Tuesday 22 January 2013

a jansampark news 22-1-13

जिला जनसंपर्क कार्यालय-बुरहानपुर
समाचार 
धूमधाम से मनाया जायेगा भारत पर्व
देश-प्रदेष के सुप्रसिद्ध कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियॉं
बुरहानपुर ( 22 जनवरी) - आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की संध्या पर लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व के मौके पर सारगर्भित सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। जिसमें जहॉ देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध भोपाल के सुल्तान खां के मशक बैंड 8 सदस्यीय दल के साथ शानदार बैंड की धुनों पर प्रस्तुती देंगे। वहीं देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध नाटककार श्री गोपाल दुबे भोपाल अपने 12 सदस्यीय साथीयों के साथ नाटक अनाम शहीद की भावभीनी प्रस्तुति भी होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 26 जनवरी की शाम 7.30 बजे शहर के शासकीय कन्या उत्तचर माध्यमिक विद्यालय में होंगा। जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी आशुतोष अवस्थी ने भी जिले के सभी नागरिको से कार्यक्रम में उपस्थित होकर लोकतंत्र के लोक उत्सव भारतपर्व के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
क्र-62/2013/वर्मा

गणतंत्र दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे 15 कर्मचारी
बुरहानपुर ( 22 जनवरी) - जिले में 2011 की जन गणना मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 अधिकारी एवं कर्मचारियो को महामहिम राष्ट्रपति की ओर से रजत एवं कांस्य पदक से गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।   
यह 10 होगें रजत पदक से सम्मानित:-
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि जनगणना कार्य मंे जिन अधिकारियो एवं कर्मचारियो को सम्मानित किया जाएगा उसमें जिला स्तर पर  चार्ज अधिकारी श्री डी.सी पाटीदार डिप्टी कलेक्टर, श्री महेश बडोले तहसीलदार, श्री एम.एल.सोलंकी, श्री श्रीधर पाटिल, श्री विनोद यादव, श्री संजय जायसवाल, श्री श्याम बारी, श्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, श्री ज्ञानेश चौधरी और श्री कैलाश भोलानकर को रजत पदक से सम्मानित किया जायेगा।
यह 5 होगें कास्य पदक से सम्मानित:-
इसी प्रकार कांस्य पदक से जिन्हें सम्मानित किया जाएगा उनमे श्री श्रावण बाविस्कर सहा.शिक्षक मलफतपुरा, श्री अजय राठौर सहा.शिक्षक बड़ीखेड़ा, श्री जितेन्द्र कुलकर्णी अध्यापक खकनार, श्री छगनसिंह कुशवाह जनशिक्षक बोदरली और श्री के.एन पाटिल तहसीलदार नेपानगर नाम शामिल हैं।
    कलेक्टर श्री आशुतोष अवस्थी ने बताया कि इन अधिकारियो कर्मचारियो को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रेषित जनगणना पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया जाएगा।
क्र-63/2013/वर्मा

6 मार्च तक 16 पषु चिकित्सा षिविर का आयोजन करेगा पषु पालन विभाग
उप संचालक श्री सक्सेना ने कार्यो का किया विभाजन
आज बिरोदा में होगा पषु चिकित्सा षिविर का आयोजन
बुरहानपुर ( 22 जनवरी) - जिला पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 6 मार्च तक 16 पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा। एस.जी.एस.वाई.योजना के अंतर्गत जिले में आयोजित होने वाले पशु चिकित्सा शिविरों के लिये उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा श्री एम.के.सक्सेना ने कार्यो का विभाजन कर दिया है। शिविरों की अधिक जानकारी देते हुए उपसंचालक श्री सक्सेना ने बताया कि पशु चिकित्सा शिविर प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1 बजे तक चलेगें। जिसमें हितग्राहियों को जनहितकारी विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी।
आज बिरोदा में आयोजित होगा पषु चिकित्सा षिविर:- उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा श्री एम.के.सक्सेना ने आयोजित होने वाले पशु चिकित्सा शिविरों की जानकारी देते हुए बताया कि पहला शिविर 21 जनवरी को धामनगांव में आयोजित हो चुका है। जिसके बाद दूसरा शिविर आज बुधवार को बिरोदा में आयोजित होगा। जिसके बाद अड़गांव में 28 जनवरी को, लोधीपुरा में 29 जनवरी को, बख्खारी में 30 जनवरी को, बलड़ी में 5 फरवरी को, बारोली में 8 फरवरी को, पांतोडा में 12 फरवरी को, भावसा में 13 फरवरी को, मगरूल में 18 फरवरी को, बंभाड़ा में 19 फरवरी को, पिपरी में 23 फरवरी को, तारापाटी में 27 फरवरी को, गढ़ताल में 1 मार्च को, संग्रामपुर में 4 मार्च को और अंतिम शिविर ठाठर में 6 मार्च को आयोजित किया जायेगा।
क्र-64/2013/वर्मा


बुरहानपुर खंड स्तरीय पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति षिविर आज
बुरहानपुर - (22 जनवरी 2013) - जिले के आदिवासी एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थीयों के लिये पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति शिविर का आयोजन आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। यह शिविर जिले के आदिवासी एवं अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति और जागृति कैरियर गाईडेन्स के लिये आज बुधवार को बुरहानपुर विकासखंड के अंतर्गत राजस्थानी भवन में प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
जिसकी जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग श्री एम.के.मालवीय ने बताया कि इस शिविर में आदिवासी विद्यार्थीयों को शिविर के दौरान ख्याति प्राप्त एवं प्रबुद्ध विचारक एवं तकनिकी से संबंधित विषय विशेषज्ञों एवं केरियर गाईडेन्स तथा व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यानों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया जायेगा।
क्र-65/2013/वर्मा

अपर कलेक्टर श्री कतरोलिया ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण
सिवील सर्जन को व्यवस्थायें दुरस्त करने के दिये सख्त आदेष
बुरहानपुर - (22 जनवरी 2013) - अपर कलेक्टर श्री पी.आर.कतरोलिया ने मंगलवार को प्रातः11 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें परिसर में फेली गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपने समक्ष साफ-सफाई करवाई। औचक निरीक्षण के दौरान समय पर अस्पताल में नही मिले कर्मचारियों और चिकित्सकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के आदेश भी अपर कलेक्टर श्री कतरोलिया ने सिवील सर्जन को दिये।
    औचक निरीक्षण में श्री कतरोलिया ने अस्पतालों के विभिन्न वार्डो का भी निरीक्षण किया, और चिकित्सालय में चिकित्सीय व्यवस्थाऐं दुरस्त करने के व्यापक निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये। साथ ही पुनः औचक निरीक्षण करने की बात भी कही।
क्र-66/2013/वर्मा

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...