Saturday 21 November 2015

JANSAMPARK NEWS 18-11-15

जिला जनसंपर्क कार्यालय, बुरहानपुर म.प्र. 
समाचार
जलवायु परिवर्तन विषय पर ‘‘विज्ञान एक्सप्रेस टेªन‘‘ का आयोजन 
शिवपुरी में 15 से 17 और खजुराहों में 18 से 20 दिसम्बर तक रूकेगी 
बुरहानपुर - ( 18 नवम्बर ) - राज्य शासन द्वारा पर्यावरण नियोजन एवं समन्वयक संगठन (एप्को) में राज्य जलवायु परिवर्तन ज्ञान प्रबंधन केन्द्र की स्थापना की गई है। जो कि प्रदेश में जलवायु परिवर्तन से संबंधित कार्य हेतु नोडल एजेन्सी है। जलवायु परिवर्तन विषय पर जनजागरूकता लाने के उद््देश्य से वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत शासन द्वारा ‘‘विज्ञान एक्सप्रेस टेªन‘‘ को चलाने का निर्णय लिया है। इस टेªन में मुख्यतः जलवायु विज्ञान, सामाजिक-आर्थिक, पर्यावरणीय प्रभाव और इसके समाधान में हमारी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध रहेगी। यह टेªन भारत के विभिन्न राज्यों से होकर जायेगी। जिसमें मध्य प्रदेश राज्य के खजुराहो एवं शिवपुरी में पहुचेंगी। इस दौरान 15 से 17 दिसम्बर को शिवपुरी और खजुराहो रेल्वे स्टेशन पर 18 से 20 दिसम्बर 2015 तक रूकेगी। 
इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरीन सिंथिया ने जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के सम्मिलित करने हेतु निर्देशित किया है। 
------
क्रमांक-55/972/2015                           सचिन/शिक्षा 
समाचार
विश्व विकलांग दिवस 3 दिसम्बर को 
निःशक्त छात्र/छात्राओं हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित
बुरहानपुर - ( 18 नवम्बर ) - राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशो के अनुरूप जिले में 3 दिसम्बर को विश्व विकलांग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान निःशक्त व्यक्तियों हेतु सामर्थ्य विविध कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें। 
कलेक्टर श्रीमती जे.पी.आईरिन सिंथिया के निर्देश पर उक्त कार्यक्रम सर्व शिक्षा अभियान एवं सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय सुभाष स्कूल बुरहानपुर में आयोजित किये जायेगें। निःशक्त छात्र/छात्राओं हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें संस्थागत एवं गैर संस्थागत निःशक्त छात्र/छात्राएं भाग ले सकते है। सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग उपसंचालक ने उक्त जानकारी दी। उन्होनें बताया कि निःशक्त छात्र/छात्राओं के लिये 100 मीटर की दौड़, ट्रायसिकल रेस, निबंध प्रतियोगिता (पर्यावरण प्रदूषण), चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (समूह/एकल नृत्य, वाद-विवाद प्रतियोगिता, गीत, नाटक, मिमिक्री) आदि कार्यक्रम होगें। उन्होनें अवगत कराया कि जो निःशक्त छात्र/छात्रांऐं कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक है। वे अपना नाम स्कूल प्राचार्य के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय या सामाजिक न्याय विभाग को प्रस्तुत कर सकते है। 
------
क्रमांक-56/973/2015                           सचिन/सा.न्याय
समाचार
जिले के युवाओं के लिये वायु सेना भर्ती हेतु सुनहरा अवसर 
वायु सेना में सीधी भर्ती रैली का आयोजन 5 से 7 दिसम्बर 
बुरहानपुर - ( 18 नवम्बर ) - जिला विदिशा में वायु सेना सीधी भर्ती का आयोजन 3, 5 एवं 7 दिसम्बर 2015 को सम्राट अशोक टेक्नोलॉजिकल इंस्ट्यिूट विदिशा में किया गया है। इसमें आवेदन पत्र आवश्यक नहीं है। 
जिला रोजगार अधिकारी श्री मनोजसिंह रावत ने बताया कि इस रैली के माध्यम से तकनीकि एवं नान तकनीकि पदों पर भर्ती की जाना है। जिले के अभ्यर्थियों को 5 एवं 7 दिसम्बर 2015 को तकनीकि एवं नान तकनीकि पदों पर सीधी भर्ती के लिये उपस्थित होना है। रैली में लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण एवं साक्षात्कार में भाग लेने कलेक्टोरेट विदिशा में प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक टोकन प्राप्त करना अनिवार्य होगा। 
------
क्रमांक-57/974/2015                           सचिन/रोजगार 

No comments:

Post a Comment

JANSAMPARK NEWS 30-08-18

dk;kZy; dysDVj ¼tulaidZ½ ftyk & cqjgkuiqj lekpkj vuqlwfpr tkfr csjkstxkj ;qodksa dk 3 ls 7 flracj rd gksxk lk{kkRdkj cqjgk...