

विधानसभा चुनाव के लिये पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रशिक्षण आज
बुरहानपुर (31 अक्टूबर 2013) - विधानसभा निर्वाचन 2013 के लिये गठित दलों के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का प्रथम प्रशिक्षण सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय में आज प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित किया गयां है।
    जिसकी अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कलेक्टर शंकरलाल सिंगाडे़ ने बताया कि, इस प्रशिक्षण में अधिकारियों और कर्मचारियों को डाक मत पत्र के लिये प्रारूप 12 पूर्ण रूप से भरकर ईपिक कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। साथ ही पासपोर्ट साईज के फोटो भी देने होगें।
क्र- 103/2013/1063/वर्मा

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...